Home Blog Page 211

रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रामलीला समिति बड़गांव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

शाहगंज[ जौनपुर] रामलीला समिति का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार रात संपन्न। सम्मान समारोह में गांव में सुसज्जित पंडालों, भरत मिलाप में निकली शोभायात्रा और झाकियों को पुरस्कार दिए गए। समिति ने दुर्गापूजा, दशहरा और भरत मिलाप के मेले में सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं को भी सम्मानित किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रीरामलीला समिति के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गांव के रामलीला मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनीगांव में सजे सभी दुर्गापूजा पंडालों समिति को सम्मानित कर पुरुस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला और मेले के दौरान सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं,जन प्रतिनिधियों,दानदाताओं,भजन मंडली, राम रथ के कहारों, समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रिंस सोनी ने कहा कि ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओं के योगदान से ही मेला ऐतिहासिक रुप से सफल हो पाया। कार्यक्रम संचालन उमेश अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद,बबलू इलेक्ट्रीशियन,रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि,निलेश मोदनवाल, विजय कुमार अग्रहरी, नागेंद्र बहादुर, विद्युत विभाग की तरफ से अली असद,ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिंद,सागर बिना, श्याम नंदू मौर्य, उमा मौर्य, मेला प्रबंधक भीम मौर्य,गणेश मिश्रा,परमहंस पांडे, समेत गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दूध का बॉयलर फटने से पत्नी की मौत,पति घायल

0

JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध उबालते समय बॉयलर फट गया जिसमें एक महिला का सर् धड़ से अलग हो गया मौत हो गई, मृतका के पति समेत एक और महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई।

हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है , मिठाई बनाने के लिए अपने घर मे दूध खौलाने के लिए छोटे बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे , इस दरम्यान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया , बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा, वही कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 


शाहगंज के क्षेत्राधिकारि अजित सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम डिहिया में बाँयलर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आंख पर पट्टी बांधकर बकरी पालक को चोरों ने की चार पहिया वाहन में पिटाई

0

बकरी पालक को रात में उठा ले गये चोर,तीन घंटे कब्जे में रखने के बाद आंख पर पट्टी बांधकर छोड़े, गांव में भय का माहौल ब्याप्त है

(जौनपुर) जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के पाल बस्ती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ,गांव के लोग दहशत मे है, इस गांव के लोग भयभीत है सोमवार की बीती रात जमैथा पोखरा पर निवासी दशमू पाल को बोलेरो सवार 4 लुटेरे अपने चार पहिया वाहन में जबरदस्ती भर कर उठा ले गए एक घंटे बाद गाड़ी में ही पिटाई कर के नई गंज बाजार में छोड़ दिए । अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटने के बाद डरे सहमे पाल जी घर की ओर चल दिए । रास्ता भूल कर सिपाह कि तरफ चल दिए । जोगियापुर पुल पर पहुंचने के बाद होश आया कचहरी की तरफ जाना है तो पुल से नीचे उतरे और किसी तरह से 4 बजे भोर मेंअपने घर पहुंचे।

पाल जी अपने घर के सामने बैठे थे । रात 12 बजे चार पहिया वाहन उनके घर के सामने से दो बार आयी गयी तीसरी बार में इनको अपनी गाड़ी में भर कर जौनपुर शहर की ओर भागे । दशमू पाल पालने और चराने का कार्य करते है । इनके पास 15 से 20 बकरिया है । सड़क के किनारे घर है । जानकारी के अनुसार 12 बजे रात तक जग ही रहे थे । उसके बाद सोने चले गए ।

लेकिन दशमू पाल अभी सोए नहीं थे । घर के बाहर सो रहे थे इतने में एक बोलेरो आई और उसमें से चार लोग उतरे और पाल को जबरदस्ती गाड़ी में भर कर उठा ले गए गाड़ी में पिटाई भी किए चोटे आई है । जेब में रखे पैसे ले लिए । आंख पर कपड़ा बांधकर उतार दिए । आंख खुली तो ये अपने आपको नई गंज बाजार में पाए । डरे सहमे भोर में चार बजे अपने घर पहुंचे । घर पर भारी भीड़ लग गई । पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई है ।

बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 

0
बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 
बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही होगी, डीएम जौनपुर 

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर और आबकारी सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने स्टाम्प और बिक्री कर में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बिक्री कर में प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कि और संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही की जाए और दुर्गा पूजा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले सभी तहसीलों से 02-02 लाइनमैन को बुलाकर सम्मानित किया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी स्तर पर लम्बित पुराने मुकदमों की समीक्षा की और अभियान चलाकर निस्तारण करने और कृषक दुर्घटना बीमा में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच सात नवम्बर को 

0
सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच सात नवम्बर को 

जौनपुर:सरौनी पूरब पट्टी गांव के फर्जी भुगतान की जाँच की तिथि विस्तारित कर दी गई है 18 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी में एक ही खड़ंजे पर दो बार दिखाकर फर्जी भुगतान के संबंध में ग्राम प्रधान एवं सचिव के विरूद्ध शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया है। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि अमरजीत यादव पुत्र रामधारी यादव,निवासी-ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी, परगना व तहसील-केराकत,जिला-जौनपुर द्वारा

उपरोक्त के क्रम में इस कार्यालय द्वारा 22 अक्टूबर को अपरान्ह 02.00 बजे जांच करने हेतु तिथि निर्धारित की है सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ०प्र० सरकार अरविन्द सिंह पटेल का 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर  तक जनपद भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होने के कारण जाँच तिथि 22 अक्टूबर  को स्थगित करते हुए संशोधित तिथि 07 नवम्बर को अपरान्ह 02.00 बजे जॉच करने हेतु तिथि निर्धारित की जाती है,तथा खण्ड विकास अधिकारी केराकत को निर्देशित किया जाता है कि संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता को अपने स्तर से संसूचित कर दे कि वे ग्राम पंचायत-सरौनी पूरब पट्टी, विकासखंड-केराकत मे पंचायत भवन पर ससमय समस्त अभिलेख साक्ष्यों सहित स्वयं उपस्थित रहें। 

ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न

0
ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न
ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रधान,प्रधानाध्यापक,प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की संयुक्त संगोष्ठी संपन्न हुई।

शाहगंज। जौनपुर। न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल सबरहद में में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,ग्राम प्रधान तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री मिर्जा अजफर बेग जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज श्री बसंत कुमार शुक्ला जी ने स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। तत्पश्चात समस्त गणमान्य मंचासीन आगंतुकों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत कुमार शुक्ला जी के द्वारा कायाकल्प,डीबीटी एवं निपुण लक्ष्य के संबंध में शाहगंज ब्लाक की प्रगति साझा की गई एवम अवगत कराया गया कि शाहगंज ब्लाक में 99% कायाकल्प के कार्य हो चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में ब्लॉक निरंतर प्रगति कर रहा है ।95% छात्रों का डीबीटी भी हो चुका है और शेष बचे छात्र जिनके आधार नहीं बन पा रहा उनके अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की गई कि वह अपने बच्चों का आधार बनवाते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं ।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शाहगंज के समस्त टीम एवं एवं अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा गया कि शाहगंज जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है और यहां के शिक्षक अत्यंत क्रियाशील है जिसके कारण बहुत से विद्यालयों ने जनपद स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसके पश्चात ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा के टॉप 10 छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा शील्ड एवं मेडल के साथ पुरस्कृत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली छात्राओं को माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा कार्यक्रम समाप्ति पर समस्त उपस्थित प्रतिभागियों हेतु मध्यान भोजन का प्रबंध किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत शुक्ला जी के द्वारा समस्त अतिथि एवं ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महोदय को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सभा का समापन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री प्रशांत कुमार मिश्र जी के द्वारा किया गया तथा व्यवस्था कार्य में श्री अशोक कुमार सोनकर नोडल सबरहद, श्री अशोक कुमार नोडल भादी, श्री ओमप्रकाश वर्मा नोडल रानी मऊ,श्री अनिरुद्ध मौर्य नोडल कोपा, श्री ओम प्रकाश यादव प्रधानाध्यापक कंपोजिट नेवादा,श्री अखिलेश चंद मिश्र प्रधानाध्यापक कंपोजिट नटोली, एवं श्री लोकेश मौर्य सहायक अध्यापक कंपोजिट मनेछा, ए आर पी श्री सुजीत सोनकर, ए आर पी श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह,ए आर पी श्री अखिलेश कुमार यादव तथा संपूर्ण ब्लॉक संसाधन कार्यालय स्टाफ का योगदान रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित

0
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)में उत्कृट कार्य करने वाले सचिव सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से उक्त अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। बीडीओ सिंह ने कहा कि इन अधिकारियों की निष्ठा और कर्मठता से योजना के लाभार्थियों को आवास सुविधा समय पर मिली है। उन्होंने दोनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त दोनों सचिवों ने अपने नेतृत्व में शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री मंत्री आवास पूर्ण कराएं है। इस दौरान सचिव सुजीत कुमार यादव, नरेंद्र गौतम, शिवमूर्ति यादव, भोले यादव, राकेश सिंह, अजीत यादव, हरिश्चंद्र, विनोद, संतोष राजभर, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।

सात वर्षीय बच्चे का सर कटा मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

0

सात वर्षीय बच्चे का सर कटा मिला शव पुलिस जांच में जुटी।

खुटहन (जौनपुर) स्थानीय गांव निवासी आसमां बानो पत्नी शारुल्ला का सात वर्षीय पुत्र अरबाज बीते चार अक्टूबर की शाम को घर से 20 रुपये लेकर गांव के राम जानकी मंदिर पर लगा दुर्गा पूजा देखने गया था। वहीं से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मां ने घटना की तहरीर थाने पर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौंच को गए थे। जहां पर दुर्गंध आ रही थी तो ग्रामीण तालाब के पास जाकर देखा तो पानी में एक बालक का शव बरामद हुआ। जिससे शव देख वे अवाक रह गए। शोर मचाने पर बहुत से ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव से पखवाड़ा पूर्व गायब हुए बालक का शव होने की आशंका में उसकी मां को भी बुलाया गया। शव पानी से बाहर निकालते ही मां अपने बेटे को पहचान फफक कर रो पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का किया निरीक्षण

0

जौनपुर :शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया गया।     

 निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के 01-01 पेड़ लगाए गए। गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा जौनपुर के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 03 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है, उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने महिला बन्दियों से की बात

0
अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने निरूद्ध महिला बन्दियों से की बात-चीत
अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने निरूद्ध महिला बन्दियों से की बात-चीत

जौनपुर : जिला कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया है कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत, शाखा-जौनपुर की महिला सदस्यागण श्रीमती ललिता मिश्रा, श्रीमती सुनीता शुक्ला एवं श्रीमती संगीता मौर्या कारागार पर आयी। उनके द्वारा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों से बात-चीत की गयी। बात-चीत के दौरान 06 महिला बन्दियों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की बात बतायी गयी। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बन्दियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी। साथ ही करवा चौथ के व्रत के महत्व को बताया गया।जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार एवं महिला बन्दियों द्वारा संस्था से आयी महिला सदस्यागणों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार, डा० अमरनाथ पाण्डेय, श्रीमती रेनू जायसवाल महिला शिक्षिका, उप कारापाल नन्द किशोर, उप कारापाल श्रीमती सुषमा शुक्ला एवं महिला हेड जेल वार्डर श्रीमती चिन्ता देवी व अन्य महिला जेल वार्डर उपस्थित थी।