खेतासराय: शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण
प्रभात फेरी निकालकर,धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
खेतासराय [ जौनपुर] 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आज़ादी के जश्न में स्थानीय कस्बा में प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व पूर्व प्रबन्धक डॉ. उमादत्त मिश्र, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में वानर सेना की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, जय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह (एडवोकेट), नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, विकास खण्ड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, खेतासराय थाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।
क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति व जागरूकता से सम्बंधित गीत, गाना, नाटक, कव्वाली, डांस आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के लखमापुर में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में स्वतंत्रता पर्व के रूप मनाया गया। जिसमें महात्मा मेवालाल ने सत्संग के माध्यम से बताया कि देश की आज़ादी में भारत के सभी राज्य बिना किसी भेदभाव के लोगों ने सहभागिता की। यही सतगुरु का भी ज्ञान है कि परम् पिता परमात्मा का ज्ञान जो भी मानव प्राप्त कर लेता है उसके मन से सारे भेद भाव समाप्त हो जाते है और वह सफलता को प्राप्त कर लेता है। वही कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी का झाकियां शामिल रही। इस दौरान डी.जे. पर मधुर ध्वनि में देश भक्ति गाने बज रहे थे। जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति मय बना रहा।
जौनपुर:बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,
#78th Independence Day, celebrated with great enthusiasm, see a glimpse in jaunpur
जौनपुर जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के तहत निबन्ध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं उ०प्रा०वि० बिथार की कक्षा 8 की रिया यादव, उ०प्रा०वि० गरियांव की कक्षा 8 की छात्रा प्रिंसी मिश्रा, उ०प्रा०वि० मयंदीपुर की कक्षा 8 की छात्रा शगुन यादव, उत्तर प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर की कक्षा 8 की छात्रा सेजल बिन्द, उ०प्रा०वि० बड़ेरी गार्गी मिश्रा कक्षा 07, उ० प्रा०वि० डीहजहनिया की कक्षा 8 के छात्र अनुज यादव, उ०प्रा०वि० कुकुड़ीपुर के कक्षा 8 के छात्र श्रेयश जैसवार,उ०प्रा०वि० भूलनडीह आलिया बानो कक्षा 07, उ०प्रा०वि० ढेमा विवेक कुमार गौतम कक्षा 6 को राज्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।
राज्यमंत्री ने जौनपुर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणो में शीश झुकाकर उनको नमन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में ही डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, डॉ० भीमराव अंबेडकर जी, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जी, चंद्रशेखर आजाद जी ऐसे सभी वीर सपूत जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजादी दिलाई। काकोरी ट्रेन एक्शन नाम बदलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज इस बात का संकल्प लेकर जाएं कि देश सबसे बड़ा है और देश के आगे कुछ भी नहीं है। भारत की संस्कृति को लोग पूरी दुनिया मे पहचानते हैं और जानते हैं। देश में मा० प्रधानमंत्र के नेतृत्व में भगवान श्री रामजी के मंदिर का निर्माण हुआ और इससे ज्यादा और उपलब्धि क्या हो सकती है। भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति किया है डिजिटल पेमेंट में दुनिया के देशों में नंबर एक है।
सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” ने कहा कि आज एक ऐसा शुभ अवसर है जो स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्पों, उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। ज्ञात और अज्ञात किसी भी रूप में जिन लोगों ने देश को आजाद करने में अपना योगदान किया और अपना बलिदान दिया उन सभी के प्रति अपने कृतज्ञता व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऐसे महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर उनके मार्गदर्शन पर आगे बढ़ता रहेगा। वर्ष 2047 तक इस देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है। भारत आत्मनिर्भर बनेगा और इसी संकल्पना को पूर्ण भाव से देश के नागरिकों द्वारा पूर्ण किया जायेगा। निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है हमारा देश बदल रहा है। इन छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास उनका प्रदर्शन उनका मंचन जिस तरीके से आज हो रहा है, उत्तर प्रदेश के परिवर्तन का परिचायक है।
उन्होंने सभी जौनपुर जनपद व देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों व बलिदानों के उपरांत मिली है, इसलिए सभी इस आजादी की महत्वता को समझें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में रमेश यादव की टीम के द्वारा बुंदेलखंडी नृत्य और सविता अंशुमन के द्वारा देशभक्ति गीत और एमएसडी शादाब ग्रुप के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय गुरैनी, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, उदपुर गेलवा, बदलापुर, सिद्दीकपुर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करंजाकला के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक दीपक पाठक जौनपुर ,विवेक मिश्रा, राहुल पाठक सहित कुसुकलता सोनकर आदि के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित समस्त को पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके उपरांत गांधी तिराहे और अंबेडकर तिराहे पर महात्मा गांधीजी की और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
फोटो – गांधी तिराहे पर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम
आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DM रविन्द्र कुमार माँदड के निर्देश पर ब्लड डोनेशन कॅम्प का आयोजन आई.एम.ए. भवन में आयोजित किया गया। ब्लड डोनेशन कैम्प में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के आई.एम.ए. जौनपुर, रेड-क्रास सोसाइटी, जनपद के स्वयंसेवी संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग करते हुये समाज के स्वस्थ नागरिकों से आजादी के पर्व पर रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा रक्त दान कार्यक्रम का आई.एम.ए. भवन पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. भवन में ब्लड डोनेशन कॅम्प में लोगो ने चढ़ बढ़ कर लिया भाग
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण,अस्पताल में फल वितरण
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण,जिला अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर अपने पैतृक गांव में ध्वजारोहण करने के बाद [SVKP] समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने का काम किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाकी आज आजादी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है,सभी लोग अपने अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाते है।
[SVKP ] समाज विकास क्रांति पार्टी भी पूरे देश में जगह जगह ध्वजारोहण करके आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करते नजर आ रहे है,उन्होंने कहाकी हमने भी अपने पैतृक गांव बरसठी के चतुर्भुजपुर में ध्वजारोहण किया और हर साल की तरह इस साल भी जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरित किया गया, उन्होंने कहाकी जिला अस्पताल में जो सुविधाएं होनी चाहिए वो सारी सुविधाएं मौजूद नही है जैसे ही उनकी पार्टी सत्ता में आएगी सबसे पहले अपने जिले की इस अस्पताल का कायाकल्प करने का काम करेंगे।
खुटहन (जौनपुर) लवायन गांव के प्राथमिक विद्यालय व जुनियर हाई स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग किया इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति बिंदु यादव के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
बच्चों द्वारा भारत माता के जयनाद से पुरा प्रांगण गुंजता रहा उजाला अंतिमा आराध्या काजल अंशिका प्रिया प्रीति गौरी प्रतीक्षा अवनी लाडो काजल रविना को पुस्तक कलम देकर ग्राम प्रधान पति बिंदु यादव ने प्रोत्साहित किया साथ में प्रधानाध्यापक महेंद्र जयराम यादव ओमप्रकाश भारती रहें संचालन अशोक यादव ने किया।
जौनपुर पुलिस मुठभेड़ खुटहन शाहगंज और सरपतहा थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई बीती रात मुठभेड़ में दो बदमाश पशु तस्कर गिरफ्तार पैर में लगी गोली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के कब्जे से दो देशी तमन्चा जिन्दा कारतूस बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद।
जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान में बीती रात लगभग 12 बजे थाना सरपतहा के पट्टीनरेन्द्रपुर से एक स्पेलण्डर मोटरसाइकिल काफी तेजी से जा रही थी जिसे रोका गया तो पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगी जिसकी सूचना मिली कि कुछ बदमाश किस्म के लोग है जो भाग रहे है इस सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व शाहगंज व सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उसको रोकने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम के गाड़ी को ही हिट करते हुए गाड़ी आगे भागने लगे प्रयाप्त पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वहद ग्राम मडैया नहर सुईथाखुर्द के पास अपराधीतस्लीम उर्फ कांता पुत्र शाकिर अली निवासी ग्राम मडैया सुईथाखुर्द थाना खुटहन , मिराज पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी लेदरही थाना खेतासराय को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाशो द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी को जान से मारने के नियत से लक्ष्य करके फायर कर दिये, आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्तगण के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल,जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है, अभियुक्तो के पास से दो देशी तमन्चा.315 बोर दो जिन्दा कारतूस बोर, 02 खोखा बोर व एक स्पेलण्डर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी।
शाहगंज के सबरहद गांव में आगजनी मामले में दो गिरफ्तार
#Two arrested in arson case in Sabarhad village of Shahganj
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद उजरौटीपुर में मंगलवार को दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट व आगजनी मामले में शाहगंज पुलिस टीम ने मारपीट व आगजनी के दो नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
डा0अजय पाल पुलिस अधीक्षकजनपद के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार जनपद के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024 धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त 1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज 2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज को आज 12:15 बजे घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है
भारत का विभाजन देश के किसी विभीषिका से कम नहीं थी: मंत्रीअनिल राजभर
#Partition of India was no less than a horror for the country: Minister Anil Rajbhar
अंग्रेजों की साजिश थी देश को दो टुकड़ों में बांटना, कुछ भारतीय नेता भी जिम्मेदार : पुष्पराज सिंह
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की विभाजन की विभीषिका विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया और उसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे लाखों लोग इधर से उधर हो गए, घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं, विभाजन भारत के लिए विभीषिका से कम नहीं थी इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी।
राजयसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है वह जख्म आज तक ताजा है और भरा नहीं है यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, भारत-पाक विभाजन ने भारतीय उप महाद्वीप के दो टुकड़े कर दिए. दोनों तरफ पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान और बीच में भारत, इस बंटवारे से बंगाल भी प्रभावित हुआ पश्चिम बंगाल वाला हिस्सा भारत का रह गया और बाकि पूर्वी पाकिस्तान जो आज भारत ने 1971 मे बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मोदी सरकार द्वारा याद किए जाने का निर्णय लिया गया है, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की जरूरत की याद दिलाए यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा साथ ही इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया जिसे हमेशा उलटना-पलटना पड़ता है दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खिंचते ही रातों-रात अपने ही देश में लाखों लोग बेगाने और बेघर हो गए धर्म-मजहब के आधार पर न चाहते हुए भी लाखों लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए, इस अदला-बदली में दंगे भड़के, कत्लेआम हुए जो लोग बच गए, उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई यह केवल किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था बंटवारे का यह दर्द गाहे-बगाहे हरा होता रहता है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर मनोरमा मौर्य सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता सुरेंद्र सिंघानिया संदीप सरोज सुनील यादव धीरू सिंह विजय सिंह विद्यार्थी बृजेश यादव धनंजय सिंह राम सिंह मौर्य बेचन पाण्डेय अज्जू दुबे आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय पंकज सिंह अवनीश यादव अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।
#DM of Jaunpur participated in Harghar Tiranga Yatra
जौनपुर :हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद के अधिकारियों,अध्यापकअध्यापिकाओं के द्वारा मोटर साइकिल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वर्गीय शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए व्यतीत कर दिया – प्रदेश उपाध्यक्ष
जौनपुर: संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री राम बाबू शास्त्री जी (पूर्व एमएलसी) का आसामयिक निधन से पूरा जनपद में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे प्रदेश का शिक्षक शोकाकुल व स्तब्ध है। नर सिंह बहादुर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अध्यक्षता में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री सिंह ने बताया कि स्वर्गीय श्री शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। उनके निधन से संगठन में जो रिक्ततता आई है उसकी भरपाई करना आसान नहीं है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने श्री शास्त्री को शिक्षको के हित में कार्य करने वाला एक मसीहा बताया।श्री शास्त्री के हम लोगो के बीच से चले जाना ये अपूर्णीय छति है।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह,विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार सिंह,धर्मदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह,अरुण कुमार मौर्य, देवेन्द्र चौधरी,मनीष कुमार,दुर्गेश सिंह,उपेंद्र मिश्र,राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश पटेल,मनोज कुमार तिवारी,प्रेमनाथ सिंह,राम बक्श सिंह,मनोज सिंह,रामकृष्ण दूबे,मनीष कुमार दूबे,प्रेमचंद्र अग्रहरि,प्रीति बरनवाल,सोनी सिंह ,प्रगति सिंह,शिवानी सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह व मुन्ना मौर्य उपस्थिति रहे।
JAUNPUR बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण
# B.Com Honors students visited the Central Library in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीकॉम (ऑनर्स ) प्रोग्राम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बुधवार को विवेकानंद केन्द्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया । कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से पूर्ण रूप से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
डॉ. विद्युत मल्ल ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों को बुक बैंक, प्रिंट पुस्तक, ई रिसोर्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी तथा पुस्तकालय की उपयोगिता पर विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही उनका ज्ञानवर्धन भी किया ।विद्यार्थियों को बताया गया कि पुस्तकालय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उनके अध्ययन के लिए खुला है। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया. विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के रूप में विभाग के शिक्षक डॉ. रोहित पांडेय एवं डॉ. सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे ।