समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन पर BSA को ज्ञापन
जौनपुर । संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सोपा और समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की मांग की। बीएसए ने उन्हें इस पर समस्या के निदान के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बता दे की संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर की इकाई के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल से मुलाकात की । उन्हें ज्ञापन दिया और साथ में उन्हें नव वर्ष की बधाई प्रेषित करने के साथ नव वर्ष के इस सत्र मे निवारण के लिए शिक्षक समस्याओं को उठाया। जिसमें उन्होंने पदाधिकारी शिक्षक नेताओं ने मांग की समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए ।इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे शिक्षक संघ उठाएंगे।
इस संबंध में जरूरत पड़ी तो वह सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शिक्षक नेताओं ने अन्य शिक्षक समस्याओं के निदान की मांग की। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा की प्रक्रिया गतिशील बताई गई है।अन्य किसी भी समस्या के निदान के लिए उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी हर संभव कदम उनके हित में होगा उठाया जाएंगे । इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष राममिलन ,जिला महासचिव दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश यादव ,उपेंद्रनाथ,रामनारायण अरविंद कुमार पाल, सजल यादव, रामचंद्र पाल ,अनिल कुमार समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
jaunpur news जौनपुर : राम दुलार चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरण किया कंबल दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंडी कहर ढा रही है। आम आदमी का जनजीवन त्रस्त है। रामदुलार चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गरीबों में कंबल बितरण किया गया। संस्थापक फते बहादुर यादव की अध्यक्षता में उनके सुपुत्र डा अंकित यादव जो कुशीनगर में बच्चों का अस्पताल चलाते हैं। अपने गृहनगर सादी पट्टी गाँव में आकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डा अंकित यादव ने अपने बक्तब्य में कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इस मौके पर ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी व गाँव के लोग मौजूद रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर: शुक्रवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की शिक्षिका डॉ. सोनम झा की पुस्तक ट्रेलब्लेजर्स इंस्पायरिंग वोमेन ऑफ इंडिया का विमोचन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने किया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इस पुस्तक को देखकर गर्व हो रहा है कि इसमें उन महिलाओं के योगदान की चर्चा है जिन्होंने भारतीय इतिहास आकार दिया है l
इन महिलाओं ने बाधाओं को तोड़ा है और प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस, करुणा,और दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है.शिक्षिका डॉ. सोनम झा ने बताया कि Inspiring Women of India book यह पुस्तक ऑरेंज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है.इसमें रानी दुर्गावती, मैत्रेयी,गार्गी वाचक्नवी, चाँद बीबी,अहिल्याबाई, रजिया सुल्तान, मीराबाई, इंदिरा गांधी,कल्पना चावला,मैरी कॉम, किरण बेदी एवं मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं संघर्षों को वर्णित किया गया है.इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो.सौरभ पाल,प्रो.नूपुर गोयल,डॉ.विकास चौरसिया,रिचा सिंह,प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहे l
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग कालोनी में एक ब्यक्ति की गोली मार कर हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल नगर के उत्तरी छोर निकट राजा तालाब रामबाग कॉलोनी निवासी गोपाल विश्वकर्मा नामक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि गोपाल घर के सामने एक मैदान में बैठकर अलाव ताप रहा था कि इसी बीच दो अज्ञात बदमाश पैदल चलकर युवक के पास गये और युवक के खोपड़ी में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद एक तीसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार हो गये।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर,अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया की उक्त कालोनी में रहने वाले गोपाल किन्नरों के बीच में रहते थे गोली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया इस सन्दर्भ में प्रथम दृष्ट्या जाँच के प्रकाश में आई है कि यह मूलतः किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकता है आगे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी स्थनीय लोगो की माने तो गोपाल किन्नरों का ऑटो ड्राइवर था l
JAUNPUR CRIME NEWS N02 मारपीट में शामिल दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहापुर (शेखवलिया) में मारपीट का वीडियों हुआ था वाइरल
खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर (शेखवलिया) में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट की घटना का बी डी ओ प्रसारित हो रहा था जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि बुधवार को उक्त गाँव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गया था जिसका वीडियों इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा था। इसी मामले में पीड़िता नीलम के तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को घटना में शामिल आशा यादव पत्नी राजबहादुर (52 वर्ष) व संगीता पत्नी सन्तोष यादव (32 वर्ष) निवासीगण शाहापुर (शेखवलिया) को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक दुबे व महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह शामिल रही।
हज यात्री के लिए जरुरी सूचना द्वितीय किस्त जमा करने की अन्तिम 6 जनवरी तक बढ़ी ।
Important information for Hajj pilgrims जौनपुर 02 जनवरी : हज यात्री कृपया ध्यान दे जिला अल्पसंसख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज कमेटी आफ इण्डिया के सर्कुलर-21 द्वारा हज-2025 के लिए प्रत्येक हज यात्री को द्वितीय किस्त रू 1,42,000 जमा करने की अन्तिम तिथि 30 दिसम्बर 2024 से बढ़ाकर 06 जनवरी 2025 कर दी गयी है। जिन चयनित हज यात्रियों ने अपनी द्वितीय किस्त अभी तक जमा नही की है वह 06 जनवरी 2025 तक इसे जमा कर दें। सर्कुलर-22 में दिये गये निर्देशों के अन्तर्गत यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन हेतु अन्तिम तिथि बढ़ाकर 04 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गयी है।
JAUNPUR NEWS N0 5 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, 704 जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा परीक्षा वर्ष 2025 हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से अन्तिम तिथि 04 जनवरी 2015 व आवेदन पत्र Online मदरसा पोर्टल पर भरने की अन्तिम तिथि 06 जनवरी 2025 निर्धारित की गयी है तथा अपेक्षा की जाती है कि परीक्षार्थी द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क राजकीय कोष में जमा कर दिया गया है तथा मदरसें द्वारा अपनी मान्यता स्तर तक अर्थात् मदररों को जिस स्तर तक मान्यता प्राप्त है, उसी स्तर तक परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर भरें है, इसकी पुष्टि हो जाने के उपरान्त ही आवेदन पत्र अपने स्तर से अग्रसारित करेंगे।
JAUNPUR NEWS जिला पंचायत सदन की बैठक को सम्बोधित करती अध्यक्ष श्रीमती श्रीकला धनन्जय सिंह
JAUNPUR NEWS जौनपुर : कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह,में जिला पंचायत सदन की बैठक अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी बैठक में मो० हारून,अधिशासी अभियन्ता सिविल अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष,बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्शु”,विधान परिषद सदस्य,प्रमुखगण,जिला पंचायत सदस्य, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक,जिला ग्राम्य विकास अभिकरण उपायुक्त मनरेगा, का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष के अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
सदन में बिन्दुवार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया गया, जिला पंचायत का पुनरीक्षित वजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के मु0 163.10 करोड़ रुपये, जिला पंचायत का मूल बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के मु0 106.38 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 15वाँ वित्त (टाईड ग्रान्ट व अनटाइड ग्रांट) एवं पंचम राज्य वित्त आयोग योजना की वार्षिक कार्ययोजना बनाये जाने पर विचार के साथ जनपद जौनपुर का मनरेगा लेबर बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुमोदन किये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा जनपद के गरीब, बेसहारा एवं मध्यम वर्ग के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने की नये नियम शर्तों के बारे में सदन को अवगत कराया गया।
अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से सदस्य, जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा किया गया,जिसमें कतिपय सदस्यगण के क्षेत्र में हाईमास्ट मास्ट लाईट से सम्बन्धित समस्या को लेकर सदन के पटल पर रखा गया,जिसके क्रम में अध्यक्ष द्वारा अभियन्ता एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जौनपुर को तत्काल समस्या का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सदस्य बाघ सिंह चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत द्वारा कतिपय सड़को के निर्माण कार्यों पर ठेकेदार द्वारा साइन बोर्ड नही लगाया गया है तथा बोर्ड पर नाम गलत हो गया है, जिसमें सुधार लाये जाने हेतु अपेक्षा की गयी।
मनरेगा लेबर बजट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास JAUNPUR NEWS:
बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्सू”, विधान परिषद सदस्य द्वारा सदन में उपस्थित सदस्यों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई देते हुए जिला पंचायत के कार्यों को विकास की गति देने के लिए अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की सराहना करते हुए अवगत कराया गया।अध्यक्ष द्वारा राज्य सरकार से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में जर्जर सड़कों को एफ०डी०आर० पद्धति से 154.00 किमी0 मु0 122.96 करोड़ रु० की लागत से निर्मित किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके स्वीकृति के लिए अध्यक्ष प्रयासरत है।
बैठक में सदस्य बाघ सिंह चौहान, अमरेश रतन सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, डा० सुनीता बर्मा, श्रीमती द्रौपती यादव, श्रीमती कृष्णा सिंह आदि मा० सदस्य एवं संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सिकरारा, माण्डवी सिंह मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत, महराजगंज, तारा देवी प्रमुख क्षेत्र पंचायत, रामनगर, श्रीमती विमलेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर, श्रीमती उषा देवी प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुफ्तीगंज तथा अन्य विकास खण्डों के ब्लाक प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्त में अध्यक्ष द्वारा नव वर्ष 2025 की शुभकामनाओं के साथ सदन में उपस्थित विधान परिषद सदस्य, समस्त प्रमुख गण, सदस्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को अंग वस्त्र व डायरी सप्रेम भेट सहित धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा हुई ।
JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) सर्दियों के ठिठुरते मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से जोया पॉलिक्लिनिक मिल्लत नगर में डी.के. फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एण्ड जस्टिस ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन की तरफ़ से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब और वंचित परिवारों को निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समर भारत एजेंसी के डायरेक्टर पारस सिंह ने कम्बल वितरित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, इस मौसम में कम्बल वितरण का यह कार्य असहाय और गरीब लोगों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।
इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंद असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही जरूरमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उक्त संस्था आने वाले समय में भी इस तरह के समाजसेवी कार्यों को जारी रखेंगे तथा जरूरतमंदों की मदद के यह प्रयास मानवता और परोपकार के साथ मिलकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान आयोजक डाक्टर कामिल, हर्षवर्धन सिंह, दिवाकर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह समाजसेवी शामिल रहे ।
JAUNPUR NEWS [ खुटहन ] गुरुवार को बनुवाडीह गांव में बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए इस दौरान बकायेदारों में अफरातफरी मची रही एसडीओ सतीश सिंह ने बताया कि कुल 38 कनेक्शन पर 9 लाख 14 हजार रुपए बकाया है कयी बार सूचना देने के बावजूद भी बकायादारों द्वारा बिल का पैसा भुगतान नहीं किया गया इस दौरान बिजली कर्मी विशाल बिबेक सिंह अमित यादव आदि मौजूद रहे l
JAUNPUR NEWS N0-2 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि पी0 एम0 विश्वकर्मा योजना के जागरूकता सह शिविर कार्यक्रम का आयोजन एम0एस0एम0ई0 विकास कार्यालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, नैनी, प्रयागराज द्वारा 04 जनवरी को 11 बजे घन्श्याम दास बगीचा (लान) उर्दु बाजार, जौनपुर में किया जायेगा, जिसमें चयनित ट्रेड जैसे सुनार, ताला बनाने वाले ,नाव बनाने वाले, मोची, मालाकार टोकरी बुनकर बनाने वाले आदि आर्टिजनों को जागरूक एवं पंजीकरण कराया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त दिनांक व समय पर समस्त अभिलेखों के साथ स्थान घन्श्याम दास बगीचा (लान) उर्दु बाजार,में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते है।
JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक एवं मोटरसाईकिल के बीच हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी ।
प्राप्त जानकारी के मुताविक लाइन बाजार थाना अंतर्गत अकबरआदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे ट्रक और बाइक की टक्कर में भाई बहन समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गईं।
केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी अरुण कुमार ( 25) व बहन आरती ( 18) लाइन बाजार थाना अंतर्गत मीरपुर गांव निवासी बबीता ( 10) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नगर के क्षेत्राधिकारी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। कलावती देवी सेवा संस्थान फाउंडेशन डीह अशरफाबाद के समाजसेवी ने बढ़ते सर्द ठंड मौसम में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो जरूरतमंदों को गर्म हेतु मोटा कंबल वितरण कर लोगों से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान फाउंडेशन के तत्वाधान में डीह अशरफाबाद सुरपुर में आयोजित किया गया था। जिसके अध्यक्ष उमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी के उपस्थिति में कंबल वितरण आयोजित किया गया था।
जिसमें समाजसेवी प्रवेश चंद्र अग्रहरी ने बताया कि संस्था आने वाले समय में हर गरीबों के लिए भगवान साबित होगी और ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरापुर श्याममिलन अग्रहरि भी कंबल वितरण में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में आप के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार प्रजापति घनश्याम अग्रहरि सनी सिंह राम विनय मौर्य मुस्ताक अहमद आलोक अग्रहरि रोहित गुप्ता विकास अग्रहरि अफजाल अंसारी पिंटू गुप्ता कमल पांडे दयाराम गौतम सहित तमाम समाज से भी उपस्थित रहे।