Home Blog Page 249

जौनपुर- प्राथमिक विद्यालय के सामने कचरों का अम्बार,सफाई के नाम पर खाना पूर्ति

0

सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन!

जौनपुर-जहां एक तरफ सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत कजगांव मुँह चिढ़ा रहा है बता दे कि उक्त नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के अगल-बगल कचरों का अम्बार लगा हुआ है जिसके चलते आस-पास पूरी तरह से नरकीय बना हुआ है|जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है| वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ -सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है|

ऐसी स्थिति में देखा जाए तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से वहाँ विफल देखने को मिल रहा है| देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल जब विद्यालय पढ़ने आते हैं तो अगल-बगल लगी गन्दगी से विद्यालय के बच्चे भी परेशान रहते हैं सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है तथा लोगों को डेंगू,मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव ने बताया कि इस प्रकार की समस्या के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत कराने की बावजूद भी साफ-सफाई नहीं कराया जा रहा है| इस प्रकार के समस्या के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है|

आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ,अरविन्द पटेल

0

आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा :अरविन्द पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नामित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौंपा गया| ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया कि एससी,एसटी एवं ओबीसी आरक्षण में वर्गीकरण एवं कृमिलेयर को लेकर विदित हो कि हाल ही में मा.सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी,एसटी के आरक्षण में बंटवारे तथा क्रिमी लेयर लागू करने के लिए आदेश जारी किया गया था ऐसा प्रतीत होता है कि वंचितों के आरक्षण को बर्बाद करने की गहरी साजिश की जा रही है।एससी,एसटी एवं ओबीसी के हितों को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय अनुसार पांच सूत्रिय मुद्दों के साथ राष्ट्र व्यापी स्तर पर ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया।ज्ञापन सौपने के दौरान निम्न मांग किया|

1- एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण तथा क्रिमी लेयर लागू न किया जाय ,केंद्र सरकार से अनुरोध है कि संसद में बिल पास करके मा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जाए ताकि एससी एसटी के आरक्षण की मूल भावना से किसी तरह का खिलवाड़ ना हो सके।

2-ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत भी लागू हुए क्रीमी लेयर की व्यवस्था को समाप्त किया जाए एवं जिस तरीके से एससी एसटी को आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया गया है ठीक उसी अनुपात में ओबीसी को भी आरक्षण दिया जाए जिसके लिए संसद में बिल लाकर ओबीसी आरक्षण को संरक्षित किया जाए।

3-भारत सरकार से अनुरोध है कि लैटरल एंट्री तथा कॉलेजियम की व्यवस्था संसद में बिल लाकर कानून बनाते हुए पूर्ण रूप से बंद किया जाए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए, जिसके तहत ही माननीय न्यायपालिका को संचालित किया जाए।

4-भारत सरकार से अनुरोध है कि 2011 की जाति एवं आर्थिक जनगणना सार्वजनिक किया जाए व वार्गीक आबादी के अनुपात में एससी एसटी ओबीसी को संपूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।

5-प्राइवेट संविदा एवं सभी गैर सरकारी संस्थानों में भी ओबीसी एससी एसटी को वर्गिक आबादी के अनुपात में सम्पूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।ज्ञापन सौपने के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करते हुए मांग उपरोक्त पांच सूत्रीय मांग को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु केंद्र सरकार को आदेशित किया जाए ताकि देश के अंतिम पायदान वाले प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके और देश का चहुमुखी विकास हो सके तथा देश के साथ न्याय हो सके।इस दौरान नवनीत सोनकर,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,पिन्टू पटेल,मंगल मौर्य,अजय वर्मा,रवि पटेल,राजकुमार सिंह पटेल,समर बहादुर चौहान,सरोज पटेल,अवधेश मौर्य,शिवा,रविशंकर यदुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|

लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अशोक जाटव

0
लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अशोक जाटव
लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अशोक जाटव

मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करती है अशोक कुमार जाटव

जौनपुर।संघ लोक सेवा आयोग ने लेटरल एंट्री भर्ती के लिए बिना आरक्षण के भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया था।जिसे लेकर सियासी बवाल हो रहें हैं।इसी के सम्बंध में बुधवार को भाजपा नेता महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार हमेशा से दलितों-पिछड़ों व समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करतीं हैं। अशोक कुमार ने बताया कि यूपीएससी”लेटरल एंट्री” के जरिए सीधे उन पदों पर भर्ती पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग पेशों के विशेषज्ञों की संयुक्त सचिव और निर्देशक व उप सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। नौकरशाही में लेटरल एंट्री भर्ती की में घोर निन्दा करता हूं। महानगर उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए लेटरल एंट्री के जरिये नियुक्ति में आरक्षण के सिद्धान्त को लागू करने का फैसला प्रधानमंत्री पिछड़ों व दलितों की चिंता को दर्शाता है। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है

0
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है

 किसान दिवस पर खेती के साथ दी गई मशरूम यूनिट,मधुमक्खी पालन की जानकारी     

जौनपुर :किसान दिवस पर मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी पा कर जौनपुर के किसान हुए उत्साहित,बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। kisaan divas के अवसर पर उप निदेशक कृषि के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप निदेशक कृषि ने किसानों को बताया कि

खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है सभी पीएम किसान लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड बनवाकर आधुनिक खेती कर एव फसलों का बीमा कराकर अपनी समृद्धि कर सकते है।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. राकेश कुमार सिंह एवं डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने farmer day पर खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन, सिचाई प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा से किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक राजकुमार ने एकीकृत बागवानी, मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी दी।उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर और नैनो यूरिया के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, किसानों को फूलों की kheti,मशरूम की खेती, शहद की खेती करने का सुझाव दिया।

जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग

0
जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग
जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग

#जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग का आयोजन

  • विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई : अशोक सचदेव

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के परिसर में पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर यादव की 46 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पूर्व विधायक के जीवन चरित्र पर लोगों ने अपने-अपने विचार रखकर प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर यादव के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया । निरंकारी सत्संग प्रयागराज जौनपुर के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने विधायक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक संस्थान स्थापित करके महत्वपूर्ण योगदान दिया। सचदेव ना साथ सत्संग ब्रह्मज्ञान के बारे में लोगों को जानकारी दी। जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में उन्होंने कहां की भटके नहीं ज्ञान पर जाएं जात भेदभाव छोड़ें ।प्रेम के लिए दो लोगों का होना जरूरी है। चाहे उसमें भगवान रहे या मानव पशु हो या पक्षी एक दूसरे को प्रेम करें ।

जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग

प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि समाज से जुड़े रहने के लिए पूर्व विधायक ने उस समय मंत्री पद ठुकरा दिया था, कहा कि विधायक राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से 1974 में चुनाव जीते तो चौधरी चरण सिंह ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था, लेकिन मंत्री पद इस लिए ठुकरा दिया कि वह गांव और समाज में लोगों से मिलते जुलते रहे । क्षेत्रीय संचालक राजेश प्रजापति, कैलाश पाल, श्यामलाल साहू, रामबचन यादव ने उनके जीवन कृतियों के बारे में लोगों को बताया। पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और सत्संग समागम में लोगों को शिक्षा धर्म व एक दूसरे की मदद करने के लिए जागरूक किया। आयोजन कर्ता डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने सबके प्रति आभार जताया। इस मौके पर सपा की वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, शंकर दयाल, धर्मेंद्र यादव, अमलेश यादव ,धीरेंद्र यादव गुड्डू, सुनील यादव, आशीष यादव ,रोहित कुमार अंकुर यादव कान्हा, चंद्रभूषण यादव राम आसरे यादव, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालन राधे मोहन ने किया ।

यह भी पढ़े : शाहगंज,सरपतहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित हुए प्रो.अजय कुमार दुबे 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित हुए प्रो.अजय कुमार दुबे

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित हुए प्रो.अजय कुमार दुबे
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित हुए प्रो.अजय कुमार दुबे

जौनपुर :प्रो.अजय कुमार दुबे पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य नामित, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षा संकाय डीन और टी.डी. कॉलेज जौनपुर के शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे को कुलपति द्वारा वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य नामित किए गए हैं । नेवढ़िया क्षेत्र के रिकेबीपुर निवासी प्रोफेसर दुबे की शिक्षा टी डी कॉलेज जौनपुर से ही हुई है। एम.एड.अध्ययनरत रहते हुए 1997 में आपने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट( जेआर एफ) परीक्षा को उत्तीर्ण किया और 1998 से टी डी कॉलेज जौनपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर पद रूप में कार्यरत हैं । और महाविद्यालय की परीक्षा समिति में सहायक केंद्राध्यक्ष, प्राक्टोरियल बोर्ड, रोवर्स रेंजर्स ,क्रीड़ा परिषद सदस्य और महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मंथन के मुख्य संपादक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।


और देश-विदेश में आपके सैकड़ों रिसर्च पेपर और व्याख्यान ,सेमिनार और शैक्षिक संगोष्ठियों में प्रस्तुत करने के साथ ही साथ 7 पुस्तको का लेखन और सम्पादन कार्य ,विभिन्न शोध जर्नलों के संपादक तथा आपके निर्देशन में शिक्षा संकाय में 12 पी-एच. डी. शोधार्थियों ने शोध उपाधि प्राप्त किया है।प्रो.दुबे रोवर्स रेंजर्स के जिला कमिश्नर पद का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं तथा विगत वर्ष त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू,नेपाल में “शिक्षा विभूषण “सम्मान से अलंकृत किये गए थे।
जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं में आप सक्रिय रूप से जुड़े होने के साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई वर्षों तक जिला प्रमुख और प्रान्त उपाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं।


आपके पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद में सदस्य नामित किये जाने पर शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा, प्रो. रीता सिंह,डॉ. वंदना शुक्ला,सिंह,प्रो.श्रद्धा सिंह,डॉ.अरविंद कुमार सिंह,डॉ प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ गीता सिंह,डॉ. सुलेखा सिंह, डॉ सीमांत राय, डॉ. वैभव सिंह आदि ने हार्दिक प्रसन्नता, बधाई और शुभकामना व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े : शाहगंज,सरपतहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली

0
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली

#बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जौनपुर निकली जन आक्रोश रैली

जौनपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में हजारों की संख्या में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। यह रैली गांधी तिराहे से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट, शेषपुर, जोगियापुर, ओलन्दगंज, शाही पुल तथा कोतवाली से होते हुए सद्भावना पुल स्थित श्री नवदुर्गा शिव मन्दिर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के प्रारम्भ में भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के विमल सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के सन्तोष त्रिपाठी द्वारा अत्यन्त ऊर्जा से युक्त उद्बोधन दिया गया। सभी ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हो रहे अत्यन्त पीड़ायुक्त नरसंहार का विरोध किया और सो रहे हिन्दुओं को एकजुट होकर जागृत होने का संदेश दिया।

सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज, मठों इस सबकी रक्षा करने का आह्वान किया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ रैली का प्रारम्भ किया गया। इस रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधु प्रकाश शुक्ल, फलाहारी महाराज, सुशील मिश्र, दया निगम, अतुल मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, सन्तोष सिंह, पंकज सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, डा. कीर्ति सिंह तथा विभिन्न संगठनों भारत विकास परिषद शौर्य, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महासभा, व्यापार मण्डल, श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जेसीआई, रोटरी, लायन्स सहित तमाम संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS : शाहगंज,सरपतहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल नाथूपुर में शिविर का हुआ आयोजन

0

#Camp organized at PM Shri Composite School, Nathupur, Jaunpur

जौनपुर । पीएम श्री कंपोजिट स्कूल नाथूपुर सिरकोनी में जिला प्रोबेशन कार्यालय व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बाल अधिकार व मिशन शक्ति के तहत बुधवार को बृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवम प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला डॉ सुबाष सिंह डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह चंदन राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल अधिकार के तहत समस्त बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना हीआज के शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व पुनर्वास के विशेष पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है।


संचालन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें बच्चों की भविष्य को देखते हुए संबंधित नियम कानून के प्रति सजग करना तथा उनके जीवन के विकास हेतु समस्त उपक्रम करना है।
विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि स्पांसरशिप योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य बाल अधिकारों की संरक्षण हेतु समस्त बच्चों को संरक्षित करने हेतु उनके अधिकारों को दिलाने व जागरूक करने की सर्वाधिक जरूरत है ताकि जरूरतमंद एवं आवश्यकता वाले बालकों को इसका लाभ मिल सके। बाल श्रम खत्म करना भी मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर सुबाष सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं महिलाओं का सम्मान सुरक्षा व स्वालंबन हेतु सरकार व संस्था द्वारा संपूर्ण प्रयास किया जा रहा है । जिसका परिणाम है कि नारी सशक्तिकरण को एक नया आयाम मिला है।


महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि बाल विवाह चाइल्ड ट्रैफिकिंग बाल श्रम बंधुआ मजदूरी पोक्सो एक्ट अनाथ बालक लापता बच्चे बाल अपराध घटनाओं के ना शिकार हो इसके लिए विशेष सुरक्षा और दृष्टि की जरूरत है हर बालक पर नजर होनी चाहिए।बाल संरक्षण हेतु व्यापक दृष्टिकोण से करवाई करनी होगी ।


उक्त अवसर पर शिक्षिका भारती सिंह श्वेता पाल आकांक्षा अनिल मौर्य रितु गाैड अभिषेक खुशबू शालू बिंदु समीक्षा इत्यादि समस्त स्टाफ एवम संस्था की वालंटियर मौजूद रहे । बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि आज जरूरतमंद बालक, आवश्यकता वाले बालकों का संरक्षण सर्वाधिक जरूरी है । बाल अधिकारों के साथ-साथ इंसानियत का भी संरक्षण हो सके। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

शाहगंज,सरपतहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

0

JAUNPUR POLICE ENCOUNTER जौनपुर। शहगंज, सरपतहा थाने की पुलिस टीम ने दो बदमाश वांछित, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से देशी तमन्चा. जिन्दा कारतूस व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद।

जिले में एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान में बीती रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे थाना शाहगंज व थाना सरपतहां की संयुक्त टीम शाहगंज क्षेत्र के योगी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगे । बदमाशों द्वारा फायर किया गया जिस पर आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली बदमाशों के पैरों में लगी । व बदमाश घायल होकर गिर पड़े । घायल बदमाशों से पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्त राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर व मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर है ।

जिसे पुलिस टीम द्वारा थाना शाहगंज अन्तर्गत उसराभादी आने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, अभियुक्तो के पास से दो देशी तमन्चा.315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुआ, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 जौनपुर: 32 राजकीय विद्यालयों में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा 

0
 जौनपुर:32 राजकीय विद्यालयों में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा 
JAUNPUR NEWS

जौनपुर में बालिकाओं को विपरीत परिस्थतियों से सामना करने 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जायेगा ,जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), 18 पार्क रोड, लखनऊ द्वारा ’’रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’’ के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थतियों से सामना करने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने हेतु जनपद के चयनित 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं जिस हेतु प्रशिक्षक (मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) की आवश्यकता है। इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जौनपुर से आवेदन प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर निर्धारित है।

                     यह होंगे नियम व शर्तेः

 जनपद-जौनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु 12 सितम्बर, 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नही किया जायेगा। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक,कार्यालय, जौनपुर में जमा किया जा सकता है प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षक को तीन माह हेतु अधितकम रू0 15000 मानदेय दिया जायेगा मानदेय का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जायेगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण तीन माह होगी। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है।

प्रशिक्षण हेतु ऐसे खिलाडियों को चयन किया जायेगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट, जूडो, ताइक्याडो, कराटे, मान्यता प्राप्त खेल संघ ब्लैक बेल्ट, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर या सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया हुआ खिलाड़ी आवेदन करने हेतु पात्र होगें। चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने का इच्छुक हो। प्रशिक्षक के रूप में यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरूष प्रशिक्षक चयनित किया जायेगा।