Home Blog Page 188

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम ने विभागों की समीक्षा  

0
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम ने विभागों की समीक्षा  
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम ने विभागों की समीक्षा  

जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा-प्रचलित राशनकार्डो की स्थिति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, निलम्बित/निरस्त दुकानों की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, आयुष्मान कार्डो की स्थिति तथा अन्य विभागीय बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मृतक कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन कर उनके स्थान पर नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का राशनकार्ड बनाये जाने, खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कराये जाने, स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक विभाग के समन्वय से अन्त्योदय राशनकार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड जारी कराये जाने एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी कराने, रिक्त एवं निरस्त दुकानों के चयन प्रक्रिया को पूर्ण कराये जाने, सिंगल स्टेज व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद के शत-प्रतिशत उचित दर विक्रेताओं को उनके चौहद्दी पर खाद्यान्न पहुंचाने हेतु छोटे वाहनों का उपयोग किये जाने, अपरिहार्य स्थिति में कोटेदारों द्वारा मुख्य मार्ग से उठाकर ले जाये जाने वाले खाद्यान्न का किराया भाड़ा परिवहन ठेकेदारों द्वारा वहन करने के निर्देश दिये गयें। इसके अतिरिक्त प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ के दृष्टिगत सभी मार्गो पर स्थित पेट्रोल पम्पों पर स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जनसामान्य के उपयोगार्थ तैयार रखे जाने और पम्पों के खाली एरिया में यात्रियों के अल्प विश्राम हेतु स्थान चिन्हित् कर आवश्यक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उचित दर विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष हरसू सिंह व सचिव पद्माकर तिवारी को विगत् 40 वर्षो से सफलतापूर्वक उचित दर दुकान संचालित करने के हेतु उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।  


 जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निर्मित होने वाले मॉडल उचित दर दुकानों के स्थानों का चयन मार्ग की सुगमता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से आख्या प्राप्त कर सम्यक स्थान पर मॉडल शॉप प्रस्तावित करायी जाये। जनपद में प्रचलित समस्त अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के परिवारों का सत्यापन तत्परता से कराया जाये, जिसमें अपात्र पाये जाने वाले अन्त्योदय परिवारों को सूची से बाहर करते हुए पात्रता की शर्तो के अनुरूप पात्र परिवारों को सूची में शामिल कराते हुए उन्हें नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये।  


बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयबर चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी आयुष्मान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकगण के साथ ही शिवशंकर गुप्ता व गंगा प्रसाद सिंह नामित सदस्य, उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधि एवं सिंगल स्टेज डिलीवरी से जुड़े परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मजदूर सभा समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन  

0
मजदूर सभा समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन  
मजदूर सभा समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन  

जौनपुर :  मजदूर सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक रंजन जी पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार और पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री शशांक यादव जी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा श्री धनी लाल श्रमिक जी ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार साझा किया इसी क्रम में प्रदेश महासचिव समाजवादी मजदूर सभा प्रमोद पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा वर्ष 2025 के कार्यक्रमों पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए वर्ष 2027 तक 1.8 करोड़ मज़दूर को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया

तथा रणनीति बनाई इसी क्रम में श्री आलोक रंजन जी पूर्व प्रमुख सचिव ने मजदूरों की वास्तविकता और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए मजदूर हितों के कार्यों को साझा किया और हर स्तर पर मजबूरन की मदद करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक जी ने किया इसी क्रममें राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अमित यादव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय देश को वन नेशन वन मजदूरी की जरूरत हैं। मोदी सरकार की खराब विदेश नीति के कारण प्रवासी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।कार्यक्रम में श्री शेषनाथ यादव श्री अखिलेश चौबे हरिराम बागी अजय  कन्नौजिया चंद्रकेश यादव सुनील जी राममिलन यादव अजय मिश्रा विनोद वर्मा विमल यादव आशीष यादव आदि लोगों उपस्थित रहें।

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में संपन्न   

0
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में संपन्न   
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में संपन्न   

राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक संपन्न 

जौनपुर :राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज जौनपुर के सभागार में प्रधानाचार्य परिषद की एक बैठक आयोजित । बैठक में जनपद जौनपुर के विभिन्न विद्यालयों से प्रधानाचार्य तथा प्रधानाचार्य परिषद के सम्मानित सदस्य और पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य परिषद् जौनपुर के यशस्वी अध्यक्ष डॉ संजय चौबे ने सभी सम्मानित प्रधानाचार्य और पदाधिकारियों का स्वागत से किया, आए हुए समस्त प्रधानाचार्य का उन्होंने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री और ओजस्वी वक्ता रविंद्र नाथ शर्मा ने प्रधानाचार्य की समस्याओं तथा विभिन्न मांगों से सभी को अवगत कराया जिसमें प्रधानाचार्यों की सुरक्षा धारा 21 की बहाली, धारा 18 की बहाली ,चिकित्सा व्यवस्था ,प्रधानाचार्य को पुनरीक्षित वेतन ,एनपीएस की सुरक्षा ट्रांसफर सरलीकरण तथा अन्य मांगों के बारे में सभी को अवगत कराया।

श्री शर्मा जी ने संगठन के कार्य प्रणाली और तीव्र करने तथा प्रधानाचार्य के विद्यालय संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की। विचार विमर्श के क्रम में आदर्श इंटर कॉलेज खेतासराय की प्रधानाचार्या श्रीमती राधा श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किया तथा अपनी समस्याओं के बारे में सभी को अवगत कराया। श्री नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सराय हरखू के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र नाथ पांडेय ने भी अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य ने भाग लिया जिसमें श्री शिवाधार, डॉक्टर कंचन जैस्मिन  नीरज कुमार यादव, श्री संदीप कुमार मिश्रा, उपेंद्रनाथ शुक्ला, श्री शिवभूषण चौबे, श्री दिनेश चंद्र यादव ,श्री दिनेश कुमार ,श्री विपिन कुमार, श्री संजय कुमार ,तथा अन्य विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बैठक में प्रतिभाग किया। सभा के समापन में राजा श्री कृष्णा इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य तथा प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संजय चौबे ने आए हुए समस्त प्रधानाचार्य का आभार जताया और यह भरोसा दिलाया कि मैं अध्यक्ष के रूप में इस संगठन के लिए पूरी तरीके से समर्पित रहूंगा तथा जनपद के किसी भी प्रधानाचार्य की समस्याओं को अपनी समस्या समझूंगा और हमेशा सहयोग करता रहूंगा। सभा का संचालन श्री रविंद्र नाथ शर्मा ने किया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू 

0
फोटो- मूल्यांकन केंद्र में सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन के लिए पूजन करतीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं अन्य 
फोटो- मूल्यांकन केंद्र में सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन के लिए पूजन करतीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं अन्य 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने विधिवत पूजन के उपरांत प्रारंभ कराया. 

इस अवसर पर कुलपति ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के उपस्थित परीक्षकों डा० धर्मेंद्र सिंह ,डॉ० अशोक कुमार यादव, सत्यम उपाध्याय,डा०अंकुश गौरव,डॉ निमिषा यादव,डॉ रितेश श्रीवास्तव,डा० प्रवीण कुमार सिंह, डॉ० ऋषिकेश आदि को मूल्यांकन हेतु उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया.  उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर सुचितापूर्ण मूल्यांकन करने हेतु सभी परीक्षकों को निर्देश दिया.

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने राजभवन एवं उत्तर प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में समर्थ पोर्टल का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने हेतु समन्वयक मूल्यांकन डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी समस्त मूल्यांकन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.  उप कुलसचिव श्री अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ है और दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक संचालित होनी है. जिन विषयों की परीक्षाएं संपन्न होती जा रही हैं साथ ही उन पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी होता रहेगा जिससे परीक्षा समाप्त होने के उपरांत यथा शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके. परीक्षा मूल्यांकन के उद्घाटन अवसर पर संकाय अध्यक्ष इंजीनियरिंग विभाग प्रो  सौरभ पाल, प्रो अशोक श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार कौशिक,श्याम त्रिपाठी, सतीश सिंह, मनु मिश्रा, लाल बहादुर, जय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे. 

जेसीआई जौनपुर-2025 की कार्यकारिणी घोषित

0
जेसीआई जौनपुर-2025 की कार्यकारिणी घोषित
जेसीआई जौनपुर-2025 की कार्यकारिणी घोषित


सतीश जायसवाल को दी गयी जेसीआई जौनपुर—2025 सचिव की जिम्मेदार

जौनपुर : चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर रविन्दर कौर, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल बनायी गयीं
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की बैठक नगर के एक होटल में हुई जहां 2025 के नवचयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की घोषणा हुई।

घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, हफीज शाह, अंजनी प्रजाति, राजकुमार जायसवाल, राज साहू, सरदार रंजीत सिंह, सचिव सतीश जायसवाल, सह सचिव ताहिर कादिर, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह,सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, डायरेक्टर सौरभ बरनवाल, मनीष तिवारी, भरत सेठ, संदीप जयसवाल, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक बैंकर, दीपक बाधवा, कोऑर्डिनेटर अजय गुप्त, रतन सिकरी, शुभम जायसवाल, सूर्यांश साहू, मनीष चौरसिया, शिवेंद्र सेठ, श्रेष्ठ सेठ, गोविंद साहू, रामकृपाल, रजत जायसवाल, जेसीरेट चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर रविंदर कौर, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल को बनाया गया।


इस मौके पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 61 वर्ष है। यह वर्ष इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। पूर्व अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने संस्था के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष—2024 आशुतोष जायसवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से शुभकामना देते हुये सभी सदस्यों को निवेदन किया कि संस्था के मान—सम्मान को आगे बढ़ाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दें। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए शुभकामना दिया। साथ ही संस्था को और ऊंचाई तक ले जाने की बात कही। बैठक में गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण के साथ अन्य सेवा कार्य व शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम के संयोजक श्रेष सेठ, एवं नववर्ष अभिनन्दन कार्यक्रम संयोजक शुभम जायसवाल को बनाया गया। जेसीआई आस्था सतीश जायसवाल ने पढ़ा। सभा का संचालन उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने किया। अन्त में सचिव सतीश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति  आभार व्यक्त किया।

पत्रकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन

0

शाहगंज पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अज़ीम सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित हुई सभा

खेतासराय(जौनपुर):- जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य के आकस्मिक निधन हो जाने से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। उनकी आत्मा की शांति के लिए शाहगंज पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अज़ीम सिद्दीकी के नेतृत्व में खेतासराय मीडिया कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति को नमन किया और उनके योगदान को याद किया। शोक सभा में उपाध्यक्ष अज़ीम सिद्दीकी ने स्वर्गीय कपिल देव मौर्य के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। उनकी लेखनी से न केवल स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता मिली, बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। सभा में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार सिंह ने पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी लेखनी में हमेशा सच्चाई और समाजहित की झलक मिलती थी। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा का समापन दो मिनट के मौन और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया। सभी ने उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, सैय्यद तारिक, विवेक, श्याम चंद्र यादव, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा, बाबा सिंह, हाजी जियाउद्दीन, निशानाथ, प्रेम यादव समेत सभी पत्रकार उपस्थित रहे।शोक सभा का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया।

ACCIDENT:इर्टिगा कार व रिक्शा में जोरदार टक्कर

0
ACCIDENT:इर्टिगा कार व रिक्शा में जोरदार टक्कर
ACCIDENT:इर्टिगा कार व रिक्शा में जोरदार टक्कर

ई-रिक्शा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मनेछा मोड़ के समीप सोमवार को ई-रिक्शा और इर्टिगा कार में जोरदार टक्कर हो गया। जिससे ई-रिक्शा असन्तुलित होकर रोड़ के बगल स्थित खाई में पलट गया और चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, मौके पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को एक इर्टिगा कार जलालपुर से कलान परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने जा रही थी। अभी वह क्षेत्र के मनेछा मोड़ के समीप पहुँचा ही था। इधर खेतासराय की तरफ से जौनपुर लाल दरवाजा निवासी राकेश मौर्य (35 वर्ष) ई-रिक्शा से सवारी छोड़कर जा रहे थे। तभी दोनों की आमने-सामने से जोरदार में टक्कर हो गया, जिससे रिक्शा असन्तुलित होकर रोड के बगल स्थित खाई में पलट गया और ई-रिक्शा चालक राकेश मौर्य घायल हो गए। राहगीरों की मदद से गम्भीर रूप से चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वही सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई करने में जुट गई है।

नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी:डॉ रागिनी सोनकर

0
नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी डॉ रागिनी सोनकर
नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी डॉ रागिनी सोनकर

नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी : डॉ रागिनी सोनकर

जौनपुर। मछली शहर की नदियाव ग्रामसभा में रविवार को महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मछली शहर की समाजवादी पार्टी की विधायक एवं सपा की स्टार प्रचारक डॉक्टर रागिनी सोनकर के निर्माणाधीन आवास पर किया गया। समारोह में ठंड के बावजूद विधानसभा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में कंबल वितरण और बच्चों को स्कूल बैग दिए गए।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी ही देश और समाज की सच्ची पहचान है। एक महिला जब आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होता है। जो सपने लेकर महिलाएं आई हैं वही सपने लेकर मैं भी सदन में पहुंची थीं।


इस अवसर पर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता और समानता की ओर प्रेरित करना है। यह अभियान महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और समाज के हर क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


उन्होंने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से वंचित रखा जाता है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, और लैंगिक भेदभाव जैसी कुप्रथाएं महिलाओं के सशक्तिकरण में सबसे बड़ी बाधा हैं। “बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह” जैसे संदेश समाज को जागरूक करने का प्रयास हैं।


उनका मानना है कि महिलाएं परिवार और समाज का आधार होती हैं। “पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी” इस बात को दर्शाता है कि शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाती है। नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, दहेज प्रथा उन्मूलन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दे पर जागरूक किया गया।डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा, “महिला सशक्तिकरण किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। नारी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देकर ही हम एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाशनाथ सोनकर,अभिमन्यु यादव पूर्व प्रमुखश्याम जी यादव प्रधानसूर्यभान यादव प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष विवेक यादव, ब्लाक अध्यक्ष नन्हे यादव ब्लाक अध्यक्ष भारत जिला पंचायत रोहित दुबे विधानसभा उपाध्यक्षआदि लोग उपस्थित थे।

जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार का निधन

0
जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार का निधन

जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के कार्यालय पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि शाहगंज जौनपुर जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के स्थानीय कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।आपको बता दें कि जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य के आकस्मिक स्वर्गवास हो गया जिसमें पत्रकार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई l


जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पत्रकारों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर उपस्थित होकर मृत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी उपस्थित लोगों में संरक्षक डॉ सरफुद्दीन ,संरक्षक विक्रम सिंह ,संरक्षक श्री प्रकाश वर्मा, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल, महामंत्री दीपक सिंह ,उपाध्यक्ष मोहम्मद कयूम,मों कासिम कोषाध्यक्ष श्रीश मोदनवाल ,शिव मूरत राजभर ,नीरज यादव ,विजय उपाध्याय ,रामचंद्र, राजू श्रीवास्तव, उमेश सिंह ,विनोद ,अविरल सिंह, दिवाकर मिश्रा ,शशांक शेखर सिन्हा, गुलाम साबिर ,असलम इराकी ,नीरज अस्थाना, मनोज यादव, राजकुमार राजभर, मोहम्मद आसिफ, सुजीत वर्मा, चंदन अग्रहरि, दीपक गुप्ता, शैलेश नाग ,राकेश शर्मा ,मोनू , राजकुमार अस्क ,राहुल ,अरुण कुमार ,उपेंद्र सिंह ,अमित जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित रहे

शांति भंग में 3 महिला समेत 9 गिरफ्तार

0
शांति भंग में 3 महिला समेत 9 गिरफ्तार
शांति भंग में 3 महिला समेत 9 गिरफ्तार

शांति भंग में 3 महिला समेत 9 गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अपनी नज़र बनाएं हुई है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई अशांति न फैलाएं। शांति व्यवस्था को कायम रखने में खलल डालने वालों को खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुन्नीलाल, रामदुलार, राजकुमार, शोभनाथ, शिवपूजन, विद्या व सुशीला निवासीगण कलापुर व दिलीप, सविता निवासीगण झाँसेपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। जिनको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल न्यायाधीश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व प्रिया प्रजापति शामिल रही