Home Blog Page 212

JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन,गांव में बांटी गई मिठाई 

0
JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन, गांव में बांटी गई मिठाई 
JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन, गांव में बांटी गई मिठाई 

कुँवर विक्रांत सिंह का JRF में हुआ चयन

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कनवरिया गांव निवासी कुँवर विक्रांत सिंह का भूगोल से JRF [जेआरएफ] में चयन हुआ है जिससे सुख-चिंतकों में खुशी की लहर छा गई। जेआरएफ परीक्षा का परिणाम आने पर 99.72 पर्सेंटाइल पाकर भूगोल विषय में चयन हुआ। उनके चयन से उनके परिवार व गांव में हर्ष व्याप्त है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों लोगों का ताता लगा हुआ है। विदित हो कि उक्त निवासी सन्तोष सिंह का पुत्र कुंवर विक्रांत सिंह अपनी परास्नातक की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से किया है। वह शुरू से मेधावी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। अपनी कड़ी मेहनत के बाद जेआरएफ में चयन हुआ। इसने सफलता पर सुख – चिंतक और बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है ।

100 करोड़ से अधिक की परियोजना पोर्टल पर होंगी फीड,डीएम ने दिए निर्देश   

0
100 करोड़ से अधिक की परियोजना पोर्टल पर होगी फीड,डीएम ने दिए निर्देश  
100 करोड़ से अधिक की परियोजना पोर्टल पर होगी फीड,डीएम ने दिए निर्देश  

डीएम ने100 करोड़ से अधिक परियोजना का पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए है 

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अंतर्गत जनपद स्तरीय परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय जिला समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को 100 करोड़ से अधिक परियोजना लागत वाले प्रोजेक्ट की सूचना तत्काल उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए एवं उपायुक्त उद्योग को सूचना प्राप्त कर पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए।

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग,रेलवे,स्वास्थ्य विभाग, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संचालित की जा रही 100 करोड़ या उससे ऊपर के परियोजनाओं को उक्त पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त विभागों से संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को समिति में नामित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से 100 करोड़ या उससे ऊपर की परियोजनाओं की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए गए तथा  बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी जौनपुर,अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं नगर पंचायत तथा नगर पालिकाओं सेअधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से

0
शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से
शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से

शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से


शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन की उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की बैठक वाराणसी में आयोजित हुई । प्रदेश संयोजक अशोक कुमार जाटव के अध्यक्ष में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द केसरी के आवास पर आयोजित कार्यकारणी की बैठक में आन्दोलन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का अशोक कुमार जाटव ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।


मानवेन्द्र सिंह ने संगठन के उद्देश्य से अभी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा उपस्थित सदस्यों की सभी जिज्ञासाओं का उत्तर दिया।
राष्ट्रीय संरक्षक प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने सभी सदस्यों को कार्य करने की रणनीति से अवगत कराया । प्रो. सिंह ने जोर देकर कहा कि अभी हमारा प्राथमिक उद्देश्य जनजागरण होना चाहिए तथा उसको कैसे आसानी से किया जा सकता है उसपर विस्तृत जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द केसरी ने कहा कि हमें मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करना होगा। राष्ट्रीय मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि हमें अनुशासित होकर इसके उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रतिदिन एक घंटे देना होगा। प्रदेश सह संयोजक योगाचार्य भूमेश्वर ने कहा कि हमें हर जगह इस आंदोलन के बारे में बात कर जनजागरण करना होगा।


प्रदेश सह संयोजक मुकेश तिवारी ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के आराध्य भोलेनाथ है इसलिए हमें प्रत्येक नागरिक से इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में सहयोग मिलेगा। प्रदेश सहसंयोजक अमित सिंह ने कहा कि जब तक शिवधाम को मुक्त नहीं करा लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।
धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सहमंत्री सौरभ सिंह ने किया।बैठक में सिद्धार्थ सिंह,अंकित गौड़ आदि उपस्थित रहे

शिव धनुष टूटते ही प्रभु श्री राम के जयकारे से गूंज उठा परिसर

0
शिव धनुष टूटते ही प्रभु श्री राम के जयकारे से गूंज उठा परिसर
शिव धनुष टूटते ही प्रभु श्री राम के जयकारे से गूंज उठा परिसर

उठहु राम भंजहु भव चापा, मेटहु तात जनक परितापा…

खेतासराय ( जौनपुर) क्षेत्र के पोरईकलां ग्राम में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन मज़े-मज़ाये कलाकारों द्वारा बुधवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम,रावण बाडासुर संवाद की लीला का रोमांचक ढंग से मंचन किया गया जिसमें भारी संख्या में दर्शक पहुँचे वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही। ऋषि विश्वामित्र के साथ राजा जनक के बुलावे पर प्रभु श्री राम व लक्ष्मण जी स्वयंवर में पहुँचे जहाँ स्वयंवर में हिस्सा लेने लंका नरेश रावण को देवताओं ने शिव धनुष छूने से पहले आकाशवाणी कर लंका वापस बुला लिया, वहीं बाड़ासुर सीता जी को माँ के समान बताकर रावण से विस्तृत संवाद किया ।इसके अतिरिक्त वहाँ उपस्थित अन्य राजागण शिव धनुष को हिला ना सके, राजा जनक द्वारा वीर पुरुष से धरती खाली कहे जाने पर लक्ष्मण जी क्रोध से तमतमाये धनुष को कंदुक की भाँति उठाकर फेंक देना बताया।तब श्री रामचंद जी ने लक्ष्मण को शांत कराते हुए ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाया और शिव धनुष टूट गया। सीता ने वरमाला श्री राम जी के गले में डाल दिया। ऐसे में सीता राम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।

शिव धनुष टूटने की सूचना पर पहुँचे परशुराम ने क्रोध को व्यक्त करते हुए धनुष तोड़ने वाले को ललकारा, परशुराम के तेवर देख लक्ष्मण ने उनसे सीधा संवाद किया। स्वयंवर में हिस्सा लेने वाले भिन्न-भिन्न प्रकार के राजाओं के चाल-चलन वेशभूषा देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाएं, खासकर गदाईराजा पर। वही हास्य कलाकारों ने जनकपुर नगर के बाजार में खूब धमाचौकड़ी कर लोगों को हंसाया। इसी क्रम में परशुराम संग सीता व लक्ष्मण अयोध्या के राजा महल से पिता के वचन व माँ के आदेश की लाज रखते हुए वनवासी के भेष में चौदह वर्ष के लिए वन गमन को निकल पड़े, प्रभु प्रेम भावना से ओत-प्रोत लोग नम आँखों से राम, माता सीता व स्नेही भाई लक्ष्मण को निहार रहे थे, मानव जीवन में ईश्वर को समाज के आदर्शों को स्थापित की लीला आज यह प्रासंगिक है।इस दौरान सहयोगी कलाकार राजेश सिंह, संचम राजभर, उपेन्द्र मिश्रा, बृजेश सिंह, ओंकार मिश्र, नीतेश यादव, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

सुइथाकला ब्लॉक संसाधन पर प्राथमिक शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

0
सुइथाकला ब्लॉक संसाधन पर प्राथमिक शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
सुइथाकला ब्लॉक संसाधन पर प्राथमिक शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

सुइथाकला। ब्लॉक संसाधन केंद्र सुइथाकला पर प्राथमिक शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में शिक्षकों और प्रधानों की भूमिका अहम है।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकार देश की सबसे छोटी इकाई गांव में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठने के लिए महत्वपूर्ण काम कर रही है। बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्रधानों व प्रधानाध्यापकों के आपसी सहयोग से शैक्षिक उन्नयन हो सकता है।

कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधान से प्रधानाध्यापक का तालमेल विद्यालय के विकास में बहुत सहायक है। हम सब मिलकर अभिभावकों के साथ गरीब बच्चों का विकास कर सकते हैं। डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ नागरिक बनाता है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं।देश का भविष्य संसाधनों के अभाव में उज्जवल नहीं हो सकता इसलिए ग्राम प्रधानों का सहयोग आवश्यक है। अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह व आभार शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। संचालन अजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर दुष्यंत मिश्र, डॉ.रंणजय सिंह, सुधाकर सिंह, पंकज सिंह, पारसनाथ यादव, मनोज सिंह, डॉ.निशाकांत यादव, त्रिवेणी प्रसाद बिंद ,एजाज अहमद खान, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

माधोपट्टी की ऐतिहासिक विजयादशमी संपन्न

0
माधोपट्टी की ऐतिहासिक विजयादशमी संपन्न
माधोपट्टी की ऐतिहासिक विजयादशमी संपन्न

जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में एक सप्ताह से चली आ रही ऐतिहासिक श्री आदर्श रामलीला समिति का समापन सोमवार को हो गया। इसी के बाबत मंगलवार को विजयदशमी का मेला रामजानकी मंदिर के बागीचा में हुआ। मेले में राम-रावण का युद्ध देखने के लिये हजारों लोग दूर-दराज से आये जहां श्रीराम व लक्ष्मण को श्रद्धालु कंधों पर बैठाकर पूरे मेले का चक्रमण कराये। राम के बाणों से रावण का पुतला धूं-धूंकर जलने लगा जहां पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पहले मेले का शुभारम्भ मंदिर के पुजारी बाबा अशोक ने राम सीता जी की आरती करके किया। संचालक गौरव सिंह व शिक्षक राहुल सिंह ने किया।अन्त में रामलीला समिति व्यवस्थापक रमा शंकर सिंह ने मेले में आये सभी लोगों के प्रति आभार जताया इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राम सागर सिंह, नितिन सिंह, रमा शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, लालू सिंह, प्रवीण सिंह पप्पू, करुणेश सिंह,आशुतोष, अभिलाष, प्रिंटर कृष्ण कुमार शिक्षक सुनील सिंह अनिल सिंह, बृजेश कुमार सिंह, बुद्धन सिंह आदि उपस्थित रहे।

सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन लगता है जाम जिम्मेदारान मौन

0
सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन लगता है जाम जिम्मेदारान मौन
सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन लगता है जाम जिम्मेदारान मौन

[ शाहगंज ] एसडीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें फॅंस कर राहगीर, स्कूली बच्चे और आम जनता घंटों परेशान होती है। इस बाबत लोगों ने बहुत बार आवाज उठाई मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। आपको अवगत कराते चले कि इसी चौराहे से छ: विद्यालयों के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं जिनमें से प्राइमरी पाठशाला, पूर्वांचल शिक्षा निकेतन, मीडिल स्कूल,एवं राजकीय महाविद्यालय चौराहे से बिलकुल सटे हुए है।सबसे ज़्यादा जाम की स्थिति उस समय होती है जब सभी विद्यालय की छुट्टी एक साथ होती है यही एक मार्ग है जिससे होकर अन्य स्कूलों के बच्चों नीजि एवं स्कूलों के वाहन से आते और जाते हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।
इस चौराहे पर पूर्व में कईं भीषण दुर्घटनाएँ भी हो चुकीं है जिसमें लोगों को जानमाल की काफी क्षति भी हुई है। मगर फिर भी इस चौराहे की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस चौराहे पर एक गति अवरोधक बनाया जाए जिससे तेज गति से आने जाने वाले वाहन की स्पीड कम हो तथा प्रशासन द्वारा दो कास्टेबल की तैनाती कर दी जाए जिससे जाम न लगने पाए। खासकर उस समय जब सभी विद्यालयों की छुट्टी होती है।

कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में हुआ वृहद पौधरोपण

0

कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में हुआ वृहद पौधरोपण

जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृहद पौधारोपण एवं जल संचयन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शीशम ,अर्जुन ,बरगद, सहजन , चितवन ,अमरूद, आम, जामुन ,डिटोर तरह-तरह के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है पर्याप्त मात्रा में वर्षा न होने के कारण वृक्षों की कटाई इतनी तेजी से वृक्ष काटे जा रहे हैं उसके अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है इसलिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है वृक्ष लगाना है पर्यावरण बचाना है।

इस अवसर पर गांव के सम्मानित संभ्रांत नागरिक व एसएमसी अध्यक्ष आंगनबाड़ी रसोईया शिक्षक सभी उपस्थित रहे। खासतौर से राजेश यादव राम सजीवन मनोज राय त्रिभुवन राम संदीप सिंह विनोद यादव शैलिनी कंचन व संस्था की वॉलिंटियर आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए नीलम रावत ने कहा ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर है और आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपने नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए । विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह ने कहा बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जाना चाहिए इसमें दो तरह की गड्ढे बनाए जाते हैं एक गढ़ा का दैनिक जीवन प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है दूसरे का सिंचाई में प्रयोग किया जाता है आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे ।प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकल गई इसमें शामिल बच्चों ने “पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है “आदि नारों के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया। “एक पेड़ मां के नाम ” का अभियान भी चलाया गया। संजय उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस तरह का संस्था द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

थाना सरायख्वाजा के नए थानाध्यक्ष हुए मनोज सिंह,केराकत कोतवाली के प्रभारी सतीश

0

सरायख्वाजा थाना के नए थाना अध्यक्ष बने मनोज सिंह ,केराकत कोतवाली के प्रभारी हुए सतीश

जौनपुर : मंगलवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र को बदल दिया गया विधि व्यवस्था तथा अपराधअपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिए जिले के आठ उप निरीक्षकों को जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के उपरान्त निम्नलिखित निरीक्षक उप निरीक्षक को जनहित में तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया गया ।

देर शाम हुए तबादले मे जलालपुर के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सरायख्वाजा बनाया गया है। मुख्यालय पर प्रभारी विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देख रहे संतीश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक केराकत की जिम्मेदारी दी गई ,उप निरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष नेवढ़िया से सम्बद्ध पेशी सीओ बदलापुर उप निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर से थानाध्यक्ष नेवढिया कर दिया गया है।

निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक को प्रभारी सर्विलान्स सेल जौनपुर बनाया गया।उप निरीक्षक रामाश्रय राय प्रभारी सर्विलान्स सेल से थानाध्यक्ष जलालपुर, उप निरीक्षक राजनरायण चौरसिया को थानाध्यक्ष सरायख्वाजा से प्रभारी विधि प्रकोष्ठ बनाया गया । उप निरीक्षक संजय सिंहथानाध्यक्ष केराकत थे अब अपराध शाखा विवेचना सेल बनाया गया है।

बड़ा गांव की रामलीला मे राम बनवास देख भावुक हुए दर्शक

0

बड़ागांव के ऐतिहासिक रामलीला मंचन के दौरान खेला गया राम बनवास का पाठ

( शाहगंज, जौनपुर ) स्थानीय क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित ऐतिहासिक श्री रामलीला मंचन का आयोजन के दौरान सोमवार को रात्रि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के वनवास का पाठ खेला गया। बड़ागांव रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनी ने बताया बड़ागांव रामलीला का इतिहास प्राचीन काल का है। रामलीला मंचन के दौरान क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित होकर रामलीला के अद्भुत कला का आनंद लेते हैं।
सोमवार को नवरात्रि लगभग 9:00 बजे से ही बड़ा गांव स्थित रामलीला प्रांगण दर्शनार्थी से खचाखच भर गया और उपस्थित लोग रामलीला के शुभारंभ की प्रतीक्षा करने लगे।
रामलीला मंचन का शुभ उद्घाटन बड़ागांव प्रधान पद के भावी उम्मीदवार समाजसेवी मोहम्मद वारिस हाशमी द्वारा किया गया।


श्री वारिस ने बताया बड़ा गांव के प्रसिद्ध रामलीला कला का अद्भुत नजारा पेश करता है और अपने अंदर गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है जिसे लेकर यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामलीला कार्यक्रम का संचालन उमेश अग्रहरि द्वारा किया गया।


रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा को लेकर शाहगंज कोतवाली के उप निरीक्षक मुन्ना शर्मा मुख्य आरक्षी अनंत कुमार यादव, आरक्षी राजन सिंह तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान सौरभ अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, संतोष भारती, बड़ागांव ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिंद, नागेंद्र बहादुर, विजय अग्रहरी, मोहम्मद जफर, हुसैन हैदर, शाहबाज खान, समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।