Home Blog Page 194

कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव

0
कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है प्रेमचन्द्र यादव
कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव
  • कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव

  • राजकीय इण्टर कॉलेज मवई में लगा कैरियर मेला

खेतासराय (जौनपुर) आप जिस भी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है उस क्षेत्र में पहले लक्ष्य निर्धारित करें और फिर कुशल गुरुओं के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य करें तभी आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर कैरियर बना सकते है। तब समाज आप को फलक पर बैठेगा और आप राष्ट्र निर्माण में आप अहम भूमिका निभा सकते है। उक्त सभी बातें विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मवई गाँव में राजकीय इण्टर कॉलेज आयोजित कैरियर मेला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए प्रेमचन्द यादव ने कही।

इसके पूर्व कार्यक्रम में अथितियों को स्वागत हुआ तत्पश्चात उक्त अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र यादव, प्रभाकर सिंह, डॉ. रामदत्त सिंह यूबीआई मैनेजर निशांत गौरव, प्रबधंक जयप्रकाश गुप्त, डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर ऋतु चौबे, ललित चौबे, गौतम जायसवाल, रामनयन उर्फ बच्चू चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शुल्का व विनय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

शैक्षणिक भ्रमण बस को कुलपति ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

0

कुलपति ने शैक्षणिक भ्रमण बस को दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान द्वारा संचालित विधि पंच वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को राजभवन के निर्देशानुसार ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने वाली टीम को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बस को शनिवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शैक्षणिक भ्रमण प्रयागराज जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर आयोजित किया गया।


छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लॉ म्यूजियम एवं अर्काइव, जुडीकेचर ऑफ प्रयागराज, आनंद भवन और स्वराज भवन संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया, विधिक इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित बहुमूल्य जानकारियां प्राप्त कीं एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज का भ्रमण भी इस शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जहां सभी छात्र-छात्राओं ने विधिक प्रक्रिया और बार कौंसिल के कार्यों को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।


भ्रमण के दौरान छात्रों को उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यवाही का अवलोकन करने का अवसर मिला, जिससे उन्होंने न्याय प्रणाली की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। आनंद भवन और स्वराज भवन संग्रहालयों में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों को देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझा। नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुराग मिश्र ने इस शैक्षणिक यात्रा को छात्रों के ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


इस यात्रा के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. राजन तिवारी, प्रगति सिंह, जीशान अली, सूरज सोनकर और शैलेश जी भी उपस्थित रहे। इन सभी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और भ्रमण को सफल बनाने में योगदान दिया।

शाहगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का होता है शारीरिक और मानसिक विकास: डॉ. गोरखनाथ पटेल

शाहगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

खेतासराय(जौनपुर):- ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बेसिक शिक्षा विभाग शाहगंज द्वारा शनिवार को क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के परिसर में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक, बालिका ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे दौड़ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 और 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, रंगोली, मेहंदी समेत विभिन्न, प्रतियोगिताओं मे अपना दमखम दिखाया।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन मो. मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया। मैच रेफरी अरूणेष कुमार यादव रहे।

निर्णायक मण्डल में वीरेंद्र यादव, सुभाषचंद्र तिवारी, आशीष सिंह, संदीप कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, राज कुमार निषाद, राजेश कुमार निषाद, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी मौर्य रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मौर्य, प्रा शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सजल सिंह, डा अभिषेक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, एआरपी संघ प्रदेश मंत्री प्रशांत कुमार मिश्र, अशोक सोनकर, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, मन बहाल, रूपेश सिंह, राज बहादुर, बुद्धिराम, राम शकल यादव, सुजीत सोनकर, ओम प्रकाश वर्मा, लाल मनि, अशोक कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR की पांच बड़ी खबर

0
Five big news of JAUNPUR
Five big news of JAUNPUR

JAUNPUR की पांच बड़ी खबर :

Five big news of JAUNPUR 1– जौनपुर जिले के चिन्हित माफियाओं पर होगी कड़ी कार्यवाही डीएम ने अपराध जगत से जुड़े अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है DM डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जा सकेजिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में गवाहों से शत-प्रतिशत साक्ष्य परीक्षण कराया जाए।

JAUNPUR की पांच बड़ी खबर

अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी :

पॉक्सो और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए।उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

JAUNPUR NEWS 2 : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति मे युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15000 व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20000 तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35000 धनराशि का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। उक्त हेतु पात्रता की शर्ते के बारें में बताया है कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हों। युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हों। दम्पत्ति में कोई आयकरदाता न हों। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण-पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होगें जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हों।
अतः जो भी दिव्यांगजन योजना का लाभ प्राप्त करना चाह रहे हैं वे शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाईन  http://divyangjan.upsde.gov.in पर आवेदन कर सकते है।ऑनलाईन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम् फोटो, आय प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हों),सक्षम प्राधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रीकृत बैंक खाता में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधारकार्ड की छायाप्रति पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे। ऑनलाईन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट की प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थिति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

JAUNPUR NEWS 3प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन परीक्षण क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र. एवं उ.प्र. हॉकी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 दिसम्बर तक इटावां में किया जा रहा है

उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 04 दिसम्बर 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर हॉकी खिलाड़ी ही 06 दिसम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से प्रतिभाग करेंगी।

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो इटावां में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

JAUNPUR NEWS 4- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से वर्तमान लक्ष्य 1819 के सापेक्ष 1077 विद्यालयों का निरीक्षण शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

 

जिलाधिकारी द्वारा डायट एसेसमेंट, निपुण विद्यालय, मध्यान्ह भोजन, कायाकल्प, ब्लॉकवार डीबीटी पेंडेंसी आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मध्याह्न भोजन में बच्चों को आंवले का अचार भी दिया जाए। जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित अंतराल पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रविवार को स्वयं जाकर बच्चों के साथ भोजन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सम्बन्धित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि मध्याह्न भोजन के अंतर्गत निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाए। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक समय से उपस्थित रहे। बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाए। कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

JAUNPUR NEWS 5 – कार्यालय खंड विकास अधिकारी सिरकोनी का डीएम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और मनरेगा कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थिति पंजिका भी देखी गयी और अन्य दस्तावेजों और फाइलो का भी अवलोकन किया गया। कार्यालय में साफ-सफाई से जिलाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। कार्यालय में आने वाले लोगों से अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि फाइलों का रख-रखाव सही होनी चाहिए, फाइले लम्बित नही रहनी चाहिए।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी, रामजीत सिंह,एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, उर्दू अनुवादक मोहम्मद अकरम, लेखा सहायक आशीष,वरिष्ठ सहायकराकेश कुमार उपाध्याय, तकनीकी दीपक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:डॉ जान्हवी श्रीवास्तव बनी कौशल विकास केंद्र की नोडल अधिकारी

 

JAUNPUR:डॉ जान्हवी श्रीवास्तव बनी कौशल विकास केंद्र की नोडल अधिकारी

0
JAUNPUR:डॉ जान्हवी श्रीवास्तव बनी कौशल विकास केंद्र की नोडल अधिकारी
JAUNPUR:डॉ जान्हवी श्रीवास्तव बनी कौशल विकास केंद्र की नोडल अधिकारी

Dr. Janhvi Srivastava becomes the nodal officer of Skill Development Center.in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। डॉ जान्हवी श्रीवास्तव बनी कौशल विकास केंद्र की नोडल अधिकारी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र का व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नोडल अधिकारी प्रो0 राज कुमार के स्थान पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने तात्कालिक प्रभाव से डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र का नोडल अधिकारी नामित किया है।

शुक्रवार को डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव ने प्रोफेसर राजकुमार से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र में निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके l

यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS;परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट परीक्षा में 99 प्रतिशत बच्चों रही उपस्थिति।

जनपद जौनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिकउच्च प्राथमिककम्पोजिट विद्यालयों के0जी0वी0बी0 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा 04 से 08 में अध्ययनरत 207915 बच्चों के सापेक्ष 206507 बच्चों ने परीक्षा दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकास खण्ड मुगंराबादशाहपुर में प्राथमिक विद्यालय पकड़ी पर प्रातः 09ः00 बजे निरीक्षण किया गया तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। जनपद में नैट परीक्षा के दो दिवसों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का प्रतिशत 99 प्रतिशत से अधिक रहा।

खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

0
खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है आशुतोष सिन्हा
खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

जौनपुर :नगर स्थित बीआरपी इन्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार से शनिवार तक को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन बी आर पी इंटर कॉलेज में किया गया है। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहे। अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के अंदर अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त माध्यम होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने खेलकूद और शिक्षा के सम्बन्ध के बारे में बताया कहा कि खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित होने से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिलता है इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर कॉलेज में आयोजित किए जाने चाहिए।
उन्होंने कॉलेज के विकाश के लिए अपने निधि से 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक हरिशचन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दे कर सबका सम्मान किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धा में जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ में अर्जुन कश्यप, ज्योति श्रीवास्तव, आँचल सोनकर और आफान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विमल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र अस्थाना (अध्यक्ष बी आर पी प्रबंध समिति), दिलीप श्रीवास्तव (प्रबंधक) मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इन्टर कॉलेज, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ,अंशु श्रीवास्तव एवं राजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जंग बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य – जनक कुमारी इन्टर कॉलेज), डा संजय चौबे (प्रधानाचार्य – राज कॉलेज), कंचन जस्मिन ल्युक (प्रधानाचार्य – मुक्तेश्वर बालिका इन्टर कॉलेज), प्रदीप श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव (जिला प्रतिनिधि),राजेश श्रीवास्तव पत्रकार , विनोद विश्वकर्मा पत्रकार , आदि उपस्थित रहे। खेल कूद का सफल संचालन प्रकाश यादव एवं रविन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कल भी प्रतियोगिता जारी रहेगी। उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

JAUNPUR NEWS: पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम को योग में मिला तृतीय पुरस्कार

0
कुलपति प्रो वंदना सिंह के साथ योग प्रतियोगिता में विजयी टीम 1
कुलपति प्रो वंदना सिंह के साथ योग प्रतियोगिता में विजयी टीम 1

विशेष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की योग टीम ने अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.विश्वविद्यालय परिसर टीम को योग में पहली बार यह पुरस्कार मिला है.पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर,गाजीपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. टीम के सदस्य विशेष शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है l

शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने टीम में शामिल विद्यार्थियों एवं कोच योग गुरु जय सिंह को बधाई दी.उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले एक वर्ष से निरंतर योग गतिविधियों के संचालित होने से बहुत सारे विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन से जोड़ा है. विद्यार्थी इसके सकारात्मक परिणाम को महसूस कर रहे है l

जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों की मेधा के लिए योग सिद्ध है. आज डिजिटल दौर में जब एकाग्रता भंग हो रही है ऐसे समय में स्मरण शक्ति को बढ़ने एवं एकाग्रता के लिए योग को अपनाना होगा योग गुरु जय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की योग टीम में विशेष शर्मा,भानु प्रताप यादव,सुनील वर्मा,अमित कुमार एवं आशुतोष यादव शामिल रहे l TOC JAUNPUR NEWS 

खेतासराय : क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम

0
खेतासराय क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम
खेतासराय : क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम

छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाया गया अभियान

खेतासराय ( जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न गाँवों को 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराया गया। ऐसे में जो बच्चे छूट गए या टीका लगवाने से इंकार कर दिया तो ऐसे बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने के लिए गुरुवार को विभिन्न गाँव में टीम पहुँचकर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराया गया। डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एमआर कैच अप टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 से 5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों के लिए गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया।

यह अभियान उक्त डॉक्टर के नेतृत्व में बीआरटी टीम ने मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव में भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान टीकाकरण से इंकार और झिझक रहे परिवारों को स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण कराया। इस दौरान अवधेश कुमार तिवारी बीएमसी यूनिसेफ, विप्लव यादव, राहुल यादव प्रतिरक्षण अधिकारी मौजूद रहे।

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में “नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन

0
सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन
सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन

शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज में नगर पालिका शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल से प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी कलाकार अनिल अंजुनिल बने औरपचरिक मुलाकात । की साथ ही उन्होंनेसेंट थॉमस इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन की जानकारी दी। इस के बाद श्री जायसवाल ने इस की जम कर की तारीफ साथ पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया।आप को बता दे कि सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन किया गया । यह मंचन सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला के समापन पर हुआ । कार्यशाला का आयोजन इंडियन फोक एंड मॉडर्न आर्ट अकादमी प्रयागराज और पंचम रंग नाट्य संस्था ने किया । कार्यशाला में रंग प्रशिक्षक रमेश कश्यप और फिल्म अभिनेता मनोज सिंह टाइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

सामाजिक परिवेश पर कटाक्ष के उद्देश्य से बने नाटक ने संदेश दिया कि भारतीय संविधान में हमें कई मौलिक अधिकार दिए हैं, जिसमें मत का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है । हमें अपने मत का समुचित प्रयोग करते हुए योग्य प्रत्याशी का ही चुनाव करना चाहिए ।

नाटक में शहर के प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी कलाकार अनिल अंजुनिल, रामसागर मौर्य, सौरभ मौर्या, मुन्ना भारद्वाज, मुकेश कुमार, रामचंदर निषाद, अनमोल श्रीवास्तव, प्रज्ञान त्रिपाठी और डॉक्टर विनोद ने अभिनय किया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । नाटक के लेखक और निर्देशक रमेश कश्यप थे ।

पंचम रंग नाट्य संश्था के निदेशक फिल्म अभिनेता मनोज सिंह टाइगर (बताशा चाचा) ने अपने संदेश के माध्यम से बताया कि फरवरी 2025 में एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । कार्यशाला में शहर के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने मौका मिलेगा ।

फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत और फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर)  विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत और फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमेश चंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामुदायिक जागरूकता और पंचायत स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने फैमिली गिवर केयर पहल को सराहते हुए कहा कि यह मरीजों और उनके देखभाल कर्ताओं की गुणवत्ता जीवन को सुधारने में सहायक है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक विवेक त्रिपाठी, एआरओ विप्लव और यूनिसेफ मॉनिटर अवधेश तिवारी ने टीबी के रोकथाम, लक्षण और इलाज के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, टीबी उन्मूलन के लिए शुरुआती पहचान और उपचार बहुत जरूरी है, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना जैसी योजनाएं मरीजों के पोषण और आर्थिक सहायता में सहायक साबित हो रही हैं। ग्रामों में क्षय रोगियों की मदद के लिए आशा और सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया है।

एडीओ पंचायत उमेशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि 2025 के अंत तक सभी ग्रामों को टीबी मुक्त किया जाना है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने सामुदायिक स्तर पर टीबी उन्मूलन के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और इस दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव संतोष यादव, संतोष कुमार राजभर, विपिन कुमार यादव, प्रधान राजकुमार बिंद , चंद्रशेखर, बीडीसी मोहम्मद अज़ीम सिद्दीकी ने पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए अपनी पूर्ण भागीदारी का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने हेतु शपथ ली।