Home Blog Page 197

माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक 

0
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक 
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक 

चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ

0
चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ
चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ

NEW VOTERS: आइए मतदाता बने 

0
NEW VOTERS: आइए मतदाता बने 
NEW VOTERS

जौनपुर : 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा बनेंगे NEW VOTERS,लम्बे समय से इंतजा कर रहे 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए वोटर बनने का समय नजदीक है मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की कड़ी मे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा द्वारा मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से आगामी 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची मे पंजीकृत कराने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को वोटर बनने हेतु फार्म छः प्रदान किया गया तथा उनके मोबाइल मे वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराया गया। मतदाता बनने व अन्य लोगों को वोटर बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा राज बहादुर यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बन्धित लगभग सौ से अधिक महाविद्यालयों मे स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है । उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र छात्राएं NEW VOTERS बने तथा अपने परिवार के अर्हता वाले युवाओं व छूट हुए लोगो को भी मतदाता बनने के लिए जागरूक व प्रेरित करे।

प्राचार्य डा अरविंद कुमार सिंह ने इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर मतदाता सूची में त्रुटि सुधार कराने,18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं मृत व बाहर चले गए मतदाताओं के नाम हटवाकर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होना ज़रूरी है,साथ ही घर में आई नई बहुरिया का नाम भी जोड़ने का भी मौका है।जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28 नवम्बर अंतिम तिथि है।

24 नवम्बर को मतदान केंद्रों पर बीएलओ प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक उपस्थित रहेगी, सभी लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं तथा वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर बनने हेतु वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।संचालन ईएलसी समन्वयक डा संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा रणधीर कुमार, डा मनोज सोनकर,डा विकास सिंह, डा मुक्ता राजे, डा पुष्पा सिंह सहित सहकारी पी जी कॉलेज मेहरांवा के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

UP by elections में बीजेपी की जीत,जौनपुर में जश्न

0
बीजेपी की जीत,जौनपुर में जश्न
बीजेपी की जीत,जौनपुर में जश्न

 

UP by elections जौनपुर: महाराष्ट्र में महायुति की और उत्तर प्रदेश मे हुये उपचुनाव मे एनडीए की बम्पर जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया और उनके नेतृत्व मे भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और पटाखा फोड़कर खुशिया मनाई।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने up by elections में 9 में से 7 सीटों पर भाजपा के जीत पर कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है एनडीए की विजय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है, यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है, यूपी के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। “बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे-सेफ रहेंगे” का नारा आगे आने वाले चुनाव मे खूब चलेगा और हमे विश्वास है कि जनता इस नारे को बखूबी समझ रही है और इस नारे पर मुहर लगाकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की जनता मे भी खूब साथ दिया है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि जनता ने एक बार फिर ये दर्शा दिया है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है, उन्होने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र की जनता और पार्टी और गठबंधन की एकजुटता को दिया है, महाराष्ट्र ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे है उन्होंने जो “एक हैं तो एक सेफ हैं” का नारा दिया था, महाराष्ट्र की जनता ने उसे यथार्थ साकार करते हुए सभी समाज के लोगों ने एकता दिखाते हुए महाराष्ट्र में मतदान किया।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने पोलराइजेशन का प्रयास किया था, खास तौर से धर्म विशेष के लोगों को गुमराह किया गया था, मगर यह प्रयास सफल नहीं हुआ, महाराष्ट्र में लाडली बहनो, महिलाओं और किसानों ने खूब आशीर्वाद दिया, लोकसभा में जो एक फेक नरैटिव तैयार किया गया था, अराजकता के माध्यम से उसे फैलाया गया था, इनके खिलाफ लड़ने वाली राष्ट्रवादी विचारों वाली ताकतों ने मैदान में उतरकर उस फेक नरैटिव को समाप्त किया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस जीत को एकता की विजय बताया उन्होंने कहा कि एक नाथ शिंदे, अजित दादा पवार, राम दास अठावले सब एक साथ रहे ये एकता की विजय है, महायुति अभेद्य है, मै प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, उनके कारण ही ये जीत मिली है साथ-साथ उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का भी आभार जताया। हमारी पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर काम किया सिर्फ अपनी सीटों पर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर भी हमारे नेताओं ने जीतोड़ मेहनत की एक प्रकार से हम सामूहिक रूप से उतरे, एक ऐसी ताकत बने, जिसने दिखा दिया कि महाराष्ट्र मोदी जी के ही साथ है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र धनंजय सिंह दिव्याशु सिंह सिद्धार्थ राय अवनीश यादव प्रदीप यादव अंशुमान सिंह शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR: दबंगों ने जलाई दुकान नगदी समेत खाने-पीने के समान जले

0

दबंगों ने जलाई दुकान jaunpur news: नगदी समेत खाने-पीने के समान जले

JAUNPUR NEWS  जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने दबंगों ने एक गुमटी दुकान को जलाकर राख कर दिया। जिसमें रखा नगदी समेत हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने जासोपुर मोड पर राम सिंगर यादव के गुमटी में दुकान कर जनरल स्टोर से लेकर खाने-पीने के समान की दुकान संचालित कर रहे थे । शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुकान धु धु कर जलने लगी ।आसपास के लोगों की सूचना पर रामसिंगार वहा पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए । पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। लोगों ने जब तक उसे पर पानी की बौछार करते तब तक घूमटी की दुकान जलकर राख हो गया। दुकान में राम सिंगर यादव के मुताबिक दुकान में 50 हजार नगदी और खाने पीने वाला जनरल के करीब 50 हजार के सामान जलकर राख हो गये ।उनका कहना है कि आसपास के अराजक तत्वो ने हीं दुकान में आग लगाई है और आग लगाकर फरार हो गया हालांकि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चर्चा है कि आसपास की जो नशेड़ी लोग घूमते रहते हैं वहीं रंजिश बस दुकान में आग लगाए हैं । जिससे सभी सामान जलकर राख हुआ । पीड़ित ने राम श्रृंगार ने कहा कि उधारी सामान न देने पर दबंगों ने किया इस घटना को अंजाम दिया । jaunpur crime

 

JAUNPUR : क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन में चयन

0

JAUNPUR ; विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल, कुलपति ने दी बधाई

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरुष क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों अमर चौधरी, त्रिपुरेश सिंह, जमशेद अहमद एवं अभिषेक कौशल का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए तथा एक खिलाड़ी त्रिपुरेश सिंह का चयन मध्य प्रदेश की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

खेलकूद परिषद के सचिव प्रो ओपी सिंह ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह को विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में जीतीं गईं ट्राफियों को सौंपते हुए बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार को  राजस्थान जेजेटी विश्वविद्यालय झुंझुनू में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के  साथ ही कबड्डी की टीम नें खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने संभलपुर विश्वविद्यालय,उड़ीसा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आज हेमचंद दुर्ग विश्वविद्यालय को 9-0 से पराजित कर दिया है।

खेलकूद परिषद ने कुलपति को भेंट की चार शील्ड
खेलकूद परिषद ने कुलपति को भेंट की चार शील्ड

उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता जो कि 06 सितम्बर  से 09 सितम्बर  तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित थी उसमें भी  वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की टीम  विजेता रही है। साथ ही पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय बैडमिन्टन पुरूष प्रतियोगिता जो नेशनल स्पोर्टस विश्वविद्यालय, मणिपुर द्वारा 06 से 10 नवम्बर  तक आयोजित थी उसमें भी  विश्वविद्यालय की टीम  विजेता रही है । उन्होंने बताया कि सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा द्वारा 11से16 नवम्बर को  आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी महिला प्रतियोगिता में भी  पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा द्वारा 22 से 25 अक्टूबर को आयोजित  पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय बैडमिन्टन महिला प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह खिलाडियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने विश्वविद्यालय का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है . इस अवसर पर खेल कूद परिषद के सचिव प्रो ओपी सिंह, प्रोफेसर मनोज मिश्र, डॉ.सुनील कुमार, रजनीश सिंह, योगाचार्य जय सिंह,  डॉ.राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मेधावी छात्राओं को विधायक ने दी साइकिल

0
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मेधावी छात्राओं को विधायक ने दी साइकिल
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मेधावी छात्राओं को विधायक ने दी साइकिल

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नदियांव स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया गया समारोह

जौनपुर। नदियांव स्थित निर्माणाधीन विधायक आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री और धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की 25 मेधावी छात्राओं को विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने साइकिल भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मछली शहर की विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि  नेताजी भारतीय राजनीति में हाशिए के समाज के मसीहा थे। वह उनका दुःख दर्द समझते थे। जमीन से राजनीति शुरू करने वाले नेता जी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला। जनता के इसी प्यार के बल पर प्रधानमंत्री पद की रेस में भी शामिल हो गए थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। मगर समाजवादियों को पूरा विश्वास है कि उनका सपना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करेंगे। मैं नेताजी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती हूं । उन्होंने कहा कि इंटर की मेधावी छात्राओं को 25 साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान समाजवादी पार्टी की विचारधारा को प्रोत्साहन देने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिया गया। ताकि क्षेत्र की गरीब लड़कियां स्कूल और कॉलेज साइकिल से जा सकें।

इस अवसर पर अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश सोनकर ने कहा कि  नेताजी मुलायम सिंह की कमी हमेशा खेलेगी। उन्होंने गरीबों को और असहाय लोगों को समाज में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांत और विकास कार्यों के चलते भाजपा सत्ता से बाहर रहीं। इस अवसर पर अन्य  वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को याद करते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और न्याय की लड़ाई में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान नेताजी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर  पूर्व प्रमुख अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख विवेक यादव, नन्हें यादव, भरत यादव, तेज बहादुर यादव, डॉ. हस्सान, सूर्यभान यादव, रोहित दुबे, श्यामजी प्रधान, श्याम नारायण, आरिफ अंसारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AI वरदान या अभिशाप”प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

0
AI वरदान या अभिशाप”प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग
AI वरदान या अभिशाप”प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

बी आर पी इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) वरदान या अभिशाप” पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर :बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज मे विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बंशीधर श्रीवास्तव की स्मृति मे वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)–वरदान या अभिशाप” प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्यहं स्थान बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका मिश्रा, द्वितीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के कुँवर दिग्विजय सिंह एवं तृतीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के ईशान गुप्ता और बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज की तमन्ना चौधरी को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव, सह -जिला विद्यालय निरीक्षक रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फायदे और नुकसान पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय कमिटी के अध्यक्ष रवींद्र अस्थाना जी, मुक्तेश्वर बालिका इन्टर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ रवींद्र नाथ यादव प्रधानाचार्य जी आई सी उपस्थित रहे।

निर्णायक मण्डल में बी आर पी कॉलेज के अध्यापक विजय प्रकाश पाण्डेय,श्रीमती सीमा राज, होली चाइल्ड अकादेमी के अध्यापक प्रवेश कुमार सिंह ने निष्पक्षता के साथ निर्णय प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए प्रतिभागियों, अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राजीव श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, हीरालाल, डॉ विमल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन अस्थाना, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, विद्या निवास मिश्रा, मंजीत कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉo ऋषि श्रीवास्तव ने किया।उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरफ्तार

0
पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरफ्तार

विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के तीन गाँव के बनेगा मिनी स्टेडियम

0

गाँव में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

खेतासराय (जौनपुर)  जनपद जौनपुर के सबसे बड़े विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के तीन गाँवों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं को खेल सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुडैला, लपरी व बड़उर में बनाएं जाएंगे। जिसके निर्माण के लिए डेढ़ एकड़ जमीन की चिन्हित की गई है। उक्त जानकारी विकासखण्ड अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपरोक्त गाँव में चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया गया।

प्रस्तावित स्टेडियम के लिए सुविधाओं और डिजाइन पर विचार-विमर्श कर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। स्टेडियम में रनिंग ट्रैक, ओपन जिम, वालीबॉल कोर्ट, क्रिकेट, फुटबॉल मैदान, दर्शक दीर्घा, शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। सुरक्षा के लिए लिहाज से ग्राउंड के चारों तरफ से बाउंड्रीवाल भी कराया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यहाँ जिला स्तरीय, क्षेत्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। जिससे गाँव की छिपी प्रतिभाओं का एक मंच मिलेगा, जिससे बच्चे अपना भविष्य सवार सकते है। इस दौरान एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।