Home Blog Page 198

संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

संविधान के अनुरूप करें आचरण – प्रोफेसर खालिद

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर खालिद शमीम ने कहा कि भारत का संविधान न केवल विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता की मूल भावना को भी प्रतिबिंबित करता है। कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है। उन्होंने छात्रों को संविधान के महत्व को समझने और उसके अनुसार आचरण करने का आह्वान किया।
नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय संविधान की महत्ता और उसके निर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को संविधान का अध्ययन कर उसके मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल राय ने किया। मंच पर दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह एवं डॉ. राज बहादुर यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी ने प्रतिज्ञा दिलाई। इसके पश्चात आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भइया संस्थान में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता आईबीएम भवन में आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता में शिवम पांडे प्रथम, वैष्णवी त्रिपाठी द्वितीय स्थान, निकिता कुशवाहा और सोनम गिरी को तृतीय स्थान मिला।

पोस्टर प्रतियोगिता में अंकुर मौर्य को प्रथम, रिया सिंह को द्वितीय, रंजना गौतम को तृतीय स्थान मिला. रंगोली प्रतियोगिता में अभिषेक और अमरनाथ प्रथम, शताब्दी यादव और अंजली कुमारी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर श्रेया मौर्य, काजल उपाध्याय, अनन्या सिंह, और खुशी शुक्ला रहीं। कार्यक्रम में 12 महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया ।

संविधान सभा के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रो. राम नारायण, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, डीआर बबिता, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. रजीत सोनकर, डॉ. पुनीत सिंह, रामजी सिंह, स्वतंत्र कुमार, डॉ. प्रमोद कौशिक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

1. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर डॉ. भीम राव आंबेडकर को अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया नमन 2. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता एवं शिक्षक 3. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी

यह भी पढ़े ; Social Audit विभाग में निकली भर्ती,हर महीने मिलेगी मोटी रकम

Social Audit विभाग में निकली भर्ती,हर महीने मिलेगी मोटी रकम

0
social audit Vacancie 2024
social audit Vacancie 2024

Latest Vacancies social audit November 2024 

Social Audit DSAC vacancies 2024  लखनऊ:सोशल आडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतों में सोशलऑडिट को सशक्त बनाये जाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रिक्त जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (DSAC) के पदों पर संविदा के आधार न्युक्ति करने जा रहा है,उत्तर प्रदेश के कुल 31जनपद शामिल है,18 नवंबर को सोशल आडिट निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारीयो को पत्र भेजा हैअगले दिसंबर माह तक न्युक्ति करने को कहा गया है  l

सोशल ऑडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग,उ०प्र०7वाँ तल,पी.सी.एफ. भवन,32,स्टेशन रोड,लखनऊ द्वारा भेजे गये पत्र में जिन 31 जनपदों में DSAC के पद खाली है भरे जायेंगे उनमे मुख्य रूप से आगरा,अयोध्या बहराइच,बलरामपुर,बरेली,बदायूँ,बुलन्दशहरचित्रकूट,देवरिया,फिरोजाबाद,गोण्डा,गोरखपुर,हमीरपुर,जौनपुर,झांसी,कन्नौज,कौशाम्बी,कुशीनगर मथुरा,मऊमुजफ्फरनगर,पीलीभीत प्रयागराज,रामपुर,सहारनपुर सम्भल सिद्धार्थनगर,सुल्तानपुर,मेरठ हापुड़ एवं कासगंज शामिल है l

जनपद स्तर पर रिक्त जिला सोशल आडिटको-आर्डिनेटर्स (DSAC) पद पर एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरा जाना है।उक्त पद पर संविदा के आधार पर चयन हेतु शैक्षिकअर्हता अनुभव एवं चयन प्रक्रिया निम्नवत्है l

District social Audit Coordinator शैक्षिक अर्हता अनुभव :

(क) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि।
(ख) जन समस्याओं से सम्बन्धित मामलों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कम से कम 05 वर्ष का अनुभव एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी रखता हो।

(ग ) ग्राम पंचायत सोशल आडिट टीम के ऐसे सदस्य, जिनके द्वारा कम से कम तीन सोशल आडिट सम्पादित की गयी हों, को भी जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर चयनित किया जा सकता है।

(घ) प्रभारी, जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर/ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थी को निम्न प्रकार से वरीयता दी जायेगी:-

1- जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के लिए साक्षात्कार हेतु पूर्णांक 25
2- ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में 03 वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक कार्य करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता हेतु निर्धारित अंक 03

3-ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर द्वारा प्रभारी जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता हेतु निर्धारित अतिरिक्त अंक प्रतिवर्ष 01 (अधिकतम 02 अंक)

(ड.) नियुक्ति हेतु सम्बन्धित जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा कैलेण्डर वर्ष की 01जनवरी को न्यूनतम 25 वर्ष तथा अधिकतम 55 वर्ष।आरक्षण जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर उसी श्रेणी का होगा,जिस श्रेणी का जिला पंचायत अध्यक्ष का पद वर्ष 2012 में आरक्षित था।

चयन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे,मण्डलायुक्त द्वारा नामित किसी महाविद्यालय विश्वविद्यालय किसी प्रतिष्ठित संस्था के एक प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में रखा जायेगा मुख्य विकास अधिकारी इस चयन समिति के सदस्य सचिव रहेंगे

 

District social Audit Coordinator चयन प्रक्रिया: 

जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के चयन हेतु आवेदन-पत्र सम्बन्धित जनपद में सर्वाधिक प्रसार वाले दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित कर 21 दिन के भीतरआवेदन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। जिलाधिकारी कीअध्यक्षता में गठित उक्त समिति द्वारा अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जायेगा।आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि के एक माह के अन्दर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे।

कर्तव्य एवं दायित्व:जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटरों के कर्तव्य एवं दायित्व शासनादेश सं० 2245 अड़तीस-7-2012-200नरेगा/2009 दिनांक 04-10-2012 में उल्लिखित व्यवस्था केअनुसार होंगे। मानदेय एवं यात्रा भत्ता:जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटरों को सोशल आडिट निदेशालय द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय एवं नियत यात्रा भत्ता अनुमन्य होगा मिलेगी मोटी रकम ।

25 नवंबर सोमवार को सोशल ऑडिट निदेशालय लखनऊ द्वारा दूसरी बार सभी 31 जिलों के डीएम को पत्र भेजकर जताया है कि निदेशालय के पत्र संख्या 1012/सो०आ०नि०-3/584/ 2024 दिनांक 18-11-2024 का संदर्भ में  जनपद में District social Audit Coordinator (DSAC) के रिक्त पद को एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरे जाने हेतु कार्यवाही अतिशीघ्र सम्पादित करे l
social Audit Coordinator (DSAC Vacancies के क्रम में पुनः अनुरोध है कि कृपया आपके जनपद में जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (DSAC) के रिक्त पद को एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरे जाने हेतु जनपद में सर्वाधिक प्रसार वाले दैनिक समाचार पत्र में विज्ञप्ति का प्रकाशन कराकर चयन की कार्यवाहीअतिशीघ्र सम्पादित कराने का कष्ट करें। शरद कुमार सिंह) निदेशक सोशल आडिट निदेशालय लखनऊ सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के मुताविक यूपी केसभी इकत्तीस जनपदों में एक दो दिन में इस भर्ती के विज्ञप्ति का प्रकाशन सम्बन्धित जनपद के सर्वाधिक प्रचार-प्रसार वाले दो हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कराया जा सकता है।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च

0

# जनपद जमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर । भारतीय सविधान के 75 वर्ष पूर्ण करने पर जनपद में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया  कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में माननीय राज्यसभा सांसद  सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका परिषद जौनपुर की  अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

लोक भवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को  राज्यसभा सांसद, विधायक बदलापुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगणों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा  मुख्यमंत्री के उदबोधन को सुना गया।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में भारतीय संविधान विषयक पर आयोजित निबन्ध, वाद-विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले में 10-10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेडल, अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। संविधान के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाते समय दूरदर्शिता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है।विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना चाहिए और। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमें संविधान के मूल्यो का आत्मसात करना चाहिए।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संवैधानिक जीवन जीना चाहिए संविधान की मूल भावना में मानव ही नहीं अपितु पशु-पक्षी व अन्य वन्य जीवों को भी संरक्षित रखने का प्राविधान किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर से संविधान स्वाभिमान जन जागरुकता रैली का शुभारम्भ किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा रैली के माध्यम से आम जनों में जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।

रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर तिराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में सभा के रुप में परिणित हो गया। वहॉ पहुच कर सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों ,जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका जौनपुर में नगर को स्वच्छ रखने में एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यसभा सांसद जी द्वारा रैली में आए हुए सभी जनों को भारतीय संविधान की उद्देशिका प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा उनके द्वारा अपील की गया कि हमें अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखनी चाहिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं शिक्षकगणों तथा सभी अधिकारियों का आभार जताते हुए धन्यवाद की ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

 

इसके साथ विकास भवन ,कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न कार्यालयों सहित सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयवर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और सदस्यगण सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

छात्रा के अपहरण से सोनभद्र पुलिस हलकान,परिजनों को हत्या की आशंका

0

सोनभद्र में दसवीं की छात्रा के अपहरण से जिले भर की पुलिस परेशान ,परिजनों ने जाहिर की  हत्या की आशंका,लड़की का हाथ पैर बांध कर भेजा गया वीडियो 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग।

( सोनभद्र ) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दसवीं की छात्रा के अपहरण ने पुलिस महकमें में बेचैनी बढ़ी, यूपी के सोनभद्र में एक सप्ताह पहले हुई छात्रा के गुमसुदगी की सनसनीखेज घटना इन दिनों मीडिया के लिए सुर्खिया बटोर रही है।
बताया जा रहा है कि इस जनपद के एक गांव मे दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण हो गया ,भाई के मोबाइल पर छात्रा का हाथ पैर बांध कर हत्या कर देने का धमकी भरा वीडियो भेजा जा रहा है,10 लाख रुपये की फ़िरौती मांगी जा रही ।
Sonbhadra girl student kidnapped case , गौरतलब हो कि  सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक का है,उस गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी  के अपहरण की शिकायत म्योरपुर थाने में दर्ज कराई है कि उसकी लड़की का अपहरण हुआ है।
परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग करते हुए धमकी दी है कि रकम न देने और पुलिस को सूचित करने पर लड़की की हत्या कर दी जाएगी।
ग्रामीणों की माने तो छात्रा के अपहरण हर परिवार के माता पिता के लिए बेचैनी है , म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है,18 नवंबर को अपनी सहेली (निवासी महुली, थाना विंढमगंज) के घर गई हुई थी वह 19 नवंबर को शाम पांच बजे अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, परिजनों को धमकी भरा वीडियो फिर सोमवार को मिला है।
पहली बार 23 नवंबर को भाई  के मोबाइल पर एक वीडियो संदेश मिला। वीडियो में  हाथ-पांव बंधे हुए थे छात्रा रोती हुई नजर आ रही है। उसने अपने पिता से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। वीडियो भेजने वाले ने लड़की की सलामती के बदले पैसे का इंतजाम करने को कहा। अगली सुबह दोबारा वीडियो भेजा गया, जिसमें चेतावनी दी गई कि पुलिस को जानकारी देने का अंजाम लड़की की हत्या हो जाएगी परिजनों की तहरीर पर जांच कर रही है ।
किरबिल गांव निवासी  ने बताया कि घटना के बाद परिजन थक-हार कर म्योरपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बारे में म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने कहा,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल तहरीर में छात्रा की माँ ने बताया है कि विंढमगंज के महुली गांव का रहने वाला एक लड़का उसकी लड़की से मिलता जुलता था जो उसी की जाती का था  उसके घर आना जाना था ,पुलिस की तहरीर पर युवक को सोमवार 25 नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया है युवक की गिरफ्तारी के बाद परिजन डरे और सहमे है।
दूसरी तरफ इस घटना को लेकर आस पास के गांव के लोगो मे तरह तरह की चर्चा है क्षेत्र में भय और आक्रोश  ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को सुरक्षित बरामद करने दोषियों को कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।

डीएम ने पशुगणना वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
डीएम ने पशुगणना वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डीएम ने पशुगणना वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो माह से भटक रहे ग्रामीण

0

#दो माह से जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे दर्जनों ग्रामवासी

  • #सोंधी ब्लॉक के 55 गाँव के लोग काट रहे है चक्कर*
  • #बीडीओ द्वारा कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं हुआ समाधान

खेतासराय (जौनपुर)  विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के लगभग 55 गाँव का यूजर आईडी दो महीने से लॉक होने से ऑनलाइन जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र नही बन पा रहा है। जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार पहले यूजर आईडी बनाने के लिए एडीएम राजस्व को नमित किया गया, लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी नही बना। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा था बावजूद इसके दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इस समस्या को देखते हुए बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। विदित हो कि गाँव के पंचायत सचिव के स्थानांतरण के बाद से यूजर आईडी बंद हो गयी। नये पंचायत सचिव के नाम से आईडी जनरेट होनी थी, जिसमें ग्राम सभा पाराकमाल, हाजी रफीपुर, अरंद, खुदौली, महरौडा, अतरौरा, बारा गोधना, शाहापुर, तारगहना, लपरी, झांसेपुर, भूडकुड़हाँ आदि गाँव में यूजर आईडी बंद होने से समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण आएं दिन ब्लॉक का चक्कर काट रहे है। किसान अपने सारे कामधाम छोड़कर इस समस्या को झेल रहे है कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

शाहगंज की फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मॉक ड्रिल

0

शाहगंज की फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मॉक ड्रिल

जौनपुर। शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड की टीम ने शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आपात स्थिति से निपटने फायर ब्रिगेड की टीम ने किया। शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आई फायर ब्रिगेड की टीम ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।

अस्पताल में आग लगे तो घायल व्यक्ति को कैसे बचाना है. मरीजों को कैसे सुरक्षित निकलना है. इन सभी विषय पर फायर ब्रिगेड की टीम ने चिकित्सालय प्रशासन के सहयोग से अभ्यास किया गया । फायर विभाग के अरविन्द
और उनकी टीम मौजूद रह कर अभ्यास कराया ।

 

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी ने मिडिया को बताया कि कि मॉकड्रिल का उद्देश्य यह है कि आपातकालीन प्रबंधन की योजनाओं को परखा जा सके। किसी भी कमी को समय रहते पूर्ण किया जा सके। जिससे हम आपात स्थिति से निपटने सक्षम रहे।मॉकड्रिल में चिकित्सालय के डॉक्टर्स के साथ कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए जरूरी: डॉ अनुराग मिश्र

0

सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए जरूरी: डॉ अनुराग मिश्र

  • राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भावना पर जागरूकता कार्यक्रम का समापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में आयोजित सांप्रदायिक सद्भावना अभियान सप्ताह का विधिवत समापन सोमवार को आई.बी.एम परिसर में हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान द्वारा संचालित था, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनुराग मिश्र ने अपने उद्बोधन में सांप्रदायिक सद्भावना, सामाजिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया। उन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को भविष्य में इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि इस अभियान ने समाज में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए ज़रूरी है।छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कार्यक्रम के सफल समापन पर डॉ. अनुराग मिश्र की सराहना करते हुए उन्हें आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

समापन कार्यक्रम में सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. परमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. उद्देश्य सिंह और डॉ. शहाबुद्दीन ने अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक सहिष्णुता के महत्व पर जोर दिया।
संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अभियान को विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का औपचारिक समापन विभागाध्यक्ष डॉ. वनिता सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राजन तिवारी, प्रगति सिंह, जीशान अली और सूरज सोनकर सहित संस्थान के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ACCIDENT: साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल

0
ACCIDENT JAUNPUR
ACCIDENT JAUNPUR

साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल

JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानीकला गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नहर में पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पिंटू बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द उम्र तकरीबन 21 वर्ष अपने चाचा मुन्नालाल के ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था दोपहर लगभग 11:00 बजे गुरैनी मानी कला रोड पर शराब ठेके के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया जिसमें चालक को काफी छोटे आई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में

0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में

निरंकारी सामूहिक विवाह,सादा शादियाँ एवं आध्यात्म का अनुपम दृश्य

जौनपुर:  संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में निरंकारी सामूहिक सादा शादियों का एक ऐसा अनुपम दृश्य प्रदर्शित हुआ जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रद्रेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त दूर देशों जिनमें आस्ट्रेलिया, यू.एस.ए. इत्यादि प्रमुख है से शामिल हुए‌‌। इसी क्रम में जनपद जौनपुर के ब्रांच त्रिलोचन  मुंगराबादशाहपुर और ब्रांच चवरी से 4 नव युगल जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए।  लगभग 96 नव युगल सत्गुरु माता एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की पावन हजूरी में परिणय सूत्र में बंधे तथा अपने मंगलमयी जीवन की कामना हेतु पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के अधिकारीगण, वर-वधू के माता-पिता, सगे-सम्बन्धी एवं मिशन के अनेक श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रहीं। सभी ने इस दिव्य नजारे का भरपूर आनंद प्राप्त किया।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आरम्भ पारम्परिक जयमाला एवं निरंकारी शादी के विशेष चिन्ह सांझा-हार द्वारा हुआ। उसके उपरांत भक्तिमय संगीत के साथ मुख्य आकर्षण के रूप में निरंकारी लावों का हिंदी भाषा में प्रथम बार गायन हुआ जिसकी प्रत्येक पंक्ति में नव विवाहित युगलों के सुखमयी गृहस्थ जीवन हेतु अनेक कल्याणकारी शिक्षाएं प्रदत्त थी। नव विवाहित युगलों पर सत्गुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी एवं वहां उपस्थित सभी जनों द्वारा पुष्प-वर्षा की गई और उनके कल्याणमयी जीवन हेतु भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह पावन आयोजन अपनी सादगी बिखेरता हुआ जाति, धर्म, वर्ण, भाषा जैसी संकीर्ण विभिन्नताओं से ऊपर उठकर एकत्व का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित करता है।नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में नर और नारी दोनों का ही समान स्थान होता है जिसमें कोई बड़ा अथवा छोटा नहीं अपितु दोनों की महत्ता बराबर की होती है। यह एक अच्छी सांझेदारी का उदाहरण है।
सतगुरु माता जी ने सांझे हार के प्रतीक का उदाहरण दिया कि जिस प्रकार सांझा हार एकता के भाव को दर्शाता है ठीक उसी प्रकार गृहस्थ जीवन में रहकर सभी रिश्तों को महत्व देते हुए, सबके प्रति आदर भाव अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है। गृहस्थ जीवन के सभी कार्यों को करते हुए नित्य सेवा, सुमिरण एवं सत्संग के साथ इस निरंकार का आसरा लेकर सुखद जीवन जीना है। निःसंदेह हर प्रांत से आये हुए नव युगलों द्वारा दो परिवारों के मिलन का एक सुंदर स्वरूप आज यहां प्रदर्शित हुआ। अंत में सतगुरु माता जी ने सभी नव विवाहित जोड़ों के जीवन हेतु शुभ कामना करते हुए उन्हें आनंदमयी जीवन का आशीर्वाद दिया।