Home Blog Page 234

शाहगंज के बड़ागांव का ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी 12 सितंबर को,तैयारी शुरू    

0

शाहगंज के बड़ागांव का  ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी 12 सितंबर की तैय्यारी शुरू  

शाहगंज [ जौनपुर ] शाहगंज के बड़ागांव  में ऐतिहासिक जुलूस-ए अमारी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दे की बड़ा गांव सदरे हुसैनी मिशन के नेतृत्व में होने वाले ऐतिहासिक जुलूस की स्थापना मीर औलाद हुसैन ने पहली बार 1904 में किया था जिसके सिलसिले में आज भी जुलूस आठ रविअव्वल रौज़ा पंजे-ए शरीफ से निकाला जाता है।
इस जुलूस को 12 सितंबर 2024 बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित स्थान से निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां सप्ताह पूर्व से ही हो रही हैं। इस ऐतिहासिक जुलूस में देश के विभिन्न स्थानों से लाखों अक़ीदतमंद पहुंचकर सय्यदा के लाल का पुर्सा देते हैं। हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर ने बताया। जुलूस में शामिल होने वाले ज़ायइरीनों के खिदमत के लिए गांव का हर व्यक्ति हमेशा तैयार रहता है। ताकि जुलूस में शामिल होने वालों के लिए किसी प्रकार की कोई दुश्वरी ना हो। और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाता है। शाहगंज रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप से आने वालों के लिए शाहगंज से निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की जाती है। हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी सैयद परवेज़ मेहंदी शहर अरसी ने मज़लूम-ए कर्बला की आल का पुर्सा देने के लिए देश के तमाम इमाम हुसैन से मोहब्बत करने वाले को शामिल होने की अपील की है।

भारत विकास परिषद शौर्य जौनपुर ने मनाया तीज उत्सव

0

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा सावन एवं तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक भूमिका में डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. प्रियंका श्रीवास्तव तथा कंचन पाण्डेय, डा. शिल्पी सिंह, अंजू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रविन्दर कौर, सुधा पाण्डेय द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया। नई सदस्य रोली श्रीवास्तव ने कजरी गायन किया। इसके पश्चात संस्था की सभी महिला सदस्यों द्वारा संगीतमय अन्ताक्षरी और विभिन्न प्रकार की रचनात्मक प्रतिस्पर्धा की गयी।

जिसमें थाली सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी निगम को प्रथम, मीनू श्रीवास्तव को द्वितीय एवं प्रियंका पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चूड़ी डालो प्रतियोगिता में रंगोली सिंह प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय एवं मीनू श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिक चेयर में डा. एकता कन्नौजिया प्रथम व साधना जायसवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों के गेम में दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय को प्रथम, आलोक सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय को प्रथम, अपेक्षा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या ने कहा कि शौर्य निरन्तर सेवा और संस्कार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। साथ ही साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित आज का ये कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मण्डल के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा संस्था की सभी महिला सदस्यों को श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप दी गयी।

संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डा. पूनम सिंह, सावित्री सिंह, निशा गिरि, जया सिंह, रीना उपाध्याय, सरस्वती पाण्डेय, वन्दना सरकार, शालिनी श्रीवास्तव, खुशबू निगम, अनीता सिंह, सुस्मिता सिंह, ज्योसना साहू, कंचन मिश्रा, बबिता उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।

राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

0
राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    
राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

भारतीय राजनीति के परोधा,जनसंघ के संस्थापक सदस्य राजा जौनपुर यादवेन्द्र दत्त जी की पुण्यतिथि पर विशेष” 

Raja Jaunpur Yadvendra Dutt Dubey Special : रियासत के 11वें नरेश राजा जौनपुर यादवेन्द्र दत्त दुबे का जन्म-07-दिसम्बर- 1918 को तथा इहलोक का त्याग 09-09-1999 को प्रातः 09 बजे वाराणसी में हुआ था।10वें नरेश पिता राजा श्री कृष्ण दत्त की मृत्यु के पश्चात 27 वर्ष की आयु में आपका राज्याभिषेक वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। बाल्यकाल से ही पठन पाठन में अभिरुचि एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लगाव जुड़ाव आपके स्वभाव में था। क्षेत्रीय जनों से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेताओं का हवेली स्थित राजमहल में आने जाने वालों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता थी।                          

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना (27-09-1925) के कुछ ही वर्षों बाद नागपुर से नाना जी देशमुख को इस दायित्व के साथ जौनपुर भेजा गया था कि जौनपुर रियासत को प्रभावित करने तथा तेजस्वी युवा यादवेन्द्र दत्त जी को संघ कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए तैयार करने का कार्य करें। प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि नाना जी देशमुख को हवेली तक पहुंच बनाने एवं प्रभावीत करने में हफ्तेभर का समय लगा । राजा साहब संघ के कार्यक्रम एवं नाना जी देशमुख के व्यवहार से इतने प्रभावित व सक्रिय  हुए कि केवल जौनपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के संघ प्रभारी बनाए गए। यही नहीं सर संघचालक से लेकर राष्ट्रीय हित के चिंतन से जुड़े अनेकानेक नेताओं का हवेली में जमावड़ा लगने लगा। चहल-पहल इतनी बढ़ी कि रात्रि कालीन बैठकों का दौर शुरू हुआ।

राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

राजा साहब की पुञी कुंवर पद्मा दीदी का कहना है कि हवेली स्थित राजमहल के दरबार हाल में राष्ट्रीय महत्व के गम्भीर विषयों पर गहन चर्चा हुआ करता था। उस दौर में गोपनीय बैठकों एवं गहन चर्चाओं का ही परिणाम हुआ कि “”भारतीय राष्ट्रीय जनसंघ “” की स्थापना की घोषणा दिल्ली में-21-10-1951को की गई। जिसका चुनाव चिन्ह दीपक था। कांग्रेस विरोधी जयप्रकाश नारायण जी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के दौर में देश के सभी दलों का विलय करके “जनता पार्टी” -23 जनवरी 1977को बनी। लेकिन सत्ता केवल 28 महिने चला सकी। पुनः जनसंघीयों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 06 -04-1980को बनाया, जिसका चुनाव चिन्ह कमल का निशान है।      

प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम चुनाव (1952) में राजा साहब को स्टार प्रचारक के तौर पर प्रस्तुत किया गया। आपके ओजस्वी भाषण , वाकपटुता और याददाश्त का सभी लोहा मानते थे। टिकट बंटवारे में आपकी अहम भूमिका होती थी। राजा साहब स्वयं 03 बार विधायक,  02 बार सांसद रहे। जब भी चुनाव मैदान में रहे बीबीसी लंदन से आपके चुनाव का कवरेज सुर्खियों में होता था। एक बार तो बीबीसी लंदन ने यहां तक कहा था कि -जौनपुर रियासत के राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे एवं समाजवादी डॉ राममनोहर लोहिया के विरुद्ध लड़ने के लिए कोई कांग्रेसी प्रत्याशी नहीं तैयार हो रहा है। जबकि उस दौर में पुरा देश कांग्रेसमय था।      

राजा साहब के प्रभावी व्यक्तित्व व आकर्षण को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जनसंघ का प्रत्याशी जौनपुर से (1963) में घोषित किया गया था। हवेली से ही पुरे चुनाव का संचालन हो रहा था। लेकिन बाहरी प्रत्याशी होने के नाम पर हार का सामना करना पड़ा था। राजा साहब उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा लोकसभा में रहते हुए विदेशी मामलों से जुड़े रहे और विदेशी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भी किया। हवेली में द्वितीय सरसंघचालक गुरु गोलवरकर,भाऊ रांव देवरस,,वेणु गोपालन, भारत रत्न नाना जी देशमुख,पं दीनदयाल उपाध्याय,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र, बाबू जगजीवन राम सहित लगभग सभी दलों के महत्वपूर्ण नेताओं का आना जाना लगा रहता था।  

राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

राजा साहब को हिन्दी,अंग्रेजी ,संस्कृत भाषा ,कला, विज्ञान विषयों के साथ साथ ज्योतिष की भी अच्छी जानकारी थी। जिसकी मिसाल है कि ” हवेली स्थित एक चंदन का पेड़ जो सुख गया था। राजा साहब ने उसे कटवा कर इस निमित्त रखवा दिया था कि जब मैं शरीर त्याग करूंगा तो इसी लकड़ी से मेरा दाह संस्कार किया जाएगा। हुआ भी ऐसा ही।   09-09-99 को प्रातः 09 बजे जब राजा जौनपुर ने देह त्याग किया तो हवेली में जो जनसैलाब उमड़ा वह अद्वितीय था। हवेली से रामघाट तक ऐसा लगा पुरा जनपद इस यात्रा में सामिल है। नभूतो नभविष्यति। जानकर आश्चर्य होगा कि-“””राजा साहब के चिता की आग लगातार प्रज्वलित है। यही आग आज भी शवदाह में प्रयोग किया जा रहा है।””” राजा साहब जौनपुर की चर्चा करते ही पुराने लोगों द्वारा अनेकानेक संस्मरण सुनने को मिलते हैं। वास्तव में राजा यादवेन्द्र दत्त जी का जीवन जनपद जौनपुर, समाज, एवं राष्ट्र के लिए समर्पित था। 2014 से केन्द्रीय सरकार एवं अनेक राज्यों में शासन सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार को ऐसे समर्पित विभूतियों को याद करना चाहिए -ऐसा जौनपुर जनपद की जनता अपेक्षा करती है।वास्तव में राजा जौनपुर की पुण्यतिथि पर यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ओम् शांति शांति शांति ।

सुधाकर शुक्ला असि.प्रोफेसर पत्रकारिता एवम जनसंचार, आर एस केडी पीजी कालेज जौनपुर

जौनपुर समाचार: पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्टार्टअप’इनोवेशन फॉर यू’कॉफी टेबल बुक में स्थान

 

सामाजिक संस्था जे सी आई शाहगंज सिटी का 9 सितंबर से आगाज

0
सामाजिक संस्था जे सी आई शाहगंज सिटी का 9 सितंबर से आगाज
सामाजिक संस्था जे सी आई शाहगंज सिटी का 9 सितंबर से आगाज

Social organization JCI Shahganj City starts JC week from 9th September.

शाहगंज [जौनपुर] नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी 9 सितंबर से 15 सितंबर तक जेसी सप्ताह का आयोजन करेगी । हफ्ते भर प्रतिदिन जनोपयोगी और व्यक्तित्व विकास से संबंधित दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । संस्था के अध्यक्ष और जेसी सप्ताह चेयरमैन ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी दी ।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि भारत में जेसीआई के भारत में स्थापना के 75 साल पूरे होने पर इस बार पूरे भारत में डायमंड जेसी वीक मनाया जा रहा है । जेसीआई शाहगंज सिटी का जेसी सप्ताह जेसी ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा । 9 सितम्बर को संस्थापक सदस्यों का सम्मान किया जाएगा और सभी पूर्व अध्यक्षों को आभार पत्र भेजा जाएगा । 10 सितंबर को फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में डॉ सुनील दुबे द्वारा छात्र छात्राओं को सीपीआर ट्रेनिंग दी जाएगी और आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा । 11 सितंबर को पब्लिक इंटर कॉलेज में पर्यावरण पर क्विज कंपटीशन और वृक्षारोपण किया जाएगा । 12 सितंबर को स्लो साइकिल रेस होगी और प्रतिभाशाली मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा ।

13 सितंबर को निवेश पर सेमिनार और बी टू बी मीट का आयोजन होगा । 14 सितंबर को रॉयल ब्यूटी पार्लर में निशुल्क मेकअप ट्रेनिंग और वरिष्ठ महिला सरकारी कर्मी को सम्मानित किया जाएगा । 15 सितंबर को मानवीय कर्तव्यों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और डायमंड जुबली सेलिब्रेशन होगा ।

प्रेस वार्ता में पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जेसी सप्ताह मनाने के कारण और उद्देश्य के बारे में बताया । जेसी सप्ताह चेयरमैन संदीप यादव ने मीडियाकर्मियों से सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया । जेसी सप्ताह को चेयरमैन अश्विनी अग्रहरि ने आभार ज्ञापित किया । जेसी सप्ताह को चेयरमैन आशीष सोनी ने संचालन किया ।इस मौके पर पत्रकारों समेत पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, सुशील मोदनवाल, रोहित गुप्ता, दीपक सिंह आदि मौजूद थे ।

सराय ख्वाजा भादों छठ का मेला सम्पन्न

0
सराय ख्वाजा भादों छठ का मेला सम्पन्न
सराय ख्वाजा भादों छठ का मेला सम्पन्न

जौनपुर :भादों छठ का ऐतिहासिक मेला जो किसान मेला के नाम से चर्चित है मेला शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मेले में सराय ख्वाजा थाने के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी करते मेले में डटे रहे। किसान अपने अपने कृषि यंत्र जम कर खरीदारी किये। इस मेले में बलिया आजमगढ़ गोरखपुर के तथा स्थानीय ब्यापारी अपने अपने दुकान लगा कर जम कर बिक्री किये। जगह जगह बिरहा व कजरी का कार्यक्रम कर कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

सराय ख्वाजा भादों छठ मेले में जौनपुर के जाने माने संचालक व कवि संतोष यादव द्वारा कजरी व लोकगीत का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कजरी व बिरहा के तमाम कलाकार अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। इस कड़ी में गोरख नाथ यादव अपने मधुर सुर समान बाध दिया। तथा दमदार प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। तथा संचालन कवि संतोष यादव ने किया। तथा माल्यार्पण करवा कर सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की अपनी ही बंदूक से गोली चलने से मौत

शाहगंज:जानलेवा गड्ढों को ग्रामीणों द्वारा किया गया मरम्मत

0
शाहगंजजानलेवा गड्ढों को ग्रामीणों द्वारा किया गया मरम्मत
शाहगंजजानलेवा गड्ढों को ग्रामीणों द्वारा किया गया मरम्मत

मुख्य राजमार्ग पर जानलेवा गड्ढों को ग्रामीणों द्वारा किया गया मरम्मत

शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव यूनियन बैंक के समीप लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढों में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से किया जिसका मीना से कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो। ग्रामीणों ने स्वयं से ही गड्ढा भरने का बीड़ा उठाया।आपको बता दे की पिछले दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान भी गवा दी। अब हालात ये हो गया है आए दिन दोपहिया वाहन का एक्सीडेंट हो रहा है। रविवार को सुबह उक्त गांव निवासी फरहान ने स्थानीय लोगों की सहायता से मुख्य मार्ग के गढ्ढे में ईंट पत्थर और मिट्टी भर कर मरम्मत कार्य किया गया जिसकी राहगीरों ने सराहना की।

JAUNPUR NEWS: भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की अपनी ही बंदूक से गोली चलने से मौत

भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की अपनी ही बंदूक से गोली चलने से मौत

0
भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की अपनी ही बंदूक से गोली चलने से मौत
भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सिपाही की अपनी ही बंदूक से गोली चलने से मौत

JAUNPUR CRIME: जौनपुर में भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे सरकारी गनर की अपनी ही गन से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बीजेपी नेता के फार्म हाउस पर हुई घटना मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आनन फानन में आरक्षी को घायल अवस्था में लोगो ने अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के डाक्टरों ने सिपाही को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया l

जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में आज सुबह एक दुखद घटना घट गई यहाँ उक्त गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में लगाए गए दो सिपाहियों  में एक की गोली लगने से मौत हो गई ,MANOJ SINGH में मल्हनी विधान सभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार थे चुनाव हार गए थे, उन्ही की सुरक्षा में लगे उनके फार्म हाउस पर रत्नेश प्रजापति नामक आरक्षी की आज सुबह 6 बजे अपने असलहे की सफाई कर रहा था साफ तभी सर में गोली लगी और मौत हो गई।आननफानन में लोगो ने जिला अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही अलीनगर मऊ जनपद का रहने वाला था। उसके परिजन पहुचे जिला चिकित्सालय शव गृह पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल है पुलिस ने पंचनामा कर शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस  इस मामले पर एसपी SHAILENDRA SINGH ग्रामीण ने बताया की रत्नेश नाम के आरक्षी को भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिंह की उनकी सुरक्षा में लगाया गया था आज सुबह उनकी अपनी ही बन्दुक से सर में गोली लगने से मौत हो गई पुलिस मामले की जाँच में लगी l

JAUNPUR NEWS: पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्टार्टअप’इनोवेशन फॉर यू’कॉफी टेबल बुक में स्थान

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्टार्टअप’इनोवेशन फॉर यू’कॉफी टेबल बुक में स्थान

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्टार्टअप'इनोवेशन फॉर यू'कॉफी टेबल बुक में स्थान
पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्टार्टअप'इनोवेशन फॉर यू'कॉफी टेबल बुक में स्थान

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर के स्टार्ट अप इनक्यूबीटी और विश्वविद्यालय के एल्युमनाई, शेखर आनंद और कुसुम आनंद द्वारा स्थापित स्टार्टअप, हीथॉक्स-के प्राइवेट लिमिटेड, को नीति आयोग,भारत सरकार के “इनोवेशन फॉर यू” कॉफी टेबल बुक के छठे संस्करण में शामिल किया गया है। इस विशेष संस्करण में पूरे भारत के 50 प्रमुख उद्यमियों के नवाचारों और प्रयासों को प्रस्तुत किया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए यह उपलब्धि है।

यह पहल अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के तहत पहली बार की गई है, जिसमें जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट अप्स को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। अटल इनोवेशन मिशन के इनक्यूबेटर नेटवर्क ने इन स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन और फंडिंग सहायता देकर उनके नवाचारों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वे समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें।

‘इनोवेशन फॉर यू’ के छठवें संस्करण में हीथॉक्स-के के साथ-साथ देश के 50 अग्रणी उद्यमियों की प्रेरक कहानियों को शामिल किया गया है, जो डायग्नोस्टिक्स, ड्रग डिस्कवरी, बायोइंजीनियरिंग और थेरेप्यूटिक्स जैसे क्षेत्रों में अनूठे समाधान पेश कर रहे हैं। यह बुक भारत की जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में परिवर्तनकारी क्षमताओं और सतत विकास के प्रति कटिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में, हीथॉक्स-के को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित ‘मेडिकल एशिया 2024’ में टॉप 10 स्टार्टअप्स में भी चयनित किया गया। इस आयोजन के दौरान, कंपनी के सीओ-फाउंडर शेखर आनंद ने सिकल सेल और बीटा थैलासीमिया के लिए घर बैठे जाँच किट के विकास पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, थाईलैंड में इन किट्स के वैलिडेशन को लेकर एक अनुबंध भी किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर इनक्यूबेशन केंद्र के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार सहित परिसर के शिक्षकों ने बधाई दी है। वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर ने हीथॉक्स-के की इस सफलता को एक मील का पत्थर बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। ।

सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक विजय नाथ सिंह का सम्मान के साथ हुई विदाई 

0
सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक विजय नाथ सिंह का सम्मान के साथ हुई विदाई 
सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक विजय नाथ सिंह का सम्मान के साथ हुई विदाई 

रिटायरमेंट किसी रास्ते का अंत नहीं बल्कि यह खुले हवा की शुरुआत…

  • समारोह कर सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक को दी गई विदाई

खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज ब्लाक के तकनीकी सहायक सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को उनके सम्मान में सोंधी कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त विजय नाथ सिंह को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त नौकरी का अभिन्न अंग है। जो नौकरी कर रहा है वह सेवानिवृत भी होगा। अहम बात यह है कि सेवानिवृति के बाद उसे कैसे याद किया जाता है। उन्होंने विजय सिंह को अत्यंत कुशल और कर्मठ कर्मचारी बताया। तकनीकी सहायक विजयनाथ सिंह मनरेगा से 18 वर्ष अनवरत सेवा के पश्चात 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा रिटायरमेंट किसी रास्ते का अंत नहीं बल्कि यह खुले हवा की शुरुआत है। इस अवसर पर एपीओ राजकुमार गुप्त, जेई रमेश कुमार, शशिकांत, रामलवट यादव, वंदना सिंह, जाहिद खान, निसानाथ यादव, प्रेम चंद यादव, सचिव संजय यादव, कमलाकांत मौर्य मौजूद रहे।

  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

0
  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 
  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण व जागरूकता हेतु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी के नेतृत्व में शनिवार को उक्त कॉलेज में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा जागरूक किया गया। जागरूक कार्यक्रम में तम्बाकू नियंत्रण के सन्दर्भ में पेटिंग, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ का प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मोमेंटों और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही साथ शिक्षण संस्थानों के आस-पास दीवार पर तम्बाकू मुक्त का बैनर और पोस्टर भी लगाएं गए। इस दौरान डॉक्टर फैज़ान अंसारी ने तम्बाकू सेवन और धूम्रपान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युवा नशे के आगोश में डूबते जा रहे है। जिसे बचाने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। अपने जीवन में नशे को त्याग कर सैफल जीवन जीने का प्रयास करें, जो समाज के लिए भी एक मिशाल बन सके। इस अवसर पर अवधेश कुमार तिवारी, रश्मि सेठ, राधेश्याम टण्डन, विनीता मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रही।