खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मवई गांव मे मंगलवार को एक युवती की प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर फर्जी तांत्रिक युवती के पहने हुए ज़ेवर झांसा दे कर ठग ले गया। ठगी के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। जानकारी के अनुसार सोमवार को मवई गांव निवासी रमेश चौहान की पत्नी सरोजा पड़ोस के जीत लाल के घर गई थीं। वहीं बाईक द्वारा एक तांत्रिक के वेश में एक युवक आया बोला की वह तंत्र के माध्यम से प्रेत बाधा दूर कर देता है।
वहीं सरोजा ने अपनी पुत्री सुमन के बीमार होने की बात बताई। जिस पर तांत्रिक ने एक पूजा करने के बाद ठीक करने का दावा किया। मां ठीक होने का आश्वासन मिलने के बाद सुमन को तांत्रिक को लेकर अपने घर आई और सुमन को दिखाया। देखने के बाद तांत्रिक ने सारी दिक्कत युवती के पहने हुए जेवर मे बताते हुए सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा मे मसानी माई की पूजा करने की जरूरत बताई। इस बीच तांत्रिक ने सुमन के कान के जेवर बाली और मंगलसूत्र को उतरवा कर ले लिया तथा पूजा के बाद देने के लिए कहा। इस बीच दोनों लोग मेहरावा जाने के लिए अलग अलग बाईक से चले । रास्ते मे इटौरी बाज़ार मे तांत्रिक ने पूजा सामग्री लेने के बहाने सुमन को एक जगह रोक कर चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो सुमन और उसके साथ गए पड़ोसी जीतलाल को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। फिर वापस घर आ कर सुमन ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले मे कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
खेतासराय (जौनपुर):- नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख लोगों के नेत्र भर आये। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी।
गोला बाजार से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मेनरोड, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते हुए शोभायात्रा भोर में पुनः गोलाबाजार पहुंचा। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षी होने लगी। चारों भाइयों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। संचालन रामलीला व भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू तथा आभार प्रबंधक रवि बरनवाल ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया, सीओ अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सहयोग में गोरखनाथ प्रजापति, सुरेश चंद्र अवस्थी, एडवोकेट कुसुम सिंह, गोलू यादव, विवेक मोदनवाद, सुंदरम मौर्या समेत आदि लोग लगे रहे।
पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव की राजबहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर में मनाई गई पूर्णतिथि
हमेशा गरीबों की लङाई लड़ते थे पूर्व सांसद अर्जुन सिंह: प्रोफेसर राकेश
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर जगाई शिक्षा की अलख
जौनपुर। जिले के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की 26वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक शिक्षण संस्थानों में मनाई गई । जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने कहा वह हमेशा गरीबों के लिए लड़े और जीए। उनका जीवन क्षेत्र के विकास में समर्पित रहा ।
गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि वह ऐसे नेता थे जो हमेशा क्षेत्र की विकास के लिए समर्पित रहे। गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ते थे और जिले में शिक्षण संस्थानो मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान की स्थापना में अपनी जमीन देकर बड़ी भूमिका निभाई।डॉ राज बहादुर ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी भरा था और बार बार निर्दल चुनाव जीतना ही यह साबित करता था कि वह जनता के नायक थे। एडवोकेट अजय कृष्ण बबलू सारंग ने कहा कि जब भी उनके पास उम्मीद लेकर कोई भी जाता था , उन्हें कभी निराश नहीं होना पड़ा और वह जनता की पुकार पर क्षेत्र में हमेशा बने रहते थे।ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करवाकर शिक्षा की अलख जगाई और बच्चों को बाहर पढने जाने से राहत मिली।
राज बहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर में छात्रों शिक्षकों ने समारोह पूर्वक पूर्णतिथि मनाई। जिसमें प्रबंधक विवेक यादव, प्राचार्य डा ज्योतिष प्रकाश , राजेंद्र पाल, राधेश्याम ने उनके जीवन चरित्र प्रकाश डाला। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, प्राचार्य डॉ रमाशंकर ,अश्विनी यादव, अंकुर यादव कान्हा , कृष्णेश यादव रिंकू, चंदन सिंह, आशुतोष, अंकित, दिवाकर, टोनी, अशोक मौजूद रहे।
( जौनपुर ) महिलाओ पर हो रहे अत्याचार,शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहे है लगातार महिलाएं शोषण और अत्याचार का शिकार हो रही है जिले मे यह आम बात हो गई है इन दिनों सोशल मीडिया में एक नया मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है एक गांव में आसरे नामक ब्यक्ति और उनकी पत्नी व उनके पुत्र एक महिला को बुरी तरह से पिट रहे है। जो महिला मार खा रही है उनका नाम सरोज यादव है। एक नज़र यह वीडियो देखने से रुंह काँप जाती है की इस तरह एक आदमी एक महिला को कैसे मार सकता है। यह साबित करता है की किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है।
मेरा आपसे निवेदन है की कृपया आप इस महिला को न्याय दे। और ऐसे अपराधी जो इस घटना को अंजाम देने के बाद भी खुले में घूम रहे है और औरो के लिए अपराध के लिए बढ़ावा दे रहे है उन पर कानूनी रूप से कार्यवाही हो। मेरी आपसे आशा है की आप इस घटना के अपराधी को सजा दिलाकर भारतीय न्याय तंत्र पर सबका विश्वास बना रहे ऐसा माहौल सर्जित करे। सूत्रों के मुताविक उक्त घटना ग्राम – लुरखुरी ,यादव बस्ती , थाना – गौरा बादशाहपुर की बताई जा रही है।
छात्रों, बेरोजगारों के हित की लिए लड़ाई लड़ेंगे डॉ सर्वेश श्रीवास्तव
JAUNPUR NEWS जौनपुर। राष्टीय युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के निर्देश पर जनपद में संगठन को मजबूती के लिए डॉ सर्वेश श्रीवास्तव को प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जनपद एवं मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों की आवाज उनके प्रगति, उत्थान, उन्नति एवं बेहतर भविष्य के लिए सदैव संघर्षशील मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह डॉ सर्वेश श्रीवास्तव को मंच की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने संगठन के विस्तार एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत व गतिशील बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गयी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय से जनपद के युवाओं एवं पदाधिकारी में खुशी की लहर है। डॉ सर्वेश श्रीवास्तव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है की इस जिम्मेदारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद देता हूं । संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा साथ ही यह पार्टी नवजवानों छात्रों, बेरोजगारों के हित के लिए लड़ाई लड़ेंगी।इस पार्टी का उद्देश्य है कि सब का साथ सबका विकास भावना से काम करना है । क्योंकि अन्य राजनीतिक दल सिर्फ परिवार व जाति भावना से प्रेरित है। लेकिन इस मंच पर सर्व समाज को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर विजय प्रकाश पांडेय, अमित सिंह सूर्यवंशी, नरेंद्र मिश्र, रंजीत सोनकर, सत्येन्द्र मिश्र, वैभव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
बच्चों के अंदर संस्कार देने का कार्य कर रही संस्था भाविप शौर्य एडीएम
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय होली चाइल्ड एकेडमी में किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, विद्यालय के प्रबंधक डॉ.अशोक कुमार सिंह, उदय राज सिंह,डॉ. संदीप पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक रत्नेश शर्मा के द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुर्ष्पापण एवं द्वीप प्रज्जवलन करके किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वंदे मातरम गीत गाया।
इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों में से चयनित 190 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 28 एवं वरिष्ठ वर्ग में 28 बच्चों को मंच पर मौखिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा में शामिल किया गया। यह परीक्षा 4-4 राउंड में की गई। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख डॉ. अवधेश गिरी के नेतृत्व में मौखिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा की गई जिसमें अतुल जायसवाल, पंकज सिंह, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, अतुल मिश्रा, सुजीत यादव, नित्यानंद पाण्डेय, सुनील सिंह, डॉ. राजेश ने अपना सहयोग दिया।
डॉ.संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर 2001 से प्रारंभ की गई जिसमें निरंतर हर वर्ष बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद शौर्य संस्था का उदय पिछले वर्ष हुआ और तभी से संस्था ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में रिकॉर्ड स्थापित किए। उन्होंने इस परीक्षा के संदर्भ में बताते हुए कहा कि प्रथम चरण में कुल 26 विद्यालय में 4256 बच्चों ने विद्यालय स्तर पर परीक्षा दी थी जिसमें 190 चयनित छात्र आज इस प्रश्नोत्तरी परीक्षा में सम्मिलित हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. रामअछैबर ने अपने उद्बोधन में शौर्य संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से संस्था बच्चों के अंदर संस्कार देने का कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद वर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चों की तैयारी बहुत अच्छी है। उन्होंने भारत को जानो नामक पुस्तक की भी अत्यंत सराहना की और कहा कि देश के बारे में हर क्षेत्र की जानकारियों का ऐसा संकलन देखने को कम मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल, डॉ. मनोज वत्स, अतुल सिंह ने भी इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। परीक्षा के उपरांत निर्णय स्वरूप कनिष्ठ वर्ग में तथा पूरी परीक्षा में अंकों के आधार पर मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय के छात्र जीत यादव एवं आर्यन यादव को प्रथम पुरस्कार, कनिष्ठ वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ैला करंजाकला के छात्रा शुभांगी तिवारी एवं अश्विनी यादव को द्वितीय पुरस्कार, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम तथा पूरी परीक्षा में अंकों के आधार पर तृतीय स्थान एलाफ्ट डेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल शीतलगंज मड़ियाहूं के छात्र आर्यन यादव एवं यश यादव को मिला। वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय तथा पूरी परीक्षा में अंकों के आधार पर चतुर्थ स्थान डीबीएस इंटर कॉलेज रामदयालगंज की छात्रा ऐश्ना सोनी एवं अंशिका तिवारी को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित मंच एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के द्वारा विजयी छात्रों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्रों को क्रमश: 11,000, 5100, 2500, 2100 रुपए का चेक प्रदान किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. राम नारायण सिंह, डॉ. अजय दुबे, अनिल गुप्त, राहुल पाण्डेय, राजीव साहू, प्रमोद सैनी, अवनीश यादव, अम्बरीश पाठक, विशाल तिवारी, संजीव मिश्रा, विद्याभूषण पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, चंचल पाठक, कंचन पाण्डेय, रश्मिता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, जया सिंह, डॉ. एकता कन्नौजिया, सरस्वती पाण्डेय, सुधा पाण्डेय आदि उपस्थित रहीं।
श्री राम का पुष्पक विमान उतरा भाइयों ने गले मिले छलके आंसू
शाहगंज [जौनपुर ] भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान अयोध्या रूप पुराना चौक पर पहुंचा तो वहां पर अपने गुरु के साथ भईया भरत और शत्रुधन मर्यादा पुरुषोत्म श्रीराम माता सीता भ्राता लक्ष्मण का इंतजार करते रहते हैं । जैसे ही भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान अयोध्या रूपी पुराना चौक पहुंचता हैं गगन भेदी जयकारो से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा । भगवान श्रीराम माता सीता और भारत शत्रुध्न अमन सामान होता जिसे देख कुछ माताओं के आखों से आशु भी छलक उठने हैं।वही पर भगवान श्रीराम लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न एक दूसरे।से गले मिलते हैं । सभी भाइयों का दर्शक जय जय करते है । और श्रीराम लीला समिति के अतिथि और अध्यक्ष संदीप जायसवाल,रीता जायसवाल अपने पदाधिकारी सहित आरती करते हैं। भजन मंडल प्रमुख अपने भजन मंडली के साथ मंच पर मनमोह प्रस्तुति देते हैं। और पूरा वातावरण श्रीराम मय हो जाता हैं ।
प्रसाद वितरण के साथ ही ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न होता हैं। उक्त अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए उपस्थित लोगों में रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल, रीता जयसवाल, महामंत्री सर्वेश चौरसिया ,अर्पित जायसवाल ,कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल ,जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, भाजपा नेता रत्नेश अग्रहरी, कमलेश अग्रहरि नेता, संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया,भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल पूर्व अध्यक्ष संदीप साहू, महामंत्री राम पलट सेठ ,अमित जायसवाल ,आशीष कुमार, अशोक जायसवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता प्रदीप जायसवाल ,धीरज जायसवाल, घनश्याम जायसवाल ,रजनीश मोदनवाल, रविकांत जायसवाल, , सिंपू अग्रहरि, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ,अनिल मोदनवाल, शीतल अग्रवाल,भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, महेंद्र वर्मा एडवोकेट ,राजीव सिंह ,आलोक जायसवाल, महेश लालवानी, डॉ विपिन कुमार श्रीवास्तव , नीरज मिश्रा ,गोपाल अग्रहरि, अखिलेश दुबे देवी प्रसाद मंटू चौरसिया सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता, कोतवाली प्रभारी,कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा नगर के संभ्रांत लोगों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे
( सरायख्वाजा ) करंजा कला सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर शिव मंदिर के प्रांगण में रामलीला का आयोजन किया गया। 13 तारीख को पहला दिन रामलीला मंचन में नारद मोह का दृश्य प्रस्तुत किया गया । इस रामलीला में रमेश चंद्र शुक्ल अपने कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया । संचालक व निर्देशन का कार्य भार रमेश चंद्र शुक्ल ने संभाला । व्यवस्थापक रामाशंकर यादव अपने तमाम सहयोगियों के साथ चुस्त दुरुस्त व्यवस्था में लगातार लग रहे । इस कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता विवेक यादव व ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक कुमार यादव द्वारा किया गया है । यह रामलीला का कार्यक्रम 8 दिन तक चलेगा । इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव फीता काटकर उद्घाटन किया तथा सपा के वरिष्ठ नेता लाल चंद्र यादव जितेंद्र यादव विवेक यादव व अमित यादव मौजूद रहे।
शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वाह शास्त्रीय ढंग से राजा जौनपुर की हवेली में सम्पन्न
JAUNPUR NEWS :राजा जौनपुर की हवेली में शस्त्र पूजन की परंपरा सम्पन्न राज प्रसाद जिसे हवेली भी कहा जाता है मैं, इस वर्ष भी शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वाह शास्त्रीय ढंग से किया गया । इस अवसर पर जौनपुर रियासत के 12 वें नरेश कुंवर राजा अवनींद्र दत्त राजा की परंपरागत वेशभूषा में राज सिंहासन पर विराजमान थे, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज ही विजयदशमी के शौर्य दिवस पर महाराज का राज्याभिषेक संपन्न हुआ है। हवेली राजा जौनपुर में शस्त्र पूजन की परंपरा उनके पूर्वज राजा शिवलाल दत्त ने 1778 में शुरू की थी , तब से आज तक चली आ रही है ,शस्त्र पूजन का यह 246 वाँ वर्ष है।
इस शस्त्र पूजन में हवेली के आत्मीय जन शहर के गणमान्य नागरिको,अधिवक्ताओं,व्यवसाययों, प्राचार्यो और पत्रकारों की उपस्थिति विशेष चर्चा में रही। राजा के दरबार का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। जिसमें शहर के गणमान्य, व्यापारी,अलग लिवास में साफे की पगड़ी व काली कोट पहने दरबार हाल की शोभा बढ़ाते हैं। यही नहीं राजा जौनपुर के पोखरा पर मेला एवं राजा जौनपुर के हाथों रावण दहन देखने के लिए गांव देहात से आने वाली भीड़ जुटती है।
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर शिव मंदिर परिसर में शिव रामलीला का आयोजन होने वाला है यह रामलीला रविवार से शुरू होगी । इस रामलीला में नामी गिरामी कलाकार अपने-अपने कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। रविवार 13 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही इस रामलीला के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रामलीला का आयोजन सपा नेता विवेक यादव व ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक यादव के निर्देशन में शुरू हो रहा है। रामलीला का संचालन पंडित रमेश चंद्र शुक्ल के द्वारा किया जाएगा। व्यवस्थापक के रूप में रामा शंकर यादव राजेश यादव अंजनी सरकार धनंजय यादव श्रवण कुमार बाबा यादव एव संयोजन सुदर्शन यादव राजकुमार रिशु यादव अपनी भूमिका देंगे। संरक्षक आयोजक विवेक यादव ने बताया कि यह रामलीला शाम 8 बजे से शुरू होगी दर्शकों को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। रात में पात्रों के मंचन तक चलेगी । यह रामलीला अगले 8 दिन तक चलेगी ।