Home Blog Page 233

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

0
जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  
जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

जौनपुर :जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में नव नियुक्त लेखपालों को प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त लेखपालों से कहा कि पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे कि फील्ड में जाने पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण होता है। शासन और आमजनमानस की लेखपालों से उम्मीदें जुड़ी होती है। सभी लेखपाल कास्तकारो से अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें l 

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के आधार पर 249 अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल के रिक्त पद पर किया गया। नवचयनित 249 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 229 अभ्यर्थियों द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों में कार्यभार ग्रहण किया गया है। नवचयनित लेखपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 सितम्बर से प्रारम्भ किये जाने के शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में नव चयनित लेखपालों का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कार्यालय जिला कृषि अधिकारी सभागार जगदीशपुर जौनपुर का चयन अस्थायी रूप से किया गया है। 

उक्त प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) JAUNPUR नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर जौनपुर श्रीमती अर्चना ओझा तथा प्रधानाचार्य के रूप में तहसीलदार सदर जौनपुर को नामित किया गया है। नायब तहसीलदार सदर जौनपुर नितिन कुमार सिंह को प्रधानाचार्य/तहसीलदार सदर जौनपुर के सहयोगार्थ नामित किया गया है। 

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

प्रशिक्षण हेतु लेखपालों का 02 बैच बनाया गया है। प्रशिक्षण इस प्रकार से कराया जायेगा कि अभ्यर्थी 06 माह का क्लासरूम प्रशिक्षण तथा 06 माह का क्षेत्र प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए स्वयं और पूरे राजस्व परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) जौनपुर,श्रीमती अर्चना ओझा, डिप्टी कलेक्टर, ज्ञानप्रकाश यादव, डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जौनपुर व सौरभ कुमार, तहसीलदार सदर जौनपुर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न

0
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न

जौनपुर : आगामी दिनों में शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की एक आवश्यक बैठक महासमिति के केंद्रीय कार्यालय नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल कुमार अस्थाना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने सभी पूजन समितियां से निवेदन किया है की आगामी 15 सितम्बर 2024 को आयोजित पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आगे उन्होंने कहा कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा नगर के रिवर व्यू होटल पर विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी पुरस्कार वितरण व भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 15 सितंबर 2024 को किया गया है जिसमें दुर्गा पूजा समितियां व अन्य सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं  को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिसको लेकर नवचनित अध्यक्ष मनीष देव ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम प्रकाश यादव  गणेश साहू राम रतन विश्वकर्मा रवि शर्मा विष्णु गुप्ता आशीष त्रिपाठी चंद्रशेखर गुप्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार सदन में रखें। बैठक का सफल संचालन नव चयनित महासचिव मनीष गुप्ता ने किया।इस दौरान बैठक में गौरव श्रीवास्तव अमित गुप्ता संदीप जायसवाल राजन अग्रहरि शैलेंद्र मिश्रा आशीष रावत अभिषेक अग्रहरी अनित सिंह विवेक जायसवाल यश गुप्ता आदि महासमिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार महासचिव राहुल पाठक में व्यक्त किया।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  

0
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में मंगेश यादव के परिजनों से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश को मणिपुर नहीं बनने देंगे। प्रदेश सरकार की ठोको नीति और बुलडोजर पॉलिटिक्स का जवाब प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करके देगी।रविवार की रात आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आगरौरा गॉव पहुंचकर मंगेश के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जजों के द्वारा कराए जाने की मांग की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने भी परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने पीडीए फॉर्मूले से जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के धर्म की राजनीति को फेल किया है और भाजपा नेता पुरुषोत्तम रुपाला के बयान से जिस तरह से भाजपा का कोर वोट बैंक रहा क्षत्रिय समाज उससे हटा है उससे बौखलाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मणिपुर प्रयोग करना चाहते हैं मंगेश का फर्जी एनकाउंटर हो या फिर पिछले दिनों लखनऊ में छेड़खानी के मामले में योगी जी के द्वारा विशेष जाति और धर्म के लोगों का विधानसभा में नाम लिया जाना यह स्पष्ट करता है कि जब धर्म को एक दूसरे से लड़ाने में असफल हो गए, तो अब भाजपा जातियों को एक दूसरे के खिलाफ़ लड़ा रही है। सरकार द्वारा जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में एक नॉरेटिव गढ़ने का घटिया प्रयास है मुख्यमंत्री जी वह दिन भूल गए जब उनके ऊपर दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमे थे,जिसे इन्होंने अपनी सरकार में खुद हटाया है और लोकसभा के भीतर अपनी सुरक्षा को लेकर फूट-फूट कर रो रहे थे। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि मैं मंगेश के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह कहना चाहता हूं कि देश में विधि का शासन है यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा ना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लट्ठ से। अपराधियों को सजा देने का सरकार का दोहरा मापदंड सरकार के जातिगत चरित्र को उजागर करता है देश और प्रदेश के दलित और पिछड़े इसका हिसाब चुकता करेंगे। सरकार की ठोको नीति और बुलडोजर पॉलिटिक्स का जवाब जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करके देगी।

जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 

0
जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 
जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 

जौनपुर के 27 पुलिस कर्मी  प्रशस्ति पत्र से सम्मानित 

जनपद जौनपुर के 27 पुलिस वालो को आज नकद व  प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मान किया गया वर्ष 2023 में ऑपरेशन कनविक्शन को सफल बनाने हेतु मॉनिटोरिंग सेल,अभियोजन अधिकारी, पैरोकार एवं कोर्ट मुहर्रिर के आपसी समन्वय से माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद स्तर के टॉप 10 अपराधियों को सज़ा तथा अन्य गंभीर मामलों के अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा हुई।  

उक्त सराहनीय कार्य के लिए  शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उप निरीक्षक  को 1500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र, तथा हेड कांस्टेबल को 1000 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र तथा कांस्टेबल को 500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र कुल 27 लोगों को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े ; राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    


शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  

0
शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  
शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  

जौनपुर ,शाहगंज नगर नगर के पक्का पोखरा के समीप श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव समिति द्वारा गणेश जी का विधि विधान द्वारा पूजन आरती दिया जा रहा हैं इस अवसर पर आयोजक जन में शिव शंकर  जायसवाल ने इस कुछ दिनों से के अवसर पर सभी भक्तों को पंडाल में आकर गणपति बप्पा काआशीर्वाद प्राप्त करने का निवेदन किया है अब बता दे की इस समिति के पंडाल मेंशिव शंकर जायसवाल, के साथ ही किशन अग्रहरी, दिनेश मोदनवाल,  किशोरी जायसवाल, सचिन प्रजापति, बच्चा जायसवाल, संदीप मोदनवाल, निलेश, दीपक माली, रवि यादव,अप्पू,रवि प्रजापति,आदि महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई।

खेतासराय:शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन

0
खेतासरायशोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन
खेतासरायशोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन

खेतासराय (जौनपुर) नगर में गणेश चतुर्थी को घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने धूमधाम और श्रद्धा के साथ गणेश उत्सव मनाया। पूजनोत्सव के अगले दिन रविवार की रात्रि श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाल कर जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का पानी में विसर्जन किया। कन्या विद्यालय के पास अजय साहू बब्लू ने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित किया था।‌ गणेश चतुर्थी को पूजनोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अगले दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर शोभायात्रा काली मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद आजाद नहर में विसर्जन किया गया।‌ शोभायात्रा में मनीष धर्मरक्षक, संजय कुमार विश्वकर्मा, शांति भूषण मिश्र, अनिल प्रजापति, पप्पू पटवा, बृजनाथ जायसवाल, अमित गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  

0
शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  
शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  

 शिव गोविंद आटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन 

जौनपुर:  महराजगंज के  शिव गोविंद आटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न मुख्य अतिथि के रूप मे मनोज अग्हरी रहे उद्घाटन समारोह को संम्बोधित करते हुए कहा कि इस हिंरो मोटोकॉर्प ऐजेंसी के खुलने से इस क्षेत्र मे दो पहिया वाहन खरीदने एव सर्विस कराने में आराम हो गया और जो कस्टमर जौनपुर जाकर नये वाहन एवं सर्विस कराने में  समस्या होता था अब वो समस्या से निदान मिलेगा और यहां नये वाहन लेने पर दाम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा जो जौनपुर मे रेट सुविधा रहेगा वह पूरी सुविधा शिव गोविंद आटोमोबाइल्स मे मिलेगा l

क्षेत्रीय लोगों से अपिल किया कि इस आटोमोबाइल्स को आप लोग खूब आशीर्वाद दिजिए जिससे इसका नाम पूरे जिले मे पहुंचे उन्होंने कहा हमसे जो भी सहयोग की अपेक्षा करेंगे हम हमारा पूरा फर्म सहयोग करेगा वहीं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया और कहा कि कस्टमर भगवान का रुप होता है और इनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना ही शिव गोविंद आटोमोल का आगे चल कर काम बोले यही अपेक्षा रहेगा उद्घाटन समारोह मे मुख्य रूप से विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई,राजनरायन बिन्द,कैलाश सोनकर,राजबहादुर यादव, सगीता यादव, राहुल त्रिपाठी, राजनाथ यादव, केशजीत यादव,रुक्सार अहमद, महेंद्र यादव, राजन यादव, रमापति यादव,संन्दीप यादव, जयदीप यादव आर बी यादव सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।।

राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि

0
राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि
राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि

जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आज स्व राजा जौनपुर की पचीसवी पुण्य तिथि मनाई गयी । महाविद्यालय के नव निर्वाचित प्रबंधक सत्यराम प्रजापति प्राचार्य डॉ शंभू राम ने दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । सभी शिक्षक एवम शिक्षणेतर कर्म चारियों ने राजा साहब की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महविद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने कहा कि स्व राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । कुशल राजनीतिज्ञ महादानी विद्यानुरागी, जानकार प्रखर राष्ट्रवादी विचार धारा के पोषक थे । स्वतंत्र भारत के इतिहास में भी राजा साहब का महत्व पूर्ण योगदान था । आप तीन बार विधायक एक बार सांसद व विधानसभा में नेता विरोधी दल भी रहे । महाविद्यालय की स्थापना करके आपने शिक्षा के क्षेत्र में महत्व पूर्ण योगदान दिया है । प्रबंधक जी ने कहा कि राजा साहब के व्यकित्त्व व कृतित्व का अनुसरण करते हुए महाविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि

  पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित 

0
  पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित 
पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

जौनपुर : राष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिन रामानुजन सोसायटी आफ मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंस के तत्वाधान में आयोजित,” एडवांसमेंट, क्वालिटी एजुकेशन एंड इंस्पायरिंग स्कूल स्टूडेंट्स इन मैथमेटिक्स एंड साइंस थ्रू फेयर, एग्जिबिशन, क्वीज एंड डॉक्युमेंट्री (पार्ट -3)”पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन आर.एन. टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल, जौनपुर में किया गया। कार्यक्रम का प्रथम सत्र का संचालन डॉ सुशील कुमार तिवारी( प्रवक्ता टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर ) ने किया.कार्यक्रम के प्रारंभ में निबंध लेखन की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई तत्पश्चात दो जजों प्रोफेसर जेपी सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष भौतिक विभाग जमुहाइँ डिग्री कॉलेज एवं डॉ मनोज कुमार पाठक के सम्मुख वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ , जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। अगली कड़ी में डॉक्टर शोभनाथ सिंह (प्रेसिडेंट ऑफ रामानुजन सोसाइटी ऑफ मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंसेज एवं पूर्व विभागाध्यक्ष गणित टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर) ने कार्यशाला में आए हुए छात्र छात्राओं को ज्योमैट्रिक सीरीज एवं उसकी गणित में अनुप्रयोगता पर प्रकाश डाला एवं विश्व की महान गणितज्ञ में से एक रामानुजन के जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरक घटनाओं का वर्णन किया एवं छात्र-छात्राओं को ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर के जीवन में सफल होने का मंत्र दिया।

  पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित 


कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन डॉ मनोज कुमार पाठक( प्रवक्ता राज डिग्री कॉलेज जौनपुर ) ने किया. कार्यक्रम की दूसरे सत्र के प्रथम वक्ता डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी (डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर) ने “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में दशमलव प्रणाली के प्रभाव” पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अगली कड़ी में छात्रों को ” पैरलल इन्वर्स ” पर डॉक्यूमेंट्री चलचित्र दिखाया गया l कार्यक्रम के अंत मेंऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रोफेसर सत्य प्रकाश सिंह (विभागाअध्यक्ष टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर )ने सभी छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों को कार्यशाला में प्रतिभा करने के लिए प्रेरित किया और आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार पाठक ,डॉक्टर विजय यादव ,डॉ मेहंदी, डॉ एस एन सिंह,आशीष मौर्या, अमरेंद्र सिंह श्री अवधेश अग्रहरि ,श्री नरेंद्र मिश्रा ,श्री विनय यादव उपस्थित रहे

शाहगंज के बड़ागांव का ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी 12 सितंबर को,तैयारी शुरू    

0

शाहगंज के बड़ागांव का  ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी 12 सितंबर की तैय्यारी शुरू  

शाहगंज [ जौनपुर ] शाहगंज के बड़ागांव  में ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दे की बड़ा गांव सदरे हुसैनी मिशन के नेतृत्व में होने वाले ऐतिहासिक जुलूस की स्थापना मीर औलाद हुसैन ने पहली बार 1904 में किया था जिसके सिलसिले में आज भी जुलूस आठ रविअव्वल रौज़ा पंजे-ए शरीफ से निकाला जाता है।
इस जुलूस को 12 सितंबर 2024 बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित स्थान से निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां सप्ताह पूर्व से ही हो रही हैं। इस ऐतिहासिक जुलूस में देश के विभिन्न स्थानों से लाखों अक़ीदतमंद पहुंचकर सय्यदा के लाल का पुर्सा देते हैं। हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर ने बताया। जुलूस में शामिल होने वाले ज़ायइरीनों के खिदमत के लिए गांव का हर व्यक्ति हमेशा तैयार रहता है। ताकि जुलूस में शामिल होने वालों के लिए किसी प्रकार की कोई दुश्वरी ना हो। और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाता है। शाहगंज रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप से आने वालों के लिए शाहगंज से निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की जाती है। हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी सैयद परवेज़ मेहंदी शहर अरसी ने मज़लूम-ए कर्बला की आल का पुर्सा देने के लिए देश के तमाम इमाम हुसैन से मोहब्बत करने वाले को शामिल होने की अपील की है।