जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त मोहम्मद उमर गिरफ्तार कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की,एक देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतुस चेम्बर मे फंस हुआ 315 बोर, एक खोखा कारतुस व एक मिस बरामद ।
बीती रात्रि में विथर मोड़ के पास सघन वाहन संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी मुखबिर खास की सूचना की एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं जो नशीला मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण के लिलहा मोड़ के पास खड़े थे की आजमगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल नजदीक आने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण द्वारा टार्च की रोशनी से रुकवाने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति अपने आप को घिरता देख तेज गति से भगाना चाहे जिससे मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई तथा पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश वहाँ से बच कर भाग गया ।
दूसरे बदमाश को ललकारते हुए पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए बार बार कहा गया लेकिन इसी दौरान बदमाश पुनः अपना असलहा लोड करने लगा कि आत्मरक्षा में उक्त बदमाश को पकड़ने की नियत से थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा फायर किया गया,जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ उमर खान पुत्र सुहेल अहमद निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया।
खेतासराय में चला विद्युत सघन अभियान,14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
120 बड़े बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय कस्बा में बिजली विभाग द्वारा सघटन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक-एक कनेक्शन को बारीकी से चेकिंग कर बड़े बकायेदारों को कनेक्शन काट दिया गया। वही बकायेदारों से लाखों रुपये जमा कराया। जिससे हडकम्प मचा रहा।अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड शाहगंज सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्तृत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए चार टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में बीस-बीस विद्युतकर्मी शामिल है। जिसका नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी कर रहे है। खेतासराय उपखण्ड विनोद कुमार, उपखण्ड शाहगंज धर्मेंद्र कुमार, सुइथाकला सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें मंगलवार को पहले दिन अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति खेतासराय में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हडकम्प मचा रहा। उक्त अधिशासी अभियंता श्री मिश्रा ने बताया कि इस दौरान 400 कनेक्शन चेकिंग किया गया। जिसमें से 120 बड़े बकायेदारों का लाइन काटी गई और 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ मीटर बाईपास करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही बिजली उपभोक्ताओं का बकाया कुल 4.50 लाख रुपये जमा कराया, 34 लोगों का विद्युत भर बढाया गया, 50 उपभोक्ताओं का मीटर बाहर कराया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली बिल बकाया समय से जमा करें और मीटर से छेड़छाड़ न करें यदि बाईपास करने की कोशिश की गई को विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।
UP government will increase the honorarium of Shiksha Mitras
डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने के लिए वित्त विभाग को भेजी रिपोर्ट,हाईकोर्ट में दी जानकारी
प्रयागराज :उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे लगभग डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय सरकार बढ़ा सकती है। राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में Shiksha Mitras को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य के वकील ने कोर्ट को बताया कि लगभग एक लाख पचास हजार शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि से सरकारी ख़ज़ाने पर काफी भार पड़ेगा। इसलिए वित्त विभाग को सहमति के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
वाराणसी के विवेकानंद की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ सुनवाई कर रही है। याची के अधिवक्ता सत्येंद्र चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 2023 में शिक्षामित्रों को समान कार्य के समान वेतन की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की गई थी। याचिका निस्तारित करते हुए न्यायालय ने कहा था कि शिक्षामित्रों को दिया जाने वाला मानदेय काफी कम है।
कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि एक समिति का गठन किया जाए। वित्तीय इंडेक्स के अनुसार जीवन जीने के लिए एक सम्मान जनक मानदेय निर्धारित किया जाए। इस आदेश का पालन नहीं किए जाने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। सरकारी वकील ने कोर्ट को अवगत कराया कि कोर्ट के 12 जनवरी 2024 के आदेश के अनुपालन में शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को 9 अगस्त 24 को सौंप दी है। वित्तीय बोझ को देखते हुए वित्त विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।
जिलाधिकारी जौनपुर ने गमलो में सब्जी लगाने के लिए प्रेरित किया
जौनपुर l जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘‘पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जनपद स्तरीय जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जानकारी देते जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाये यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना,पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन योजना एंव प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा योजनाओ के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के अर्न्तगत अमरूद की हाइब्रिड किस्मो जैसे ताइवान,ललीत इत्यादि को अधिक से अधिक लगाने हेतु सुझाव दिया गया साथ ही सभी विभागो को निर्देशित किया गया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित राजकीय पौधशालाओ पालीटेक्निक बक्शा से कलमी पौधे उचित दरो पर प्राप्त कर रोपण करवाना सुनिश्चित करें तथा शाकभाजी क्षेत्र विस्तार हेतु जिलाधिकारी द्वारा गमलो में सब्जी लगाने हेतु जनअभियान हेतु प्रेरित किया।‘पर ड्राप मोर क्राप’’ माइक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजना से होने वाले लाभ यथा- पानी, श्रम एंव समय की बचत तथा उत्पादन में वृद्धि की बात बतायी गयी एंव योजनान्तर्गत लघु सीमान्त कृषक को ड्रिप एंव मिनी स्पिं्रकलर में 90 प्रतिशत तक एंव पोर्टेबल पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी अनुमन्य है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाये।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए उद्यमियो के पंजीयन बढाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ बैठक में प्रतिभाग कर रहे एल0डी0एम0 को निर्देशित किया गया कि बैंको के मैनेजरो से समन्वय स्थापित कर योजनान्तर्गत लम्बित आवेदनो का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाये साथ ही साथ उद्यमियो एंव किसानो की समस्याओ का त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित लाभार्थी कृषको यथा-केला कृषक संजीत सिंह डब्बू एंव मिनी स्प्रिंकलर के लाभार्थी कृषक सन्तोष कुमार सिंह व उद्यमी शन्नो सिंह द्वारा योजना का फीड बैक लिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा व उप निदेशक कृषि, एल0डी0एम0 जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारीगण डी0आर0पी0 एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
खेतासराय (जौनपुर) अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने पाँच वारंटी अभियुक्त को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र स्थित लतीफपुर गाँव निवासीगण महेंद्र पुत्र राम दुलार (52 वर्ष), हरिहर केवट पुत्र निहोर (60 वर्ष), गोरारी निवासीगण धीरज पुत्र सुरेश (23 वर्ष), राजेश पुत्र मुन्नालाल (60 वर्ष) व विजय उर्फ बब्बू पुत्र राजेंद्र (27 वर्ष)। उक्त सभी वारंटियों को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
सुइथाकला जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मडियाहू में शिक्षक के पद पर कार्यरत, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजस्व परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह की माता चंद्रावती देवी(78) के निधन पर सोमवार को विद्यालय में शोक सभा हुई। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। इनके छोटे भाई मनोज कुमार सिंह जनता इंटर कॉलेज खपरहां में अध्यापक हैं।
चंद्रावती देवी का निधन हृदयगति रुक जाने से रविवार की सुबह जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य पी के सिंह, सत्य प्रकाश यादव, शशि धर सिंह, विनोद पाल, दिनेश पाल, लाल प्रताप सिंह, बृजेश यादव, श्री प्रकाश आदि ने शोक जताया है।
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस रात भर हिडेन कैमरा खोज रही थी,वहां कैमरा नहीं लगा हुआ था गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था l
Google app was catching WiFi signal, not hidden camera, in Jaunpur’s girls hostel.
जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में सोमवार की बीती रात छुपे हिडेन कैमरे की अफवाह से छात्राओं में हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं को एक अनजान नंबर से आपत्तिजनक फोन कॉल्सआए, जिसके बाद उन्हें अपने बाथरूम में छुपे कैमरे का संदेह हुआ। छात्राओं ने इसे लेकर गूगल ऐप के माध्यम से स्वयं जांच करने की कोशिश की, जिससे अफवाहों को और बल मिल गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस दल के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रावास और बाथरूम की सघन जांच की। सीओ सदर ने टीम के साथ मौके पर आकर जांच की, लेकिन कोई कैमरा नहीं मिला। बताया गया कि गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था, जिससे यह भ्रम उत्पन्न हुआ। पुलिस ने भ्रामक कॉल्स की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है।फिलहाल छात्रावास में स्थिति शांतिपूर्ण है।
विश्व विद्यालय की छात्राओं ने आपत्तिजनक आने वाले नम्बर को किया ब्लाक l
प्राप्त जानकारी के मुताविक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ग्लर्स हास्टल की आधादर्जन छात्राओं को एक ही नम्बर से काल आया । जिसमें लड़के ने अभद्र भाषा में लड़कियों से बात किया । जिसमें कुछ लड़कियों ने उस नम्बर को ब्लाक कर दिया। इसकी सूचना लड़कियों ने वार्डन के माध्यम से पुलिस को दी लड़कियों ने शंका जाहिर की कि हमारे कमरे या बाथरुम में कैमरा हो सकता है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस टीम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ हास्टल की जांच की गयी जिसमें कोई कैमरा नहीं पाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन से तहरीर प्राप्त कर सरायख्वाजा थाना में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस व सर्विलांस की टीम जांच कर रही है।
हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत
मंगल वार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कल देर शाम लगभग 7:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल में हुए हंगामा को लेकर यूनिवर्सिटी की कुलपति मेरे हॉस्टल के कुछ बच्चियों ने शिकायत किया था कि कुछ महिला हॉस्टल की छात्राओं पर एक ही फोन नंबर से फोन कर करके परेशान किया जा रहा है जानकारी होने पर हम तत्काल बच्चियों के हॉस्टल में पहुंचे कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गए हॉस्टल के कमरों को देखा गया बच्चियों की शिकायत थी कि उनको कोई फोन करके अश्लील बातें कर रहा था और डरा रहा था कि वीडियो उनका वायरल हो जाएगा उनके बाथरूम में कैमरे लगे हुए हैं ,इसी बात को लेकर लड़कियां डरी हुई थी,पुलिस और विश्वविद्यालय की प्रशासन टीम जब पहुंची तो देखा गया कि वहां कोई कैमरा नहीं था बाद में पता चला कि किसी ऐप के द्वारा बच्चियों को रेड सिग्नल मिल रहा था जिससे उनको लगा कि वहां पर कोई उनका वीडियो बना रहा है l
इस तथ्य गहराई से जांच किया तो पता चला कि वाई-फाई से कनेक्ट होने के चलते गूगल ऐप सिग्नल दे रहा था जिसके चलते लड़कियां परेशान थी और उनको डर था कि कहीं कोई कैमरा लगाया गया,बीती रात्रि हमने छात्राओं के साथ प्रत्येक रूम और बाथरूम दोनों को चेक किया गया हास्टल की जांच में कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला पुलिस अपने तरीके से जांच किया सब कुछ वहां सही था स्थिति अब सामान्य है जीस फोन नंबर से छात्राओं को कॉल किया गया था पता चला कि वह नंबर गोरखपुर का है पुलिस ने इस मामले पर मकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की तफ्तीश कर रही है l
यातायात माह नवम्बर के दौरान चार पहिया वाहनों से पुलिस ने उतारी काली फिल्म
JAUNPUR NEWS : जौनपुर की यातायात पुलिस ने आज 2451 छोटे बड़े वाहनों का चालान काटा है यातायात माह नवम्बर के दौरानआज सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 2451 वाहनों का चालान किया गया आज क्षेत्राधिकारी यातायात नगर देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर आज शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।
तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 2451 वाहनों का चालान किया गया ।
यातायात माह में आज की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही
कुल चालान संख्याः–2451
बिना हेलमेट वाहन चलानाः–1844
बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः– 123
तीन सवारी वाहन चालानाः– 134
यातायात नियमों का उल्लंघनः– 11
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः– 12
खराब,क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः– 48
वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः– 4
बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 8
वाहन में प्रेशर हॉर्न का buप्रयोगः– 1
ओवर स्पीड वाहन चलानाः– 2
नो पार्किंगः– 41
शेष अन्य धारा मेः-223
JAUNPUR NEWS जौनपुर :कम्युनिटी पुलिसिंग ने छात्राओं को दी जानकारी मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं बालिकाओं को जौनपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा है जागरूक समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक ,डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद JAUNPUR के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा,स्कूल, कालेज,बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को *विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों -वूमेन पॉवर लाइन-1090 पुलिस आपातकालीन सेवा- 112 एम्बुलेंस सेवा-108 ,चाइल्ड लाइन-1098 ,स्वास्थ्य सेवा-102 ,महिला हेल्पलाइन-181 ,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में स्विगी की एचआर टीम ने MBA.B.COM और बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के संवाद कौशल, टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का आकलन किया गया। पहला चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया।
इस दौर में स्विगी की एचआर टीम ने छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता, आत्मविश्वास और कंपनी के मूल्यों के साथ उनकी सामंजस्यता की जांच की। स्विगी एचआर टीम के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में कहा कि छात्रों की प्रतिभा और उनकी तैयारी ने हमें प्रभावित किया। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिकऔर व्यावसायिक प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है। ड्राइव के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और चयनित छात्रों के लिए यह उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत होगी।
प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ.अमरेन्द्र सिंह ने स्विगी टीम के एचआर विशाल सिंह को मोमेंटो प्रदान किया एवम् धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी हम ऐसी और पहल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की रोजगार क्षमता को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय तथा प्रमुख उद्योगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। कार्यक्रम दौरान संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी,श्रेया मिश्रा शिवांश श्रीवास्तव,हरी ओम साहू,आर्यन पाण्डेय आयुष गुप्ता उपस्थित रहे।