Home Blog Page 187

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन

0
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर  जौनपुर में प्रदर्शन

जौनपुर : लोकसभा में भाजपा सरकार और गृह मंत्री द्वारा किए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव का प्रदर्शन। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में छबीलेपर बाजार से जुलूस सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओ के साथ अंबेडकर पार्क,  पाल्हामऊ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में महिलाएं भी उपस्थित रही। छबीलपुर बाजार के चौराहे पर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। गले में बाबा साहब की चित्र पहनकर श्री अमित यादव जैसे साइकिल पर सवार हुए वैसे ही वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री लालजी यादव, प्रधान ने उन्हें माला पहना कर हौसला अफजाई किया और झंडा दिखा कर जुलूस को रवाना किया। बाबा साहेब अमर रहें! बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा PDA परिवार और बाबा साहेब का सपना अधूरा समाजवादी करेंगे पूरा के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा।


अंबेडकर पार्क पाल्हामऊ पहुंकर अमित यादव ने भारत रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि  केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की हम सब निंदा करते हैं।
देश ने आज जान लिया है कि भाजपा और संघ के लोगों के मन में बाबा साहेब और उनके संविधान को लेकर कितनी कटुता भरी है। भाजपा बाबा साहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती हैं।क्योंकि संविधान ही  ग़रीब, महिला, वंचित, शोषित का शोषण रोकती हैं और उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार देती हैं।

आगे उन्होंने कहा कहा  कि भाजपा जातिवादी है। उसने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया है। पीडीए को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पीडीए के भगवान बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी हैं।  भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग कर मतदाताओं से वोट का अधिकार छीना है। बीजेपी ने जाति और धर्म का भेदभाव फैलाया हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य राम आसरे यादव, राजकुमार यादव प्रधान मोलनापुर,  शिरीष, छोटेलाल गौतम, राजेश कुमार,राजबहादुर, सुशील कुमार, भारत गौतम, नाते लाल जी,सभाजीत गौतम, कोमल गौतम, सचिन कुमार,अभिषेक राव, अर्जुन कुमार, द्रविन कुमार, सत्यम कुमार इत्यादि ने हिस्सा लिया।

इंद्रेश यादव :

शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल

0
शाहगंज समाचारगरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल
शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल

जौनपुर [ शाहगंज समाचार ] शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव स्थित सेंट जांस स्कूल द्वारा गुरुवार को गरीब निर्धन बच्चों के शिक्षा दिक्षा हेतु प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी के नेतृत्व में प्रदर्शनी का आयोजन किया। स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ साथ फूड स्टाल लगाया गया। जहां बच्चे अभिभावक समेत स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसी रकम को गरीबों के कल्याण हेतु दान किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एजुकेशन सेक्रेटरी फादर थामस मैथ्यू ने दीप प्रज्जवलित एवं फीता काट कर किया। कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी एवं अध्यापकों की लगन निष्ठा की जमकर तारीफ किया। वहीं कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। स्कूल ने सेवा का बीड़ा उठाया और अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग से कार्य सफल रहा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा कर बच्चों के बेहतरीन व उच्च कोटि के सोच की प्रशंसा कर अध्यापकों कों बधाई दिया। वहीं प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने कहा कि क्रिसमस पर्व से पूर्व अनाथालय अथवा अन्य स्थानों पर जीवन निर्वाह कर रहे गरीब निर्धन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक प्रयास किया गया। जिसमें अभिभावकों एवं अध्यापकों का भरपूर सहयोग मिला। सिस्टर लिम्सी ने आगंतुक अतिथियों, गणमान्य अभिभावकों का आभार प्रकट किया।


प्रदर्शनी में कला, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक विषयों पर प्रदर्शनी लगा। सभी माडल के साथ छात्र एवं अध्यापक सम्बन्धित विषयो की जानकारी देते रहे। इस दौरान प्रमुख रुप से इस दौरान सभासद सिम प्रकाश अग्रहरि सिमपू , सभासद रेखा अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि,डा आलोक सिंह पालीवाल, मो अब्बास, डा प्रेम प्रकाश, सौरभ सेठ, सिस्टर ज्योति, सिस्टर प्रेमा, अनिता जायसवाल, गायत्री, सुमन गुप्ता,  राजेश, कदीर, पूनम आदि अध्यापक एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

शाहगंज समाचार2

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

शाहगंज के प्रतिष्ठित विद्यालय बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ.। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर श्रीमती प्रियंका चितवंशी अविका चित्रवंशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार पाठक और मुख्य अतिथि श्री मोहम्मद साजिद जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके तथा रिबन को जलाकर और मशाल जलाकर किया गया।

शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल


इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेश कुमार पाठक ने मुख्य अतिथि को माला पहनकर और प्रशस्ति पत्र देकर व पारंपरिक गीतों के साथ अतिथियों को स्वागत किया. अतिथियों को सम्मानित किया गया. खेल दिवस समारोह के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने 200 मीटर व विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, स्टोन मार्बल रेस, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर रेस, बाल और प्लेट रेस , हॉप रेस, थ्री लग रेस, जलेबी रेस, आदि शामिल थे। मुख्य अतिथि ने बताया कि मजदीहा जैसे क्षेत्र में सुविधा से संपन्न व सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय ज्ञान का अलख जगा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार पाठक जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बच्चों मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है जो शिक्षा का एक अभिन्न अंग है । उन्होंने बताया कि खेल व्यक्ति को एक दूसरे से मिलकर सहयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का तरीका बताता है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज हशम मेहंदी, स्पोर्ट्स इंचार्ज सैयद अली, सभापति यादव, रिजवान,कॉर्डिनेटर साक्षी चौहान, रिया सोनी, साक्षी साहू, कुसुम यादव, सोनू शुक्ला और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, मैनेजर श्रीमती प्रियंका चित्रवंशी ने सभी को बधाई दी, और प्रधानाचार्य जी ने सभी के प्रति अपने आभार व्यक्ति को व्यक्त करते हुए सभी के कार्यों की प्रशंसा की, और उनके मनोबल को बढ़ाया।

प्राणघातक हमले में अधिवक्ता घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार

0
प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार
प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार

प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार!

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मदरहां गांव के निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह शाहगंज तहसील में एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं ।वीरेंद्र सिंह का अपने पट्टीदार से नाली की पानी को लेकर सुबह 8 बजे  विवाद हो गया  था लेकिन थोड़ी देर बाद पूरा मामला शांत हो जाने के बाद अधिवक्ता दैनिक दिनचर्या के बाद अपने तहसील जाने की तैयारी में लग गए थे अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही वे घर के बाहर चारपाई निकाल कर आराम कर रहे थे कि तभी अचानक गोलबंद तरीके से विपक्षी जितेंद्र पुत्र सूबेदार, अतुल पुत्र जितेंद्र व कुछ अज्ञात युवक अचानक आकर अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिए ।

अधिवक्ता किसी तरीके से अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन विपक्षियों ने अधिवक्ता को तब तक लहूलूहान कर दिया जिससे अधिवक्ता की आंख के नीचे काफी गहरी चोट आ गई है जिसके संबंध में अधिवक्ता द्वारा कोतवाली शाहगंज में प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई है।

  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  

0
  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  
  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  

दो बाइकों की आमने-सामने जैसी टक्कर सप्ताह में एक जगह दूसरी बार हुई घटना

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को घायलावस्था में अस्पताल भेजवाया गया। सप्ताह में एक ही जगह दो बार इस तरह की घटना घट चुकी है।

जानकारी के अनुसार उक्त मोड़ पर जौनपुर की तरफ से अरमान पुत्र मोबिन (18 वर्ष) निवासी ग्राम महुवा पवई, जनपद आजमगढ़ बाइक से आ रहा था इधर क्षेत्र के चकमारूपुर गाँव निवासी प्रेमचंद पुत्र रामअजोर बिन्द (28 वर्ष) की आमने-सामने टक्कर हो गईं। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोंधी भिजवाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचन्द्र को परिजन घर लें कर चले गए वहीं अरमान का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 

0
डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 
डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 

कमलम या डैªगन फ्रूट की खेती करे एक बार मुनाफा कमाये 

जौनपुर ; सालो साल जनपद मे नवाचार की राह पर कदम बढाते हुए ड्रैगनफ्रूट की खेती शुरू की गयी है। ड्रैगनफ्रूट को इजराइल एवं वियतनाम जैसे देशों मे उगाई जाने वाले इस फसल को जनपद के विकासखंड मछलीशहर, बदलापुर, मुफ्तीगंज के किसानों ने अपनाया है इस फसल मे कम लागत व अधिक मुनाफा होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। ड्रैगनफ्रूट के पौधे को आवारा पशु भी नुकसान नही पहुचाते है। ड्रैगन के पौध एक बार लगाने से 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है यह इम्यूनिटी बूस्टर का अच्छा विकल्प माना जाता है।

एक ड्रैगेनफ्रूट की कीमत बाजार मे 100 से 150 रू0 तक पहुचती है मछलीशहर ब्लाक के ग्राम घिसुआखुर्द के प्रतीक कुमार गुप्ता, विकासखंड बदलापुर ग्राम तियरा के कृषक तिलकधारी और विकासखंड मुफ्तीगंज ग्राम पसेवा के कृषक मोर्टसन मेसी एवं विकासखंड बदलापुर के ग्राम तियरा के किसान बृजेश यादव ने 1195 लाल गुदा वाले पौध लगकर जनपद मे नवाचार का उदाहरण पेश किया है। उन्होने गुजरात से पौध खरीदी और अप्रैल मे यह खेती शुरू की बृजेश यादव पिछले 1 वर्षो से ड्रैगेनफ्रूट की खेती कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य कई किसान प्रयोग के तौर पर छोटे पैमाने पर लगा रहें है इस फसल से जून से लेकर दिसम्बर तक उत्पादन होता है। ड्रैगनफ्रूट की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे का उदाहरण बन रही है। कमलम की खेती हेतु, उद्यान विभाग एक हेक्टेयर पर 30 हजार रूप्ये का अनुदान भी दे रहा है। इससे ना केवल फल बल्कि इसकी कटिंग करके ड्रैगनफ्रूट की नर्सरी भी तैयार कर सकते है यह पहल अन्य कृषको को भी इस फसल के तरफ आकर्षित एवं प्रेरित कर रही है।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत 

0
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत 
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत 

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत 

जौनपुर: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव जेल से रिहा होने पर जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर बॉर्डर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया बताते दें उत्तर प्रदेश PCS व RO/ARO में भर्ती परीक्षा व तमाम अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय राघवेंद्र यादव को जेल जाना पड़ा था

आज नैनी जेल से छूटने के बाद जौनपुर बॉर्डर मुंगरा बादशाहपुर में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया वही राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक दिन, एक परीक्षा कराने की माँग छात्रो की जायज थी परंतु सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही क्योंकि सरकार की मंशा परीक्षाओं को पारदर्शी तरीक़े से करवाने की थी ही नहीं ,बेरोज़गार युवाओं की बढ़ती संख्या प्रदेश के लिए खतरनाक है उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के साधन उपलब्ध करवाकर के उन्हे सरकार द्वारा सही दिशा मे अग्रसर करना चाहिए था परंतु सरकार की कथनी और करनी मे बहुत अंतर है।

युवाओं को नौकरी के सपने दिखाकर उन्हें छलने में पास हो गयी है बीजेपी सरकार नौकरी पर जाने की बजाय युवा कोर्ट और जेल के चक्कर लगा रहे है। बीजेपी सरकार की मंशा साफ़ है कि वह सिर्फ बेरोजगार युवाओं को परेशान करना चाहती है। उन्हें नौकरी देने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। इस सरकार के अन्य अत्याचार के खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक लालबहादुर या पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, रामलाल पाल,रामजतन यादव,नन्हकू यादव, संजय यादव संदीप यादव सावन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें

सपा सरकार में 17000 मेगावाट उत्पादन,भाजपा में 8000

0
सपा सरकार में 17000 मेगावाट उत्पादन,भाजपा में 8000
सपा सरकार में 17000 मेगावाट उत्पादन,भाजपा में 8000

सपा विधायक रागिनी सोनकर का सरकार पर हमला

  • बिजली उत्पादन में फेल होने पर सरकार कर रही है निजीकरण

जौनपुर। उप्र विधानसभा सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिजली उत्पादन, ट्रांसफार्मर के रखरखाव और निजीकरण को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि जब 1989 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय उत्तर प्रदेश को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। समाजवादी सरकार ने उस कठिन दौर में राज्य को 17,000 मेगावाट बिजली उत्पादन तक पहुंचाया। उनके आंकड़े सही सवाल को सरकार के मंत्री और विधायक गंभीरता से सुन रहे थे। शायद वह यही सोच रहे थे कि इतनी सटीक और सही आंकड़े कैसे मिल जाता है इनको।

विधायक ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में सत्ता में आने के बाद, बीजेपी सरकार इस उत्पादन को दोगुना करने का वादा करने के बावजूद केवल 8,000 मेगावाट तक ही उत्पादन कर सकी है। उन्होंने पूछा कि इतने बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं किया?

उन्होंने मंत्री से स्पष्ट रूप से पूछा कि सरकार सिर्फ दो वर्षों का ही आंकड़ा दे कि कितने ट्रांसफॉर्मर बदले गए और उनका रखरखाव किया गया। मंत्री के संतोषजनक जवाब न देने पर विधायक ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह कदम मंत्रालय की अपनी अक्षमता को दर्शाता है।

विधायक ने कहा, “जब सरकार को अपने विभाग पर ही विश्वास नहीं है, तो जनता कैसे विश्वास करेगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति के लिए ऐसी कंपनियों को टेंडर दिया जा रहा है, जो सिर्फ गरीबों की कमर तोड़ रही हैं। साथ में कंपनियां मानक के अनुरूप नहीं है। न हीं स्किल्ड है। कपड़ा बनाने वाली कंपनी से बिजली सामग्री बनाने का टेंडर कराया जा रहा है।

विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने सरकार से कहा कि निजीकरण को रोकने और मंत्रालय को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और जनता के विश्वास को दोबारा जीतने के लिए आत्ममंथन करना चाहिए।

JAUNPUR: चाईनीज माँझा के साथ महिला  गिरफ्तार

0
JAUNPUR: चाईनीज माँझा के साथ महिला  गिरफ्तार
JAUNPUR: चाईनीज माँझा के साथ महिला  गिरफ्तार

         
JAUNPUR NEWS : जौनपुर पुलिस ने चाईनीज माँझा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है लोगो के जीवन रक्षार्थ चाईनीज मंझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत  अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षेण एवं दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज चेकिंग के दौरान बेंगमगंज चुंगी से एक अभियुक्ता रिंकू केसरवानी पत्नी बद्री प्रसाद केसरवानी उम्र करीब 37 वर्ष बेगमगंज चुंगी थाना कोतवाली को 40अंटा चाइनीज माँझा के साथ गिरफ्तार किया गया ।

बरामद अवैध 40अंटा चाइनीज माँझा के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 5142024 धारा 223 बी293125 बीएनएस व 515 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता  रिंकू केसरवानी पत्नी बद्री प्रसाद केसरवानी उम्र करीब 37 वर्ष बेगम गंज चुंगी थाना जौनपुर कोतवाली है l taftish of crime jaunpur

शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

0
शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर नौशाद पुत्र यूनुस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। कब्जे से अवैध देशी तमंचा,कारतूस व मोटर साईकिल बरामद प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व उनकी पुलिस टीम द्वारा आज मंगलवार  की शाम लगभग 19:30 बजे बजे निजमापुर मोड़ के आगे चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगे। बदमाशो द्वारा किये गये फायर में एक बुलेट प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक  शाहगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गयी गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। 

शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। तथा एक बदमाश भागने में सफल रहा।पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश शातिर गो-तस्कर नौशाद पुत्र यूनुस निवासी बैरकडीह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हालपता नटौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर है।  घायल बदमाश नौशाद पुत्र यूनुस उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं एक मोटरसाईकिल बरामद हुई । घायल गो-तस्कर उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज भेजा गया, जहा से रेफर करने के उपरान्त जिला चिकित्सालय जौनपुर भेजा गया । अभियुक्त नौशाद पुत्र यूनुस उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस  विधिक कार्यवाही में जुटी । Vicious cow smuggler arrested in encounter with Shahganj police team

जितना बड़ा बजट उतना बड़ा भ्रष्टाचार,विधायक डॉ. रागिनी सोनकर

0
जितना बड़ा बजट उतना बड़ा भ्रष्टाचार,विधायक डॉ. रागिनी सोनकर
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर

मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने पेयजल मुद्दे पर उठाए सवाल

जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान पेयजल संकट के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार जनता को पर्याप्त हैंडपंप और पेयजल उपलब्ध कराने की क्या योजना बना रही है।

डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार के इस स्कीम पर सिर्फ 3.50 लाख करोड़ रुपये के बजट पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जितना बड़ा बजट है, उतना ही बड़ा भ्रष्टाचार भी है। उन्होंने कहा कि “मंत्री अधिकारी की नहीं सुनते और अधिकारी की कॉन्ट्रेक्टर नहीं सुनते।” इसके चलते योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। विधायक ने कहा, “कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद में अमृत पिलाने से क्या फायदा।” उनके इस बयान ने सरकार की पेयजल योजनाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने क्षेत्र में हैंडपंपों की कमी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के जल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जल जीवन मिशन और अन्य पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कितने गांव में कार्य संपूर्ण हो चुके हैं कितने लोगों को शुद्ध पेय जल सरकार पहुंचा रही है अगर नहीं तो उसकी समय सीमा क्या है और कब तक पहुंच पाएगी। 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी तो उन्होंने लाल किले से खड़े होकर पूरे देश से वादा किया था कि दिसंबर 2024 तक पूरे देश को जल जीवन मिशन से जोड़ दिया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की असेंबली में दिसंबर 2024 में मैंने प्रश्न खड़ा किया और उसका उत्तर विभाग के पास नहीं है और यह अपने आप में प्रत्यक्ष रूप से सरकार की सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे वादे को दिखाता है। जिस समय मैं सदन में आई उसे समय पूरे उत्तर प्रदेश का बजट 615000 करोड़ था और मात्र एक स्कीम का बजट 3,50,000 करोड़ का है। इसके बावजूद आज धरातल पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हो पाया है यह बहुत शर्मनाक है। साथ ही सरकार की संवेदनहीनता को भी जताता है।

मैं सरकार से मांग करतीं हूं कि जल संकट का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।विधायक के सवालों और आरोपों के जवाब में मंत्री के बयान ने यह स्पष्ट किया कि सरकार योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर सतर्क है। हालांकि, डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि जनता को केवल वादों की नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को संभल मामले में समाजवादी पार्टी में विधानसभा का घेराव किया। सदन में संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना के विपक्ष पर चिल्लाने की आवाज पर मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर ने जमकर सुनाया। कहा जब सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर गूंगी हो जाती है तो विपक्ष और जनता को चिल्लाना ही पड़ता है