Home Blog Page 217

विद्युत आपूर्ति शाहगंज दो हिस्सों में वितरित की जाएगी 

0
विद्युत आपूर्ति शाहगंज दो हिस्सों में वितरित की जाएगी 
JAUNPUR NEWS

 शाहगंज की विद्युत आपूर्ति दो हिस्सों में वितरित की जाएगी 

शाहगंज [जौनपुर ] नवरात्रि और आगामी त्यौहारों को देखते हुए शाहगंज की विद्युत आपूर्ति नगर के रामलीला समिति ने रामलीला मंचन के लिए विद्युत आपूर्ति को सुधार लाने की मांग की है। जिसको गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने टाउन एक फीटर को दो भागों में बताकर विद्युत आपूर्ति करने का निर्णय लिया। विद्युत उपखंड अभियंता धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया फिलहाल टाउन वन के साथ काली चौरा फीटर कार्य करेगा अधिशासी अभियंता ने बताया नगर में आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए ऐसा किया गया है। रामलीला मंचन दशहरा और भारत मिलाप पर लोड ज्यादा बढ़ जाता है जिसके चलते नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने तार टूटने समेत विभिन्न समस्याओं के चलते आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना रहता है। रामलीला समिति की ओर से मांग की गई है कि मंचन के दौरान आपूर्ति बाधित ना हो ना पाए समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल सहित अन्य लोगों ने विद्युत उपखंड शाहगंज का आभार जताया।

महिला के पेट में दो युट्रस बच्चेदानी को देख डॉक्टर हुए आश्चर्यचकित

0

महिला के पेट में दो युट्रस (बच्चेदानी)देख डॉक्टर आश्चर्यचकित, लाखों महिलाओं में कभी एक मे आते हैं ऐसे मामले

  • कुतुपुर के निजी अस्पताल में देखने को मिला कुदरत का करिश्मा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुतुपुर एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने एक महिला के पेट में दो यूट्रस देखकर आश्चर्यचकित हो गए । लाखों महिलाओं मे से किसी एक मे ऐसै मामले पाया जाता है। यह किसी कुदरत की करिश्मा से कम नहीं है।

बताया जाता है कि जिले के ही बाखोपुर लेदुका निवासी संजय की पत्नी नीलू को सातवे माह तीसरा बच्चा का प्रसव पीड़ा हुई। दर्द से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । जिसे कुतुपुर के लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया । जहा डॉ आरपी शुक्ला की देखरेख में उपचार चल रहा था। जाच मे पता लगा कि बच्चा अंदर ही खत्म हो चुका है तो उन्होंने ऑपरेशन का निर्णय लिया और जब ऑपरेशन किया, तो महिला के पेट में दो युटरस देखकर आश्चर्यचकित रह गए ,उन्होंने बताया कि हमारे 36 साल के प्रैक्टिस कार्यकाल में आज तक ऐसा कोई भी वाक्या उनके सामने नहीं आया। यह जीवन का पहला मामला देखने को मिला है, जो की लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर में उन्होंने मृत बच्चे को करके निकाला और वह खुद असहज हो गए। ऐसा मामला देखने को आज तक नहीं मिला था। महिला 36 वर्षीय नीलू के पास इसके पहले दो बच्चे हैं तीसरा बच्चा के लिए ऑपरेशन हुआ हालांकि एक यूट्रस में सङन था, जिसे निकाल दिया गया। सरवाईब कर रहा दूसरा यूटरस का नसबन्दी ऑपरेशन कर दिया गया । डॉ संदीप मौर्य ने कहा की करोङो कभी ऐसे मामले देखने को मिल जाते है। वरिष्ठ सर्जन डा आरपी शुक्ला ने महिला का ऑपरेशन कर दिया महिला पूरी तरह से स्वस्थ है ।

अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक की पत्नी के वायरल वीडियो पर, लामबंद हुआ संघ

0

अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक की पत्नी के वायरल वीडियो के बाद शिक्षक हुए लामबंद,कुलपति को सौंपा ज्ञापम

जौनपुर। छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ० सुधीर उपाध्याय की पत्नी के वायरल वीडियो के बाद डॉ सुधीर उपाध्याय के पक्ष में सभी शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। इसी क्रम में आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ जौनपुर के बैनर तले शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ० सी०बी० पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा।

उसके बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कि कुलपति को भी ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। डॉ० सी०बी० पाठक ने कहा कि जिस पत्रकार पर साजिश के आरोप हैं । उसके द्वारा ‘एलआईयू जांच में मिली प्रोफेसर की संलिप्तता’ ये खबर 29 तारीख को सम्बंधित संस्थान को भेजी गयी थी। जो 30 सितंबर को समाचार पत्र में प्रकाशित हुई। जबकि 29 तारीख तक न तो थाने पर पीड़िता या किसी द्वारा तहरीर दी गयी थी और ना ही कोई एफआईआर दर्ज हुआ था। उस दिन तक कोई तहरीर न मिलने की बात उसी पत्रकार ने अपनी खबर में प्रकाशित किया।

जब कोई तहरीर नहीं मिली, कोई एफआईआर नही दर्ज हुई तो एलआईयू जांच कैसे कर दी और शिक्षक को किस आधार पर कैसे दोषी करार दे दिया गया? क्या ये मीडिया ट्रायल करने की साजिश नही है ? इसकी निष्पक्ष जांच कराकर डॉ सुधीर उपाध्याय व उनके परिवार समेत पूरे शिक्षक समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन और मानसिक उत्पीड़न करने वाले आरोपी पर कार्रवाई करें। अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप तिवारी ने कहा कि डॉ० सुधीर उपाध्याय की पत्नी द्वारा जिस पत्रकार पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है उसके फोन कॉल की डिटेल सीडीआर निकलवाई जाय कि डॉ सुधीर उपाध्याय के खिलाफ़ जिन छात्राओं ने शिकायत की है, क्या शिकायत के पूर्व संबंधित पत्रकार ने शिकायतकर्ता तथा शिकायतकर्ता के परिजनों से तथा विभाग के विभागाध्यक्ष से तथा विश्वविद्यालय के किन-किन अधिकारियों और शिक्षकों से वार्ता की है? कितनी बार की है? कब-कब वार्ता की है? और क्या-क्या वार्ता की है? साथ ही जिस छात्र ने डॉ० सुधीर उपाध्याय पर हमला करने का आरोप लगाया है क्या वास्तव में हमला हुआ था या फिर सड़क दुर्घटना को हमले की घटना दिखाई गई? संबंधित छात्र की कॉल डिटेल पूरी निकाल कर यह खंगाला जाए कि पिछले 15 दिनों में उसकी किस-किस से क्या-क्या बातें हुई ? दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। शिक्षक नेता डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि डॉ० सुधीर उपाध्याय पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली छात्राओं और उनके परिजनों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पत्रकारों से संपर्क साधा या फिर कोई बाहरी व्यक्ति साजिश के तहत विशेष रुचि लेकर छात्रों को उकसाया, विश्वविद्यालय का माहौल खराब किया और आरोप लगाने वाली छात्राओं व उनके परिजनों के स्थान पर वह स्वयं सक्रिय होकर पत्रकारों से बयान लेने के लिए, खबरों को बड़ा कर मीडिया ट्रायल कराने का प्रयास किया इसकी भी जांच होनी चाहिए।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुशील मिश्र ने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि डॉ० सुधीर उपाध्याय जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 2010 से नियुक्त कार्यरत हैं, अचानक से 14 वर्ष बाद एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद अचानक से इतने सारे अश्लीलता के आरोप कैसे लग गए? जिला महामंत्री डॉ० पारुली सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण में विभागाध्यक्ष की भूमिका व संलिप्तता को भी जांच के दायरे में लाया जाए। डॉ० सुषमा मिश्र ने कहा किमीडिया ट्रायल और साजिश की वजह से डॉ सुधीर उपाध्याय सदमे में हैं प्रयागराज के एक हॉस्पिटल में ICU में उनका इलाज जारी है। उनकी पत्नी 6 साल की बेटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान है।

डॉ संतोष पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिये, ताकि हमारा कोई और शिक्षक साथी भविष्य में ऐसे किसी षड्यंत का शिकार न हो। ज्ञापन देने वालों में डॉ० महेंद्र सिंह, डॉ त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ चंद्राम्बुज कश्यप,डॉ पतिराम राव, डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ गिरीश मणि त्रिपाठी, डॉ संजय यादव डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव,डॉ० कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ०पवन कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ट्रेन टिकट के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन ,ऐप से होगी टिकट की बुकिंग 

0
रेलवे टिकट की झंझट ख़त्म,अब ऐप के माध्यम से होगी बुकिंग     

अब लाइन में इंतजार न करें, बल्कि आनलाइन हो जायं ,रेलवे विभाग ने जारी किया ऐसा ऐप जिसके माध्यम से स्वयं बुक कर सकते हैं टिकट


JAUNPUR NEWS जौनपुर। अब लाइन में इंतजार न करें,बल्कि आनलाइन हो जायं। उक्त बातें रेलवे विभाग द्वारा यूटीएस नामक ऐप को जारी करने के बाबत दी गयी जानकारी के दौरान वक्ताओं ने कही। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयी टीम ने बताया कि अब टिकट निकालने के लिये यात्रियों को लाइन में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है। यूटीएस नामक ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करके स्वयं से टिकट बुक कर सकते हैं। टीम ने बताया कि किसी भी स्टेशन परिसर से 20 मीटर की दूरी से यूटीएस नामक ऐप के माध्यम से टिकट बुक किया जा सकता है।

इस दौरान टीम में शामिल तमाम सदस्यों ने स्टेशन पर आये एक—एक यात्री को उपरोक्त ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही जागरूक करते हुये जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी दिया गया। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि इस ऐप से पेपरलेस टिकट बुक करने के अलावा मौसम टिकट खरीदने के साथ प्लेटफार्म टिकट भी खरीद कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप पर अगले 2 एवं 4 घण्टे के दौरान आपके गन्तव्य रेलवे स्टेशन पर जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी भी उपलब्ध है। इस अवसर पर राम निवास यादव (कामर्शियल इंस्पेक्टर), शैलेश यादव (कामर्शियल सुपरवाइजर), विनय सिंह (कामर्शियल सुपरवाइजर), सुनील मिश्रा (आरक्षण सुपरवाइजर), लखन वर्मा (मुख्य वाणिज्य लिपिक), प्रांजुल सिंह, मोहम्मद शमशाद (हेड टीटी), अनिल कुमार (स्काउट), राजू कुमार (स्काउट) सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना होती है

0
शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना होती है
शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना होती है

JAUNPUR NEWS : भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका बहुत अहम है। शिक्षा मानव को जिम्मेदार नागरिक बनाती है। शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना होती है। वह बुधवार को सुक्खीपुर स्थित विष्णु मोटल्स में वनवासी मेधा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। एन.पी. सिंह ने कहा शिक्षा से राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है। इसका असर समाज, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति पर भी पड़ता है। समाज के सबसे निचले तबके को शिक्षा के लिए प्रेरित करना सभी का दायित्व है। दहेज रहित सामूहिक विवाह में लगभग तीन दशक से योगदान कर रही जिले की अग्रणी सामाजिक व रचनात्मक संस्था जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ को मैंने सुझाव दिया था कि जरूरत है कि शिक्षा से वंचित वनवासी समाज के बच्चों को शिक्षित करने की योजना बनाई जाए। उनकी सहभागिता से इस योजना में तथागत ट्रस्ट भारत, ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट व एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति, आज़मगढ़ आज इसमें सक्रिय योगदान कर है।


जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि वनवासी समाज का विकास शिक्षा के ही माध्यम से हो सकता है। इस पुनीत कार्य में समाज के हर वर्ग को जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा नागेंद्र प्रसाद सिंह मेरे प्रशासनिक गुरु हैं। उनका प्रत्येक विचार मेरे लिए मंत्र जैसे हैं।
पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। समाजसेवी संस्थाओं की सहभागिता से और अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने भी विचार व्यक्त किए।


समारोह में जौनपुर, वाराणसी व आजमगढ़ के वनवासी व जनजाति के 32 होनहार छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले वनवासी समाज के नायकों के नाम पर उच्च शिक्षा के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के विद्यार्थियों को क्रमश: 15 हजार व 20 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। इससे पूर्व समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। ज़ेब्रा फाउंडेशन के सदस्यों ने अतिथियों को रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्र, श्रीफल, गीता पुस्तक व तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन ज़ेब्रा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय सेठ व आभार ज्ञापन कमलेश वनवासी ने किया। समारोह में श्याम मोहन अग्रवाल, दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद् , व्यापारी नेता इंदू सिंह ,डॉ० बी. एस. उपाध्याय, अखिलेश्वर शुक्ला, अश्वनी सहगल, शशि श्रीवास्तव, डॉ० विजय सिंह, मो. तौफ़िक, डॉ०विमला सिंह, डॉ० रजनीकांत द्विवेदी, डॉ०मधुकर तिवारी, श्याम नारायण पाण्डेय, रवि कान्त, संजीव यादव, अमरनाथ सेठ, प्रिंस सेठ, नीरज शाह आदि उपस्थित रहे।

व्यावसायिक सांख्यिकीय पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

0
व्यावसायिक सांख्यिकीय पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन
व्यावसायिक सांख्यिकीय पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

व्यावसायिक सांख्यिकीय पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

जौनपुर. तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० विशाल सिंह द्वारा लिखित व्यावसायिक सांख्यिकीय  पुस्तक का विमोचन गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया । यह  पुस्तक बी०कॉम० एवं एम०कॉम० के छात्रों के साथ-साथ सांख्यिकीय विषय पढ़ने वाले अन्य छात्रों के लिए लाभकारी होगी । इस अवसर पर उप कुलसचिव श्री अजीत सिंह, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अमित श्रीवास्तव एवं वाणिज्य विभाग के डॉ०अवनीश कुमार एवं विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रोफेसर मनोज मिश्रा उपस्थित रहे.

शास्त्री जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे :शिव मोहन श्रीवास्तव

0
शास्त्री जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे शिव मोहन श्रीवास्तव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 2 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आभाकाम के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, कलेट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव व केके जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव द्धारा महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिव मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी सत्य अहिंसा के पुजारी थे और शास्त्री जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे ईमानदार तो इतने जब व देस के प्रधानमन्त्री बने तो उनके पास कपड़े भी नहीं थे जो कपड़े थे व फटे पुराने,कही कालर फटा था। कई लोग उनको कपड़ा देना चाहे लेकीन वे लिए नही, और 1400 रुपए लोन के पैसे से अपने लिए दो सेट कपड़े बनवाए। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी और इमानदारी कारण आज भी लोग उनको याद करते हैं भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव ने कहा की गांधी जी और शास्त्री जी जैसे महान विभूतियों हम सब के आदर्श है आज कि युवा पीढ़ी को इस बात को बताने की आवश्यकता है। प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा कि हरित क्रांति के जननायक थे शास्त्री जी “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देस की स्वावलंबी बनाने का काम किया। जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी का कार्यकाल हमने देखा है हमें अनाज के लिए दूसरे देश पर निर्भर होना पड़ता था उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज देश मजबूत हुआ है। चित्रांस् अनुराग श्रीवास्तव ने गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री त्याग व ईमान दारी के प्रतिमूर्ति थे।


प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, शरद श्रीवास्तव , मयंक नारायण , मनीष अस्थाना कक्कू श्रीवास्तव , जय प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव विजय, सौरभ, अनूप, प्रवीन श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश, मनीष श्रीवास्तव व अतुल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बचाव में आया शिक्षक संघ 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रोफेसर के बचाव में आया शिक्षक संघ 

जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का नाम रोशन करने वाले विश्व के दो प्रतिशत शीर्षास्थ वैज्ञानिकों की सूची में शुमार तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध पत्रों में दर्जनों शोध पत्र प्रकाशित तथा रूस के जाने-माने विश्वविद्यालय में जाकर विश्वविद्यालय की धाक जमाने वाले और उस विश्वविद्यालय के साथ इस विश्वविद्यालय का  MOU करने में सफलता अर्जित करने वाले संविदा शिक्षक डॉ0 सुधीर उपाध्याय की सफलता विश्वविद्यालय के भीतर ही विश्वविद्यालय को दीमक की तरह चाट रहे कुछ खड्यंत्रकारियों को रास नहीं आया और उस शिक्षक को बदनाम करने की साजिश रची गई ,जिसका पर्दाफाश होना आवश्यक है।

शिक्षकों की गरिमा और विश्वविद्यालय की गरिमा को तार-तार करने वाले खड्यंत्र कारियों को बे़नकाब करने के लिए शिक्षक संघ विश्वविद्यालय की कुलपति, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से मिलकर निष्पक्ष जांच करने की मांग करेगा, शिक्षक संघ का यह भी आग्रह है कि डॉ उपाध्याय पर लगाये गए आरोपों की सच्चाई जब तक सामने नहीं आ जाती है तब तक उनके शैक्षणिक जीवन के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न किया जाय और विश्वविद्यालय प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबन्ध अविलम्ब हटाया जाय. ।

उक्त आशय की जानकारी स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सी बी पाठक ने दी . उन्होंने बताया कि शिक्षक हित में संघ की एक आपात बैठक आज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गयी जिसमें अन्य लोगों के आलावा डॉ महेंद्र कुमार सिंह, डॉ विजय प्रताप तिवारी, डॉ सुशील कुमार, डॉ चंद्रम्बुज कश्यप, डॉ कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश दुबे, डॉ रविन्द्र यादव, डॉ प्रदीप गुप्ता,डॉ जी के द्विवेदी, डॉ पतिराम राव, डॉ अखिलेश सिंह, डॉ मुमताज अंसारी, डॉ  छविनाथ उपाध्याय, डॉ संतोष पाण्डेय, डॉ पारुली सिंह, डॉ सुमन मिश्र, डॉ नीता तिवारी, डॉ रेखा मिश्र उपस्थित रहे.

महात्मा गांधी शास्त्री के चित्र पर DM ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0
महात्मा गांधी शास्त्री के चित्र पर DM ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

जौनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा महात्मा गांधीजी तथा शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।


इस अवसर पर जनक कुमारी विद्यालय की छात्राओं द्वारा राम धुन गाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव , योगिता सिंह सहित अन्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय के बारे में चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए और जातिगत भेदभाव की दीवारों को मिटाते हुए ग्राम स्वरोजगार की परिकल्पना को सार्थक बनाने के उद्देश्य से साहसिक कार्य किया। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करें । पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन अत्यंत सरल एवं सहज था ,उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया जो हमेशा सार्थक रहेगा । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी नारे को आगे बढ़ाया है “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान”। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जातिगत समरसता और छुआछूत को मिटाने की बातों पर हमेशा जोर दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को गांधीजी तथा शास्त्रीजी के नैतिक मूल्यों और आदर्शो को आत्मसात करते हुए अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की भी अपील की।


इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए खादी वस्त्र स्टॉल का अवलोकन किया गया एवं खादी के वस्त्र भी खरीदे गए। तदुपरांत परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। उन्होंने 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा सेवा पखवाड़ा का समापन किया। जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार ,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर किया जागरूक

0
नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर किया जागरूक
नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर किया जागरूक

नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और ईओ प्रदीप गिरी ने सभासद और कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

JAUNPUR : शाहगंज पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और ईओ प्रदीप गिरी ने सभासद और कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया । इसी के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन हुआ । बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई । इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और ईओ प्रदीप गिरी ने सभासद और सभासद प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपिता महात्म गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया । सभी ने सस्वर रघुपति राघव राजाराम का गायन किया । इसके बाद सभी ने मिलकर नगर पालिका गेट से लेकर थाना रोड तक सड़क पर झाड़ू लगाया और सभी को साफ़ सफाई के प्रति जागरूक किया ।
इस अवसर पर ईओ ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत पूरे नगर में नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकर सफाई करते हुए पूरे नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । उन्होंने बताया कि शासन के मंशानुरूप स्वच्छता पखवाड़ा भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सभासद राम प्रसाद मोदनवाल और छेदी लाल वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अभियान को सफल बनाने में राम प्रसाद मोदनवाल, परवेज भाई, सुभान भाई, शिव प्रसाद, अमरनाथ, राम मिलन,शिम प्रकाश सिंपू, विजय जायसवाल, सिकंदर साहू, गणेश चौहान ,छेदीलाल वर्मा आदि सभासद, सभासद प्रतिनिधि समेत लेखाकार सुरेश मौर्या, आर आई सुरेंद्र शर्मा, लिपिक श्रीराम शुक्ला, लिपिक अवधेश, राम अवतार, संदीप, अकलाख, फिरोज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।