Home Blog Page 225

नवरात्रि से पहले सभी सड़के हो जाएगी दुरुस्त

0

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष महासचिव व पदाधिकारीयों ने नगर पालिका परिषद ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो का किया निरीक्षण

जौनपुर जिले मे 3 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे विराट मां दुर्गा पूजनोतसव की तैयारी के संबंध में नगर की टूटी सडके ,गलियों एवं साफ सफाई तथा 12 अक्टूबर को होने वाले विराट मां दुर्गा की शोभायात्रा एवं विसर्जन की सुंदर व्यवस्था के संबंध में दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल एवं महासचिव मनीष गुप्ता तथा महासमिति के सदस्यों के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार एवं जल निगम निर्माण खंड नगरी इकाई के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, ठेकेदारों के साथ नगर के विसर्जन घाट, नखास ओलन्दगंज मैहर मंदिर रोड, ईदगाह से नईगंज रोड, पॉलिटेक्निक से रूहट्टा ओलन्दगंज, चहारसू ,कोतवाली शकरमण्डी होते हुए कुत्तुपुर तक। साथ मे पान दरीबा किला से मानिक चौक होते हुए सिपाह तक।

कोतवाली से भंडारी, कचहरी रोड आदि विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर मां दुर्गा पूजा प्रारंभ होने से पूर्व जर्जर सड़को की मरम्मत कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसी संदर्भ में बताया गया कि नगर की जर्जर सड़को के मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो चुका है जो नवरात्रि से बहुत पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।

धर्म परिवर्तन के मामले में पांच लोग गए जेल 

0

#Five people went to jail in case of religious conversion

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के पट्टी जमालपुर में धर्म परिवर्तन कराने वाले पांच व्यक्ति  गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों के  विरुद्ध  पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताविक  सुजानगंज पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त  गिरफ्तारउप निरीक्षक  घनानन्द त्रिपाठी ने संबंधित क्षेत्र में गरीब एवं अशिक्षित लोगों को गुमराह व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए हिन्दू धर्म को अन्ध विश्वास व पाखण्ड बताते हुए ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0-338/2024 धारा 299ए,196ए,191,302,115(2),352,351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से सम्बन्धित अभियुक्त गोकुल कुमार पुत्र रामलोटन ग्राम मारुफपुर थाना मछलीशहर ,प्रिन्स कुमार पुत्र रामकोमल ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज .शिव कुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुइधरा थाना सुजानगंज,. आद्या प्रसाद पुत्र स्व0 सुबरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज . रामधनी पुत्र रामलोटन ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा  को शुक्रवार को समय करीब 19.08 बजे को ग्राम जमालपट्टी बेलवार से हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया वहां से जेल भेज दिया गया । 

ललितपुर की घटना को लेकर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

0

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त किया जाय कार्यवाही :अरविन्द पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राज्य पाल को नामित छ: सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौपा गया!ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया की ललितपुर जनपद के नाराहट थाना क्षेत्र के गौना गांव में दंबगों के द्वारा व्यक्ति को मार-पीट कर जला देने के मामले में यह कहाँ कि इस प्रकार के गंभीर अपराध में अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिया जाये|जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है प्रदेश के मुखिया सिर्फ नारा देते हैं कि अपराधी सब प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में देखा जाए तो प्रति दिन कहीं न कहीं कुछ ना कुछ अप्रिय घटनायें होती रहती है|पुरे मामले पर प्रकाश डालते हुए श्री पटेल ने कहा कि उक्त गांव में साझे में बनाये गुम्मा बेचने के रुपये मांगने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव निवासी हुकुम सिंह पटेल ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व गुड्डू राजा निवासी ग्राम गौना के साथ दो लाख गुम्मा साझे में बनवाये थे। दोनों ने सात लाख रुपये में गुम्मा बेच दिए थे।उसके हिस्से के साढ़े तीन लाख रुपये नहीं दिए। रुपये मांगे तो कहा कि दे देंगे। छह सितंबर की रात 9 बजे उसके घर कृष्णगोपाल सिंह, गुड्डू राजा, रवि राजा, युवराज राजा, जीवाजी राव, शिवपाल सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ आए। घर में घुसकर मारपीट करते हुए कुर्सी, ट्रैक्टर आदि सामान में तोड़फोड़ कर भाग गए। रास्ते में गौना स्टैंड पर उसका पुत्र इंदल सिंह मिला। आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर बाइक तोड़ दी। किसी प्रकार इंदल जान बचाकर भागा। पीड़ित का हालत गम्भीर बताया जा रहा है| इस दौरान सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने छ: सूत्रीय मांग निम्नवत् हैं|


1-पीड़ित परिवार को परमानेंट सरकारी सुरक्षा प्रदान किया जाए।
2-पीड़ित एवं परिवार जनों को तत्काल शस्त्र लाइसेंस मुहैया किया जाए।
3-सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिया जाए।
4-पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का आर्थिक मदद किया जाए।
5-पीड़ित परिवार में एक सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।
6-पीड़ित पक्ष इंदल पटेल का भट्ठे में लगाई गई धनराशि तत्काल गुड्डू ठाकुर से बसूलकर मुहैया कराई जाय!
इस दौरान त्रिभुवन सिंह पटेल,सरोज कुमार,राजकुमार सिंह पटेल,धीरज यादव,रवि प्रकाश पटेल,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,अवधेश मौर्य,जय मंगल मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे|

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल विजिटर डॉक्टर योगेश दुबे का हुआ स्वागत

0

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मॉनिटरिंग कमेटी के स्पेशल मॉनिटर विजिटर डॉक्टर योगेश दुबे उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर विजिट के दौरान आए डाक बंगले में एक शिस्ट मंडल के तहत उनसे मुलाकात की गई और उनका स्वागत भी किया गया।डॉ योगेश दुबे को पुष्प गुछ देकर स्वागत किया गया ।

डॉ योगेश दुबे ने मुलाकात के दौरान बताया कि दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण हेतु मानवाधिकारआयोग काफी संवेदनशील है। दिव्यांग जनों का पुनर्वास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें उनके करियर काउंसलिंग के साथ-साथ उनके करियर का भी आत्मनिर्भरता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रबंधक सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने दिव्यांगजन हेतु जनपद में एक राजकीय विद्यालय एवं प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने हेतु प्रस्ताव रखा। उक्त अवसर पर कैलाश नाथ प्रजापति जीवन प्रकाश श्रीवास्तव रविंद्र मिश्रा दीपक मिश्रा रहे। डॉ योगेश दुबे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य रह चुके हैं। डॉक्टर दुबे बाल अधिकार मानवाधिकार एवं दिव्यांगजनों हेतु सक्रिय रहे हैं।

चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ दो लोग गिरफ्तार

0

जौनपुर । सरपतहाँ पुलिस ने चोरी की आटो रिक्शा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार- किया है पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में उ0नि0 विजय शंकर सिंह मय हमराह हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना सरपतहाँ जौनपुर के द्वारा दो अभियुक्तों पंकज पुत्र श्रवण कुमार तिवारी निवासी ग्राम सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहाँ जनपद .सोनू शर्मा पुत्र चन्द्रभान शर्मा निवासी ग्राम वागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ को एक आटो रिक्शा UP 32 DN 7382 रंग हरा-पीला के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार दोनों के ऊपर 269/2024 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/317(2) BNS थाना सरपतहां पर पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी ।

राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

0
राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा
राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

राहुल गांधी के विवादित बयान पर वाराणसी के सिगरा थाने में धारा 152 के तहत मुकदमा  

VARANASI NEWS :यूपी के वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिगरा थाने में धारा 152 के तहत मामला दर्ज। पिछले दिनों अमेरिका में राहुल गांधी ने भारतीय  सिखों के कड़ा पहनने व पगड़ी पहनने को लेकर बयान दिया था और कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने,कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है।इसे लेकर वाराणसी के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने तहरीर दी थी।

राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा –

वाराणसी में राहुल गांधाी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पिछले दिनों अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत में सिखों के कड़ा पहनने व पगड़ी पहनने को लेकर गलत बयान दिया था। कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने,कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है। साथ ही दलित पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की बात भी कही थी।

राहुल गांधी द्वारा दिए गए  विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सिगरा थाने में तहरीर दी थी और आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के विवादित बयानों से देश की एकता और अखंडता को खतरा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष एड.अशोक कुमार की तहरीर पर थाना सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 

0
तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 
तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को  न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34 के पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया।    

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार और तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता की और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाये।इस अवसर पर नायब तहसीलदार, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

0
राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 
राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा केअन्तर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों ईकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आज महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में एक संगोष्ठी का आयोजन एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम जी ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेअपने सम्बोधन में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता ही हमें अच्छे नागरिक होने का एहसास कराती है।आज पूरे देश में स्वच्छता जागरूकता हेतु जो अभियान चलाया जा रहा है उससे देशवासियों में जागरूकता का संदेश प्रदान कर रही है।

राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर समस्त छात्रों को बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए कितना लाभदायक है। स्वच्छता के माध्यम से हमें अनेक तरह की बीमारियों से बचाता है हमें एक अच्छा नागरिक बनाने की प्रेरणा प्रदान करता है।तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर अन्य महाविद्याल के आस-पास सड़कों व गलियों मेें मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं समस्तय प्राध्यापकगण, स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया गया ।

इस अवसर पर डाॅ0 अवधेश कुमार द्विवेदी, डाॅ0 आशीष कुमार शुक्ला, डाॅ0 विष्णु कुमार मौर्य, डाॅ0 राजेन्द्र सिंह, डाॅ0 युदबंश कुमार, डाॅ0 अनिल मौर्य, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 मधु पाठक, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 अविनाश कौल, डाॅ0 रामानन्द अग्रहरि, डाॅ0 विवेक कुमार, डाॅ0 लाल साहब यादव, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापक कर्मचारी व स्वयंसेवक/सेविकाएं उपस्थित रहीं।

स्वच्छता ही सेवा’अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ

0
'स्वच्छता ही सेवा'अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ
'स्वच्छता ही सेवा'अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ

स्वच्छता सिर्फ आदत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी: कुलपति

जौनपुर। स्वच्छ भारत के निर्माण का किया आह्वान, विद्यार्थियों ने की सफाई राज भवन, उत्तर प्रदेश एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,  भारत सरकार के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। यह शपथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दिलाई। इसमें विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी भी शामिल थे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से दो अक्तूबर तक चलेगा। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जो हम सभी को निभानी चाहिए। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करते हैं। इस शपथ के साथ,  हम एक स्वस्थ और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। एनएसएस समन्वयक डा. राज बहादुर यादव ने कहा स्वच्छता केवल सफाई नहीं, यह हमारे मानसिक और सामाजिक विकास का प्रतिबिंब है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान हमें यह सिखाता है कि स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं,  बल्कि सामूहिक होनी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जब हम अपने परिसर,  घर  और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं, तब हम एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं। जब  स्वच्छता को अपनी आदत बनाएंगे तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे।”

इस अवसर पर यूनिट लीडर प्रभात तिवारी,प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.राज कुमार, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, वित्त अधिकारी संजय राय, उपकुलसचिव दीपक सिंह,अजीत सिंह,अमृतलाल एवं बबीता सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ.एस. पी. तिवारी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत कुमार धवन,डॉ. मारुति प्रसाद सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव एवं डॉ. विशाल यादव आदि बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 

0
बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 
बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 

जौनपुर। बीपीएड में शारीरिक दक्षता की द्वितीय काउंसिलिंग 15और 16 अक्टूबर को होगी  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड पाठ्‌यक्रम सत्र 2024-2028 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष शारीरिक दक्षता परीक्षा/द्वितीय काउंसिलिंग 15 एवं 16 अक्टूबर 2024 को एकलव्य स्टेडियम में प्रातः सात बजे से आयोजित होगी। प्रथम दक्षता परीक्षा से वंचित पंजीकृत अभ्यर्थी भी उपरोक्त तिथियों में प्रतिभाग कर सकते हैं।


बीपीएड में प्रवेश हेतु अब तक आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों के लिये ऑन-लाईन आवेदन फार्म भरने का विकल्प खोला जा रहा है, जिसकी अन्तिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गयी है। जो अभ्यर्थी सत्र-2024 की पात्रता अर्हता परीक्षा के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित है, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है।

आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क रु. 1,000 सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के लिये तथा रु. 750 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु आनलाईन ही स्वीकार की जायेगी। द्वितीय दक्षता परीक्षा/काउंसिलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यथियों को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आयोजित काउंसिलिंग में अपने समस्त शैक्षिक व खेलकूद से सम्बन्धित मूल और छाया प्रति प्रपत्रों के साथ उपस्थित हो। अभ्यर्थियों के लिये आवश्यक नियम, निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध है।