Home Blog Page 250

वरासत अभियान से 2 माह में भूमि विवाद होगा ख़त्म,अवैध कब्जे होंगे कम     

0
वरासत अभियान से 2 माह में भूमि विवाद होगा ख़त्म,अवैध कब्जे होंगे कम     
JAUNPUR NEWS

# वरासत अभियान से दो माह में निपटाए जायेंगे जौनपुर के भूमि विवाद,जाने विस्तार से  

जौनपुर : उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकर यूपी में जमीनों के झगड़े ख़त्म करने के लिए राजस्व मुकदमो में कमी और भू माफियाओ द्वारा भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के मामलो में कमी लाने के लिए यूपी के सभी जिलों में विशेष वरासत अभियान चला या जा रहा है जिसमे जनपद जौनपुर भी शामिल है l

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-9 लखनऊ के निर्देश के क्रम में bhoomi varaasat अभियान 16 अगस्त द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए ,16 अगस्त  से 16 अक्टूबर  तक दो माह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश जारी किया गया है।डीएम जौनपुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की 16 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार तथा खतौनियों का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हे आनलाईन भरा जाना है।

01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश संख्या 9616/4-34ए/2018 (वरासत) दिनांक 29.10.2018 में दी गयी व्यवस्था ’’लेखपाल द्वारा आनलाईन जॉच की प्रकिया’’ के अनुसार कार्यवाही किया जाना है। 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा परिषदादेश में दी गयी व्यवस्था ’’राजस्व निरीक्षक जॉच एवं आदेश पारित करने की प्रकिया; के अनुसार कार्यवाही किया जाना, राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करना। 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2024 तक जिलाधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करना। 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2024 तक जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है।

 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनमें अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जाँच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नही है। 01 सितम्बर, 15 सितम्बर, 30 सितम्बर 2024 को जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में

 परिषद की वेवसाईट पर फीड करना एवं राजस्व परिषद द्वारा पाक्षिक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जायेगी। 16 अक्टूबर 2024 को जनपद द्वारा परिषद को निर्धारित प्रारुप पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे।

  मुख्य सचिव द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु यह निर्देश दिया गया है कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का दायित्व होगा कि प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए उपरोक्तानुसार भ्रमण कार्यकम तैयार करते हुए उसे सभी सम्बन्धित राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों को सूचित करें। जिन ग्रामों के अधिकतर काश्तकार अन्य स्थानो पर निवास करते हो उन ग्रामों पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता होगी। यह भी निर्देश दिया गया है कि उपजिलाधिकारी के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम की प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य शासकीय विभागों को भी सूचनार्थ एवं यथावांछित सहयोग हेतु प्रेषित की जाए। पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाए कि वे राजस्व निरीक्षक द्वारा आयोजित ग्राम राजस्व समिति की बैठक मे परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर व अन्य सम्बन्धी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहे ताकि राजस्व अभिलेखों पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अभिलेखों में एकरूपता रहे।

 निर्देशित किया गया है कि ऐसे काश्तकारों के लिए जो सामान्यतः ग्रामों में निवास नही कर रहे है या जिनका निर्धारित दिवस पर राजस्व ग्रामों में पहुँचना संभव न हो उनके लिए प्रत्येक तहसील में एक काउण्टर खोलते हुए अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जाए। उनकी सहायता के लिए हेल्प लाइन तथा जन सुविधा केन्द्रों का भी उपयोग किया जाये।

डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को अवगत कराया है कि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने हेतु चलाये गये अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराये तथा भ्रमण कार्यकम तैयार कराकर उसकी एक प्रति सम्बन्धित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को उपलब्ध कराते हुये एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें तथा एक-एक प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल उपलब्ध करायें। उक्त के साथ-साथ तहसील स्तर पर एक काउण्टर खोलते हुए अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जाए तथा खोले गये काउण्टर का फोन नम्बर मोबाईल नम्बर उपलब्ध करायें।

यह भी पढ़े : ज्योतिष रमेश तिवारी हत्या कांड के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास

यह भी पढ़े : शराब की दुकान के विरोध में डीएम जौनपुर को दिया ज्ञापन   

शराब की दुकान के विरोध में डीएम जौनपुर को दिया ज्ञापन   

0
शराब की दुकान के विरोध में डीएम जौनपुर को दिया ज्ञापन   
शराब की दुकान के विरोध में डीएम जौनपुर को दिया ज्ञापन   

JAUNPUR NEWS जौनपुर-विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ग्राम सभा- भोगीपट्टी में उदियासन से स्थानांतरित कर खोले जा रहे देशी व विदेशी शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय निवासी विकास तिवारी के नेतृत्व में नागरिकों ने व समाज के अन्य लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। 

पूर्व में गांव के नागरिकों ने भारी संख्या में उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर sharaab kee dukaan के विरोध में ज्ञापन सौंपा था। विकास तिवारी का कहना है कि जहां शराब की दुकान खुल रही है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर प्राचीन ब्रम्ह बाबा का मंदिर तथा 150 मीटर की दूरी पर स्कूल है। हमारे गांव के मध्य में आकर घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का प्रयास आबकारी विभाग द्वारा किया जा रहा है।यदि उक्त liquor shop की स्थापना प्रशासन द्वारा जबरन हमारे गांव में कराया गया तो उसका बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव हम ग्राम वासियों पर तथा हमारी आने वाली पीढ़ी व नस्ल पर पड़ेगा।

हमें इस बात का डर है कि liquor shop हमारे गांव में आने से गांव में भयंकर अराजकता फैल जायेगी, गांव वालों का अपनें घरों से बाहर निकलना दुभर हो जायेगा तथा आये दिन गांव वालों के साथ अप्रिय घटनाएं घटित होने लगेंगी।हमारे उपर दबाव बनाकर तथा मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर हमें शराब shop का विरोध करने से नहीं रोका जा सकता है।

हीरालाल प्रधान ने कहा कि शराब की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा तथा sharaab kee dukaan खुलने से इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ेगा। बड़ा दुःख हो रहा है सरकार गांव गांव बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की बजाय गांव में शराब परोसने में जुटी है।

शराब की दुकान खोलें जाने को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। पूरे भोगीपट्टी गांव के नागरिकों ने sharaab kee dukaan का विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अतुल सिंह, विराज ठाकुर,विकास तिवारी, हीरालाल प्रधान,बोधन मिश्रा निलांचल तिवारी,माठू प्रजापति,दयाराम, साहब लाल, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; ज्योतिष रमेश तिवारी हत्या कांड के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास



ज्योतिष रमेश तिवारी हत्या कांड के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास

0

ज्योतिष रमेश तिवारी हत्या कांड के 12 आरोपी दोषी करार

  • #Life imprisonment to 12 accused in Jyotish Ramesh Tiwari murder case in jaunpur

जौनपुर। बारह साल बाद जोतिष रमेश तिवारी तांत्रिक हत्या कांड के 12 आरोपीयो को मिली आजीवन कारावास की सजा 15 नवम्बर 2012 को सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी मुलायम सिंह के करीबी रमेश तिवारी तांत्रिक की उनके घर पर की गई थी हत्या कॉल डिडेल के आधार पर 14 अभियुक्त हुए थे दोषी करार 2 की हो चुकी है मौत । 12 वर्ष बाद अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना की कोर्ट ने 12 आरोपियों को दिया दोषी करार।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री साम्यवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के ज्योतिष रमेश तिवारी बेहद करीबी थे। दो हजार बारह मे उनके घर पर पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने मारी थी गोली। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रुपाली सक्सेना ने आज मंगलवार को शूटर विपुल समेत 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। मिली जानकारी के मुताविक तांत्रिक हत्या कांड में फोन डिटेल के आधार पर उस समय 14 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिससे दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।

अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना की कोर्ट ने आज 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थ दंड लगाया है।

जानकारी के मुताविक 15 नवम्बर 2912 को सुबह सरपतहां थाना क्षेत्र के उंचगांव निवासी तांत्रिक रमेश तिवारी की उनके पैतृक गांव के घर पर चढ़ कर पुलिस वर्दी में आये दो बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में आए दो बदमाशों ने पिस्टल और कार्बाइन से गोलियां बरसाकर उनको मौत के घाट उतार दिया था। उस गोली काण्ड में रमेश के भाई राजेश भी घायल हुए थे। उस गोली कांड में मारे गये रमेश तिवारी के भाई उमेश तिवारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।फोन कॉल डिटेल के आधार पर
शूटर विपुल सिंह हत्या कांड के षणयंत्र में धीरेंद्र सिंह , सूबेदार सिंह , झारखंड कौशल किशोर ,सिंह ,विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह लाल शंकर उपाध्याय ,अमित उर्फ पंडित ,अरविंद शैलेन्द्र तन्नू सिंह, अमर जीत सिंह का नाम उस समय आया था।

जिसमे आरोपी झारखण्डे सिंह की मौत हो चुकी है शूटर शेर बहादुर सिंह पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया सभी लोग गिरफ्तार भी हुए सभी की जमानत हो गई आरोपी धीरेंद्र सिंह की जमानत सुप्रीम कोर्ट से हुई दोनों पक्षो की बहस सुनने के बाद सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 30- 30 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है।

रक्षाबंधन पर खेतासराय में भीषण जाम

0
रक्षाबंधन पर खेतासराय में लगा भीषण जाम
रक्षाबंधन पर खेतासराय में लगा भीषण जाम

रक्षाबंधन पर खेतासराय में लगा भीषण जाम

[ जौनपुर ] रक्षाबंधन पर खेतासराय नगर में सोमवार को भीषण जाम लग गया। वाहन स राखी बांधने जाने वाली बहनें जाम में फंस गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम हटाने में लाचार दिखे। जाम का सिलसिला सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा।


आमतौर पर सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते स्थानीय बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व पड़ने से चौराहा के पास पटरियों पर राखी बेचने वाले ठेलों का जमावड़ा लग गया। सुबह से ही बाइक और चार पहिया वाहनों का तांता लगा रहा। सुबह दस बजे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ते ही चौराहा पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। आगे निकलने की होड़ में ग्यारह बजे चौराहा पर वाहन फंसे गये। थोड़ी देर में जौनपुर-शाहगंज मार्ग, दीदारगंज मार्ग और खुटहन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम हटाने की कोशिश करते रहे। लेकिन इस बीच कोई न कोई वाहन बेतरतीब तरीके से बीच में घुस जाया करता रहा। जाम हटाने में पुलिस की पसीने छूटने लगे। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो बजे जाम में कमी आई।

यह भी पढ़े : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया

0
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया

खेतासराय (जौनपुर) भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व सोमवार को उत्साह से मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गोरारी की बहनों ने शाखा में आए भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। शाखा प्रभारी जूही दीदी ने कहा कि यह परमात्मा की ओर से रक्षा सूत्र है। रक्षाबंधन पवित्रता और भाईचारे का पर्व है जो हमें आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर अजीत गुप्ता, डॉ.जगदीश नारायण, रूचि दीदी, दयाराम प्रजापति, अजीत, प्रदीप मौजूद रहे।

चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

0
चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 
चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

जौनपुर : लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक चोर  को  गिरफ्तार किया है  थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने सोमवार को  मु0अ0सं0 412/24 धारा 117(2)/117(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त कार्तिकेय उपाध्याय पुत्र राहुल उपाध्याय  निवासी भगवानपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर हाल पता निवासी मियापुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से एक  चोरी का मोटर साइकिल सुपर स्प्लेन्डर गाडी नं  UP62BD0390 के साथ गिरफ्तार किया गया। 

वृद्धा आश्रम में लगाया गया स्वास्थ परिक्षण शिविर 

0
वृद्धा आश्रम में लगाया गया स्वास्थ परिक्षण शिविर 
वृद्धा आश्रम में लगाया गया स्वास्थ परिक्षण शिविर 

भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह में वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर से किया समापन

जौनपुर : भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह में वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर से किया समापनभारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के अंतिम कार्यक्रम में सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे,वृद्धाश्रम में रहने वाले महेंद्र जी द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प दीप अर्पित कर शिविर की शुरुवात की गई।

शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा सावन के पवित्र माह में सेवा एव संस्कृति सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। जिसमे गौ सेवा,गंगा जल वितरण,फल जलपान वितरण,बाल संस्कार शाला,पौधा रोपण एव वितरण,पारिवारिक मिलन सावनी भोज,ध्वजारोहण के साथ आज स्वास्थ परिक्षण शिविर के साथ समापन किया जा रहा है।परिषद द्वारा वर्ष भर सेवा एव संस्कार के विभिन्न कार्यक्रम करती रहती है।

इस अवसर पर डा गौरव प्रकाश मौर्या ने कहा कि आज किन्ही कारणों से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगो की सेवा करने का मौका मिला। नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील जायसवाल ने कहा कि एक उम्र के बाद पेट से संबंधित विमारियो से पूरे शरीर में विभिन्न रोग हो जाते हैं।सभी की जांच कर उचित दवा दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह,सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरी,राम रतन सेठ सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी एव आभार प्रकल्प प्रमुख ध्रुव जायसवाल ने व्यक्त किया।


रक्षाबंधन पर बहनो को उद्योगपति ने भेंट किया उपहार  

0
रक्षाबंधन पर बहनो को उद्योगपति ने भेंट किया उपहार  
रक्षाबंधन पर बहनो को उद्योगपति ने भेंट किया उपहार  

सामूहिक रूप से विवाहित बहनों को रक्षाबंधन पर उद्योगपति ने भेंट किया उपहार

उपहार पाकर बहनों के खिले चेहरे

सुजानगंज (जौनपुर) पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक रूप से विवाहित बहनों के रक्षा बंधन का कार्यक्रम राघव पैलेस में मनाया गया 24 नवंबर को राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज के परिसर में 51 कन्याओं का पाणिग्रहण प्रमोद पाठक उद्योगपति गुजरात के द्वारा कराया गया था। बिगत 14 जनवरी को खिचड़ी के अवसर पर सभी बहनों को खिचड़ी के उपहार दिए गए थे वहीं रविवार के दिन राघव पैलेस सुजानगंज में रक्षाबंधन को देखते हुए एक बार पुनः रक्षाबंधन उपहार बहनों को भेंट किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश को दीप प्रज्वलित करते हुए मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रही वही पाठक द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं भगवान रामचंद्र की प्रतिमा तथा पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

अगर हम बात करें सामूहिक विवाह की तो प्रदेश भर में बहुत सारे सामूहिक विवाह होते हैं लेकिन जिस तरह से एक परिवार के रिश्ते को लोग संजोकर रखते हैं। वैसा ही कार्य उद्योगपति गुजरात प्रमोद पाठक निवासी सोनहिता द्वारा देखने को समाज में मिल रहा है। कही न कहीं यह अपने में एक मिसाल है। इस मौके पर प्रोफेसर बी एच यू डॉ. ए. के. द्विवेदी, दिनेश मिश्रा प्रधान, प्रदीप पाण्डेय, शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. संजीव मणि त्रिपाठी, डॉ सुनील मणि त्रिपाठी, शिवालकर द्विवेदी, बृजेश तिवारी, डॉ. वारिस अली, संजू जायसवाल, विनोद सेठ, प्रवीण सिंह, आनंद, विकास सिंह, विपिन पाठक, वैभव शुक्ल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

अधिवक्ता आश्रित परिवार को मिली 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि

0

जौनपुर । स्मृति शेष अधिवक्ताओं को यूपी सरकार ने पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है ।कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला जज रंजीत कुमार अध्यक्षता एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह की उपस्थिति में स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रित को सहायता राशि वितरण किया गया। इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। आप को बताते चले कि जनपद के दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को मुख्य मंत्री ने लोकभवन, लखनऊ में रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी जिसके क्रम में जौनपुर के कलेक्ट्रेट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस दौरान जनपद के अधिवक्ता के आश्रित प्रभावती देवी पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी राजापुर पोस्ट मैनपुर मडियाहू, शांति देवी पत्नी उमाकांत उपाध्याय निवासी अरुआँ तहसील मछलीशहर गीता मिश्रा पत्नी ज्योति शंकर मिश्रा निवासी सुंदर नगर कॉलोनी उमरपुर जौनपुर, संपत्ति पत्नी कमलेश कुमार निवासी दधौरा पोस्ट आरा तहसील सदर, अखिलेश चंद्र निषाद पिता आशुतोष चंद्र निषाद निवासी जमैथा, स्नेहलता पत्नी नरेंद्र कुमार लाल निवासी कोहड़ा पोस्ट सराय मोहिउद्दीनपुर शाहपुर जौनपुर, रेनू सिंह पत्नी अशोक कुमार सिंह निवासी परियावा पोस्ट काजगांव सदर, गीता सिंह पत्नी राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शेखपुरा हुसैनाबाद, रत्नावली शुक्ला पत्नी लाल बहादुर शुक्ला निवासी थानागद्दी तहसील केराकत, अनारा कली पत्नी राम कुशल यादव निवासी सुइथाखुर्द पोस्ट बिशनपुर, केवला देवी पत्नी लक्ष्मीकांत यादव निवासी बरहता तहसील मछलीशहर, रेखा पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह पुनवासी वीरभानपुर बक्सा, रानी सिंह पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह मदरपुर तहसील सदर, उपमा उपाध्याय पत्नी अखिलेश उपाध्याय निवासी  कठार पोस्ट बदलापुर, विंद वाशनी शुक्ला पत्नी राम प्रसाद शुक्ला निवासी इंद्रानगर खरका पोस्ट कचहरी, चमेला देवी पत्नी पनधारी पाल निवासी नन्द्रभानपुर पोस्ट बेलौना तहसील मड़ियाहूं, उम्मे हबीबा माता कल्बे अब्बास निवासी ख्वाजा दोस्त पोस्ट सदर को 5-5 लाख की सहायता राशि ऑनलाइन उनके खाते में प्रेषित की गई।


इस अवसर पर अपर जिला जज ने कहा कि अधिवक्तागण निरंतर समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं, इसी व्यवसाय से उनका जीविकोपार्जन होता है अगर किसी अधिवक्ता का देहांत हो जाता है तो उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे इस सहानुभूति राशि से परिवारीजन का सहयोग होगा।


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता गरीब एवं वंचित सहित अन्य लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सहायता राशि से निश्चय ही इनके परिवारीजन को बहुत सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर दीवानी बार के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र।उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अधिवक्ता के परिजन, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ टीम को दूसरी बार मिला खिताब

0

जौनपुर ।  स्टेट सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम को लगातार दूसरी बार मिला खिताब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को अंतिम दिन खेले गये फाइनल मैच में खिताबी मुकाबला आजमगढ़ मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया। 

प्रातःकाल सत्र में भारी बारिश के कारण मैदान में हल्का पानी होने के कारण मैच को गति प्रदान करने में दोनो ही टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक प्रकार से कहा जाय तो मैच रक्षात्मक खेला गया। बड़े ही संघर्ष के बाद आजमगढ़ बालिका फुटबाल टीम ने 01 गोल कर खिताब पर पुनः कब्जा किया। पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ही विजेता थी। आजमगढ़ के लिए शिजा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 01 गोल किया जिसकी बदौलत बालिका फुटबाल आजमगढ़ की टीम विजेता हुई।

हार्डलाइन मैच का मुकाबला प्रयागराज व लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया, मैच समाप्ति के उपरान्त कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, मैच बराबरी पर छूटा। निर्णायकों ने मैच का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया, ट्राई ब्रेकर में प्रयागराज मण्डल की टीम 3-2 से जीत कर तीसरा स्थान पक्का किया। मैच समाप्ति के उपरान्त पुरस्कार वितरण का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में कराया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह ने स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’’धन्य है वो अभिभावक जिन्होंने अपनी इन बालिकाओं को खेलने का अवसर प्रदान किया, निश्चित ही यह सदी यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का होगा।’

इसी के साथ मा0 विधायक ने कहा कि सुबह उठकर ,खेलो का अभ्यास करना जीवन पर्यन्त लाभकारी होता है। शालिनी यादव, खुशबू पटेल, कविता पटेल, सानिया सली, निशिता, राजकुमारी दिवाकर, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, देबोजीत सिंह यादव, हाजी मुनव्वर, रजाउल्लाह अंसारी निर्णायक के भूमिका में थे। एम0 एस0 बेग, श्री अवधेश पटेल, विनोद कनौजिया, डॉ0 नौशाद अहमद एवं चन्दन सिंह ने प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका टीम का आगामी विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया। मैच आब्जरवर आरिफ नजमी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ की ओर से शिकायत निदानकर्ता अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने अपने उद्बोधन में यह अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता शत-प्रतिशत शिकायत रहित कराई गयी। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। डॉ० अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी ने विश्वविद्यालय परिवार, समस्त अतिथियों, पुलिस विभाग, चिकित्सा व प्रेस के साथ ही अपने कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किय  इस अवसर पर अरूण शर्मा, भानू शर्मा, डॉ0 रत्नेश, डॉ0 आनन्द, सत्यलाल, रामपाल आदि उपस्थित रहे।