Home Blog Page 253

सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

0
सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा
सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया”

जौनपुर।अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मिश्रा राजा साहब के अभिनंदन सह स्वागत समारोह कार्यक्रम रविवार को देवकली कला गोपीपुर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत गीत किया गया। उनके स्वागत में राजेश चौबे ने एक गीत प्रस्तुत किया “आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया “गीत को गाया। डॉ संतोष मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभा में आएं हुए सभी आभार साथ ही कार्यक्रम आयोजिका अल्का मिश्रा महिला होते हुए इतने बड़े कार्यक्रम किया इसके लिए इन्हें धन्यवाद। मिश्रा ने कहा कि यह उपस्थित नवजवानों की भीड़ बता रही है की 2027‌में इन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 14बडीं संस्था चैयरमेन हूं लेकिन उनक त्याग करते हुए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी का गठन किया।इसका उद्देश्य है की समाज में सभी वर्गों का एक सम्मान दिया जाएगा।

सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

2027मे सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसमें नवजवानों को ज्यादा अवसर दिया जाएगा। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ पुजींपतियो की है। गरीब कमजोर,व मध्यमवर्गीय लोग परेशान हैं। नवजवानों नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं।राजा साहब ने कहा कि हमारे सहयोग से जो भी सरकार बनेगी नवजवानों की लिए नौकरी पारदर्शिता पूर्ण दिया जाएगा। इसके साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जिस भी स्तर पर काम करना होगा करेंगे। सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा चाहे इसके लिए जेल भी जाना पड़े कोई परवाह नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार को समाप्त कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन राजनाथ चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आजमगढ़ जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी,दीवाकर दुबे, लालचंद मिश्रा, राजेश चौबे, चंदन, रविन्द्र मिश्रा, विंध्यवासनी तिवारी, आयुष,अमन, राहुल, विकास जोगिंदर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।‌

जौनपुर से नई दिल्ली के लाल किले में जाएंगे दोनों स्वयं सेवक 

0
जौनपुर से नई दिल्ली के लाल किले में जाएंगे दोनों स्वयं सेवक 
जौनपुर से नई दिल्ली के लाल किले में जाएंगे दोनों स्वयं सेवक 

#जौनपुर से पीयू के दो स्वयंसेवकों का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में चयन

  • #Both volunteers will go from Jaunpur to Red Fort in New Delhi.

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, अभिनव कीर्ति पांडेय विश्वविद्यालय परिसर एवं स्वयंसेविका महक बानो, डॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया कालेज, जौनपुर का 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि स्वयंसेवक 2024 के रूप में चुना गया है। दोनों स्वयंसेवक नई दिल्ली के लाल किले की परेड में शामिल होंगे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामना दी। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि “यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जौनपुर से नई दिल्ली के लाल किले में जाएंगे दोनों स्वयं सेवक 
स्वयंसेविका महक बानो

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और यह दर्शाता है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। डॉ. राज बहादुर यादव ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय से दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  

इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.प्रमोद यादव, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. प्रमोद कुमार,डॉ. वनिता सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ.सुनील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव,डॉ.विशाल यादव, डॉ,अंकित राय, डॉ. अवधेश मौर्य व अन्य शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  

0
जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  
POLICE TRANSFER LIST JAUNPUR:

जौनपुर पुलिस के 12 थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर 

  • #सुरेरी की थानेदार प्रियंका सिंह समेत जिले के एक दर्जन थानाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र बदला,रोहित मिश्रा बने शाहगंज के नए थानाध्यक्ष 

POLICE TRANSFER LIST JAUNPUR: जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,आधा दर्जन थानों के उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन जिले के एसपी अजय पाल शर्मा ने जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए जौनपुर पुलिस स्थापना समिति के साथ बनी सहमति के बाद बीती रात एक दर्जन निरीक्षक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया l

जिसमे निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा  प्रभारी निरीक्षक मडियाहू से  प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बनाया गया ,थाना प्रभारी सरायख्वाजा अमित सिंह कुमार को सिंगरामऊ थाने का प्रभारी बनाया गया ,शाहगंज थाने की जिम्मेदारी देख रहे मनोज कुमार ठाकुर को पीआरओ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार दिया गया ,केराकत थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह का तबादला पुलिस लाइन हुआ है l

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  
POLICE TRANSFER LIST JAUNPUR:

निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सुरक्षा भेजा गया ,बदलापुर के थानेदार रोहित मिश्रा को शाहगंज थाने का नया थाने दार बनाया गया है ,तो वही पवारा के थाना अध्यक्ष राजनरायण चौरसिया को सरायख्वाजा की जिममेदारी दी गई ,सुरेरी की थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह को पवारा ,मछली शहर के थाना अध्यक्ष संजय सिंह को केराकत ,जफराबाद से सुनील कुमार वर्मा को सुरेरी ,शाहगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाली पुलिस चौकी बीबी गंज के प्रभारी अनिल कुमार का प्रमोशन करते हुए मडियाहू थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया। सिंगरामऊ थाने की जिम्मेदारी देख रहे तरुन श्रीवास्तव का स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया l

खेतासराय में चोरों ने एक बार फिर दिया घटना को अंजाम, ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

0

नगदी सहित हजारों के जेवर पर किया हाथ साफ

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। शुक्रवार की रात चोर नगदी समेत हजारों के जेवर चुराकर ले गए। दुकान में पीछे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोर कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कस्बा के गोलाबाजार मोहल्ला के पुरानी बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद सेठ की मेन रोड पर युवराज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। भुक्तभोगी दुकानदार के अनुसार सुबह वह दुकान खोले तो तिजोरी टूटी मिली। तिजोरी में रखा 10 हजार रुपया, मरम्मत के लिए आया ग्राहक का दो जोड़ी चांदी का पायल, आठ जोड़ी नया चांदी का पायल, लगभग एक दर्जन सोने की कील व अन्य चांदी के जेवरात गायब मिले। चोर दुकान के पीछे दरवाजे के नीचे से ईंट हटाकर अंदर घुसे थे।‌ प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी थाने मे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं को गैंस संरक्षण के बारे में किया जागरूक

0

विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में एजेंसी संचालिका ने किया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर):- घरेलू गैंस का इस्तेमाल करते हुए जरूरी सावधानियां रखने से सिलेंडर में आग लगने जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। गैंस सिलेंडर से होने वाली घटनाओं गैंस संरक्षण के बारे में कस्बा स्थित विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में जागरूक करते हुए इंडेन गैंस एजेंसी संचालिका एडवोकेट कुसुम ने कही। उन्होंने उक्त कॉलेज में शनिवार को छात्राओ को जागरूक करते हुए कही की इंडेन गैस एंजेसी की तरफ से समय-समय पर लोगों को गैस बचत व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सिलेंडर को कभी भी फर्श पर लेटा कर एवं टेड़ा करके नहीं चलाना चाहिए, क्योकि सिलेंडर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण ही सिलेंडर को फर्श पर टेढ़ा डालने का होता है। इससे आप सब बचे और सावधानी बरतें, ताकि लोगों सुरक्षित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खान, सुनील मिश्रा, पवन कुमार, अनिल श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, किश्वर व सुल्ताना मौजूद रही।

रमेश यादव बने अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष

0

#रमेश यादव बने अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के क्रांतिकारी महामंत्री रमेश यादव को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने अटेवा वाराणसी मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वाराणसी मण्डल के सभी अटेवियन्स ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मार्कण्डेय यादव, जिलाध्यक्ष अटेवा वाराणसी चन्द्र प्रकाश गुप्त, महामंत्री वाराणसी विनोद यादव, जिलाध्यक्ष गाज़ीपुर सरफ़राज़ खान,महामंत्री मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अटेवा चंदौली देवेन्द्र प्रताप आदि पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी।
अटेवा जौनपुर से जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष महिला विंग डॉ यामिनी सिंह, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, जिला आई टी सेल प्रभारी संदीप चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक,विनय वर्मा, अरविन्द यादव, सुबास सरोज, संदीप यादव, अरबिन्द यादव,डॉ राजेश उपाध्याय, प्रो. श्याम सुंदर उपाध्याय, शान्त सिंह, ब्रह्मशील यादव आदि ने रमेश यादव से मुलाक़ात कर उन्हें मण्डल उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी एवं उनके नेतृत्व में पेंशन आंदोलन को निरंतर गतिमान रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

जौनपुर: निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के चौथे चरण का हुआ आयोजन

0

#निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के चौथे चरण का आयोजन

JSUNPUR NEWS जौनपुर। समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में और अनेक नये स्थानों को जोड़कर इस महाभियान के चौथे चरण की सेवाओं का आरम्भ 11 अगस्त, रविवार को संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर ‘विशाल वृक्षारोपण अभियान’ के रूप में किया जा रहा है। इसमें मिशन के सभी अनुयायी व स्वयंसेवक सम्मिलित होकर करीब 10 लाख वृक्ष लगाऐंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए तीन से पाँच वर्षों तक इन वृक्षों की देखभाल भी करेंगे ताकि यह प्रथम चरण की भांति ही ‘लघु वन’ के रूप में प्रफुल्लित हो सके।

इसी क्रम मे 11 अगस्त, दिन-रविवार को, जौनपुर में भी कचगांव रोड पर ग्राम नेवादा में, रमना तालाब के पास ‘वननेस वन’ परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा मिशन के निरंकारी भक्तों एवं सेवादल सदस्यों द्वारा दोपहर 2:00 बजे से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जायेगा।

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सन् 2021 में आयोजित ‘वननेस वन’ परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उनकी देखभाल भी की गई। जिसके परिणामस्वरूप इन ‘वृक्षों के समूह’ में इतना अधिक विस्तारण हुआ कि अब वह एक ‘लघु वन’ के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन ‘वृक्षों के समूह’ पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था। निःसंदेह प्रकृति संतुलन में इन सभी जीवों का अत्याधिक महत्व है।

सन् 2022 में भी ‘वननेस वन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया जिसमें वृक्षों की संख्या बढ़कर 2 लाख के करीब पहुंची। उसके उपरांत वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि होती जा रही है और परिणाम स्वरूप अब 2.50 लाख के करीब वृक्षों को रोपित किया जा चुका है जिनकी तल्लीनता पूर्वक निरंतर देखभाल भी की जा रही है। मिशन के सेवादारों द्वारा इन वृक्षों को फलित एवं पोषित रखने हेतु उन्हें स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जा रहा है जिसमें उनकी सुरक्षा एवं बढ़ोतरी के लिए उत्तम जैविक खाद, स्वच्छ जल एवं सिंचाई की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ताकि उनका संपूर्ण रूप से विकास हो सके ।

फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा :-आशुतोष सिन्हा

0

#संघर्षों से भरा रहा फूलन देवी का जीवन:- राकेश मौर्य

  • अन्याय के खिलाफ सदैव लड़ने की प्रेरणा मिलती है फूलन देवी से:- तूफानी सरोज

JAUNPUR NEWS : समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद की जयंती समारोह नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में आज 10 अगस्त शनिवार को 11 बजे दिन में आयोजित हुई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जालौन जिले के गोरहा गांव में पिता देवी दीन मल्लाह एवं माता मुला देवी के परिवार में फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ। उनका पूरा जीवन उनका संघर्षो से भरा रहा। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बीहड़ों में भी भटकना पड़ा, लेकिन समाज एवं सरकार से न्याय की उम्मीद खो चुकी फूलन देवी को खुद हथियार उठाना पड़ा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि उन्हें सम्मानजनक नई जिंदगी देने का काम समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उच्च सदन में भेजकर किया।


केराकत के विधायक पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने लोकसभा में फूलन देवी के साथ सांसद के रूप में उनके शानदार कार्यों का उल्लेख करते हुए फूलन देवी के साहस को सलाम करते हुए उन्हें संघर्षो की देवी बताया तथा कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं का हमेशा सम्मान करती है। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय नेताजी के विशाल हृदय और विचार को सलाम करता हूं जो उन्होंने फूलन देवी जैसी बहादुर महिला को सम्मान दिलाया वहीं देश की आधी आबादी के सम्मान को भी बढ़ाने का काम किया। नका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए छात्र, नौजवान, पीडीए जागरूकता अभियान के प्रभारी और सयुस के प्रदेश महासचिव शैलेश यादव ने कहा कि फूलन देवी जी ने अदम्य साहस और बहादुरी से जो पहचान बनाई उससे पीडीए समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए यूथ के सभी अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी को जिम्मेदारी से लग जाने का निर्देश दिया। जयंती समारोह के उपरांत अभियान के प्रभारी शैलेश यादव और सह प्रभारी सुमित यादव राजा ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की गरिमामई उपस्थिति में बैठक कर चारो फ्रंटल संगठनों को तिथिवार कार्यक्रम को सफल बनाने और सदस्यता अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक के पूर्व प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्र प्रतिनिधियों को प्रभारी शैलेश यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, विधायक तूफानी सरोज सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने विस्तार से अभियान के विषय में बताया।


इस मौके पर जयंती समारोह को पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव,पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत राजबहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, हिसामुद्दीन शाह, रुखसार अहमद, राजदेव पाल, हीरालाल विश्वकर्मा ,राजेंद्र टाइगर, अरशद कुरैशी, अनवारूल हक गुड्डू, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद, श्यामनारायण नाविक, संजय राजभर, मालती निषाद, रमेश साहनी, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, बरसातू राम सरोज आदि ने संबोधित किया।


गोष्ठी के अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र यादव, डा. सभाजीत यादव, श्याम बहादुर पाल, विवेक रंजन यादव, राजेश यादव, महावीर यादव, शिवशरण कुशवाहा, अंकुश कुशवाहा, दीनानाथ सिंह, गुलाब यादव रीठी, राजकुमार बिंद, इरशाद मंसूरी, सुहैल अंसारी एडवोकेट, शबनम नाज़, रूबी बिंद एडवोकेट, दीपचंद राम, राहुल त्रिपाठी, गप्पू मौर्य, जयप्रकाश प्रिंसु, शाहनवाज़ खान शेखू, डा.दशरथ यादव, धर्मेंद्र सोनकर, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, अशोक नायक, गुड्डू सोनकर, ऋषि यादव, देवा यादव, अखिलेश यादव, उमेश यादव, रामकेश बिंद, धीरज बिंद, संदीप बिंद, अमजद अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। गोष्ठी संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

खुटहन के कपसियां गांव में पखवाड़ा बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर

0

#खुटहन के कपसियां गांव में पखवाड़ा बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर

खुटहन (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के कपसियां गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव में एक पखवाड़ा से अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को पेयजल और सिंचाई के साथ साथ मोबाइल चार्ज को लेकर भारी फजीहत झेलना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के दो सप्ताह बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

गांव में लगा ट्रांसफार्मर गत 24 जुलाई को फुंक गया। जिसकी आनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। बावजूद इसके पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। गांव के विनोद,राम अकबाल,भानू ,समर बहादुर,जगत,बरसातू, सुरेंद्र, चंद्र देव आदि ने आक्रोश जाहिर करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग किया है।

कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से कृषकों का हुआ चयन

0
कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से कृषकों का हुआ चयन
कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से कृषकों का हुआ चयन

जौनपुर : ई-लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु कृषको का हुआ चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन योजनान्तर्गत तीन कस्टम हायरिंग सेंटर लक्ष्य के सापेक्ष कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से तीन कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।

एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया फिर ई-लाटरी द्वारा विकास खण्ड करंजाकला, बरसठी एवं रामनगर से एक एक किसान का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके द्वारा ई-लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चुनाव की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा।इस मौके पर जिलाधिकारी की प्रतिनिधि के रूप में डीडी एजी हिमांशु पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा, डीआईओ एनआईसी, एलडीएम, जिला गन्ना अधिकारी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।