Home Blog Page 218

गाॅंधी जयंती पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
गाॅंधी जयंती पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गाॅंधी जयंती पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहगंज क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्द्र पिता महात्मा गॉंधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत ने दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी से भरा हुआ था इतने बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री होते हुए भी उनके अंदर घमंड की जरा सी भी भावना नही थी। उनका दिया हुआ जय जवान जय किसान का नारा आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


महात्मा गॉंधी अपने सत्य एवं अहिंसा के लिए आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अधिकारी डाक्टर शिवाजी सिंह ने दोनों महापुरुषों को नमन् करते हुए कहा कि भारत माता के यह दोनों लाल आज भी पूरे विश्व में पुज्यनीय है इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एन एस एस की स्वयं सेविकाओं द्वारा एक नाटक का आयोजन किया गया जिसमें गीला तथा सूखा कुडा़ के निपटान के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ़ सफाई की। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ नूर तल अत, प्रो० अखिलेश राम, प्रो० आनन्द सिंह, प्रो० विनय प्रकाश सिंह, प्रो० शिवाजी सिंह, प्रो० अजय शुक्ला , प्रो० अमृता बरनवाल, प्रो० महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो० पूजा गुप्ता सहित समस्त महाविद्यालय परिवार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहें।

सबको सम्मति दें भगवान

0
सबको सम्मति दें भगवान
सबको सम्मति दें भगवान

सांप्रदायिक सद्भाव के संस्थापक, संपोषक, सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी की सर्वप्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”उनके जीवन का मूल मंत्र था। यह उनके दैनिक प्रार्थना में परमात्मा से बात‌ -चीत की एक आध्यात्मिक प्रणाली थी,जो उनकी ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण का साक्ष्य स्वरूप है। किसी भी प्रार्थना में “सर्वे भवंतु सुखिन:”की सर्व मंगल, लोक कल्याण की भावना ही उसकी की आत्मा होती है। गांधी जी की यह प्रार्थना धर्म एवं संप्रदाय निरपेक्ष सर्वधर्म समभाव से भरा” सबको सम्मति “के लिए ईश्वर से अपील है-

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम।
ईश्वर अल्ला तेरो नाम, सबको सम्मति दें भगवान।।

यद्यपि यह प्रार्थना लक्ष्मणाचार्य जी के द्वारा लिखी गई है किंतु गांधी जी ने धर्मनिरपेक्षता तथा सर्वधर्म समभाव की वजह से “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सम्मति दे भगवान” का जुमला अपनी तरफ से इस्तेमाल करके सबके सम्यक मति की ईश्वर से अभ्यर्थना की गई है।
अहिंसा का सामान्य अर्थ है जीवों पर दया करना। व्यापक अर्थ में मन से, वाणी से , कर्म से किसी भी प्राणी को कष्ट न देना ही सच्ची अहिंसा है। पराई पीर की सच्ची अनुभूति, अभिमान शून्य होकर परहित में सलंग्नता ही सच्चे वैष्णव की पहचान और साधुता है-

वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाणे रे,
पर दुक्खे उपकार करें तोये, मन अभिमान न आणे रे।

गुजरात प्रांत के 15वीं शताब्दी के संत नरसी मेहता की सद्भावना, उत्तम आकांक्षाओं और आध्यात्मिक प्रभाव से पुरअसर थे गांधीजी। सभी लोगों का सम्मान करना, किसी की निंदा न करना,मन वाणी और कर्म से निश्छलता,परदारेषु मातृवत की पवित्र भारतीय संस्कृति की पक्षधरता गांधी जी की प्रकृति थी। निश्चित रूप से संत नरसी मेहता की जीवन शैली और उनकी प्रसिद्ध लोकप्रिय भजन वैष्णव जन से गांधी जी को सत्य अहिंसा तथा सदाचार की प्रेरणा प्राप्त हुई होगी।

सच्चे दिल से की गई प्रार्थना से आत्मा के गहनतर भाग में प्रकाश पैदा होता है। यह हमारे भीतर के अभिमान ,दुर्बलताओं, रोगों ,व्याधियों को दूर करने के अतिरिक्त मन की दुश्चिंता को पूर्ण रूप से दूर कर देती है।यह बुरा देखने, बुरा सुननेऔर बुरा बोलने की दुर्बुद्धि और दुराचरण को दूर करके साधक में बुरा न सोचने का खास गुण पैदा करती है। सच्चे मन से की गई प्रार्थना समस्त दुर्बलताओं विश्रृंखलताओं एवं अनेक दिशा में बहकने वाली प्रवृत्तियों का निषेध कर सम्यक मति के लिए दिशा निर्देश करती है। सम्यक मति अर्थात् अच्छी सोच से समस्त वातावरण पवित्रता,शांति,और विश्व प्रेम की मंगलमय भावना से घनीभूत हो उठता है और आज इसी परिप्रेक्ष्य में गांधी जी की “सबको सम्मति दें भगवान” की अवधारणा को समझने की आवश्यकता है l

पी.एन.सिंह”चंदेल (संगीत शिक्षक) गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर।

खेतासराय थाना को मिली एक अस्थाई पुलिस चौकी

0
खेतासराय थाना को मिली एक अस्थाई पुलिस चौकी
खेतासराय थाना को मिली एक अस्थाई पुलिस चौकी

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का मिला अनुमोदन

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र खेतासराय को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम के तहत एक अस्थाई पुलिस चौकी की सौगात मिली है। यह चौकी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सौगात मिली है। अधिकारियों के अनुसार, खेतासराय हिन्दू-मुस्लिम आबादी का एक प्रसिद्ध व्यापारिक क्षेत्र है। कस्बा में व्यापारियों का आवागमन होता रहता है तथा व्यापार के मद्देनजर पैसों का अत्यधिक लेने-देन होता है।

खेतासराय थाना को मिली एक अस्थाई पुलिस चौकी

कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी है तथा काफी स्वर्ण व्यवसाय की दुकान है, जिससे आस-पास के जनपद के लोग सामान की खरीददारी हेतु आजे-जाने के कारण काफी भीड़ रहती है। जनोद आज़मगढ़ का बॉर्डर होने के कारण अपराधियों के आवागमन की रोकथाम की दृष्टिकोण से कस्बा खेतासराय में पुलिस प्रबंधन की सुगमता हेतु एक अस्थायी पुलिस चौकी का अनुमोदन मिला है। जिसके चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी को नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह पहल क्षेत्रीय प्रशासन की अपराध पर कड़ी नजर बनाए रखने और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का माहौल देने के उद्देश्य से की गई है। इस चौकी से पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव होगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी।

JAUNPUR के सात थानों से 16 वारंटी गिरफ्तार   

0

JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक ,डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के मानीटरिंगनेतृत्व में तथा समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना स्तर से टीम गठित कर दविश दी गयी, जिसमें कुल 01 वांछित व 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्न प्रकार है:-

1. थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमा में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार   मु0अ0सं0- 91/24 धारा 363/366 भादवि जलालपुर, जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त अभियुक्त इमरान उर्फ छोटू पुत्र मुख्तार निवासी ग्राम मझगवाँकला थाना जलालपुर जौनपुर को आज दिनांक 30.09.24 को मुखबिर खास की सूचना पर लालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
1. थाना बदलापुर पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1.रामबुझारत पुत्र स्व0 चौधरी राम उम्र करीब 62 वर्ष निवासी ग्राम सरायत्रिलोकी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, 2.रत्नेश कुमार पुत्र राम बुझारत उम्र करीब 35 वर्ष निवासी सरायत्रिलोकी थाना बदलापुर जौनपुर संबंधित मु0नं0 162/24 धारा- 323/354/ भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक  विधिक कार्यवाही  उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

JAUNPUR CRIME 2. थाना बक्सा पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना बक्सा जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1. प्रदीप यादव पुत्र नन्हेलाल यादव उम्र 31 वर्ष 2. महेश यादव पुत्र लालासाहब यादव उम्र 33 वर्ष निवासीगण उटरूखुर्द थाना बक्शा जौनपुर सम्बन्धित अ0स0 1656/18 धारा  323/504 भादवि थाना बक्शा जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक  विधिक कार्यवाही  उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

JAUNPUR CRIME 3. थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1. मुकेश पुत्र रामलखन उपाध्याय निवासीग्राम पतहना थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 244/2017 धारा 147,323,325,504 भादवि0, 2. रामश्रृगांर पुत्र रामकुबेर निवासीग्राम असरोपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, 3.भोला पुत्र शिव वरन निवासीग्राम असरोपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 833/2014 धारा 323,504 भादवि0 थाना सुजानगंज,जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

4. थाना पवारा पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना पवारा जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1.रीना देवी पत्नी हृदयनरायण 2. जय देवी पत्नी वकील निवासीगण ग्राम दखिनिया थाना पवारा जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 279/2018 धारा 498ए भा0दवि0 व ¾ डीपी एक्ट  थाना पवाँरा जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

JAUNPUR CRIME 5. थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1. श्याम जी पुत्र रामनरायन निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित वारण्टी मु0न0 669/24 थाना सरायख्वाजा जौनपुर, 2. इश्हाक पुत्र सत्तार, 3. इस्लाम पुत्र सत्तार नि0गण मोलनापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0 1157/09 धारा 323,504,325,506,3(1)10 एससी एसटी एक्ट  थाना सरायख्वाजा जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

6. थाना सरपतहां पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार थाना सरपतहा जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1. रोहित पुत्र जगदीश 2. सुरेश पुत्र राममूरत निवासीगण कदिरापुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर सम्बन्धित  मु0नं0 121/16 धारा 323/452/427 भादवि थाना सरपतहाँ जिला जौनपुर, 3. राममिलन पुत्र कल्पू निवासी मिर्जापुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर सम्बन्धित सम्बन्धित  मु0नं0 4/2014 धारा NICD की धारा 70 थाना सरपतहाँ जिला जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

7. थाना मीरगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना मीरगंज जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी 1.सन्जू यादव उर्फ अरूण कुमार पुत्र मनोज कुमार नि0 करौर थाना मीरगंज,जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

EVM वीवीपैट वेयर हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

0
फोटो - राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ EVM वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर वापस लौटते जिलाधिकारी   

जौनपुर : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ EVM वीवीपैट वेयर हाउस का जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के लिए विद्युत आपूर्ति के साथ वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने EVM वेयर हाउस के सामने इन्टरलाकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान साफ-सफाई दुरुस्त मिली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, महमूद अली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त पटल सहायक पत्रावलियों को अपडेट रखे। सीआरए ज्ञानचन्द्र मौर्या को निर्देश दिया कि आरसी वसूली की फीडिंग समय से की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त पटल सहायक समय से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यो को सम्पादित करें। इसके साथ ही समस्त कार्यालयों मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, नाजिर कलेक्ट्रेट विजय प्रताप सिंह, एलबीसी राजीव श्रीवास्तव, बिल क्लर्क अरविन्द सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राजकीय महिला महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत पर संवाद प्रतियोगिता संपन्न 

0

राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में आत्मनिर्भर भारत विषय पर संवाद प्रतियोगिताआयोजित

JAUNPUR NEWS : शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर संवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्मिता तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपाली श्रीवास्तव ने तथा तृतीय स्थान बी०ए० पंचम सेमेस्टर की छात्रा अलसाबिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नूर तल अत ने कहा कि किसी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करना बड़ी बात नहीं होती है बल्कि प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना मायने रखता है। प्रोफ़ेसर डॉक्टर मोती चंद्र यादव ने कहा कि हम एक विकसित भारत की कल्पना तभी कर सकते हैं जब हर नागरिक आत्मनिर्भर होगा। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शिवा जी सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आप में से ही कल डाॅक्टर बनेगें, कुछ इंजीनियर बनेगें, कुछ अपना खुद का व्यवसाय करेगें। आप जिस भी क्षेत्र में आगे बढे़ आप उन्नति करें यही पूरे विद्यालय परिवार की कामना है।इस अवसर पर प्रोफ़ेसर डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो० अखिलेश राम, प्रो० आनन्द सिंह, प्रो० विनय प्रकाश, प्रो० अजय शुक्ला , प्रो० अमृता बरनवाल,प्रो० पूजा गुप्ता सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रामलीला समिति बड़ागांव की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

0

बड़ागांव रामलीला समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

शाहगंज ( जौनपुर) क्षेत्र के बड़ा गांव में ऐतिहासिक रामलीला समिति गठन की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। आपको बता दे की उक्त गांव स्थित प्राचीन राम जानकी प्रांगण में शनिवार की रात्रि रामलीला समिति की बैठक किया गया जिसमें समिति के सभी सदस्यों सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें समिति के कार्यभार को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को अवसर दिया गया और नए पदाधिकारी का गठन किया गया।


श्री रामलीला समिति के नवनिर्वाचित संरक्षक फूलचंद जयसवाल, अध्यक्ष का कार्यभार प्रिंस सोनी को प्राप्त हुआ।
प्रस्तावक के रूप में दिलीप अग्रहरि को चुना गया।
उपाध्यक्ष नितेश मोदनवाल, रामसागर बिन्द, धर्मेंद्र चौधरी,
कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि, उपकोषाध्यक्ष नवनीत सिंह, प्रबंधक नागेंद्र बहादुर, उप प्रबंधक सौरभ अग्रहरि, संचालक संतोष भारती, उपसंचालक अंबिका प्रसाद, उमा मौर्य,स्टेज संचालक अरविंद विश्वकर्मा, उमेश अग्रहरि, बबलू गुप्ता, सूचना मंत्री, किशन ठठेरा, राज सोनी, स्टेट व्यवस्थापक कमलेश भारती, मेला प्रबंधक भीम मौर्या, रामप्रसाद जायसवाल। मेला उप प्रबंधक अखिलेश गौतम, दीपक गुप्ता, परमहंस पांडे, रामरथ सहयोगी श्याम नंदन मौर्या, जितेंद्र चौधरी टोनी मास्टर, सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी।

आजमगढ़ का बदमाश जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

आजमगढ़ का बदमाश जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आजमगढ का अन्तर्जनपदीय बदमाश, गैगेस्टर में वांछित, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस,मोटर साइकिल व नकदी बरामद।

बीती रात अपराध की रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से खुटहन पुलिस टीम द्वारा चेकिग की जा रही थी कि तभी एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मोटर साइकिल का पीछा करते हुए आसपास के थानों को बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से निजमापुर की तरफ बढ रहे है।

सूचना पर थाना शाहगंज व थाना सरपतहां पुलिस टीम निजमापुर की तरफ रवाना होकर सघन चेकिंग करने लगी, कुछ समय बाद मोटर साइकिल सवार बदमाश आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर निजमापुर से शाहगंज के तरफ जा रहे खड्डजा के बायी तरफ उतरकर भांगने लगे। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आकर घेराबन्दी की गई, अपने आपको घिरा देखकर हडबडाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली से एक बदमाश घायल हो गया व एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अंर्तजनपदीय वांछित, शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह (सोफीगढ) थाना अहिरौला जनपद आजमगढ है तथा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से गैंगस्टर एक्ट में वाछित है। घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

JAUNPUR: इत्र और अगरबत्ती की दुकान पर लगी आग,लाखो का माल नष्ट

0

इत्र और अगरबत्ती की दुकान पर लगी भीषण आग


JAUNPUR NEWS :जौनपु शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्फस्टीनगंज में जौनपुर ग्लास हाउस के प्रोपराइटर प्रमोद कुमार की अगरबत्ती व इत्र की दुकान पर शनिवार रात 12 बजे शाट सर्किट होने से लगी भीषण आग जिसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से पास पड़ोस लोग डर से अपने घर से बाहर निकल गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे बंगाल के मूर्तिकार

0

तीन दशक से खेतासराय में मूर्ति बनाते है मूर्तिकार उत्तम पाल (दादा)

  • उत्तम पाल पिछली कई पीढियां यही काम करते चली आ रही है

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 03 अक्टूबर से हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस नवरात्रि में कस्बा में सजने वाले पंडालों का कार्य शुरू हो गया है। वही पंडालों के लिए मूर्ति बनाने वाले बंगाल के मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। चूंकि कही-कही नवरात्रि के प्रथम तो कही नवरात्रि के सप्तमी के दिन पंडालों में मूर्ति स्थापित कर पूज-अर्चना शुरू होती है। जिसके लिए नवरात्रि से पहले से मूर्तियों को पूरी तरह से अंतिम रूप दे देना है। जिसको लेकर मूर्तिकार दिनोंरात काम करने में जुटे हुए है। बंगाल के मुर्शिदाबाद बाद जिले से आये मूर्तिकार उत्तम पाल (दादा) ने बताया कि नवरात्रि से पहले मूर्तियों को पूरा करना है। इसके लिए दिनरात काम कर रहा हूँ। इनके साथ सहयोग में आधा दर्जन लोग साथ आये है जो मूर्ति बनाने वाले कार्य में हाथ बटाते है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में बताया कि पहले सामग्री आसानी से मिल जाती थी लेकिन अब बहुत दिक्कत होती है। ज्यादातर समान कलकत्ता से खरीदकर लाता हूँ। हमारे में कम से कम दस हज़ार से लेकर तीस हजार तक की मूर्तियां है, ऑर्डर देने पर मन-मुताबिक तैयार कर देते है। मूर्तिकार उत्तम पाल ने बताया कि जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोध्या में श्री रामचन्द्र जी लगी मूर्ति को हूबहू बनाने का आर्डर मिला है, जिसको हम हूबहू तरीके से जीवंत बना रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पिछली कई पीढ़ी यह काम करती चली आ रही है उसी काम को हम भी आगे बढ़ा रहे है। इनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां गैर जनपद तक जाती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार से अधिक मूर्ति बनाने का ऑर्डर इस बार मिला है। जिसको हम लगभग-लगभग तैयार कर चुके है। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग के बारे में बताते हुए कहा कि सब लोग हम को परिवार की तरह समझते है। तीस साल से लगातार मूर्ति चले आ रहे है। मूर्ति बनाने के लिए छः माह पहले आ जाते है और उसकी तैयारी करने में जुट जाते है।