Home Blog Page 209

बरकरार रहेगी प्रबधंक बिन्देसरी साहू की आहट

0
बरकरार रहेगी प्रबधंक बिन्देसरी साहू की आहट
बरकरार रहेगी प्रबधंक बिन्देसरी साहू की आहट

चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए विद्यालय प्रबंधक

  • विद्यालय में बच्चों की प्रस्तुति रही मनमोहक कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां में स्थित महर्षि दयानन्द इण्टर कॉलेज के संस्थापक व प्रबंधक रहे स्वर्गीय बिन्देसरी साहू का चौथी पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया।उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम आएं हुए अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा व संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया। उसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया। आप का स्वागत है…गीत से छोटी बच्ची अनाविया ने सबका मन मोह लिया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि लालचंद गुप्ता न्यायाधीश चेयरमैन लोक अदालत जौनपुर ने कहा कि समाज में हमेशा प्रबधंक बिन्देसरी साहू की आहट बरकरार रहेगी। यह विद्या की मन्दिर है, यही से बच्चों को दिशा मिलती है, देश की सेवा के लिए होनहारों को यही से तराश कर अध्यापकों द्वारा निकाला जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील यादव मम्मन प्रमुख प्रतिनिधि करंजकला ने कहा कि श्री साहू जी ने ग्रामीण क्षेत्र में इस संस्थान की स्थापना कर क्षेत्र में जो योगदान दिया है वह सराहनीय है, इस विद्यालय के लिए जब भी कोई जरूरत होंगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर अनिल गुप्ता खाद्य रसद बिपड़न अधिकार, अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली, अवनीश तिवारी, अनिल दुबे आजाद, डा. नीरज सोनी प्रबंधक के. डी. इण्टर कालेज खेतासराय, छोटेलाल गुप्ता, डॉ. मो. अकरम, धर्मेंद्र मिश्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को BSA ने किया सम्मानित   

0
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को BSA ने किया सम्मानित   
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को BSA ने किया सम्मानित   

जिले और ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को बीएसए ने किया सम्मानित   

जौनपुर। शाहगंज ब्लॉक के इमरानगंज स्थित डीपीएस स्कूल में सोमवार को प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्षों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत शुक्ला और समस्त एआरपी  तथा नोडल संकुल द्वारा की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने कहा कि एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर केंद्रित होता है। उन्होंने एआरपी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे शिक्षक और छात्रों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एआरपी के माध्यम से विद्यालयों में न केवल शिक्षण प्रक्रिया का मूल्यांकन होता है, बल्कि शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों और संसाधनों से अवगत कराया जाता है। साथ ही  उन्होंने विद्यालयों में छात्रों के शैक्षिक परिणामों को सुधारने के लिए नए शिक्षण तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी एआरपी से कहा कि वे अपने अनुभवों को साझा करें और उन चुनौतियों को भी सामने लाएं, जिनका सामना शिक्षकों और छात्रों को करना पड़ रहा है। अंत में, अधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब सभी लोग मिलकर ईमानदारी और समर्पण से कार्य करें।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को BSA ने किया सम्मानित   

खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बीएसए  का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आरआरए  परीक्षा में जिले और ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को बीएसए द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मिश्रा और प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री सुजीत सोनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह,अखिलेश यादव,नोडल संकुल अशोककुमार, अशोकसोनकर, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, रत्नेश सिंह समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शिक्षकों और नोडल शंकुल की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया ग्रामीण ओलंपिक 2024 का आयोजन 

0
ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया ग्रामीण ओलंपिक 2024 का आयोजन 
ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया ग्रामीण ओलंपिक 2024 का आयोजन 

ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया ग्रामीण ओलंपिक 2024 का आयोजन 

जौनपुर : ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया ग्रामीण ओलंपिक 2024 विकास खण्ड मडियाहूं का आयोजन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, मा0 विधायक मडियाहूं आर0के0 पटेल, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा विजेताओं को डिक्शनरी, किताबें, पेन इत्यादि सामान देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पियाड़ निश्चय ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर के द्वारा शुरु की गयी एक अच्छी पहल है। बच्चे जब खेल से जुड़ते है तो उनके अन्दर की प्रतिभाए बाहर निकलकर आती है। राजकुमार पाल, ललित उपाध्याय, विजय यादव जैसे खिलाड़ियों ने गांव से निकलकर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा निकालने का बहुत ही अच्छा प्रयास किया गया है जिसके लिए मा0 राज्यमंत्री जी ने ज्वांईट मजिस्ट्रेट और अन्य सभी को शुभकामनाएं दी। विधायक आर के पटेल ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वागीर्ण विकास होता है इसलिए शि़क्षा के साथ खेल बहुत आवश्यक है। खेल से बच्चों का मानसिक विकास होता है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने जिस प्रकार से यूपीएससी की परीक्षा में अपने शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है, उसी प्रकार से ग्रामीण परिवेश में खंड विकास अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए एक नई सोच एक नई ऊर्जा के साथ उन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जी के आर्शीवाद से किसी भी चीज का अभाव नहीं है, प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विद्यालय को सभी तरीके से सुसज्जित किया है। उसके माध्यम से वहां के हर बच्चे को ऐसा परिवेश देने का प्रयास किया गया है जिससे कि वह कान्वेंट के विद्यालय से भी अपनी तुलना कर सकें। ग्रामीण ओलंपिक खेल का उददेश्य छुपी हुयी प्रतिभा को आगे लाना और मंच उपलब्ध कराना है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि मडियाहूं ग्रामीण ओलंपिक्स 03 से 22 अक्टूबर सब जूनियर, जूनियर  केटेगरी  कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स मड़ियाहॅू के 99 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर विनर्स की प्रतियोगिता हुई। उन्होंने कहा कि खेल की भावना को बढ़ावा देने और रुचि पैदा करने के लिए 99 ग्राम पंचायत में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खेल व्यक्तित्व विकास में मदद करता हैं और हमें उम्मीद है कि इससे फिटनेस के प्रति उत्साह बढ़ेगा और साथ ही भविष्य के लीडर भी तैयार होंगे। उन्होने कहा कि स्वयं भी फुटबाल में नेशनल लेवल की खिलाडी रह चुकी है।

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खेल जीवन में सेहतमंद रखने में सहायक होते हैं, क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, साथ ही खेल से अनुशासन एवं टीम-भावना का विकास होता है।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कनौजिया, ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं रेखा यादव, ग्राम प्रधान पाली सुबाश यादव और शिक्षकगण उपस्थित रहें।

बदलापुर महोत्सव की तैयारी को लेकर विकास भवन में हुई बैठक 

0
बदलापुर महोत्सव की तैयारी को लेकर विकास भवन में हुई बैठक 
बदलापुर महोत्सव की तैयारी को लेकर विकास भवन में हुई बैठक 

Badlapur Mahotsav 2024 जौनपुर : विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।बैठक में बदलापुर महोत्सव के आयोजन, सामूहिक विवाह, विकास कार्य की समीक्षा आदि पर माननीय विधायक जी द्वारा विस्तृत चर्चा की गई तथा अवगत कराया गया कि दिनांक 7 और 8 दिसंबर को  दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है जिसके दृष्टिगत इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाने तथा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने,विद्युत व्यवस्था सहित कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान,लोग, विद्यार्थी,कर्मचारी आदि को महोत्सव में सम्मानित करने के निर्देश दिए गए तथा होर्डिंग बैनर आदि लगाने के साथ ही विभागों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को बच्चों का कार्यक्रम कराने, क्विज प्रतियोगिताएं, स्पीच प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी Badlapur Mahotsav के आयोजन को लेकर उत्साह के साथ तैयारी करने तथा भव्य तरीके से बदलापुर महोत्सव मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : दूध का बॉयलर फटने से पत्नी की मौत,पति घायल

पुलिस लाइन जौनपुर की महिलाओं ने निकाला फ्लैग मार्च  

0
पुलिस लाइन जौनपुर की महिलाओं ने निकाला फ्लैग मार्च  
पुलिस लाइन जौनपुर की महिलाओं ने निकाला फ्लैग मार्च  

मिशन शक्ति के दौरान पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन्स की महिलाओं द्वारा किया गया फ्लैग मार्च


जौनपुर : शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में थाना कोतवाली, लाइनबाजार, जफराबाद व महिला थाना की पुलिस महिला कर्मचारियों के अतिरिक्त पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन्स की महिला कर्मचारियों तथा थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी म0उ0नि0 कंचन पाण्डेय व म0उ0नि0 आरती सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष व महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से महिला प्रभारी म0उ0नि0 पुष्पा देवी भी शामिल रही।

पुलिस लाइन जौनपुर की महिलाओं ने निकाला फ्लैग मार्च  

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी जोश तथा हर्ष उल्लास के साथ फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर शहर क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ पुलिस लाइन जौनपुर मे समाप्त हुआ। मिशन शक्ति प्रचार प्रसार के लिये थाना व पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन की समस्त महिला कर्मचारियो द्वारा यह फ्लैग मार्च निकाल कर महिलाओं एवं बालिकाओ को किया जागरूक।

राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

0
राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 
राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

जौनपुर:राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के बी० एड० विभाग की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० शम्भू राम की अध्यक्षता में कार्यशाला का आरंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के ही गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार शुक्ला प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। डॉ० शुक्ला ने प्रजेंटेशन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उसमें प्रयुक्त होने वाले टूल्स के इस्तेमाल को प्रदर्शन विधि के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया।

राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित 

साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि ए० आई० टूल्स के माध्यम से कंटेंट को किस प्रकार से तैयार करके प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अंतर्गत उन्होंने चैट जी. पी. टी. की उपयोगिता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में बी० एड० विभाग की अध्यक्ष डॉ० सुनीता गुप्ता के साथ डाॅ० निशीथ कुमार सिंह, डॉ० राज कुमार यादव, डॉ० राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ० सुशील कुमार गुप्ता एवं डॉ० धर्म कुमार साहू सक्रिय भूमिका में रहे। महाविद्यालय के श्री परमजीत विश्वकर्मा तकनीकी सहायक के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ने मटरू के परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

0
विधायक ने मटरू के परिवार से मिलकर दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

शाहगंज[ जौनपुर। ] पुलिस अभिरक्षा में हुई मटरू बिंद की मौत पर निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व चौरीचौरा के विधायक श्रवण निषाद और निषाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सोमवार की शाम बड़ौना गांव पहुंचकर मृतक की विधवा और उनकी बेटी से मिलकर घटना की जानकारी ली। विधायक द्वय ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा दिलाने और परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।


शाम साढ़े छह बजे काफिले के साथ पहुंचे प्रदेश प्रभारी और विधायक पीड़िता के पास जमीन पर ही बैठकर गए। जहां विधवा निन्हका देवी उसकी पुत्री पूजा ने विलाप करते हुए घटना की जानकारी दी। महिला ने बेटी को आखिरी समय पर पिता का दीदार न कराने और पुलिस पर जबरन शव का जिला मुख्यालय पर अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया। साथ गए रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाऊस पर सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस के लोगों द्वारा बदसलूकी करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री निषाद ने कहा कि परिवार और गांव के लोगों ने जिस तरह से घटना के बाबत बताया उससे प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। एसपी से बात करके कोतवाली टीम पर तत्काल ऐक्शन लेने और परिवार को किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा धमकी देने या दबाव बनाने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। विधायक रमेश सिंह ने परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में पांच लाख रुपये नगद देते हुए कहा कि बेटी की शादी, परिवार की जीविका चलाने के अलावा जमीन का पट्टा आदि को कराने का आश्वासन दिया।

मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता

0
मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता
मटरू बिंद के बेसहारा परिवार को मिले आर्थिक सहायता

मटरू बिंद की मौत से परिवार हुआ बेसहारा, मिले इंसाफ और आर्थिक सहायता: राकेश मौर्य

शाहगंज [ जौनपुर ] कोतवाली में मटरू बिंद की कथित आत्महत्या के बाद सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मटरू बिंद के घर बढ़ौना पहुंच परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। अपनी संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी।


घटना की जानकारी देते हुए मृतक मटरू बिंद की पत्नी निनका देवी और बेटी पूजा बिंद ने बताया कि 18 अक्टूबर शुक्रवार को मेरे पिताजी घर से दिन में 12 बजे समान लेने गए थे, वहीं से पुलिस ने पकड़ लिया और रातभर थाने में रखकर मारा पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। 19 अक्टूबर को ग्राम प्रधान के माध्यम से थाने बुलाया गया और ये बताया गया कि मेरे पिताजी ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर लिया। प्रधान और गांव वालों के माध्यम से पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर जौनपुर रामघाट पर ही पुलिस की कस्टडी में ही जबरदस्ती अंत्येष्टि करा दी गई। शव को परिवार वालों के देना तो दूर मृतक का अंतिम दर्शन का भी मौका नहीं दिया गया।


घटना के बारे में बताते बताते मृतक मटरू बिंद की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने कहा कि मेरे पिता की पीटने से मृत्यु की आशंका ज़ाहिर की है। कहा हम लोग बेसहारा हो गए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हमें न्याय चाहिए। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना की जानकारी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराउंगा।समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत बिंद, राजेंद्र यादव, जिला सचिव गुलाब यादव, ज़ीशान खान, रामानंद बिंद,शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

शाहगंज[ जौनपुर] रामलीला समिति का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार रात संपन्न। सम्मान समारोह में गांव में सुसज्जित पंडालों, भरत मिलाप में निकली शोभायात्रा और झाकियों को पुरस्कार दिए गए। समिति ने दुर्गापूजा, दशहरा और भरत मिलाप के मेले में सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं को भी सम्मानित किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रीरामलीला समिति के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गांव के रामलीला मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनीगांव में सजे सभी दुर्गापूजा पंडालों समिति को सम्मानित कर पुरुस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला और मेले के दौरान सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं,जन प्रतिनिधियों,दानदाताओं,भजन मंडली, राम रथ के कहारों, समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रिंस सोनी ने कहा कि ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओं के योगदान से ही मेला ऐतिहासिक रुप से सफल हो पाया। कार्यक्रम संचालन उमेश अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद,बबलू इलेक्ट्रीशियन,रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि,निलेश मोदनवाल, विजय कुमार अग्रहरी, नागेंद्र बहादुर, विद्युत विभाग की तरफ से अली असद,ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिंद,सागर बिना, श्याम नंदू मौर्य, उमा मौर्य, मेला प्रबंधक भीम मौर्य,गणेश मिश्रा,परमहंस पांडे, समेत गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दूध का बॉयलर फटने से पत्नी की मौत,पति घायल

0

JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध उबालते समय बॉयलर फट गया जिसमें एक महिला का सर् धड़ से अलग हो गया मौत हो गई, मृतका के पति समेत एक और महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई।

हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है , मिठाई बनाने के लिए अपने घर मे दूध खौलाने के लिए छोटे बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे , इस दरम्यान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया , बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा, वही कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 


शाहगंज के क्षेत्राधिकारि अजित सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम डिहिया में बाँयलर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।