ब्रिटिश काल में बनी कोतवाली,15 लाख 75 हजार रूपये में गिराई जाएगी
जौनपुर :ब्रिटिश काल के समय की बनी कोतवाली भवन अब गिराई जाएगी,कोतवाली के जर्जर भवनो की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है अब ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ होगी बुधवार को थाना कोतवाली के जर्जर भवनों की नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह यादव व क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर अनुपम सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र के समक्ष पूर्व मे कराये गये पेपर मे गजटो के क्रम मे भिन्न-भिन्न जिलों के नीलामी लेने वाले फर्मे जिसमें कुल 43 फर्मो ने भाग लिया था जिसमें से सरकारी बोली 9 लाख 3 हजार रूपये थी कुल 43 फर्मो के द्वारा नीलामी प्रक्रिया थाना कोतवाली परिसर मे खुले तौर पर की गया फर्म द्वारा ,क्रमश बोली की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी l
सबसे अधिक बोली 15 लाख 75 हजार रुपये जे0 पी0 इण्टर प्राइजेज प्रयागराज के मालिक द्वारा लगाई गई –सरकारी बोली -9 लाख 3 हजार रूपये से शुरू हुई नीलामी की धनराशि की बोली के पश्चात जे0 के0 इण्टर प्राइजेज प्रयागराज को टेंडर दिया गया नीलामी के प्रकिया के तहत ध्वस्तीकरण हेतु अधिक बोली लगाकर नीलामी प्रक्रिया ओपेन फर्म के नाम कर ली तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी यह कोतवाली ब्रिटिश काल के समय की बनी थी एक माह का समय ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए नीलामी प्राप्त करने वाली फर्म को दिया गया है फर्म के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है नीलामी कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह यादव उपजिलाधिकारी सदर नीलामी कमेटी के सदस्य- देवेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर -अनुपम सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मिथिलेश कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली रहे l
अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक
अखिलेश यादव की तरफ से फर्जी मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के परिवार को दिया दो लाख रूपये का चेक
जौनपुर : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के परिवार को दी आर्थिक मदद 5 सितंबर को बदलापुर के ग्राम अगरौरा थाना बक्सा निवासी मंगेश यादव की फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी, जिसका संज्ञान खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया और पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत जानकारी लेकर विधान परिषद में नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव को मंगेश यादव के घर भेजा और शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से पूरी जानकारी ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगेश के परिवार से मिलाकर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पूरी घटना की जानकारी दी जिसपर मंगेश के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से चेक के माध्यम से 2 लाख की मदद की है।
आज नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में मंगेश यादव के घर जाकर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, विधायक लकी यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती संगीता यादव, डा. जितेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, श्यामबहादुर पाल ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, रामजतन यादव, गुलाब यादव रीठी, ऋषि यादव, मनोज कुमार मौर्य, संजय यादव सहित अन्य सपाजनों के साथ मंगेश यादव के पिता राकेश यादव के नाम 2 लाख का चेक सौंप कर भविष्य में भी हर संभव मदद का वादा किया।
उक्त अवसर पर पत्र प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि पुलिस ने खुद स्वीकार किया की हमने एनकाउंटर किया है, और मुठभेड़ में दोनो तरफ से फायरिंग होती है। ये एनकाउंटर हुआ नही किया गया है जो हत्या है।ऐसे में हम सपा के लोग न्याय की मांग करते हैं।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं सांसद बाबूसिंह कुशवाहा और विधायक लकी यादव ने कहा कि ये सरासर हत्या है हत्यारी पुलिस पर मुकदमा लिखा जाए और इस कथित मुठभेड़ की भी न्यायिक जांच करा के दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
डेहुडा गांव से एक हप्ते से गायक 19 वर्षीय लड़की का अबतक पता नही ,लड़की के मा बाप परेशान है।
Jaunpur News जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डेहुडा गांव की एक महिला अपनी गुम हुई लड़की की तलाश मे पुलिस के रवैये से परेशान होकर दर दर भटकने को मजबूर है। अपनी पुत्री की खोज में बुधवार को न्याय की गुहार को लेकर महिला एसपी दरबार पहुची, पड़ोस के गांव की महिला पर आरोप लगाया कि उसको गायब करने में उसका हाथ है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक सिंगरामऊ थाना अंतर्गत डेहुडा गांव से एक हप्ते पहले गायब हुई उन्नीस वर्षीय लड़की का अबतक कुछ पता नही चल सका, लड़की की मां को अनहोनी की असंका है। आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची प्रमिला पत्नी सुबेदार उर्फ पप्पू डेहुडा निवासी लड़की की मां ने SP JAUNPUR को लिखित प्रार्थना पत्र दिया
शिकायत पत्र मे उसने पड़ोस के उक्त महिला पर आरोप लगते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 10 सितंबर की सुबह 11 बजे से गायब है। लड़की को गुंजन चौहान पुत्री हरिश्चन्द्र चौहान निवासी करनपुर, थाना सिंगरामऊ, ने लडकी को अपने साथ लिवाकर कही गयी, लेकिन आज तक उसका कोई पता नही चल रहा है। प्रार्थिनी उसके घर पूछने गयी तो उपरोक्त ने गाली-गुप्ता देते हुए कहा कि नहीं बताउंगी, तुमको जो करना हो कर लो, तुम्हारी लडकी को हमने भगा दिया है, मेरे यहां से चली जाओ नही तो मैं अपने मेली मददगार को बुलवाकर तुम्हारा हाथ-पैर तोडवा दूंगी। प्रार्थिनी रोने लगी और विनय करने लगी कि केवल मेरी लड़की को लौटा दीजिए।
लेकिन उपरोक्त गुंजन ने अपने मो0नं0-9140293494 से मो0नं0-7458999141 से बात करती थी। प्रार्थिनी डरी व सहमी हुई है कि कहीं प्रार्थिनी की लड़की नीतू के साथ कोई अप्रिय घटना ना कर दें। प्रार्थिनी लिखित सूचना थाना सिंगरामऊ पर दिया, लेकिन थाना अध्यक्ष सिंगरामऊ ने गाली देते हुए भगा दिया जिसके चलते मेरा सारा परिवार सामाजिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहा है , उसने एसपी को अपने किसी अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग किया है उक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही एवं प्रार्थिनी की लड़की की खोजबीन करवाने की बात कही।
नारायण वाटिका शाहगंज से मंत्री एके शर्मा ने की स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत
जौनपुर :उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाहगंज स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विधायकों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न हुई है जिसके कारण सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संकल्प ले कि उनके नेतृत्व में उनके आदर्शो का अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को क्रियान्वित कर रहे है तथा देश को विश्वगुरु बनाना चाहते है। उन्होंने आए हुए बच्चों से कहा कि अपने माता-पिता को भी जागरूक करें कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाए। संचारी रोग तेजी से न फैले इसके लिए स्वच्छता अति आवश्यक हो जाती है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई।
मंत्री के हाथों 21 दिव्यांगों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 51 लाभार्थियों को आवास की सांकेतिक चाबी और 11 को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 10 स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य भी सम्मानित किए गए। प्रभारी मंत्री के द्वारा रक्तदान शिविर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया। शाहगंज में स्वच्छता ही सेवा सप्ताह अभियान के तहत प्रभारी मंत्री द्वारा विधायकगण तथा अन्य के साथ झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। राज्यमंत्री मंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को आत्मनिर्भर विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, उनके जन्मदिवस पर आज जगह-जगह पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक संकल्प ले कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है और सफाई कर्मचारियों का सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणा से सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना की गई है जहां पर एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही।
विधायक शाहगंज श्री रमेश चंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किसी ने किया है तो वह हमारे मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए करोडों शौचालय देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी बच्चे सबसे पहले अपने अपना घर और आस पड़ोस स्वच्छ रखना शुरू करें।
विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा बिना भेदभाव के विकास किया जा रहे हैं केंद्र/राज्य सरकार गरीबों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है आज माननीय प्रधानमंत्री जी की जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है।
एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशू) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान का जो नारा दिया है उसी की वजह से आम जनमानस में परिवर्तन हुआ है लेकिन अभी भी कुछ लोग इस अभियान से जुड़ नहीं पाए हैं उन्हें भी स्वच्छता सप्ताह से जुड़ते हुए एक स्वच्छ समाज के निर्माण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष मां के नाम अभियान को प्रधानमंत्री ने मां से इसलिए जोड़ा है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति का अपनी मां के प्रति भावनात्मक जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि वायु और जल की नितान्त आवश्यकता होती है। आज हम प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर संकल्प ले कि अपने आसपास सफाई रखेंगे और पर्यावरण को प्रति जागरूक होंगे ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर हम जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे और उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सभी अधिशासी अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कुकुङीपुर के प्रसिद्ध दंगल मेला में पहलवानो को भेजी गई सूचना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
जौनपुर l सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर शिव मंदिर परिसर मे 20 सितंबर को लगने वाला प्रसिद्ध दंगल का आयोजन इस बार निरस्त कर दिया गया है। सभी पहलवानों को सूचना भेज दी गई है कि इस वर्ष ना तो कुश्ती के लिए रजिस्ट्रेशन होगा और ना ही दंगल प्रतियोगिता व दंगल मेला का आयोजन होगा , बता दे की इसके पूर्व मेले का आयोजन समाजसेवी स्व:सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व किया जाता था,विगत वर्ष मेले के एक दिन बाद ही उनका आकस्मिक निधन हो गया था ,जिसके चलते इस बार उनकी पहली पूण्यतिथि 22 सितंबर को मनाई जाएगी।
और राज बहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसलिए 20 सितंबर को लगने वाला प्रसिद्ध कुश्ती दंगल मेला का आयोजन निरस्त किया गया । अगले वर्ष से यह पुन: अपने निर्धारित तिथि पर आयोजन किया जाएगा ।यह जानकारी दंगल मेला के संयोजक सपा नेता विवेक यादव ने दिए।
दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों ने घिरना पर की फायरिंग
ग्रामीणों ने घेरकर चार चोरों को पकड़ा अन्य फरार ,दैहिक समीक्षा कर चोरों को बाइक समेत ग्रामीणों ने पुलिस को सोपा
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर चकवा बाजार में ज्वेलर्स एवं किराने की दुकान में सेंधमारी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेरा, ललकारने पर चोरों ने फायरिंग कर दी, लेकिन साहसी ग्रामीणों ने घेर कर चार चोरों को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार होने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीण ने पकड़े गए चोरों को बाईक समेत सौंप दिया और तहरीर देकर मामला दर्ज कराया ।
बता दें कि आनापुर चकवा बाजार में महेंद्र बिंद की किराना स्टोर की दुकान है सटी हुई शिवकुमार ज्वेलर्स की दुकान है, जिसमें रात को एक बजे खटर-पटर की आवाज सुनाई दी जिसके बाद छत पर सो रहे महेंद्र बिंद की आंख खुल गई वह छत से नीचे आए और लोगों को इकट्ठा किया जब चोरों की तरफ लाइट जलाई तो वहां देखें 7 से 8 की संख्या में चोर दीवाल तोड़ रहे थे ,इसके बाद घिरता देख सेंधमार चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, दो फायरिंग के बाद भी ग्रामीण हिम्मत नहीं हारी, चोर तीन बाइक से इटौरी की तरफ भागने लगे । इस दौरान लाठी डण्डे के दम पर ग्रामीण एक पल्सर बाइक समेत चार चोरों को पकड़ लिया और जमकर दैहिक समीक्षा कर दी । जबकि अन्य चोर बाईक समेत फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण के कब्जे से चार चोरों को अपने हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जिसके बाद महेंद्र बिंद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अन्य चोरो की तालाश मे जुट गई, पकड़े गए चोरों ने अन्य चोरी के मामलों की भी जानकारी दी, इसमें कई चोर शाहजहांपुर के हैं ।घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, केक के साथ-साथ भारत माता की जय वंदे मातरम के लगे नारे
जौनपुर: भारत के जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया संगठन जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय पांडेय राष्ट्रीय महामंत्री संगठन द्वारा नगर के एक स्कूल परमानतपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता कl दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फोटो पर पुष्प वर्षा के साथ तिलक भी लगाया गया l
केक भी काटा गया तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने शुभकामनाएं एवं उनका स्वस्थ एवं खुशहाल जीवनदीर्घायु की कामना प्रभु से किया इस दौरान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं जिसमें नरेंद्र मोदी विचार मंच के सभी पदाधिकारी गण तथा सदस्य महिलाए और पुरुष ऊपस्थित रहे l
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आवास लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी
प्रधानमंत्री बिना किसी भेदभाव के कर रहे काम, हर वर्ग को मिल रहा लाभ- विजय सिंह
खेतासराय (जौनपुर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विकास खण्ड शाहगंज के सभागार में मंगलवार को प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच विजय सिंह विद्यार्थी और एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चाभी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विद्यार्थी ने कहा आवास योजना का उद्देश्य हर बेघर को घर मुहैया कराना है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री बिना किसी भेदभाव का काम कर रहे है और हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।
बेघरो व कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्की छत देने का संकल्प लिया है जिसे पूरा करने में लगे हुए है। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया की इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में नाम शामिल करने हेतु बेघरों, एक या दो कमरों के कच्चे घरों या झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों का सर्वे किया जा रहा है। सत्यापन के पश्चात सूची में शामिल लोगों को नियमानुसार आवास दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाहगंज ब्लॉक में अब तक कुल सात हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत उमेश दिवेदी, दुर्गेश शर्मा, मोहम्मद अरशद, मिठाईलाल आदि मौजूद रहे।
दुनिया की समस्या को कम करना सबसे बड़ा धर्म: मौलाना वसीम अहमद
(जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग ओर स्थित प्रसिद्ध मस्ज़िद कुव्वतुल इस्लाम में जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुए मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि दुनिया की समस्या को कम करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि एक सच्चा धार्मिक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि उसकी जानकारी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोएं, वह निर्वस्त्र को वस्त्र प्रदान करें,किसी से घृणा न करें, अपनी बातों से किसी को कष्ट न पहुचाएं और माता-पिता की सेवा व सम्मान करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलाना एज़ाज़ ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है भाईचारे का मिशाल पेश करें और मिलजुल रहे। वही कार्यक्रम में सेक्रेटरी मिर्ज़ा अज़फ़र बेग और चेयरमैन वसीम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद उमर, वसीम अहमद, मोहम्मद ज़फ़र, मोहम्मद अजमद, मोहम्मद राशिद, डॉ. सलीम खान, नौशाद अहमद, मोहम्मद अतहर खान, मौलाना तैय्यब, आदिल, सालिम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुदस्सिर ने किया।
छोटे लाल यादव बने खुटहन ब्लाक के सफाई कर्मी अध्यक्ष
खुटहन [जौनपुर ] छोटे लाल यादव बने खुटहन ब्लाक के सफाई कर्मी अध्यक्ष मंगलवार को ब्लाक सभागार में समाज कल्याण शौरभ शेखर यादव के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार चुनाव आधकारी सर्वेश मौर्या रामसमुझ की उपस्थिति में व्लाक का चुनाव शकुशल सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार छोटेलाल यादव 98 मत से विजयी हुये वही प्रतिद्वन्दी कौशल यादव को 81 मत मिला। मन्त्री पद आशुतोष कुमार बंशल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार मौर्य को 91 मत प्राप्त हुये उनके प्रतिद्वन्दी अशोक कुमार को 87 मत मिले संगठन मन्त्री पद के उम्मीदवार नवीन कुमार को 96 मत व उनके प्रतिद्वन्दी प्रदीप कुमार गुप्ता को 82 मत प्राप्त हुये। संगठन मंत्री नवीन कुमार 96 मत से विजई हुए उनके प्रतिद्वन्दी प्रदीप कुमार गुप्ता को 82 मत मिले। दिनेश कुमार सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर आलोक सिंह पंकज कुमार तबरेज खान मोहनलाल गौतम बलवन्त सिंह, सुनील प्रजापति बिन्दू सुनील कुमार सिंह अरविन्द यादव, मदन चन्द यादव चन्द्रेश आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपास्थित रहे l