Home Blog Page 205

दीपावली पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें

0
दीपावली पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें
दीपावली पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें

दीपावली पर बाजार में दिखने लगी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें

जौनपुर: दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस 29 अक्टूबर से को मनाया गया। 30 को नरक चतुर्दशी और 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली) का पर्व मनेगा। वही एक नवंबर को गोर्वधन पूजा और दो नवंबर को भाईदूज मनेगा। उत्साह, उमंग के इस त्योहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।इस दौरान दुकान पर बिक रहे दीया, गणेश, लक्ष्मी के वस्त्र,आसन, बच्चों के पटाखे, विभिन्न प्रकार की मामबत्तियां, स्टीकर, रंगोली, झाड़ू, कूची, झालर, आदि।

इसी के तहत बाजार में रौनक लौट आई है और लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में व्यापारियों को भी समझ आ गया है कि इस बार दीपावली के लिए बाजार बूम करने लगा है।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए दुकानों की सजावट भी शुरू हो गई है। साथ ही दीपावली से संबंधित दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ेगी जो पूरे पर्व तक रहेगा।

अनुराग यादव हत्याकांड में कबीरूद्दीनपुर गांव के लेखपाल निलंबित

0
अनुराग यादव हत्याकांड में कबीरूद्दीनपुर गांव के लेखपाल निलंबित
अनुराग यादव हत्याकांड में कबीरूद्दीनपुर गांव के लेखपाल निलंबित

अमित यादव बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव

0
अमित यादव बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव
अमित यादव बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव

अमित समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव बने

जौनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सहमति पर जौनपुर जिले कुकुङीपुर के निवासी अमित यादव को प्रदेश समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री राहुल निगम वारसी ने किया है।

मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने अमित यादव को पत्राचार करते हुए यह जोर दिया है कि वह पूरी ऊर्जा के साथ समाजवादी पार्टी को शिखर पर ले जाने की भूमिका अपने सहयोगियों के साथ दें और नए लोगों को जोड़ें। पूर्व सांसद स्व: अर्जुन सिंह यादव के पुत्र अमित यादव के समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। समाजवादी मजदूर सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है उसे पूरी निष्ठा ऊर्जा ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े  

अनियंत्रित ट्रेलर ने 2 लोगों को रौंदा दो की मौत, 2 घायल प्रयागराज रेफर

0
अनियंत्रित ट्रेलर ने 2 लोगों को रौंदा दो की मौत, 2 घायल प्रयागराज रेफर
अनियंत्रित ट्रेलर ने 2 लोगों को रौंदा दो की मौत, 2 घायल प्रयागराज रेफर

अनियंत्रित ट्रेलर ने दूकान के सामने खड़े लोगों को रौंदा दो की मौत,दो घायल प्रयागराज रेफर

मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर बर्तन के दूकान के सामने खड़े हुए लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई । इस भयावाह हादसे में दूकान के सामने खरीददारी कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।दोनों घायलों को परिजनों ने प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया है। धनतेरस के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना बीती रात 11 बजे की है। पुरऊपुर के पास सड़क के किनारे भुसौला भीखपुर निवासी फूलचंद पटेल की बर्तन व हार्डवेयर की दूकान है। धनतेरस की वजह से दूकाने देर रात तक खुली हुई थी। इसी दरम्यान मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा ट्रेलर पुरउपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फूलचंद की दूकान के सामने बैठे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई इस दर्दनाक हादसे में सुभाष माली (40) निवासी कमालपुर व सूरज यादव (20) निवासी भुसौला भीखपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि भुसौला भीखपुर निवासी दूकानदार फूलचंद पटेल व सोनू यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को ही प्रयागराज रेफर किया गया है हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी । पुलिस किसी तरह से दोनों को भीड़ से बचाकर थाने ले आए।घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के पास व मुंगराबादशाहपुर थाने के पास सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की जमकर कहासुनी सुनी भी हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान गई है जबकि दो लोग घायल हैं। ट्रेलर चालक व परिचालक पुलिस हिरासत में हैं। परिजनों ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े  

JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े  

0
JAUNPUR 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े  
JAUNPUR 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े  

नाबालिक के नवजात के मामले में नया मोड़,डिलीवरी के बहाने दिल्ली लेकर जाकर किया गया रेप

0

कुछ पैसे देकर बन्द कराया मुह,पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

जौनपुर। सरायख्वाजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में एक नाबालिक को नवजात बच्ची का जन्म हुआ, जन्म होते हुए नाबालिक ने उसका सौदा कर दिया, लेकिन उसे मामले पर नया मोड़ आ गया है । गरीबी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने पत्नी के डिलीवरी के नाम पर नाबालिक को एक साल पूर्व दिल्ली ले जाकर किया था रेप, जिस पर किशोरी ने सरायख्वाजा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला मे अविवाहित नाबालिक ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद नाबालिक किशोरी ने किसी के स्टाफ नर्स के माध्यम से उसे बच्ची का सौदा करते हुए उसे बेच दिया, बाद में कई लोग उसके खरीदार सामने आ गए। जिस पर हंगामा हो गया अधिकारियों के संज्ञान में आते ही आते हुए दुधौरा गांव में बेची नवजात को फिर वापस मनाया गया ।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आनंद प्रकाश ने इस मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी । पुलिस ने पीङिता के निशानदेही पर जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर सीएमओ ने दो टीमों का गठन कर दिया । पिङिता ने कई अधिकारियों को अपनी पीङा बताते हुए वीडियो पर बयान दिया। पीङिता के बयान पर इस घटना के मामले पर नया मोड़ आ गया, एक वर्ष पूर्व तीन लोग पत्नी की डिलीवरी के बहाने व नौकरी के नाम पर दिल्ली लेकर गए थे। 9 महीना पहले और जहां उसके साथ कोल्ड्रीन्क में नशीला पदार्थ डाल कर उसके साथ रेप किया और इसके बाद होश आने पर वह समझ नहीं पाई उसके साथ क्या हुआ है । जब 4 महीने बाद पता चला को गर्भवती हो गई है और दिल्ली ले जाने वाले लोगों ने कुछ पैसे देकर उसे चुप कर दिया। उसके बाद वह गरीबी के चलते अपने गर्भ का सौदा की है और रविवार को इस हालत में पहुंच गई ।

नौकरी व पैसे के लालच में दिल्ली गई थी वहीं मेरे साथ दुराचार किया गया ,उसमें महिला समेत तीन लोग शामिल थे। जिस पर लिखित हमने पुलिस को तहरीर दे दिया है कार्रवाई की मांग की है

नाबालिक .पीङिता

नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ हुए सम्मानित

0
नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ हुए सम्मानित

पूर्वांचल युवा महोत्सव में नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ हुए सम्मानित

[शाहगंज] नगर के नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ को जौनपुर में आयोजित पूर्वांचल युवा महोत्सव में उनके गायन के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक ने सम्मानित करते हुए कहा कि हमारा यही प्रयास है कि जो भी पूर्वांचल की छिपी हुई प्रतिभाएँ है उनको सबके सामने लाया जाए। यह कार्यक्रम का दूसरा वर्ष है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम आने वाले वर्षों में और भी भव्यता के साथ इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करने का प्रयास करेगें। समाजसेवी और पूर्वांचल युवा महोत्सव की पदाधिकारी बिट्टू किन्नर ने करन पार्थ को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारी यही कामना है कि यह बच्चा खूब आगे जाए और अपने पिता का नाम रोशन करें।

सम्मान प्राप्त करने के बाद करन पार्थ ने कहा कि मैं पूर्वांचल युवा महोत्सव की पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। विशेष तौर से मैं श्री दिनेश तिवारी जी को धन्यवाद दूगा जो कि हम जैसे छोटे कलाकारों को इतना बड़ा मंच प्रदान करने के लिए पूर्वांचल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम का आयोजन दो वर्षों से करते आ रहें हैं।आपको बताते चले कि करन पार्थ राम अवध गन्ना कृषक महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी करन पार्थ योग के क्षेत्र में भी बहुत सी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

डीएम के विकास भवन पहुचते ही धन्वंतरि का नज़राना लेने वाले कर्मचारी घुसे शौचालय में

0

विकास भवन मे जिलाधिकारी के पहुँचते ही,रसूखदार कर्मचारियों के फूलने लगे हाथ पांव

जौनपुर । दीपावली के दो दिन पूर्व डीएम डॉक्टर दिनेश चन्द्र ने केलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन समेत अन्य विभागो का औचक निरीक्षण किया  ,धन तेरस के चलते विकास भवन के कुछ विभागों में रौनक थी ग्रामीण इलाकों से धनवंतरि पर नज़राना  लेकर पहुचे लोगो का अचानक जिलाधिकारी को सामने देख ब्लड प्रेशर ऊपर नीचे होने लगा इधर उधर भागने लगे  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक विकास भवन के कुछ रसूखदार कर्मचारी डीएम को देखते ही शौचालय मे चले गए दरअसल त्योहार के शुभ अवसर पर  कर्मचारी उपहार लेते तो है ऊपरी कमाई तो करते ही है जो नीति के खिलाफ है,मंगलवार को विकास भवन पर अचानक डीएम साहब को देखते ही अफ़रातफ़री का माहौल हो गया ।

सर्व प्रथम  डीएम ने अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिलिपि अनुभाग राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) पहुँचे थे उसके बाद विकास भवन  का औचक निरीक्षण करने पहुँचे थे , राजस्व अभिलेखागार  के निरीक्षण के दरम्यान डीएम ने देखा कि अव्यवस्थित पत्रावलियों का रख-रखाव, टूटे फर्नीचर, साफ-सफाई  देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया , जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में सीसीटीवी न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लम्बित नकल के सम्बन्ध में जानकारी ली जिसमें आकडे़ अद्यतन पाये गये  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अरैजंर सदर महमूद, प्रतिलिपिक समेत तामाम  अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने  विकास भवन स्थित कार्यालय दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने करीब चार हजार आवेदन पत्र का आधार सीडिंग नही होना पाया, जिसपर उन्होंने कडी़ नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि 36 घण्टे के भीतर सभी आवेदनों पर आधार सीडिंग कराते हुए अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन लाभार्थियों के सन्दर्भ में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 अक्टूबर  को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधार प्रमाणीकरण हेतु लम्बित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये थे जिसके सापेक्ष आज की तिथि तक निस्तारित आवेदनों की संख्या कम पायी गयी, जोकि बेहद खेदजनक है जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हए दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जिला विकास अधिकारी के सहयोग से आधार प्रमाणीकरण कार्य को शीघ्र सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए दिव्यांगजनों को विभाग के द्वारा दी जा रही सुविधाओं से संतृप्त कराया जाए। उन्हे कार्यालय के चक्कर न लगाने पडे़।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय मौजूद रही ।

संजीव साहू चुने गए प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष

0
संजीव साहू चुने गए प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष
संजीव साहू चुने गए प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष

जौनपुर:भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार को गांधी भवन लखनऊ के सभागार में संस्थापक संरक्षक राम नारायण साहू (पूर्व राज्यसभा सांसद) एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमा शंकर साहू एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें अनिल गुप्ता को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं देवेंद्र साहू शेखर (शाहगंज) को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संजीव साहू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए।

जौनपुर के उक्त सभी पदाधिकारियों के चयन पर जौनपुर साहू समाज में खुशी की लहर व्याप्त है।तमाम साहू समाज के लोगों ने नव चयनित पदाधिकारी को बधाइयां दी हैं। लखनऊ से नगर वापस आने पर शाहगंज में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र साहू शेखर का शाहगंज नगर के जेसीज चौक पर भव्य स्वागत हुआ। जहां पर लोगों ने मीठा खिलाकर माला पहना कर स्वागत किया lशाहगंज में पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, महेंद्र साहू खुटहन, अखिल कुमार गुप्ता, लालचंद, विजय गुप्ता,प्रकाश, संजय विश्वजीत, सत्यम साहू, मनीष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, शाहगंज स्क्वायर क्लब के अध्यक्ष विक्रम सिंह,प्रबंधक डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी ,प्रदेश सचिव लालचंद यादव, संजय चौबे एडवोकेट, मिथिलेश नाग, नीरज मिश्रा , अनिल गुप्ता, हरिश्चंद्र आदि ने भव्य स्वागत किया।

नव चयनित पदाधिकारिओं के जौनपुर आगमन पर साहू कल्याण समिति के पदाधिकारिओं ने भी स्वागत किया। नव चयनित जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए संस्था कृत संकल्प है और इस दिशा में सार्थक प्रयास करेगी। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, अरविंद बैंकर, संतोष साहू बच्चा, शिव शंकर साहू, सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, ओम प्रकाश गुप्ता, ऋषि देव गुप्ता, योगेश साहू व्यापार मंडल, सिद्धार्थ साहू, विकास साहू विक्की, योगेश साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

चंदन जायसवाल-

दायी ने बच्ची को पैसे पर बेच दिया

0
दायी ने बच्ची को पैसे पर बेच दिया
दायी ने बच्ची को पैसे पर बेच दिया

नाबालिक किशोरी को बच्ची पैदा होने पर दायी ने बच्ची को पैसे पर बेच दिया

जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिक ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। जिसे प्रसूता के सहमति से दायी ने बच्ची को पैसे पर बेच दिया, लेकिन जब मामला संज्ञान में आया तो मामला बढ़ता देर रात तक पुन: बच्ची को वापस मंगवाया गया। बिना रजिस्टर में दर्ज किए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराया गया था।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर वापस नवजात को लाया गया,बिना रजिस्टर में दर्ज किया नाबालिक की हुई थी डिलीवरी

बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को प्रसव के लिए शनिवार को करंजाकला की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और रविवार की सुबह एक बच्ची को नाबालिक ने जन्म दिया, प्रसूता ने किसी कर्मी के माध्यम से बच्ची को दूसरे को बेचने के लिए संपर्क करने लगा । पङिता का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य में स्टाफ नर्स ने प्रसूता से 4 हजार का डिमांड किया न देने पर डिस्चार्ज से इन्कार किया। पैसे के लिए प्रसूता दाई के जरिए बच्ची को 10 हजार में दूधौड़ा गांव निवासी एक रिश्तेदार के हाथों बेच दिया। वह सुबह बच्ची को लेकर चला भी गया। इसके बाद बच्ची के खरीददार भदेठी की एक आशा ग्राहको को लेकर पहुंच गई ।लेकिन मामला बढ़ता देख वह वहां से खिसक गई इस दौरान शहर से भी बच्ची के खरीददार वहां पहुंचे थे। लेकिन बच्ची बिक जाने के बाद वह लौट गए। इधर जब शोर मचा तो मामला अन्य जिम्मेदारों के पास पहुंचा। मामला संज्ञान मे आते ही चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आन्नद प्रकाश ने फटकार लगाई, मामले की सूचना पुलिस को दी । इसके बाद बिकी हुई बच्ची को वापस मंगाया गया । रविवार रात तक नवजात वापस आई, लेकिन प्रसूता की मां का आरोप है कि स्टाफ नर्स बिना 4000 लिए डिस्चार्ज करने से मना कर दिया।

इसके बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद प्रकाश ने बिना रजिस्टर में दर्ज करने के मामले पर डिलीवरी करने का कारण पूछा और स्पष्टीकरण मांग लिया। उधर प्रसूता के परिजनो की माने किशोरी लोक लाज पैसों की जरूरत के चलते नवजात को बेचे जाने की बात स्वीकार की, क्योंकि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी अविवाहित है। मामले की जानकारी चिकित्सा प्रभारी ने पुलिस को सीएमओ को दे दी है।

मामला बहुत गंभीर है मेरे संज्ञान में आते ही मैं इस मामले की सूचना थानाध्यक्ष को लिखित दिया।और स्टाफ नर्सो से अन्य जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांग लिया है कि बिना रजिस्टर में दर्ज किए और हमें बिना सूचना दिए गए डिलीवरी कैसे कराई गई है ,इसे गंभीरता से लिया गया है आगे और कार्रवाई की जाएगी ।डॉ आनंद प्रकाश प्रभारी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला