Home Blog Page 225

जिलाधिकारी जौनपुर बने UP के अन्य जिलाधिकारियों के लिए मिसाल  

0
जिलाधिकारी जौनपुर ने प्रदेश के अन्य जिलाधिकारियों के लिए पेश की मिसाल
जिलाधिकारी जौनपुर ने प्रदेश के अन्य जिलाधिकारियों के लिए पेश की मिसाल

जिलाधिकारी ने महज पांच दिन में आय, जाति तथा निवास के 3984 आवेदन किये निस्तारित 

जौनपुर : तय समय सीमा के बाद भी प्रमाण पत्र के लिए भटकने वाले आवेदकों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दी राहत  तय समय सीमा के बाद भी आय,जाति, निवास और वरासत प्रमाण पत्र के लिए तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय पर भटकने वाले आवेदकों को नवायुक्त जिलाधिकारी ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ने महज पांच में आय, जाति, निवास और वरासत प्रमाण पत्र के 4133 आवेदनों को निस्तारण कर प्रदेश के अन्य जिलाधिकारियों के लिए मिसाल पेश की है। वहीं जिलाधिकारी की इस सजगता पर जमकर तारीफ की जा रही है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर उच्च स्तरीय बैठक में राजस्व संबंधी मामलों को तय समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं ताकि बड़ी संख्या में आम जनमानस उससे लाभान्वित हो सके। मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जौनपुर में नवनियुक्त जिलाधिकारी के प्रयासों से महज तीन दिन के अंदर आय, निवास और जाति प्रमाण पत्रों को निर्गत करने में सफलता हासिल की गई है।

महज तीन दिन में निस्तारित किये आय प्रमाण पत्र के 3,840 आवेदन – 

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरुप उन्होंने जिले की कमान संभालते ही 15 सितंबर को राजस्व संबंधी मामलों के तय समय सीमा में निपटारे को लेकर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कानून और लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पाया कि तय समय सीमा के बाद भी आय प्रमाण पत्र के 4148, जाति प्रमाण पत्र के 75 और निवास प्रमाण पत्र के 74 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा उत्तराधिकारी/वरासत के 218 आवेदन लंबित हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इन सभी आवेदनों तीन से चार दिन में निपटाने के निर्देश दिये। इस पर अधिकारियों ने असमर्थता जतायी। ऐसे में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ आवेदन के निपटारे को लेकर मंथन शुरू किया। जिलाधिकारी की गंभीरता और संवदेनशीलता का ही नतीजा है कि 16 से 20 सितंबर के बीच पांच दिन में आय प्रमाण पत्र के 3,840 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र के 73 आवेदन और निवास प्रमाण पत्र के 71 आवेदनों को निस्तारण किया गया। वहीं उत्तराधिकारी/वरासत के 169 आवेदनों को निस्तारण किया। 

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि 21 सितम्बर 24 को लंबित आय प्रमाण पत्र के आवेदनों की संख्या 308, निवास की संख्या 03 तथा जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों की संख्या महज 02 रह गयी है, जिसे अगले एक दो दिन में निपटा लिया जाएगा। इसी तरह उत्तराधिकारी/वरासत के 49 आवेदन लंबित हैं, जिसे जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये हैं।  

यह है जाति,आय और निवास प्रमाण पत्र के निस्तारण की तय समय सीमा – 

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि आय प्रमाण पत्र दो कैटेगरी में बनाए जाते हैं। इनमें पहली कैटेगरी एजुकेशन संबंधी मामलों में एक हफ्ते तय समय सीमा है जबकि अन्य मामलों में 15 दिन तय समय सीमा निर्धारित है। इसे तहसीलदार द्वारा निर्गत किया जाता है। वहीं जाति प्रमाण पत्र के लिए तय समय सीमा 20 दिन निर्धारित है। इसे भी तहसीलदार द्वारा निर्गत किया जाता है। इसी तरह निवास प्रमाण पत्र के लिए 20 दिन की समय सीमा निर्धारित है। इसे एसडीएम स्तर पर जारी किया जाता है। इसके अलावा उत्तराधिकारी/वरासत के लिए 21 दिन की समय सीमा निर्धारित है। इसे भी एसडीएम स्तर पर जारी किया जाता है। इसके लिए लेखपाल स्तर पर 7 दिन और कानूनगो स्तर पर 14 दिन की समय सीमा निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़े : पीयू के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी,राज्यपाल देंगी छात्रों को मेडल   
यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय
यह भी पढ़े : खेतासराय के मनेछा गांव में जंगली जानवर के काटने से आधा दर्जन लोग घायल  

जौनपुर पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय

0
जौनपुर पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय खोए हुए पैसे लौटाया
जौनपुर पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय खोए हुए पैसे लौटाया

जौनपुर पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय खोए हुए पैसे व आधार कार्ड लौटाया

जौनपुर:खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी अशरफी देवी पत्नी शोभा गौतम आज  अपने घर से अपने मायके कलापुर भाई राम केदार गौतम के घर जा रही थी गुरैनी बाजार से नहर पड़कर कलापुर के लिए निकली थी कि रास्ते में उनका पैसा ₹6000 व आधार कार्ड गिर गया स्थानीय थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार व कांस्टेबल अंकुश सिंह क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे थे कि रास्ते में पैसा व आधार कार्ड गिरा हुआ देख उठा लिया और ईमानदारी का परिचय देते हुए दोनों लोग सोगर प्रधान से जानकारी प्राप्त किया तो पता चला कि वह अपने मायके कलापुर के लिए निकली है तो दोनों लोगों ने कलापुर राम केदार यादव के घर पर पहुँचे तो पता चला कि उक्त महिला अभी नही पहुंची है तब पुलिस द्वारा अपने मोबाइल नंबर से बृद्ध महिला के भाई को सूचना दिया और कहा कि जब आ जाए तो थाने पर लिवा कर आ जाइएगा। उक्त महिला जब भाई के घर पहुंची तो भाई राम केदार बहन को लेकर थाने पहुँचे और पुलिस के जवानो ने आधार कार्ड व छ हजार रूपये वापस किया। दोनों भाई बहन पैसा वापस पा कर बड़े खुश हुए।पुलिस के इस मानवीय कार्य किया l

खेतासराय के मनेछा गांव में जंगली जानवर के काटने से आधा दर्जन लोग घायल  

0
खेतासराय के मनेछा गांव में जंगली जानवर के काटने से आधा दर्जन लोग घायल  
खेतासराय के मनेछा गांव में जंगली जानवर के काटने से आधा दर्जन लोग घायल  

जौनपुर:खेतासराय के मनेछा गांव में शुक्रवार की शाम एक जंगली जानवर ने आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया घायलों का इलाज पीएचसी सोंधी पर हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम एक पागल जंगली जानवर कुत्ते की तरह दिखने वाला गांव में आ गया रास्ते में जो भी मिला सबको अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। जिसमें महिला सहित बच्चे भी उसके शिकार हो गए आस-पास के इलाके में लोग भयभीत हों गए। रात भर ग्रामीण अपने मोहल्ले में निगरानी करते रहे। जंगली जानवर काटने से मनेछा गांव निवासी शितावी देवी पत्नी अभयराज (74 वर्ष), इशारावती पत्नी जय प्रकाश बिंद (42 वर्ष) सुम्बुलपुर निवासी शिवा पुत्र राजाराम सोनकर (19 वर्ष) सविता पुत्री रुदल (19 वर्ष) माही पुत्र रुदल 5 वर्ष राजदेव यादव (70 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उक्त जंगली जानवर को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

यह भी पढ़े : पीयू के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी,राज्यपाल देंगी छात्रों को मेडल   

पीयू के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी,राज्यपाल देंगी छात्रों को मेडल   

0
पीयू के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी,राज्यपाल देंगी छात्रों को मेडल   
पीयू के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी,राज्यपाल देंगी छात्रों को मेडल   

जौनपुर। पीयू के 28 वें दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को 28  वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास कराया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया। दीक्षांत समारोह रविवार को विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स, आईएएएम, स्वीडन के निदेशक डॉ.आशुतोष तिवारी होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगीं।

पूर्वाभ्यास में मा.राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भूमिका का निर्वहन व्यावहारिक मनोविज्ञान  विभाग की डॉ. अन्नू त्यागी ने किया  ने किया। मुख्य अतिथि की भूमिका प्रो. गिरिधर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि की भूमिका में प्रो. अजय द्विवेदी एवं डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम में क्षण- प्रतिक्षण के अनुरूप गतिविधियाँ की गई।

पीयू दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 96 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।  स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों में स्नातक में 18 छात्राएं एवं 7 छात्र हैं। वहीं परास्नातक स्तर में 36 छात्र एवं 35 छात्र शामिल है। दीक्षांत समारोह में 508 शोधार्थियों को पी.एचडी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। कला संकाय में 345, विज्ञान संकाय में 25, कृषि संकाय में 13, शिक्षा संकाय में 77, विधि संकाय में पांच, इंजीनियरिंग संकाय में 10, वाणिज्य  में 18, प्रबंध संकाय में 10,अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में तीन और औषधि संकाय के दो विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में पी.एचडी. की उपाधि मिलेगी. 27 वें दीक्षांत समारोह में 222, 26 वें दीक्षांत समारोह में 307 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली थी. दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले विद्यार्थियों को आईकार्ड जारी किया गया है और ड्रेस कोड में छात्राओं हेतु सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, हल्के रंग का कुर्ता, हल्के रंग की साड़ी, (जींस टाप नहीं पहनना है) छात्रों हेतु सफेद या किसी हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट गाढ़े रंग की पैंट (काले रंग की कोई भी चीज नहीं रहेगी) रहेगी।

पीयू के 28वें दीक्षां पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व पीयू कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक डा विनोद कुमार सिंह मंचासीन रहे। स्वर्ण पदक धारकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए. संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने किया. इस अवसर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बी डी शर्मा, प्रो.राम नारायण, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो.देवराज सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. संदीप सिंह, पूर्व एनएसएस समन्वयक प्रो. राकेश यादव,डॉ. राज बहादुर यादव,डा.दिग्विजय सिंह राठौर, डा.रसिकेश,डा.सुनील कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, उपकुलसचिव अजीत सिंह, अमृतलाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव,डा.लक्ष्मी मौर्य,  डॉ. पी के कौशिक, श्याम श्रीवास्तव, इंद्रेश गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।

10:30 पूर्वान्ह शुरू होगा दीक्षांत समारोह

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में 10:30 पूर्वान्ह से अपराह्न 1 बजे तक होगा. सुबह 10.30 बजे कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल का विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर आगमन  होगा. 10.35 बजे से  संगोष्ठी भवन में दीक्षांत शुरू होगा. इस बार विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संबंधी काव्य पाठ की प्रस्तुति भी की जाएगी.

कुलपति प्रो वंदना सिंह अतिथियों  का स्वागत एवं विश्वविद्यालय की संक्षिप्त प्रगति आख्या प्रस्तुत करेंगीं. कार्यक्रम में  राज्यपाल द्वारा क्लिक करके डिजीलॉकर में उपाधियों एवं अंकपत्रों का अपलोड किया जाएगा. इसके बाद  जी द्वारा विशिष्टता प्राप्त  मेंधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी. कुलाधिपति द्वारा डॉ0 आशुतोष तिवारी, मुख्य अतिथि को डी0एस-सी0 की मानद उपाधि से सम्मानित

करना विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गाँव  तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों की आपसी प्रतियोगिता तथा खेलों में  प्रथम आने वाले बच्चों  को पुरस्कार वितरण किया जायेगा. राजभवन से प्राप्त पुस्तकें  प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भेंट की जाएगी.  इसके बाद कुलाधिपति जी अध्यक्षीय सम्बोधन होगा.

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से शिक्षक संघ में उबाल

0
प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से शिक्षक संघ में उबाल
प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से शिक्षक संघ में उबाल

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से शिक्षक संघ में उबाल

रामपुर जौनपुर। विकासखंड रामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनेथू में प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच एमडीएम को लेकर चल रहे विवाद जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम खाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ाकर लिखे जाने से इनकार करने पर नाराज प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश दुबे ने साजिश करके विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 8 की दिव्यांग व मानसिक मंद छात्रा शिवांगी दुबे की मां अनुराधा देवी को अपने प्रभाव में लेकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दिलवाया थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल में मामले के झूठा पाये जाने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया l

इससे तिलमिलाये प्रधान प्रतिनिधि ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिलवा कर थाने पर अनुचित दबाव डलवा कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया सम्मानित अध्यापक के सम्मान का सौदा करने के लिए प्रधान प्रतिनिधि ने सारा फरेब रचा है जबकि प्रधानाध्यापक के 30 वर्षों का कार्यकाल बेदाग रहा है 15 वर्ष से तो धनेथू में ही कार्यरत हैं‌ प्रधानाध्यापक को प्रताड़ित करने के लिए साजिशन कराए गए एफआईआर से शिक्षकों में आक्रोश है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने प्रशासन से मांग किया है कि बिना निष्पक्ष जांच पड़ताल किए, बिना किसी साक्ष्य और सबूत के मनगढ़ंत कहानी के आधार पर दर्ज किए गए एफआईआर को स्पंज किया जाए और विभाग से मांग किया है कि प्रधानाध्यापक को एमडीएम के कार्यों से विरत किया जाए अन्यथा की स्थिति में शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

नवरात्रि से पहले सभी सड़के हो जाएगी दुरुस्त

0

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष महासचिव व पदाधिकारीयों ने नगर पालिका परिषद ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो का किया निरीक्षण

जौनपुर जिले मे 3 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे विराट मां दुर्गा पूजनोतसव की तैयारी के संबंध में नगर की टूटी सडके ,गलियों एवं साफ सफाई तथा 12 अक्टूबर को होने वाले विराट मां दुर्गा की शोभायात्रा एवं विसर्जन की सुंदर व्यवस्था के संबंध में दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल एवं महासचिव मनीष गुप्ता तथा महासमिति के सदस्यों के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार एवं जल निगम निर्माण खंड नगरी इकाई के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, ठेकेदारों के साथ नगर के विसर्जन घाट, नखास ओलन्दगंज मैहर मंदिर रोड, ईदगाह से नईगंज रोड, पॉलिटेक्निक से रूहट्टा ओलन्दगंज, चहारसू ,कोतवाली शकरमण्डी होते हुए कुत्तुपुर तक। साथ मे पान दरीबा किला से मानिक चौक होते हुए सिपाह तक।

कोतवाली से भंडारी, कचहरी रोड आदि विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर मां दुर्गा पूजा प्रारंभ होने से पूर्व जर्जर सड़को की मरम्मत कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसी संदर्भ में बताया गया कि नगर की जर्जर सड़को के मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो चुका है जो नवरात्रि से बहुत पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।

धर्म परिवर्तन के मामले में पांच लोग गए जेल 

0

#Five people went to jail in case of religious conversion

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के पट्टी जमालपुर में धर्म परिवर्तन कराने वाले पांच व्यक्ति  गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों के  विरुद्ध  पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताविक  सुजानगंज पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त  गिरफ्तारउप निरीक्षक  घनानन्द त्रिपाठी ने संबंधित क्षेत्र में गरीब एवं अशिक्षित लोगों को गुमराह व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए हिन्दू धर्म को अन्ध विश्वास व पाखण्ड बताते हुए ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0-338/2024 धारा 299ए,196ए,191,302,115(2),352,351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से सम्बन्धित अभियुक्त गोकुल कुमार पुत्र रामलोटन ग्राम मारुफपुर थाना मछलीशहर ,प्रिन्स कुमार पुत्र रामकोमल ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज .शिव कुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुइधरा थाना सुजानगंज,. आद्या प्रसाद पुत्र स्व0 सुबरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज . रामधनी पुत्र रामलोटन ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा  को शुक्रवार को समय करीब 19.08 बजे को ग्राम जमालपट्टी बेलवार से हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया वहां से जेल भेज दिया गया । 

ललितपुर की घटना को लेकर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

0

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त किया जाय कार्यवाही :अरविन्द पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राज्य पाल को नामित छ: सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौपा गया!ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया की ललितपुर जनपद के नाराहट थाना क्षेत्र के गौना गांव में दंबगों के द्वारा व्यक्ति को मार-पीट कर जला देने के मामले में यह कहाँ कि इस प्रकार के गंभीर अपराध में अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिया जाये|जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है प्रदेश के मुखिया सिर्फ नारा देते हैं कि अपराधी सब प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में देखा जाए तो प्रति दिन कहीं न कहीं कुछ ना कुछ अप्रिय घटनायें होती रहती है|पुरे मामले पर प्रकाश डालते हुए श्री पटेल ने कहा कि उक्त गांव में साझे में बनाये गुम्मा बेचने के रुपये मांगने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव निवासी हुकुम सिंह पटेल ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व गुड्डू राजा निवासी ग्राम गौना के साथ दो लाख गुम्मा साझे में बनवाये थे। दोनों ने सात लाख रुपये में गुम्मा बेच दिए थे।उसके हिस्से के साढ़े तीन लाख रुपये नहीं दिए। रुपये मांगे तो कहा कि दे देंगे। छह सितंबर की रात 9 बजे उसके घर कृष्णगोपाल सिंह, गुड्डू राजा, रवि राजा, युवराज राजा, जीवाजी राव, शिवपाल सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ आए। घर में घुसकर मारपीट करते हुए कुर्सी, ट्रैक्टर आदि सामान में तोड़फोड़ कर भाग गए। रास्ते में गौना स्टैंड पर उसका पुत्र इंदल सिंह मिला। आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर बाइक तोड़ दी। किसी प्रकार इंदल जान बचाकर भागा। पीड़ित का हालत गम्भीर बताया जा रहा है| इस दौरान सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने छ: सूत्रीय मांग निम्नवत् हैं|


1-पीड़ित परिवार को परमानेंट सरकारी सुरक्षा प्रदान किया जाए।
2-पीड़ित एवं परिवार जनों को तत्काल शस्त्र लाइसेंस मुहैया किया जाए।
3-सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिया जाए।
4-पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का आर्थिक मदद किया जाए।
5-पीड़ित परिवार में एक सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।
6-पीड़ित पक्ष इंदल पटेल का भट्ठे में लगाई गई धनराशि तत्काल गुड्डू ठाकुर से बसूलकर मुहैया कराई जाय!
इस दौरान त्रिभुवन सिंह पटेल,सरोज कुमार,राजकुमार सिंह पटेल,धीरज यादव,रवि प्रकाश पटेल,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,अवधेश मौर्य,जय मंगल मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे|

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल विजिटर डॉक्टर योगेश दुबे का हुआ स्वागत

0

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मॉनिटरिंग कमेटी के स्पेशल मॉनिटर विजिटर डॉक्टर योगेश दुबे उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर विजिट के दौरान आए डाक बंगले में एक शिस्ट मंडल के तहत उनसे मुलाकात की गई और उनका स्वागत भी किया गया।डॉ योगेश दुबे को पुष्प गुछ देकर स्वागत किया गया ।

डॉ योगेश दुबे ने मुलाकात के दौरान बताया कि दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण हेतु मानवाधिकारआयोग काफी संवेदनशील है। दिव्यांग जनों का पुनर्वास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें उनके करियर काउंसलिंग के साथ-साथ उनके करियर का भी आत्मनिर्भरता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रबंधक सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने दिव्यांगजन हेतु जनपद में एक राजकीय विद्यालय एवं प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने हेतु प्रस्ताव रखा। उक्त अवसर पर कैलाश नाथ प्रजापति जीवन प्रकाश श्रीवास्तव रविंद्र मिश्रा दीपक मिश्रा रहे। डॉ योगेश दुबे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य रह चुके हैं। डॉक्टर दुबे बाल अधिकार मानवाधिकार एवं दिव्यांगजनों हेतु सक्रिय रहे हैं।

चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ दो लोग गिरफ्तार

0

जौनपुर । सरपतहाँ पुलिस ने चोरी की आटो रिक्शा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार- किया है पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में उ0नि0 विजय शंकर सिंह मय हमराह हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना सरपतहाँ जौनपुर के द्वारा दो अभियुक्तों पंकज पुत्र श्रवण कुमार तिवारी निवासी ग्राम सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहाँ जनपद .सोनू शर्मा पुत्र चन्द्रभान शर्मा निवासी ग्राम वागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ को एक आटो रिक्शा UP 32 DN 7382 रंग हरा-पीला के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार दोनों के ऊपर 269/2024 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/317(2) BNS थाना सरपतहां पर पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी ।