JAUNPUR NEWS जौनपुर [खुटहन ] शुक्रवार की रात क्षेत्र के लवायन गांव निवासी व्यक्ति का दमन में बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया वह कंपनी से काम कर रात्रि में आवास पर जा रहे थे जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है सूचना पाकर स्वजन दमन के लिए रवाना हो गए हैंउक्त गांव निवासी दिनेश सिंह समाजसेवी समर बहादुर सिंह (लालू) का भतीजा है बीते १० वर्षों से दमन में रहकर काम काज कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था घर में पत्नी संगीता के अलावा दो बच्चे सत्यम शिवम है जिनका रो रोकर बुरा हाल है l
डाँ.कपिलदेव के दीर्घायु और पूर्ण स्वस्थ रहने की मंगल कामना
MUMBAI NEWS : डाँ.कपिलदेव प्रसाद मिश्र (वाराणसी) का जन्मदिन मुम्बई में डाँ.कृपाशंकर मिश्र के निवास गोरेगांव पश्चिम मुम्बई में पारिवारिक परिवेश में 1 जनवरी बुधवार को सायंकाल स्नेहपूर्ण और सादगी से मनाया गया। परिवार के सभी लोगों ने मिलकर डाँ.कपिलदेव के लिए दीर्घायु और पूर्ण स्वस्थ रहने की मंगल कामना की,दीप जलाकर रोली-अक्षत और पुष्प से स्वागत करते हुए जन्मदिन की अनेकानेक बधाइयां दी गयी। डाँ.कृपाशंकर मिश्र का पूरा परिवार ऐसे आतिथ्य से अभिभूत हो गया l
आपको बता दें डॉक्टर कृपा शंकर मिश्रा देश के जाने-माने साहित्यकार हैं उनकी एक के बाद एक कई रचनाएं कई किताबें लोगों के बीच जिनकी लोकप्रियता भी देखने को मिली है जन्मदिन के इस अवसर पर डॉक्टर कृपा शंकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए शुभकामनाएं दिया l
सम्पूर्ण समाधान दिवस के 70 शिकायतो में 11 का निस्तारण
जौनपुर 04 जनवरी :कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ शनिवार को हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि फरियादियों की सुनवाई करते हुए प्रभावी निस्तारण कराया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में चाईनीज मांझा बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 70 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब, असहाय सहित पात्र फरियादियों को तथा मौके पर उपस्थित दो दिव्यांग उमेश, लालमन को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक शहर, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़े : जौनपुर: स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने कुलपति को सौपा ज्ञापन
जौनपुर: स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने कुलपति को सौपा ज्ञापन
स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने कुलपति को सौपा ज्ञापन
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन ने कुलपति को मूल्यांकन प्रायोगिक परीक्षा को लेकर ज्ञापन दिया और यूजी पीजी की परीक्षा का सकुशल संपन्न होने पर बधाई दी ।
उत्तर प्रदेश में वित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह ,महामंत्री डॉ निलेश कुमार सिंह पदाधिकारियो के साथ विश्वविद्यालय में पहुंचे, उन्होंने कुलपति प्रो वन्दना सिंह को ज्ञापन सौपा । शिक्षक समस्याओं को निदान करने की मांग की। इसके साथ ही यूजी पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने व समय से मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं समय से निपटाएं जाये , इसके साथ ही उसमें नियमानुसार शिक्षकों को मूल्यांकन में लगे और प्रायोगिक परीक्षाओं को समय से पूरा हो, जिससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षको के भुगतान लंबित है वह उन्हें समय से दिलवाया जाए।
इस संबंध में शिक्षकों ने परीक्षा नियंत्रक डा.विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय को को बधाई और परीक्षा सम्पन्न होने और मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की शुभकामना दी। इस अवसर पर डॉ रमन कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह ,डॉ सलीम खान, डॉ अवधेश भारती, डॉ शिवाजी , डॉ अरविंद कुमार यादव ,डॉ दिलीप सिंह, डॉ निजामुद्दीन, डॉ पिंटू गुप्ता ,डॉ आलोक त्रिपाठी ,डॉ सुधा सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव ,डॉ राजेश भारती डॉ कमल पटेल मौजूद रहे।
jauNpur News: शिक्षकों का दो दिवसीय कॅरियर गाइडेंस प्रशिक्षण संपन्न
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का दो दिवसीय कॅरियर गाइडेंस प्रशिक्षण संपन्न JAUNPUR NEWS
जौनपुर 03 जनवरी :जनपद में करियर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अन्तर्गत राजकीय जिला पुस्तकालय जौनपुर के सभागार में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और पंख नोडल शिक्षकों के दो दिवसीय गैर आवासीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण 02 जनवरी से 03 जनवरी तक आयोजित किया गया।
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्यवक डॉ0 राजन सिंह तथा मास्टर ट्रेनरों ने शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया।जनपदीय संदर्भदाता पंकज कुमार (प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल सवायन) द्वारा संप्रेषण और पारस्परिक कौशल पर प्रकाश डालते हुए गतिविधि के माध्यम से संचार शैलियों को विस्तार से बताया गया। वहीं दूसरे जनपदीय संदर्भदाता पवन कुमार गुप्ता (प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मवई सोंधी) द्वारा टीम वर्क, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन तथा विभिन्न प्रकार के करियर सम्बन्धी जानकारियां प्रतिभागियों को प्रदान की गई। प्रशिक्षण में खेल के माध्यम से समायोजन तथा करियर योजना पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक डॉ0 राजन सिंह के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव द्वारा कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण के उपयोगिता के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापको से विद्यालय मे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के संचालन एवं परीक्षा पे चर्चा 2025 में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन करने हेतु सभी को निर्देशित किया। कार्यक्रम में 32 विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS यह भी पढ़े : समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन पर BSA को ज्ञापन
यह भी पढ़े : JauNpur News: इंस्पायरिंग वुमन ऑफ इंडिया पुस्तक का हुआ विमोचन
शांति भंग में 4 महिला समेत 8 गिरफ्तार,देशी तमंचा के साथ शातिर चोर
शांति भंग में चार महिला समेत आठ गिरफ्तार,देशी तमंचा के साथ शातिर चोर
JAUNPUR CRIME (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शांति भंग के आरोप में विभिन्न जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिसमें चार महिला और चार पुरुष शामिल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अचला देवी, घनश्याम, पतराजी देवी, परमिला,अनीता देवी, कमलेश निवासीगण लेदरही व संतलाल, सचिन निवासीगण अर्जनपुर को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडे, अम्बिका यादव,सजंय चौधरी व कांस्टेबल प्रमोद यादव शामिल रहे।
देशी तमंचा, कारतूस के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद
वही दूसरी तरफ खेतासराय पुलिस टीम ने एक शातिर किस्म के चोर को गिरफ्तार करने का दावा की है और उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष रमाश्रय राय ने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के महरौड़ा मोड़ के समीप एक शातिर किस्म का चोर खड़ा है।

सूचना के बाद हरक्क्त में पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर मुखबीर के निशानदेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उर्फ कुल्ली पुत्र सोहराब उर्फ लल्लन (24 वर्ष) निवासी शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन बताया। जिसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस व चोरी की वन प्लस मोबाइल समेत चोरी की बकरी का बिक्री का 2100 रुपये नगदी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है। इसके खिलाफ खुटहन, खेतासराय व शाहगंज में दस मुकदमा दर्ज है। आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, हेडकांस्टेबल संजय पांडे व अम्बिका यादव शामिल रहे।
समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन पर BSA को ज्ञापन
जौनपुर । संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सोपा और समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की मांग की। बीएसए ने उन्हें इस पर समस्या के निदान के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बता दे की संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर की इकाई के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल से मुलाकात की । उन्हें ज्ञापन दिया और साथ में उन्हें नव वर्ष की बधाई प्रेषित करने के साथ नव वर्ष के इस सत्र मे निवारण के लिए शिक्षक समस्याओं को उठाया। जिसमें उन्होंने पदाधिकारी शिक्षक नेताओं ने मांग की समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए ।इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे शिक्षक संघ उठाएंगे।
इस संबंध में जरूरत पड़ी तो वह सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शिक्षक नेताओं ने अन्य शिक्षक समस्याओं के निदान की मांग की। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा की प्रक्रिया गतिशील बताई गई है।अन्य किसी भी समस्या के निदान के लिए उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी हर संभव कदम उनके हित में होगा उठाया जाएंगे । इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष राममिलन ,जिला महासचिव दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश यादव ,उपेंद्रनाथ,रामनारायण अरविंद कुमार पाल, सजल यादव, रामचंद्र पाल ,अनिल कुमार समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :JauNpur News: इंस्पायरिंग वुमन ऑफ इंडिया पुस्तक का हुआ विमोचन
jaunpur News: राम दुलार चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरण किया कंबल
jaunpur news जौनपुर : राम दुलार चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरण किया कंबल दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंडी कहर ढा रही है। आम आदमी का जनजीवन त्रस्त है। रामदुलार चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गरीबों में कंबल बितरण किया गया। संस्थापक फते बहादुर यादव की अध्यक्षता में उनके सुपुत्र डा अंकित यादव जो कुशीनगर में बच्चों का अस्पताल चलाते हैं। अपने गृहनगर सादी पट्टी गाँव में आकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डा अंकित यादव ने अपने बक्तब्य में कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इस मौके पर ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी व गाँव के लोग मौजूद रहे।
JauNpur News: इंस्पायरिंग वुमन ऑफ इंडिया पुस्तक का हुआ विमोचन
JAUNPUR NEWS जौनपुर: शुक्रवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की शिक्षिका डॉ. सोनम झा की पुस्तक ट्रेलब्लेजर्स इंस्पायरिंग वोमेन ऑफ इंडिया का विमोचन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने किया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इस पुस्तक को देखकर गर्व हो रहा है कि इसमें उन महिलाओं के योगदान की चर्चा है जिन्होंने भारतीय इतिहास आकार दिया है l

इन महिलाओं ने बाधाओं को तोड़ा है और प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस, करुणा,और दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है.शिक्षिका डॉ. सोनम झा ने बताया कि Inspiring Women of India book यह पुस्तक ऑरेंज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है.इसमें रानी दुर्गावती, मैत्रेयी,गार्गी वाचक्नवी, चाँद बीबी,अहिल्याबाई, रजिया सुल्तान, मीराबाई, इंदिरा गांधी,कल्पना चावला,मैरी कॉम, किरण बेदी एवं मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं संघर्षों को वर्णित किया गया है.इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो.सौरभ पाल,प्रो.नूपुर गोयल,डॉ.विकास चौरसिया,रिचा सिंह,प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहे l
JAUNPUR CRIME:किन्नर ड्राइवर की गोली मार कर हत्या
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग कालोनी में एक ब्यक्ति की गोली मार कर हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल नगर के उत्तरी छोर निकट राजा तालाब रामबाग कॉलोनी निवासी गोपाल विश्वकर्मा नामक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि गोपाल घर के सामने एक मैदान में बैठकर अलाव ताप रहा था कि इसी बीच दो अज्ञात बदमाश पैदल चलकर युवक के पास गये और युवक के खोपड़ी में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद एक तीसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार हो गये।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर,अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया की उक्त कालोनी में रहने वाले गोपाल किन्नरों के बीच में रहते थे गोली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया इस सन्दर्भ में प्रथम दृष्ट्या जाँच के प्रकाश में आई है कि यह मूलतः किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकता है आगे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी स्थनीय लोगो की माने तो गोपाल किन्नरों का ऑटो ड्राइवर था l
यह भी पढ़े : जौनपुर की विट्टू किन्नर ने बताया जान का खतरा
JAUNPUR CRIME NEWS N02 मारपीट में शामिल दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहापुर (शेखवलिया) में मारपीट का वीडियों हुआ था वाइरल
खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर (शेखवलिया) में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट की घटना का बी डी ओ प्रसारित हो रहा था जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि बुधवार को उक्त गाँव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गया था जिसका वीडियों इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा था। इसी मामले में पीड़िता नीलम के तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को घटना में शामिल आशा यादव पत्नी राजबहादुर (52 वर्ष) व संगीता पत्नी सन्तोष यादव (32 वर्ष) निवासीगण शाहापुर (शेखवलिया) को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक दुबे व महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह शामिल रही।











