Home Blog Page 216

धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल

0
धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल
धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्र में रामलीला की धूम है। नगर के गोलाबाजार, बभनौटी मोहल्ला और सोंधी मोहल्ला में हो रही रामलला देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। श्री हनुमान रामलीला समिति बभनौटी में शनिवार की रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। धनुष टूटते ही पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। ऋषि विश्वामित्र के साथ राजा जनक के बुलावे पर प्रभु राम व लक्ष्मण स्वयंवर में पहुंचे। स्वयंवर में पहुंचे लंका नरेश रावण को देवताओं ने शिव धनुष छूने से पहले आकाशवाणी कर लंका वापस बुला लिया। अन्य राजागण शिव धनुष को हिला ना सके। राजा जनक द्वारा वीर पुरुष से धरती खाली कहे जाने पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। श्री राम ने लक्ष्मण को शांत कराते हुए ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाया। शिव धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे लगने लगे। सीता ने श्री राम के गले में वरमाला डाला। रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदंबा पाण्डेय, प्रबंधक डा.अशोक पाण्डेय ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

0
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

JAUNPUR NEWS ” जौनपुर जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 46 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह नगर के कोतवाली चौराहा पर शनिवार देर रात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि द्वय जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल अध्यक्ष मंगल देव महासचिव मनीष गुप्ता व संरक्षक मंडल के सदस्य द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर व मां दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। तदुपरांत पंडित रजनीकांत द्विवेदी व निशाकांत दिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व अध्यक्ष द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना किया गया।

तदुपरांत मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष महासचिव को समिति के लोगों वह विशिष्ट आमंत्रित लोगों द्वारा बैच लगाकर व बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव व महासचिव मनीष गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी को महासमिति का विशेष स्मृति चिन्ह व अंगवास्त्रमादेकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी क्षेत्राधिकार शहर अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाको एवं शहर कोतवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु ने महासमिति के स्थापना दिवस से लेकर आज 46 वर्ष तक के कार्यकाल के बारे में विस्तार से चर्चा किया साथ ही साथ जिला प्रशासन से दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न करने के लिए सहयोग देने की अपील किया इसी कड़ी में संतोष सिंह निखलेश सिंह ने भी महासमिति की स्थापना व उसके उद्देश्यों कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से अतिथियों को बताया साथियों साथ उनसे मांग किया कि महासमिति द्वारा जिला प्रशासन माननीय मंत्री जी से तमाम अपेक्षाएं की गई है उसमें पूरा सहयोग प्रदान करें जिससे कि जनपद की गंगा जमुना तहजीब जो अपने आप में पूरे देश में मिसाल है वह कायम रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने मां समिति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि जो भी पुलिस शासन से सहयोग होगा महा समिति ने जो भी अपेक्षाएं की है उसे पूरी तरह से पूरा किया जाएगा हमारी भी पूरी तरह से मां दुर्गा में आस्था है हम सब एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत महासमिति को व न ही महा समिति से जुड़ी कमेटी को होने पाएगी मां समिति के लोगों से समस्याओं पर वार्तालाप कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।


इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र जी ने मां भगवती और कोतवाली पर विराजमान प्रभु हनुमान को शिश झुकते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य की हम नवरात्र में मां की सेवा करें मां की सेवा से ही आज हम इस स्थान पर पहुंच सके हैं हमारे ऊपर मां दुर्गा की असीम कृपा है साथ ही साथ मुझे इस मुकाम पर पहुंचने वाले हमारे गुरु भी जनपद जौनपुर के ही हैं जिनकी नेतृत्व में मैं डॉक्टर की डिग्री हासिल किया है इसलिए मेरा जनपद से और गहरा लगाव हो जाता है। महासमिति द्वारा जो भी अपेक्षाएं हैं उसे पूरा किया जाएगा हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है की जो भी कार्य महासमिति ने बताया है उसे पूरा करें हम सभी 9 दिन मां की आरती पूजा करेंगे और माता का आशीर्वाद से शारदीय नवरात्र का मेला सकुशल संपन्न होगा महा समिति के लोगों का आभारी हूं उन्होंने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है इस पूरे कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जो गाइडलाइन जारी किया गया है जिसे पूरी तरह से पालन किया जा रहा है दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर जितना भी संभव होगा जिला प्रशासन द्वारा वह कार्य किया जाएगा कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी महासमिति और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था आस्था और प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से महासमिति के लोगों के साथ है पहले ही दिन जब महासमिति के लोगों से मिले तभी उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि महासमिति के जो भी कार्य हो जल्द से जल्द से निपटाए जाएं प्राथमिकता के आधार पर सभी काम को किया जाए जिससे शारदीय नवरात्र में किसी भक्त को कोई दिक्कत ना हो शहर में साफ सफाईकी व्यवस्था और जो महा समिति की मांग है उसे पूरा किया जाएगा सभी लोग मिलजुल कर त्योहार को मनाए जिससे कि जनपद की गंगा जमुना तहजीब कायम रहे मैं शहर को जिले को निरंतर विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए हमने राजनीति का क्षेत्र चुना जबकि मेरा एडमिशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक कॉलेज में हो चुका था बावजूद इसके समाज की सेवा करने के लिए मैं राजनीति को चुना है और इसके सहारे मैं समाज के विकास के लिए जितना भी बन पड़ेगा उसे पूरा करूंगा महासमिति के साथ में हमेशा खड़ा था और खड़ा रहूंगा आने वाले समय में जनपद का और भी ज्यादा विकास करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मां समिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहां की महासमिति 46 सालों से लगातार काम कर रही है कहीं किसी प्रकार की शहर में अव्यवस्था नहीं हुई जिला प्रशासन द्वारा भी सहयोग लगातार मिल रहा है कहीं कुछ कमियां है उसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

हम पूरी महासमिति व जिले के लोगों की तरफ से अपने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले समय में भी हमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता रहेगा शहर में जगह-जगह गड्ढे भी पड़े हैं उसको भी जल्द सही करने की व्यवस्था की जाए। पूरी मजबूती से मैं यह बात माननीय मंत्री जी से निवेदन के साथ करना चाहूंगा कि हमें मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन के लिए जैसे शहर में विकास का कार्य किया जा रहा है इस तरह से एक पक्का कुंड बनवाकर मिल जाए तो हमेशा के लिए हमारी कुंड की समस्या समाप्त हो जाएगी मैं पूरी आशा और विश्वास के साथ माननीय मंत्री जी से निवेदन करूंगा कि हमारी यह मांग पुरी की जाए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी लोग कंट्रोल रूम के उद्घाटन में आए हमारा उत्साहवर्धन किया हम आशा करते हैं कि आप लोगों का सहयोग हमेशा इसी तरह से मिलता रहेगा पूरी महासमिति और जनपद की तमाम जनता की तरफ से सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं ।कार्यक्रम के अंत में महासचिव मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन और महासमिति का तालमेल बहुत बेहतर ढंग से चल रहा है। आप सभी अतिथियों ने अपना महत्वपूर्ण समय महासमिति को दिया इसके लिए महासमिति आपकी आभारी है। महासमिति हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है और आगे भी चलती रहेगी।


इस अवसर पर रविंद्र सिंह ज्योति और अवनींद्र तिवारी व मयंक द्वारा माता के जागरण और भक्तिमय गानों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत महेश्वरी राधे कृष्ण ओझा पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू मोतीलाल यादव विजय सिंह बागी अनिल अस्थान लालजी यादव अरविंद कुमार बैंकर व प्रबंध कार्यकारिणी के विष्णु गुप्ता दीपक जायसवाल आशीष त्रिपाठी मयंक मिश्रा लालता सोनकर शैलेंद्र मिश्रा सुमित उपाध्याय गणेश साहू राम रतन विश्वकर्मा डॉक्टर अमरनाथ पांडे रवि वर्मा ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट सचिन सोनी मोहम्मद शाहिद जय विक्रम सिंह रोहित निषाद सौरभ जयसवाल चंद्र मोहन जायसवाल यश गुप्ता कृष्ण कुमार सोनी महेंद्र अग्रहरि अंशु निषाद दीपक श्रीवास्तव,सहित महासमिति के सभी पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र देव विक्रम ने किया। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समितियां के अध्यक्ष व महासचिव लंगर समिति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

0
गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सिरकोनी में अमदहा गौशाला तथा करंजाकला में खतीरपुर भैसा में गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।अमदहा में निरीक्षण के दौरान गोवंश कमजोर दिखने पर उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव को निर्देशित किया कि पशुओं को समय से चारा दिया जाए तथा गौशाला की खाली जमीन की जुताई कराकर नेपियर घास लगवाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही पशुओं को डीवार्मिंग के इंजेक्शन लगाने के भी निर्देश दिए गए। खतीरपुर भैसा गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ तथा सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तीन दिन के भीतर पानी का हौज बनवाने, ट्री गार्ड, बाउंड्री वॉल लगाने के निर्देश दिए तथा बाउंड्री के किनारे बोगैनविलिया के पौधे तथा नीम के पौधे लगाने के निर्देश दिए। गौशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशो को गुड़ और केला भी खिलाया।


खतिरपुर भैसा गांव में अंश निर्धारण और वरासत के अवलोकन के साथ ही उन्होंने गांव के चार लोगो का नाम वरासत में दर्ज कराया। जिसमें मृतक लल्लन के चार पुत्रों सूरज देव, धर्मदेव, कपिल देव और सुखदेव की वरासत स्वयं जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में कराया तथा इनकी खतौनी अगले ही दिन देने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के प्रधान अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी वरासत शेष नहीं रहना चाहिए। गांव में 90% अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण हो गया है शेष को 2 दिन के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पुराने नक्शे जो ई खसरा पोर्टल पर अपलोड नहीं है उन्हें जल्द से जल्द अपलोड कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिनका भी टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराया जाए तथा जिनके भी आयुष्मान कार्ड नहीं बने है उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

दलित समाज के दो दर्जन नेताओं ने हाथी का साथ छोड़ा,अब साइकिल चलाएंगे   

0
दलित समाज के दो दर्जन नेताओं ने हाथी का साथ छोड़ा,अब साइकिल चलाएंगे   
दलित समाज के दो दर्जन नेताओं ने हाथी का साथ छोड़ा,अब साइकिल चलाएंगे   

JAUNPUR POLITICS :जौनपुर में दलित समाज के दो दर्जन नेता हाथी की सवारी छोड़कर आज साइकिल पर सवार हो गए जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज शनिवार को नगर के होटल रिवर व्यू में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में 11 बजे दिन में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उपस्थित पार्टीजनों को पार्टी के 32 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर बर्फी को बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य एवं मंचासीन वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर बर्फी के नेतृत्व में दलित समाज से आए हुए दो दर्जन लोगों ने बसपा छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए विचारधारा के नाते ही आज पार्टी ज़िले की सबसे बड़ी पार्टी बनी वहीं प्रदेश में भी सबसे बड़ी पार्टी बनी और देश की तीसरी पार्टी बन गई।कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची का गहन अवलोकन कर मतों के जोड़ने, काटने एवं नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करें तभी 2027 की लड़ाई पर विजय प्राप्त की जा सकती है।


बैठक को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राज बहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, ननकू यादव, राजन यादव, सुशील दुबे, राजेश यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, श्याम बहादुर पाल, केशजीत यादव सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, डॉक्टर सरफराज खान, डॉक्टर जितेंद्र यादव, प्यारेलाल निषाद, ज़िला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, गामा सोनकर, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव, अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव डा. शबनम नाज़, संजीव साहू, लाल मोहम्मद राईनी, राहुल त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, राजेंद्र यादव टाइगर, विधानसभाध्यक्ष गण क्रमश: वीरेंद्र यादव सदर, सोचनराम विश्वकर्मा मल्हनी, रामजतन यादव बदलापुर, राम अकबाल यादव मुंगरा, नंदलाल यादव जफराबाद, सूर्यभान यादव मछलीशहर, पवन मंडल महासचिव केराकत, लक्ष्मीशंकर यादव, विवेक यादव, हरिश्चंद्र प्रभाकर आदि ने संबोधित किया।

दलित समाज के दो दर्जन नेताओं ने हाथी का साथ छोड़ा,अब साइकिल चलाएंगे   


जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या द्वारा दलित समाज के दो दर्जन लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अमर बहादुर गौतम पूर्व प्रधान थलोई, सुनील कुमार गौतम पूर्व प्रधान तरसावां, सुनील कुमार गौतम मुस्तफाबाद, दिनेश कुमार गौतम थलोई, अच्छेलाल प्रधान कुशवा, वैद्यराज गौतम, राजकुमार गौतम, लाल बहादुर गौतम, प्यारेलाल गौतम, राकेश कुमार गौतम, महिलाओं में नगीना देवी गौतम, सुभद्रा देवी गौतम, रीता देवी गौतम, गुड़िया देवी गौतम, प्रमिला देवी गौतम, रामदुलारी गौतम, अनीता देवी गौतम, उषा देवी गौतम, नीलम देवी गौतम, सोनी देवी गौतम, गीता देवी गौतम, मुख्य रूप से रहीं।


बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी तनुज पांडे, इरशाद मंसूरी जिला उपाध्यक्ष ज़िलासचिव गण क्रमश: कमलेश यादव,उमाशंकर पाल, गुलाब यादव रीठी,अफरोज हुसैनी, संतोष कुमार मुन्ना मौर्य, आलोक कुमार यादव, नैपाल यादव, कपिल यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव,सोहैल अंसारी एडवोकेट,ऋषि यादव, अशोक नायक प्रदीप यादव,धर्मेंद्र सोनकर, दिनेश यादव फौजी, जितेंद्र शर्मा, मुनव्वर अली, प्रवीण निषाद,रामलगन यादव, अरविंद यादव, सोनी सेठ नगर अध्यक्ष,उज़मा खान, सोनी यादव, अमजद अली सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  यह भी पढ़े :कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   

यह भी पढ़े :जौनपुर एक दिन की डीएम बनी सेजल गुप्ता ने सुनी फरियाद 

एक दिन की डीएम बनी सेजल गुप्ता ने सुनी फरियाद 

0
एक दिन की डीएम बनी सेजल गुप्ता ने सुनी फरियाद 
एक दिन की डीएम बनी सेजल गुप्ता ने सुनी फरियाद 

कुटीर चक्के इंटर कॉलेज की एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन की डीएम नियुक्त किया गया

JAUNPUR : जौनपुर की एक दिन की डीएम बनी सेजल गुप्ता सीधे जनता से रूबरू हुई लोगो का जाना हाल,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से तहसील सदर पर संपूर्ण समाधान के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-शासन के मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में कुटीर चक्के इंटर कॉलेज की एक मेधावी छात्रा सेजल गुप्ता को आज  सांकेतिक रूप में “एक दिन की जिलाधिकारी” नियुक्त किया गया ।

आज  तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि का शाहगंज ब्लाक पर देखा गया लाइव प्रसारण 
यह भी पढ़े : कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   

पीएम किसान सम्मान निधि का शाहगंज ब्लाक पर देखा गया लाइव प्रसारण 

0
पीएम किसान सम्मान निधि का शाहगंज ब्लाक पर देखा गया लाइव प्रसारण 
पीएम किसान सम्मान निधि का शाहगंज ब्लाक पर देखा गया लाइव प्रसारण 

पीएम किसान सम्मान निधि का शाहगंज सोंधी ब्लाक के मीटिंग हाल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संग कर्मचारियों ने देखा लाइव प्रसारण 

खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज सोंधी ब्लाक के मीटिंग हाल में कृषि विभाग की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए किसान सम्मान निधि के 18 वीं किश्त का सीधा प्रसारण देखा।‌

गौरतलब हो कि जिले में सात लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने किसान सम्मन निधि योजना लागू की है जिसमें हर पात्र किसान को एक वर्ष में तीन समान किस्तों में एक वर्ष में कुल छः हजार रुपये आर्थिक सहयोग प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र से जारी की जिसमें जौनपुर जनपद के लगभग सात लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त प्राप्त हुई   ।

उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय के मुताविक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग,जनपद के 21 विकास खण्डों में लाइव स्ट्रीमिंग कराने की तैयारी एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई थी । जहां किसानो ने आज पूर्वाह्न 11.30 बजे से पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण देखा । पिछली बार जिले के 633639 किसानों को 17वी किस्त प्राप्त हुई थी। इस बार अभियान चलाकर किसानों की भूमि सत्यापन, ई-केवाईसी,आधार सीडिंग कराया गया था  जिससे 18वी किस्त में अतिरिक्त 66 हजार किसान लाभान्वित हुए जो अभी तक योजना से वंचित थे। 21 ब्लाकों के अतिरिक्त दोनों केवीके  पर भी लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनाने की व्यवस्था कराया गया था ।

शाहगंज सोंधी ब्लाक के मीटिंग हाल में सीधा प्रसारण देखने के लिए एडीओ कृषि धर्मेंद्र सरोज की ओर से की गई। जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, एडीओ आईएसबी संजय कुमार श्रीवास्तव, एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, कृषि गोदाम प्रभारी राजकुमार यादव, एडीओ पीपी राम करन यादव, पंकज कुमार, प्रदीप यादव, संतोष चौधरी, शमसाद अंसारी, सुरेश यादव,रहमान मन्नू,कमलाकांत मौर्य, उजागिर यादव, सतीश राजभर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   

0
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कुबा स्कूल की छात्रा का दाखिला, कालेज में जश्न   

सकारात्मक सोच से ही मिलती सफलता:डॉ.फारूक अरशद

खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा स्थित कुबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा उम्मतुल्ला के एमबीबीएस में कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद अरशद सिद्दीकी ने की तथा निजामत मौलाना अबू आजम कासमी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद सादिक द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई और हलीमा सादिया द्वारा नात पाक प्रस्तुत की गई। डॉ. फारूक अरशद ने बधाई देते हुए कहा कि आप में से ज्यादातर छात्रों का सपना मेडिकल कॉलेज में सीट पाना होता है, उन्होंने उम्मतुल्ला के आगे की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपये और एक मोबाइल फोन देते हुए कहा कि आगे जो भी छात्र एमबीबीएस और आईआईटी में सफल होगा, मैं उस को 10,000 रुपये का इनाम दूँगा।

उन्होंने कहा कि वे बच्चे सफल होते हैं, जिनमें लक्ष्य के साथ संघर्ष करने की भावना होती है। विद्यार्थी अपने जुनून और समर्पण से इतिहास रच देता है। स्कूल सीखने का स्थान है। शिक्षकों में अपने छात्रों को बेहतर बनाने का जुनून होता है। यदि छात्र शिक्षकों के उद्देश्य को समझते हैं, तो वे निश्चित रूप से सफल होंगे। उम्मतुल्ला ने कहा कि इस्लाम धर्म में शिक्षा ग्रहण करने को कहा गया है। ईश्वर की कृपा है कि मुझे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इस मुकाम तक पहुंचाया है। मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया है कि हमें अपने गुरु के निर्देशों का पालन करना चाहिए और उनका मार्गदर्शन हमें मंजिल तक ले जाता है। याद रखें कि निराश होने के बजाय लक्ष्य निर्धारित करें। असफलता से हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। प्राचार्य अनवर अहमद खान ने कहा कि जीवन का सारा ज्ञान आप के शिक्षक ही सिखाते हैं, डॉक्टर और इंजीनियर बनना एक सपना है, जब कोई बच्चा इस प्रतियोगिता से गुजरता है, तो उसकी खुशी का वर्णन करना मुश्किल होता है। इस मौके पर मनोज, संजय, विजेंदर, हाफ़िज़ अमजद, हाफिज आसिफ नदवी व शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधक मौलाना अबरार अहमद नदवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR: जिला उद्यान अधिकारी ने किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

सृष्टि के कल्याण के लिए पौधरोपण जरूरी:सीमा सिंह,6 एकड़ की भूमि में रोपे गए 700 पौधे

JAUNPUR NEWS जौनपुर।विकासखंड क्षेत्र सुइथाकला अंतर्गत गैरवाह गांव में जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह ने 6 एकड़ की भूमि में 7 00 पौधे रोपे। जिला उद्यान अधिकारी ने पौधरोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आम अम्बिका ,सूर्या केशर और अरूणिमा, गुलाब खास प्रजाति का 700 पौधे लगाए। कहा कि सृष्टि के कल्याण के लिए पौधरोपण जरूरी है। शुद्ध वायु एवं प्रदूषण रहित वातावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ में अंधा होकर मनुष्य वृक्षों को जितनी मनमानी ढंग से काट रहा है उसकी अपेक्षा पौधरोपण नहीं हो रहा है।

वृक्षों की कम संख्या प्रकृति में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न करेगी। उन्होंने बताया कि वृक्ष ही जीव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। कृषि वैज्ञानिक सुभाष सिंह ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक नागरिक पुत्र की तरह एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले ले तो यह धरती स्वर्ग बन जाएगी। पूर्व कृषि उपनिदेशक एवं राम बुझारत सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक अखण्ड प्रताप सिंह ने वृक्षों को प्रकृति और जीव- जंतुओं के बीच की कड़ी बताया। मौके पर विजय सिंह प्रधान, रवीन्द्र सिंह ,राजकुमार आदि मौजूद रहे।

शहर में खराब सड़के 24घंटे के भीतर तत्काल ठीक करा दिया जाए,जिलाधिकारी    

0
शहर में खराब सड़के 24 घंटे के भीतर तत्काल ठीक करा लिए जाए,जिलाधिकारी    
शहर में खराब सड़के 24 घंटे के भीतर तत्काल ठीक करा लिए जाए,जिलाधिकारी    

जिलाधिकारी जौनपुर ने शहर में खराब हुई सड़को को  24 घंटे के भीतर ठीक कराये जाने के निर्देश दिए है 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक आज शुक्रवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अधिकारी और क्षेत्राधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जिन-जिन जगहों पर सड़के खराब है उन्हें तत्काल ठीक करा लिए जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन जगहों पर लटके तार है उन्हे तत्काल ठीक कर दिया जाए। सभी पंडालों का निरीक्षण कर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुंगराबादशाहपुर क्रॉसिंग के पास गड्ढे की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने एक्सईएन जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि नगर में जो भी सड़के खराब हुई है, उन्हें 24 घंटे के भीतर ठीक करा लिए जा जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों में सड़क व विद्युत या अन्य किसी भी कारण से कोई अप्रिय घटना की स्थिति प्रकट हुई तो एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राजा साहब फाटक के पास जर्जर भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि रसूलाबाद अंडरपास में विद्युत प्रकाश की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सचल प्रकाश व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे कि अपरिहार्य स्थिति में तत्काल प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।  जिलाधिकारी ने तहसीलवार, सभी उपजिलाधिकारी से दुर्गा पूजा के सम्बन्ध में कृत कार्रवाई के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा समितियों, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद स्तर, तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के निर्देश दिए और कंट्रोल रूम नंबर को प्रचारित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर भी जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यिटी लगाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इमरजेंसी सेवा एवं फायर की गाड़ियां सक्रिय मोड पर रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बडे़ पंडालों के समीप प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने निर्देशित किया कि सड़के खोद कर पंडाल न बनाए जाए। पंडाल की वजह से यातायात व्यवस्था में समस्या उत्पन्न न हो। पंडाल और प्रतिमा की ऊंचाई का ध्यान रखा जाए, जिससे कि विसर्जन करने में समस्या उत्पन्न न हो। कहीं भी अश्लील नित्य अशोभनीय कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। डी0जे0 निर्धारित सीमा तक ही बनाए जाएंगे। इसके साथ ही समितियां पंडाल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपजिलाधिकारी ने और अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कल 

0
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कल 
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कल 

श्री दुर्गा पूजा महासमिति,जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन 5 अक्टूबर शनिवार शाम 7:00 बजे

जौनपुर :जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 46 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह 5 अक्टूबर शनिवार को सायंकाल का 7:00 बजे से नगर के कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर के सामने आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि द्वय जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंगल देव करेंगे कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन महासचिव मनीष गुप्ता करेगे। उक्त कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समितियां के अध्यक्ष महासचिव सम्मानित नागरिकगण एवं मीडिया के पत्रकार बंधु आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़े : अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक की पत्नी के वायरल वीडियो पर, लामबंद हुआ संघ