Home Blog Page 204

पांचवे दिन जौनपुर में तीसरी हत्या खेत मे मिला महिला का शव,भाई की तहरीर पर मुकदमा

0

घर से दो सौ मीटर दूर खेत मे मिला महिला का शव, भाई की तहरीर पर मुकदमा

CRIME NEWSS JAUNPUR: यूपी के जौनपुर में पांच दिन मे तीसरी हत्या से सहमे लोग पुलिस पुलिस पर अब धीरे धीरे उठने लगे सवाल सुजानगंज थाना क्षेत्र के खातिरहा गांव में घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला महिला का शव। 15 वर्ष पहले हुआ था महिला का विवाह,गले मे कपडे का फंदा पाया गया है। मौके पर पहुची सुजानगंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी।

भगवान चित्रगुप्त मन्दिर विशेष 

0
भगवान चित्रगुप्त मन्दिर विशेष 
भगवान चित्रगुप्त मन्दिर विशेष 

भगवान चित्रगुप्त मन्दिर विशेष

जौनपुर नगर में तीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर हैं एक रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर जो लगभग 20 वर्षों पूर्व बना है एक चौकियां धाम स्थित है जो लगभग 25 साल पुराना मंदिर है एक वर्षों पूर्व बना प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारी नाथ मठ मंदिर में हैं गुरु गोरखनाथ मठ मंदिर गोरखपुर द्वारा संचालित मंदिर बाबा बारीनाथ मठ अखाड़ा मन्दिर का निर्माण संवत् 2032 में हुआ जिसमें बाबा बृहस्पतिनाथ, बाबा बरखा नाथ, बाबा रंगनाथ, कई नाथ योगियों ने यहां गुरु गोरखनाथ का धुना रमाया चेतन तपस्या किया फिर योगी देवनाथ जी 1995 से 2020 तक नाथ योग प्रचार प्रसार किया योगी देवनाथ ने 12नवम्बर 2020 में शरीर ब्रह्मलीन हो गए उसके बाद माता ज्वाला देवी मंदिर के पूजारी बाबा योगी हरदेव नाथ जी का आगमन हुआ जो बाबा बारीनाथ मठ मंदिर के महंत हैं।
बाबा बारीनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ मंदिर, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर, भगवान राम दरबार मंदिर, भगवान शिव मंदिर, भगवान हनुमान मंदिर, माता महाकाली माता महालक्ष्मी, महा सरस्वती, प्राचीन शिव मंदिर, बाबा रंगनाथ जी का धुना, बाबा बृहस्पतिनाथ समाधी बाबा रंगनाथ समाधी, बाबा सुमेर नाथ समाधी हैं।
शिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है बारीनाथ मठ में योगी महंत अवैद्यनाथ जी गोरखनाथ मठ का आगमन बारी नाथ मठ में कई बार हुआ। महंत योगी बाबा हरदेव नाथ  ने बताया कि मंदिर में नित्य नेमित्तिक पूजन आरती आदेश किया जाता है जहा प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते रहते हैं। मठ मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से मत्था टेकने से मनोकामना पूरी होती हैं। बारी नाथ मठ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में 3 नवम्बर को दोपहर एक बजे से विधिविधान से पूजन होगा उसके बाद एक शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार शाही पुल ओलंदगंज होते हुए रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में आरती के साथ समापन होगा। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया है कि पूजन एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया है।

प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला ने 391 वाहनों का किया चालान

0
प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला ने 391 वाहनों का किया चालान
प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला ने 391 वाहनों का किया चालान

 सिधाई गांव में गो संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया गौ माता पूजन

0
 सिधाई गांव में गो संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया गौ माता पूजन
 सिधाई गांव में गो संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया गौ माता पूजन

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
जौनपुर । ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस के मुताविक  थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को दूरभाष के माध्यम से  सीयूजी नं0 पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि आपके थाना क्षेत्र के दो संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ पर मिले है, जिनसे पूछताछ किया गया तो बता रहे है दिनांक 30 अक्टूबर  को जमीनी विवाद को लेकर अपने गांव के एक व्यक्ति अनुराग यादव पुत्र रामजीत यादव को अपने परिवार के अन्य सदस्यो के साथ मिलकर हत्या कर दिये है। जिनका नाम 1.रमेश कुमार यादव पुत्र लालता यादव 2.बाल अपचारी निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर है। प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज की सूचना पर पूर्व से रवाना टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 प्रदीप सिंह, का0 राजेश्वर यादव, का0 हरेन्द्र कुमार, का0 पियूष सिंह को तत्काल थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ पहुंचकर उचित कार्यवाही  गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त टीम रवाना होकर थाना अलीगंज जनपद लखनऊ पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.रमेश कुमार यादव पुत्र लालता यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व बालअपचारी को नियमानुसार सादे वस्त्र मे उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह व का0 राजेश्वर यादव के सुपुर्दगी मे देकर थाना स्थानीय पर लाकर  को समय 05.01 बजे दाखिल किया गया। वाछित अभियुक्त उपरोक्त व बाल अपचारी का अन्तर्गत धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act  व 4/25 आर्म्स एक्ट मे चालान  न्यायालय किया जा रहा है। तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शेष वांछित अभि0गण की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

दीपावली के दिन जिला अस्पताल में वितरित किया किट

0

दीपावली के दिन जिला अस्पताल में वितरित किया किट

मिठाई, दीया, बाती पाते ही चेहरे पर छाई खुशियां

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय कस्बा के बड़े व्यवसायियों के बेशुमार नामों में शामिल एकता ट्रेडर्स ने दीपावली के शुभ अवसर पर सराहनीय प्रयास किया है। जिससे कई गरीबों के घर खुशियां छा गयी। जिसका सराहना चारों तरफ की जा रही है। इस तरह का कार्य विभिन्न अवसरों पर करते चले आ रहे है।

आपको बताते चले कि एकता ट्रेडर्स के प्रो. राजकुमार जायसवाल पुत्र शिवम जायसवाल समाज सेवा के मामले में तेज़ी से उभरते हुए नज़र आ रहे है। छोटे – छोटे मौके पर अपनी खुशियां सहयोगियों के साथ गरीबों के साथ सांझा करने की कोशिश करते है। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दीया, बाती, तेल, मिठाई, लाई, गट्टा, चूड़ा आदि वितरित किया। सामग्री पाते ही उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।

शिवम ने बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह से मौके पर छोटी – छोटी खुशियां बटोरी जा सकती है। ऐसे नेक कार्य करने में अच्छा लगता है। इसके लिए दृढ़ इच्छा और हौसले की जरूरत होती है। इस दौरान 100 मरीजों को किट वितरण किया गया। इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता, डा. प्रमोद राजभर, अनूप गुप्ता, सत्यम जायसवाल, सत्यम सोनी, आकाश सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

बेखौफ अपराधी,पत्नी के साथ सो रहे पति की गोली मार कर हत्या

0

JAUNPUR CRIME उत्तर प्रदेश के जौनपुर मे  हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जौनपुर मे बेख़ौफ़ हुए अपराधी  ,रामपुर थाना क्षेत्र के पचुरुखी गांव मैं 45 वर्षी व्यक्त को गोली मारकर हत्या कर दिया गया मृतक रामपुर परियत मार्ग पर गाड़ी धुलाई का कार्य करता था और वही मड़हा बनाकर सोता भी था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पहुंच कर शव को कब्जे में लेने को लेकर पुलिस व परिजनों से तीखी नोक झोंक हुआ उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच की पड़ताल कर रही हैं

आप को बता दे कि पचरुखी गांव निवासी रामजीत पटेल 45 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात लोगों द्वारा कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि पति के साथ पत्नी चंद्रावती भी प्रतिदिन सोती थी। दीपावली की रात भी वह पत्नी के साथ सोया था शनिवार की भर ढाई 3:00 बजे पत्नी उठकर घटनास्थल से 50 मीटर दूर नित्य क्रिया के लिए पुश्तैनी घर चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह घर वापस आई तो जिस चारपाई पर पति सोया था उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी और खून निकल रहा था पत्नी घटना देखकर घबरा गई और वह परिजनों को बताने के लिए वापस घर चली गई। घर से सभी परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना को दिखा इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए युवक को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मौत हो गया है लेकिन पुलिस ने युवक को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल लेकर जाने की बात कहते हुए परिजनों को एक वाहन में बैठकर युवक के शव को मोर्चरी हाउस पहुंचा दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। मौके पर एसपी समेत। भारी फोर्स मौके पर शांति व्यवस्था के लिए जुटी हुई है।

पुलिस की माना जाए तो मृतक धुलाई का कार्य करता था दीपावली के दिन किसी वाहन स्वामी से धुलाई को लेकर कहा सुनी हो गई थी आशंका है कि इसी बात को लेकर युवक की हत्या किया गया है

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पचरुखी गांव निवासी रामजी पटेल की सोते समय किसी ने कनपटी पर गन फायरिंग हत्या किया गया है परिजनों ने दो लोगो खिलाफ लिखित तहरीर दिया है उनके खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कबीरूद्दीनपुर हत्या कांड मे लालता यादव तलवार के साथ गिरफ्तार

0

कबीरूद्दीनपुर हत्या कांड मे लालता यादव तलवार के साथ गिरफ्तार

जौनपुर।  गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने  अनुराग हत्याकांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है घटना में प्रयुक्त सामान बरामद।
एसपी अजय पाल शर्मा ने अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त  लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जिसकी  उम्र लगभग 64 वर्ष है उसको घटना के दिन  समय पांच  बजे आजमगढ बार्डर गोड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त लालता यादव की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण बुधवार  30 अक्टूबर को समय 07.15 बजे सुबह ग्राम कबीरूद्दीनपुर मे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर अनुराग उर्फ छोटू यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम कबीरूद्दीनपुर को अभियुक्तगण, रमेश पुत्र लालता ,शशांक पुत्र राज कुमार . सूरज पुत्र लालमोहन, लालता पुत्र स्व0 फेरू पांचवा अभियुक्त . लालमोहन पुत्र स्व0 फेरू निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद  द्वारा जान से मारने की नियत से एक राय होकर हाथ में तलवार, लाठी डन्डा व अन्य धारदार हथियार से लैस होकर ललकारते हुये अनुराग उर्फ छोटू उपरोक्त का रमेश उपरोक्त द्वारा तलवार से गर्दन काट दिये, जिससे मौके पर ही अनुराग की मौत हो गई  अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लालता यादव ने ललकारा और कहा कि इसके परिवार का कोई सदस्य बचना नही चाहिए, उक्त घटना के पश्चात वादी मुकदमा रामजस यादव पुत्र लालजी यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर  द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7CLA Act बनाम उपरोक्त के पंजीकृत कराया गया था ।
अनुराग की हत्या में जिन समान का इस्तेमाल किया गया था पुलिस ने उसको बरामद किया है जिसमे एक तलवार (आलाकत्ल), दो तलवार रेक्सीन की म्यान, 01 टांगा, 2 गंडासा, 01 चापड़ फाइबर म्यान, दो हसिया शामिल है।

भारत के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल

0

देश के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष,भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर विकास भवन स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है|गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया| देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल का बड़ा योगदान था|जिसको कभी हम सभी लोग भूला नहीं सकते |

भारत के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल

सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा| देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरव पूर्ण स्थान प्राप्त किया था वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया |भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधान मंत्री,गृह मंत्री,सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के रजवाड़ों को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति की एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्हें रियासतों का विलय किया जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी| उनका अलग झंडा और अलग शासक था आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर रही है सरदार पटेल के विचारधाराओं पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल से सीख लेनी चाहिए इस कार्यक्रम के दौरान मनीष पटेल,बृजेन्द्र पटेल,राजकुमार सिंह,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,अवधेश मौर्य,सुरज पटेल,सोनू यादव,छोटे लाल पटेल,जंगबहादुर पटेल,आंसू यादव,जय मंगल मौर्य,पिन्टू पटेल,सुरज पटेल,विकास पटेल,सहित तमाम करता मौजूद रहे|

आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी

0
आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी

हमें अपने पूर्वजों के मान को याद रखना होगा- न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

शाहिद वॉल पर दीपक जलाकर ही शहर की दीपावली पूर्ण होगी शाहिद बोल प्रयागराज का एक तीर्थ है जहां पर आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों की गौरव गाथा अंकित है यह इसीलिए बलिदान हुए कि हम आजादी से दीपक जलाकर दीपावली मना सके आज यहां दीपक जलाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।उक्त बातें न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी ने आज शहीद बल पर आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ मनाते हुए कहानी उन्होंने यहां पर एक दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया और कहा कि समाज अपना इतिहास और पूर्वजों का गौरव नहीं भूलना चाहिए यहां जिन्होंने शहादत पाई है वह सभी हमारे पूर्वज हैं हमारे गौरव के प्रतीक हैं हमारे अस्मिता के प्रतीक हैं। शहीदवॉल के लिए जो बन सकेगा सब करूंगा।भारत भाग्य विधाता के तथावधान में शहीदवॉल पर एक रोशनी शहीदों के नाम दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ मनाया गया।

आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी
आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी

शाहिद वालों के संस्थापक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गुलामी के दौर में यहां पर भारतीय और कुत्तों का आना प्रतिबंध था 1857 के बाद अंग्रेजों ने सिविल स्टेशन क्रांतिकारियों के आठ गांव पर बनाया। अबकी महात्मा गांधी मार्ग कभी किंग्स रोड भी कहलाती थी क्योंकि यहां सिर्फ अंग्रेज ही आ सकते थे भारतीय और कुत्ते यहां कभी नहीं आ सकते ऐसे में इसी स्थान पर आजादी चाहने वाले शहीदों के साथ एक दीपक रोशन करके आजादी वाली दीपावली मनाना गर्व की बात है।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता कृष्ण जी शुक्ल शशिकांत मिश्रा अभिषेक मिश्रा डा अखिलेश मिश्र उत्तम बनर्जी ललिता अग्रवाल राहुल दुबे वर्तिका शुक्ला मोरारजी त्रिपाठी अरविन्द मालवीय पूनम सिंह आशुतोष शुक्ल एसपी श्रीवास्तव जगत नारायण तिवारी बाबा मिश्रा विक्रम मालवीय सुधीर सिन्हा अनंत पांडे डॉ घनश्याम मिश्रा उत्तम बनर्जी डॉक्टर संजय तिवारी अरूण शुक्ला नाजिम अंसारी लाइक अहमद आरव भरद्वाज प्रदीप तिवारीअजय गुप्ता आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद शुक्ला ने किया। सभी ने एक दीपक जलाकर शहीदवॉल को रोशन किया।