Home Blog Page 223

विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल

0
विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल
विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल

शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार प्रातः 10:00 बजे विद्युत उपखंड शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए के बकाया बिल।
आपको बता दे की उपखंड अभियंता धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, के मार्गदर्शन में अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह ने विद्युत बकाया बिल वसूली हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो विद्युत उपभोक्ताओं ने शिविर का लाभ उठाया और अपनी विद्युत बकाया बिल कैंप द्वारा जमा किया। अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह ने बताया यदि इसी प्रकार विद्युत उपभोक्ता अपने बिल को प्रतिमाह जमा करते रहे तो उनके ऊपर आर्थिक भार का दबाव नहीं रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं होगी। अधिक बिल बकाया हो जाने के बाद उपभोक्ता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कैंप के दौरान मुन्ना सिंह, क्षेत्री लाइनमैन अली असद, विपिन कुमार बिंद, अभिषेक कुमार सिंह समेत अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

पीएच.डी.के उपाधि से नवाजे गए अरविंद यादव

0

जौनपुर:- जनपद जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र रामचेत यादव ने अपना परचम लहराते हुए अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका पीएच.डी. राजनीति विज्ञान से टी.डी.पी.जी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीता यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिनको वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वां दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए।

वर्तमान समय में मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों एवं पत्नी बच्चों को दिया। इस उपलब्धि के अवसर पर पूर्व प्रधान दयाराम यादव, रामचन्दर यादव, यादवेंद्र यादव, बलवंत प्रजापति, सुरेश कुमार, विनोद यादव, संतोष यादव, सुनील यादव समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पीएच.डी.के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

0
पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

28वां दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

जनपद जौनपुर के पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर नया नगर एमजीएस फील्ड निवासी अनुराग सिंह ने अपना परचम लहराते हुए अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका पीएच.डी. बॉटनी से राज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विजय प्रताप तिवारी के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि अनुराग बचपन से मेधावी छात्र के रूप अपना पहचान बनाते रहे है। वर्तमान समय में अनुराग सन्त तुलसीदास पी.जी. कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उच्च सेवा में जाकर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण करने में अपना अहम योगदान देना चाहते है। इस उपलब्धि के बाद उनके सुख-चिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।

इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला

0
इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला
इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला

निरंकारी सत्संग का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खेतासराय ब्रांच के सामने स्थित निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सत्संग में संत समूह को बलिया से पधारी शीला कि इंसान स्थिर मन करके ईश्वर से जोड़ के अपने जीवन को आनंदमय बनाते है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर खोज की उम्मीद ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज से करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दे, हम अपने मन को स्थिर रखकर अपने जीवन को आनंदमय बनाते हैं और ईश्वर से जोड़कर अपने मन को अपने जीवन में प्रति-दिन के उतार चढ़ाव से मुक्त हो जाते हैं। इन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेशों का वर्णन करते हुए बताया की स्थिर मन और सहज जीवन का यह नाता संतों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभनाथ, सतिराम, जितेंद्र, सौरभ, डॉ अरविंद, गिरीशचन्द यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन रामसमुझ ने किया।

राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान

0
राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान
राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान

अग्रिम उज्जवल भविष्य की कामना करता हुए दी शुभकामनाएं

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्र आनन्द कुमार यादव ने राज्यस्तरीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल की ओर से खेलते हुए वाराणसी मण्डल के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया। जो विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया है। कॉलेज परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। सोमवार को विद्यालय पहुँचने पर उक्त छात्र को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता कानपुर में 17-20 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था। विद्यालय के छात्र आनन्द कुमार यादव का चयन मण्डलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आधार पर वाराणसी मण्डल टीम में हुआ था। वाराणसी मण्डल की ओर से खेलते हुए आनन्द कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षक मो. शरीफ को खेल के प्रति बच्चों के साथ समर्पित भाव से लगे रहने पर प्रशंसा करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इसी क्रम में नीट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र अल्पेश सोनकर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 28वां दीक्षांत समारोह में डॉक्टर की उपाधि मिलने पर सुरेश कुमार कुमार को बधाई तथा शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर रेखा यादव, अच्छे लाल, केवल कमल, राजेश कुमार यादव, जयदेव पांडे, अनुराग कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, राजधारी, आशुतोश कुमार गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बृजेश कुमार, विकास कुमार पाल उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में सुरेश कुमार को मिला उपाधि

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में सुरेश कुमार को मिला उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में सुरेश कुमार को मिला उपाधि

खेतासराय (जौनपुर) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय का 28वां दीक्षांत समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर-प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेधावियों को 96 स्वर्ण पदक प्रदान किए। वही 508 शोधार्थियों को पीएच.डी.की उपाधि प्रदान की गई। जिसमें स्थानीय कस्बा खेतासराय निवासी सुरेश कुमार को राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना शोधकार्य तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीता यादव के निर्देशन में पूर्ण किया है। वर्तमान समय में टी.डी.पी.जी. कॉलेज जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में सुरेश कुमार को मिला उपाधि

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्ग दर्शन डॉ. गीता यादव को देते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुँचने का गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन था, बिना गुरु के ज्ञान अधूरा है, गुरु ही आपको जीवन के अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, मामा-मामी और दोस्तों को दिया है। इस उपलब्धि के बाद लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर राजबहादुर प्रजापति, असिस्टेंट प्रोफेसर सौरभ सिंह, प्रवक्ता रेखा यादव, पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी, मनीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, डा. मोहम्मद आज़म खान, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, कैप्टन राजेश यादव, इण्डेन गैस एजेंसी की संचालिका एडवोकेट कुसुम सिंह, कांग्रेस नेता अबसार कुरैशी, अन्नू, रोहित यादव, दिव्याश तिवारी आदि लोग ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

 ग्राम पंचायत में होगी खुली बैठक,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

0
 ग्राम पंचायत में होगी खुली बैठक,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
 ग्राम पंचायत में होगी खुली बैठक,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जौनपुर : ग्राम पंचायत विकास तथा जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से ग्राम पंचायत विकास के अंतर्गत होने वाले कार्यों के तहत जन उन्मुखीकरण, ग्राम सभा की बैठक का आयोजन, पारिस्थितिकी विश्लेषण, मनरेगा योजना आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्राम सभा की खुली बैठक की जाए, कार्य योजना तैयार की जाए एवं प्राथमिकता वाले कार्यों को कराया जाए। ग्राम पंचायत को सचिवालय में विकसित किया जाए।पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित किया जाए।
               

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने इससे जुड़े सभी विभागों जैसे पशुपालन, पंचायती राज विभाग, कृषि रक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, संबंधित सभी विभागों से उनके कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली और संबंधित को निर्देशित किया कि झाड़ियां काटे जाए, एंटी इंसेक्ट रेपेलेंट पौधे लगाया जाए, सफाई कराई जाए एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई, तेजा सीलम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेरिकन इंस्टीट्यूट ने जौनपुर के छात्रों को किया सम्मानित

0
मेरिकन इंस्टीट्यूट ने जौनपुर के छात्रों को किया सम्मानित

जौनपुर। रविवार को ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड ने छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मौजूद छात्रों ने स्पीच के माध्यम से समाज को महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम, बाल विवाह जैसे कई अच्छे संदेश दिया, तथा उससे होने वाले दुष्प्रभाव एवं अंग्रेजी भाषा के फायदे के बारे में बताया। इस दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान तनु प्रजापति, द्वितीय स्थान कीर्ति सिंह एवं तृतीय स्थान हर्षिता राय ने हासिल किया।

ओजस भारत फाउंडेशन के संचालक प्रवीण द्विवेदी एवं अमेरिकन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर इशांत तिवारी ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल साहू, विकास सिंह ने किया। उक्त अवसर पर जय किशन सेठ ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से छात्रों का उर्जा मिलती है। समय-समय से ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि छात्र अपने जीवन में कम्पटीशन के लिये हमेशा तैयार रहें। इशांत ितवारी ने शिखा सिंह, अवंतिका तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, हिना कौसर, शालिनी सिंह एवं आशीष मिश्रा के कार्यों की खूब प्रशंसा की। ओजस भारत फाउण्डेशन एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवीण द्विवेदी ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर नवीन सिंह,अजीत मिश्रा, अली मंजर अंसारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित शिविर में दवा वितरण

0
लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित शिविर में दवा वितरण
लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित शिविर में दवा वितरण

लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित शिविर में अनुभवी डॉक्टरों ने 380 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया

शाहगंज [ जौनपुर] स्वास्थ्य शिविर लगाया गया सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य जांच की । मौके पर मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया । शिविर में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे और संस्था के प्रयासों की सराहना की ।

संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि आयुष्मान योजना के वार्षिकोत्सव के मौके पर संस्था ने स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ मिलकर श्रीरामलीला भवन चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया । नगर के बीचोबीच आयोजित शिविर में कुल 380 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई । इसमें तमाम मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित हुईं ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और कार्यक्रम संयोजक डॉ रफीक फारूकी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 परिवारों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ राहुल वर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ नीतू शुक्लाऔर उनके साथ पूरी टीम मौजूद रहे ।

मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिविर में समाज के वंचित तबके का भला होते देख अच्छा लगा । उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत की अवधारणा की सफलता के लिए समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित होने चाहिए । कार्यक्रम सह संयोजक रितेश आर्य ने डॉक्टरों और अतिथियों का आभार जताया ।

शिविर में पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सतीश गुप्ता, सचिव मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, शिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, डॉ अभिषेक रावत अनिमेष अग्रहरि, राजीव गुप्ता, डॉ राजकुमार और डॉ दिनेश मिश्रा,संदीप जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि और तारकेश्वर साहनी रोहित यादव अमन अग्रहरि सोनू शर्मा अंबुज यादव विनय यादव आदि मौजूद रहे

बीआरपी इंटर कॉलेज के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन

0
बीआरपी इंटर कॉलेज के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन
बीआरपी इंटर कॉलेज के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज समाजशास्त्र के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का लम्बी बीमारी के चलते आज सुबह उनके नईगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत समेत जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार नगर के रामघाट पर किया गया।उनका अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र समीर श्रीवास्तव ने किया।
नगर के नईगंज मोहल्ले के निवासी जय नारायण श्रीवास्तव के बड़े बड़े संजय श्रीवास्तव(53) वर्ष बीआरपी इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र के प्रवक्ता थे वे पिछले करीब तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे उनका इलाज पीजीआई लखनऊ चल रहा था ।

आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अजय वर्मा संतोष श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव रविंद्र श्रीवास्तव ऋषि श्रीवास्तव विमल श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र श्री , दीपक श्रीवास्तव पत्रकार मनोज मिश्रा अनिल श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव कॉलेज के प्रबंध हरिश्चंद्र श्रीवास्तव दिलीप श्रीवास्तव , राजन श्रीवास्तव आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोगो ने रामघाट पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए।