Home Blog Page 255

UP STF शहाबुद्दीन के कॉन्ट्रैक्ट किलर पंकज यादव के बीच चली गोली,गिरफ्तार

0

#UP STF arrested Mukhtar Ansari Shahabuddin’s contract killer PANKAJ YADAV In gorakhapur

गोरखपुर: UP STF डीके शाही की टीम को मिली बड़ी सफलता मुख्तार अंसारी शहाबुद्दीन समेत तमाम गैंग के लिए भाड़े पर काम करने वाले कॉन्ट्रेक्ट किलर पंकज यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार , मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन के लिए काम करने वाला कॉन्ट्रेक्ट किलर पंकज यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

आज बुधवार को गोरखपुर को मिली बड़ी सफलता मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन समेत अन्य गिरोह के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कांट्रैक्ट किलर था एक लाख का इनामी कांट्रैक्ट किलर पंकज यादव एसटीएफ के मुठभेड़ में गोली से हुआ घायल आज एसटीएफ गोरखपुर को मिली एक बड़ी सफलता । जनपद- मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लगभग 5.20 बजे मुख्तार अंसारी एवम् बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉंट्रैक्ट किलर एवं मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह एवं उसके पुलिस सुरक्षा कर्मी की सनसनीखेज हत्या करने वाला व 1 लाख का इनामी बदमाश व 3 दर्जन से अधिक आपराधिक इतिहास पंकज यादव निवासीं ग्राम तहिरापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ डी के शाही एवं एसटीएफ गोरखपुर की टीम से मुठभेड़ मे घायल हुआ। जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद रिवॉल्वर 1 दोपहिया गाड़ी बरामद हुआ है। मौक़े से एक भियुक्त भागने में सफल रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस आस पास के थाना क्षेत्रों में कर रही है।

लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 

0
लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 
लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 

शाहगंज क्षेत्र के एक गांव से लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी मुकदमा दर्ज ,पुलिस जल्द करेगी गिरफ़्तारी     

जौनपुर : पुलिस ने आज एक मामले में बड़ा आदेश  जारी किया है नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले व उसके सहयोगियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुए यथाशीघ्र लड़की की सकुशल बरामदगी करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए  निर्देश दिए गए है ,आज मंगलवार को कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताविक सबरहद गांव मानपुर थाना कोतवाली शाहगंज की रहने वाली पीड़ित माँ ने अपनी नाबालिग पुत्री जो कक्षा 12 की छात्रा है, जिसको दो अगस्त को उसके गॉव के सतेन्द्र कुमार द्वारा बहला फुसलाकर साथ लेकर भगा ले जाया गया । 

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME: जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 

सतेन्द्र कुमार एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है वह पीड़िता की पुत्री की हत्या न कर दें या किसी शहर में ले जाकर बेच न दें, इस आशंका के भयवश परेशान व दुखी होकर पीड़िता अपने पति के साथ आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया से मिलकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया गया ।प्रकरण की संवेदनशीलता व गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थाना प्रभारी से वार्ता कर उन्हे निर्देशित करते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कारकर सतेन्द्र कुमार, सुभाषचन्द्र, ज्ञानमती, सिकन्दर व बादल के विरूद्ध तत्काल थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 255/24 धारा 137(2),87,35(3) बीएनएस में पंजीकृत करवाया गया । 

यह भी पढ़े : FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त    

क्षेत्राधिकारी शाहगंज तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों का कॉल डिटेल प्राप्त कर लोकेशन आदि चेक कर एवं सभी संसाधनो का उपयोग करते हुए हर सम्भव प्रयास कर अपहृता की सकुशल बरामदगी करें ।नियमानुसार बयान कराएं व साक्ष्य के आधार पर विवेचना का निस्तारण करना सुनिश्चित करें अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस अपहृता को सकुशल बरामद करने की दिशा में लग गयी है ।

JAUNPUR CRIME: जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 

0
JAUNPUR CRIME जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 
JAUNPUR CRIME जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 

#JAUNPUR CRIME: Half a dozen history-sheeters of Jaunpur sentenced

CRIME NEWS JAUNPUR जौनपुर : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत  जनपदीय पुलिस/मानिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही के परिणामस्वरुप जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों के आधादर्जन  हिस्ट्रीशीटरों को न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत   पुलिस अधीक्षक  के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण महोदय के कुशल नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में मानिटरिंग सेल, पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा अभियोजन अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही के परिणामस्वरुप जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों के 06 हिस्ट्रीशीटरों को  न्यायालय द्वारा सजा सुनायी गयी।

दण्डित अभियुक्तों के नाम पते पर नजर डाले तो ,जय प्रताप सिंह उर्फ डब्बू सिंह पुत्र स्व0 राणा प्रताप सिंह नि0-अहमदपुर थाना जफराबाद, का निवासी है 2-मो0 फैसल उर्फ भइया पुत्र सलामू नि0-मीरमस्त थाना कोतवाली, जौनपुर।3-शनि उर्फ रजनीश सिंह पुत्र राजभान सिंह,4- तुफानी सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह,5-सुजीत सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह नि0गण- डालूपुर थाना सुजानगंज, जौनपुर।6- अनुज पाण्डेय  पुत्र रमाकान्त पाण्डेय नि0 पतहना थाना सुजानगंज का रहने वाला है l

JAUNPUR CRIME

युवा संवाददाता मनीष यादव लखनऊ में सम्मानित

0
युवा संवाददाता मनीष यादव लखनऊ में सम्मानित
युवा संवाददाता मनीष यादव लखनऊ में सम्मानित

#Young correspondent Manish Yadav honored in Lucknow

खेतासराय (जौनपुर) यदि मन में कुछ कर जाने की शौक बुलन्द हो तो उसे आसानी से किया जा सकता है और उस मुकाम तक पहुँच सकते है, जिसको आपने सपनों में नहीं सोचा होगा। ऐसा ही कुछ सपना सजोकर रखें खेतासराय थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गाँव निवासी मनीष यादव ने अपनी मेहनत के दम पर सपनों को साकार कर रहे है, कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा तो वह मुकाम भी जल्द हासिल हो गया, जिसको लोगों की तलाश होती है। प्रदेश के राजधानी में आयोजित पत्रकार सम्मानित समारोह कार्यक्रम में मनीष यादव को मेडल और प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। पत्रकार एसोसिएशन लाइव टी.वी. एक्सप्रेस न्यूज मीडिया के तरफ से पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें उक्त एजेंसी में काम करने वाले टॉप जिला संवाददाताओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उनको मेडल और प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।

जिसके क्रम में जनपद जौनपुर से लाइव टी.वी. एक्सप्रेस के जिला संवाददाता मनीष यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निष्पक्ष और निडरता के साथ जीरो ग्राउंड की रिपोर्टिंग के आधार पर प्राप्त हुआ। जिससे बधाई एवं शुभकामनाओं देने वालों का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि यदि आप शुरू में किसी क्षेत्र में काम करने की शुरुआत करेंगे तो बेहद चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन यदि आपके पास हौसला और करने की जज्बा हो तो सब कुछ पीछे छूट जाता है। इस दौरान लोग आपकी तारीफ और हतोत्साहित दोनों करेंगे, लेकिन इससे घबराने के जरूरत नहीं है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हुए काम करें, समाज में आप बेहतर कार्य करेंगे तो स्वाभाविक है समाज आपको अपने पलको पर बैठाएगा। अंत में उन्होंने यहाँ तक पहुँचने में सहयोग और हौसला देने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. आज़म, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, मोहम्मद असलम खान, अबसार कुरैशी, जीशान खान, जाकिर, ओबैदुल्लाह खान समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर गायब रहने वाले  शिक्षको का रुका वेतन 

0
उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर गायब रहने वाले  शिक्षको का रुका वेतन 
उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर गायब रहने वाले  शिक्षको का रुका वेतन 

JAUNPUR NEWS : विद्यालय की उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर गायब रहने वाले अध्यापको का,बीएसए ने रोका वेतन जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास क्षेत्र करंजाकला एवं शाहगंज के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गय बीएसए द्वारा सर्वप्रथम विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय काफरपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित कुल 101 छात्रों के सापेक्ष 80 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित छात्रों के सापेक्ष 85 छात्रों की डीबीटी विद्यालय द्वारा की गयी जाँच मे पायी गयी। विद्यालय को प्राप्त कंवर्जन धनराशि 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्राधानाध्यापक श्री प्रसन्न कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत नहीं की जा सकी। गत वर्ष व्यय धनराशि के बिल-बाउचर विद्यालय मे उपलब्ध नहीं पाये गये। विद्यालय प्रांगण गन्दा एवं बाउंड्रीवाल रंगाई-पुताई विहीन पाया गया। विद्यालय मे अवस्थित कुल कक्षा-कक्षों के सापेक्ष सिर्फ 2 कक्षा-कक्ष की रंगाई-पुताई प्राप्त होने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बंधित प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़े : FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त    


 तत्पश्चात विकासखण्ड शाहगंज के प्राथमिक विद्यालय अतरहीं का निरीक्षण किया गया। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापक अमित कुमार एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती नीलू सिंह अध्यापक उपस्थित पंजिका मे हस्ताक्षर कर विद्यालय पर अनधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थिति पाये गये। जिसके कारण बीएसए द्वारा दोनों शिक्षक एवं शिक्षिका का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय मे कार्यरत शेष समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित कुल 69 छात्रों के सापेक्ष 45 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय को प्राप्त कंवर्जन धनराशि 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक श्री रजीत कुमार द्वारा अवलोकित नहीं करायी जा सकी। प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत विद्यालय मे दाल-चावल बना हुआ पाया गया। विद्यालय की रंगाई-पुताई की गयी पायी गयी, परन्तु विद्यालय की छत पर पौधे उगे हुये दृष्टिगत हुये। जिसके कारण बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में विद्यालय मे प्राप्त कमियों को दूर करते हुये साक्ष्य सहित सपष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


 कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर का निरीक्षण बीएसए द्वारा अपरान्ह 01रू25 पर किया गया। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती जागृती सिंह एवं शिक्षा मित्र श्रीमती नीलम सिंह अवकाश पर पायी गयी।  विद्यालय मे कार्यरत शेष समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित कुल 309 छात्रों के सापेक्ष 232 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित छात्रों के सापेक्ष 298 छात्रों की डीबीटी विद्यालय द्वारा की गयी जाँच मे पायी गयी। विद्यालय को प्राप्त कंवर्जन धनराशि 75000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका सम्बंधित प्रधानाध्यापक द्वारा अवलोकित नहीं करायी जा सकी। विद्यालय की रंगाई-पुताई परिसर के सिर्फ एक तरफ करायी गयी पायी गयी। जिसके कारण बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में विद्यालय मे प्राप्त कमियों को दूर करते हुये साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


कम्पोजिट विद्यालय कैसरपुर अदाई का निरीक्षण किया गया। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापक श्री जंगबहादुर यादव अध्यापक उपस्थित पंजिका मे हस्ताक्षर कर विद्यालय पर अनधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थिति पाये गये। जिसके कारण बीएसए द्वारा शिक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय मे कार्यरत शेष समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय उपस्थित मिले। विद्यालय मे नामांकित कुल 70 छात्रों के सापेक्ष 52  छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय को प्राप्त कंवर्जन धनराशि 25000 के सापेक्ष सम्पूर्ण धनराशि प्रधानाध्यापक द्वारा खर्च की गयी प्राप्त हुयी। विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं की गयी प्राप्त हुयी, जिसके सम्बंध में बीएसए द्वारा पूछे जाने पर सम्बंधित प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विद्यालय हेतु आलमारी एवं कुर्सी-मेज उक्त धनराशि से क्रय की गयी है। जिसके कारण बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में विद्यालय मे प्राप्त कमियों को दूर करते हुये साक्ष्य सहित सपष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इंद्रपति पीजी कॉलेज गैरवाह में 171 छात्र- छात्राओं को  वितरित किया टैबलेट

0
इंद्रपति पीजी कॉलेज गैरवाह में 171 छात्र- छात्राओं को  वितरित किया टैबलेट
इंद्रपति पीजी कॉलेज गैरवाह में 171 छात्र- छात्राओं को  वितरित किया टैबलेट

#Tablets distributed to 171 students of Indrapati PG College Gairwah in jaunpur

जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपति पीजी कॉलेज गैरवाह में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह वत्स ने कुल 171छात्र- छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी के अभाव में कोई भी देश या समाज विकसित नहीं बन सकता। उन्होंने बताया कि युवाओं में तकनीकि कौशल का ज्ञान होना अति आवश्यक है। यह टैबलेट आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवीन ज्ञान की प्राप्ति के लिए यह एक अत्यंत उपयोगी उपकरण है। यह इंटरनेट सेवाओं के लिए सहायक है। उन्होंने छात्रों से टैबलेट के सदुपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ.दिलीप सिंह ,शैलेंद्र सिंह,अशोक कुमार यादव , रिंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रघु राय की फोटो पत्रकारिता पर अमित मिश्रा की हुई शोध मौखिकी

0
रघु राय की फोटो पत्रकारिता पर अमित मिश्रा की हुई शोध मौखिकी
रघु राय की फोटो पत्रकारिता पर अमित मिश्रा की हुई शोध मौखिकी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शोधार्थी अमित मिश्रा की पीएच.डी. मौखिकी का आयोजन मंगलवार को हुआ। शोध का विषय सामाजिक यथार्थ का प्रस्तुतीकरण और समकालीन फोटो पत्रकारिता (रघु राय की फोटो पत्रकारिता के विशेष संदर्भ में) है। यह शोध जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में पूरा हुआ है। इस शोध के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक यथार्थ की वास्तविकता को रघुराय की फोटोग्राफी के दृष्टिकोण से समझने का प्रयास किया है।

शोधार्थी ने अपने शोध में रघुराय की तस्वीरों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया है। उन्होंने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि कैसे रघु राय की फोटो पत्रकारिता ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों को उजागर किया है। उन्होंने अपने शोध में रघुराय की फोटोग्राफी के तरीकों और दृष्टिकोणों का अध्ययन किया  और यह बताया कि कैसे ये तस्वीरें समाज की वास्तविकता को समझने और उसे व्यापक जनता के सामने प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाह्य विशेषज्ञ के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार उपाध्याय थे। मौखिकी के दौरान विशेषज्ञों ने  अमित मिश्रा के शोध की सराहना की और उनके द्वारा किए गए कार्य की गहनता और सटीकता की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि यह शोध न केवल फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह समाजशास्त्र और मीडिया अध्ययन के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। इस अवसर पर वाह्य परीक्षक प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ चंदन सिंह समेत विभाग के सभी लोग शामिल थे।

NPS एवं निजीकरण देश तथा समाज के लिए सही नहीं

0
NPS एवं निजीकरण देश तथा समाज के लिए सही नहीं
NPS एवं निजीकरण देश तथा समाज के लिए सही नहीं

#NPS and privatization are not good for the country and society in any way.

NPS एवं निजीकरण देश तथा समाज के लिए किसी भी रूप में सही नहीं : डॉ शिव शंकर यादव

जौनपुर : NPS निजीकरण देश के साथ साथ समाज के लिए भी घातक है । उक्त बातें आज जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहंदी मड़ियाहूं में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में माण्डलिक मंत्री मुरादाबाद डॉ शिव शंकर यादव ने कही। उन्होंने कहा यह कर्मचारियों के साथ साथ देश और समाज के लिए भी घातक है।

यह भी पढ़े : FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त    

इस अवसर पर  प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय,जिला संयोजक चन्दन सिंह, डॉ राजेश उपाध्याय,अरविंद यादव, संदीप यादव, टी एन यादव, आनंद स्वरूप यादव, लाल चंद यादव, डॉ कृपा निधि यादव, हौसिला प्रसाद पाल,राम आसरे यादव,विजय बहादुर, जय प्रकाश, त्रिभुवन, बृजभान,दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश चन्द, ओंकार नाथ यादव,कमला प्रसाद, चंद्रेश यादव, नितिन यादव, राघवेंद्र सिंह,विजय भास्कर, प्रभाकर, श्याम यादव,अनिल अजोसी, संजय कन्नौजिया, प्रेम चन्द,अनिरुद्ध यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूं प्रधानाचार्य नीरज यादव, अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

जौनपुर में 47 गर्ल आइकन को दिया गया मोबाइल एवं किट 

0
जौनपुर में 47 गर्ल आइकन को दिया गया मोबाइल एवं किट 
जौनपुर में 47 गर्ल आइकन को दिया गया मोबाइल एवं किट 

#Mobile and kit given to 47 girl icons in Jaunpur

जौनपुर : गर्ल आइकॉन ” मिलान फाउंडेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में 47 गर्ल आइकन को मोबाइल एवं किट प्रदान किया गया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह किशोरिया 14 से 18 वर्ष के अंतर्गत हैं।

यह भी पढ़े ” FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त    


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि जिला स्तरीय आइकॉन कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित एवं पिछड़े समुदाय की ऐसी प्रतिभाशाली साहसी किशोरियों का चयन किया जाता है जो अपनी शिक्षा को आगे ले जाने में प्रतिबद्ध हो और समाज में सकारात्मक बदलाव की इच्छा रखती है संस्था द्वारा ऐसी बालिकाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है यह किशोरिया अपने समुदाय में 20 अन्य किशोरियों का समूह बनाकर उन्हें जागरूक करती है। संचालन करते हुए कोऑर्डिनेटर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा गर्ल आइकॉन को संस्था की विजन मिशन और मूल्यों पर आधारित गहन समझ प्रदान करता है के विषय में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना शुक्ला ने करते हुए कहा हक भी है और हौसला भी।

जौनपुर में 47 गर्ल आइकन को दिया गया मोबाइल एवं किट 

प्रशिक्षण दिलाने वाले में उजमा अनुभव वंदना करुणा सीमा मुन्नी बेगम महंत जी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से रहे । सभी किशोरियों के अभिभावक भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे ।अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने आए सभी अतिथियों को का आभार व्यक्त किया।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का 665 श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

0
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का 665 श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का 665 श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

जौनपुर : शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में मोहर्रम के सिलसिले से मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से एक सफ़र जुलूस-ए अज़ा का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट व लालती पाली क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वच्छ शिविर व निशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 665 जायरीनों शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी। स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर शहंशाह, आसिफ सोनू, सलीम,नसीम,मोसिम खान, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी।
स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।