खेतासराय(जौनपुर):- एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 को जिला प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। जिला प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पी.एच.सी. सोंधी की एम्बुलेंस 108 व 102 का औचक निरीक्षक किया गया। जिसमें एम्बुलेंस कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि 108 हॉटस्पॉट से रहे, कही की घायल या दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाएं ताकि घायल का समय से उपचार हो सके। इस दौरान एम्बुलेंस में मेडिकल इक्वमेंट के यूज के बारे में विस्तार बताया। निरीक्षण टीम के साथ प्रोग्राम मैनेजर राहुल सिंह भी मौजूद रहे।
कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर,पुलिस ने भेजा जेल
कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर ,पुलिस ने भेजा जेल
- #Three miscreants surrendered in court in Kayar shooting case, police sent them to jail
जौनपुर :30 जुलाई को कयार गांव गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा में थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत ग्राम कयार में कुछ बदमाशों द्वारा अब्दुल्ला पुत्र स्व0 एजाज अहमद को गोली मार दी गई थी, जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रकरण के सम्बन्ध में परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि।
https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1819748066708107400
-02 अगस्त को तीन अभियुक्त अनुज यादव, जितेन्द्र यादव व राकेश यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
JAUNPUR:धौरईल गांव में फीडर स्थापित
#Minister inaugurated new transformer installed in Songar sub power station and Dhaurail village feeder.
JAUNPUR NEWS जौनपुर :शनिवार को विधानसभा सदर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सोगर मे 33 /11 के. वी. विद्युत उपकेंद्र सोगर सब स्टेशन पर 5MVA नया परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) स्थापित कराकर धौरइल फीडर का उद्घाटन राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव द्वारा पूजन व फीता काट कर किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सोगर सब स्टेशन पर इस 5 MVA के नए परिवर्तक लग जाने के साथ साथ ६५ खम्भे की नई लाइन बिछाई गई हैं जिससे १५ गांवो को लाभ मिलेगा और सब स्टेशन पर लोड की समस्या भी कम होगी। और ग्राम वासियों को बिजली की समस्या निजात मिलेगा।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशासी अभियंता, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, राजकेसर पाल, राजु दादा, श्यामबाबू यादव, प्रशांत सिंह दीपक, मनीष गुप्ता, नीरज राय आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी
खुटहन: राशन वितरण में देरी तो लोग करने लगे हंगामा
बिमार बुजुर्ग कोटेदार द्वारा राशन वितरण में देरी तो लोग करने लगे हंगामा
खुटहन (जौनपुर) काजी शाहपुर ( जौकाबाद) गांव के चंद लोगों का कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करने का एक विडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा हैजिसमें ग्रामीण पिछले माह का राशन न देने का आरोप लगा रहे हैं मामले को लेकर मिडिया जब गांव पहुंची तो बुजुर्ग कोटेदार फटी बनियान पहने अपने चारपाई पर बैठ खांस रहा थाकिसी तरह लाठी का सहारा लेकर खडा हुआ पुछने पर बुजुर्ग कोटेदार आधार पासवान ने बताया कि पिछले माह से मैं बिमार चल रहा हूं जिसके कारण देरी हुई वहीं राशन लेने आए ग्रामीणों ने बताया कि राशन ठीक-ठाक बांटते हैं अस्वस्थ होने के कारण राशन वितरण में देरी हुई है l
यह भी पढ़े : RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी
RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी
#News of gang rape of Jaunpur student in Varanasi turned out to be false
JAUNPUR RAPE UPDATE : जौनपुर की छात्रा से वाराणसी में गैंगरेप की खबर निकली झूठी जौनपुर में 9 वीं क्लास की छात्रा से स्कॉर्पिओ सवार बदमासो द्वारा किया गया गैंग रेप ने दो दिन में अपना रंग बदलना सुरु कर दिया है तीन लोग के बयान के मुताविक लड़की के पिता ,एसपी सिटी और कप्तान ने अलग अलग बयान जारी किया है शुक्रवार की सुबह एक खबर आग की तरह फैली कि जिले के एक भाजपा नेता की बेटी का स्कार्पियो सवार कुछ नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया है ।
बताया जाता है कि भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी उसी समय रास्ते में उसे रोक कर बदमाशों ने जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अगवा कर लिए ,शुक्रवार शाम छात्रा वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के तराव गांव के पास हाईवे के किनारे बेहोशी की हालत में मिली तब जाकर परिजनों को बेटी के अपहरण होने का जानकारी मिली ।
बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने घायल छात्रा को देखकर 112 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बदमाशों ने छात्रा का अपहरण जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव के पानी टंकी के पास किया पराऊगंज की तरफ से भाग निकले ,छात्रा रेहारी गांव निवासी बताई जा रही है।उसके पिता भाजपा के मंडल मंत्री एवं माता भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताई जा रही हैं।
लड़की के परिजनों की तहरीर पर सूचना पर जलालपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए है ।
https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1819678303177076769
इधर शनिवार को समाजवादी पार्टी की सोशल मिडिया में इस बात की खूब चर्चा रही शनिवार की शाम एसपी अजय पाल शर्मा ने इस घटना पर हो रही राजनीती पर पानी फेर दिया जलालपुर रेप कांड की पुलिस विवेचना के बाद आई रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया की जलालपुर की घटना में छात्रा अपने परिजन से किसी बात को लेकर नाराज होकर अपने मर्जी से स्कूल जाते समय चली गई थी लड़की की निशान देहि पर चोलापुर वाराणसी से छात्रा की सायकिल बरामद हुई छात्रा ठीक है अपने परिवार में हैl
शनिवार को पुलिस ने विज्ञप्ति के द्वारा अवगत कराया कि थाना जलालपुर-02 अगस्त को थाना जलालपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्ची उम्र करीब 14 वर्ष को सुबह स्कूल जाते सयम मठिया के पास सूनसान स्थान से काली रंग की बोलेरो सवार चार व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर मारपीट की गई। बच्ची जनपद वाराणसी में मिली है। तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-234/2024 धारा-137(2),118(1),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
डॉ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई व घटना के त्वरित अनावरण हेतु द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। श्री मनोज सिंह, थानाध्यक्ष जलालपुर व रामजनम यादव, प्रभारी स्पेशल स्वाट की टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल तरीके से जांच, सीसीटीवी फुटेज, पीडिता से पूछताछ व अन्य साक्ष्य संकलन किया गया। पीड़िता ने पूछताछ पर बताया कि मैं अपने माता-पिता से किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गयी थी मेरे साथ किसी प्रकार का कोई घटना घटित नही हुई है। पीड़िता की निशानदेही पर उसकी साइकिल जो केराकत जाने वाले रास्ते पर अपने दोस्त के पास रखी थी बरामद किया। पीड़िता स्वस्थ है उसे उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है।
संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण संपन्न
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में हुआ संपन्न
JAUNPUR :उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN आधारित कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण जनपद के समस्त ब्लॉकों/नगर क्षेत्र के ARPs और KRPs को दिया गया। जनपद स्तर के संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, अमित कुमार, SRG अखिलेश सिंह, अजय कुमार मौर्य, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से संजय कुमार, प्रवेश यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया l संदर्भदाताओं द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सत्र 2024- 25 में शिक्षक संदर्शिका मे हुए परिवर्तन का समझ बनाना। कक्षा 4 और 5 में पहली बार शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य विद्यालयों में किया जाना है, उसकी समझ और इस सत्र में नवीन पाठयपुस्तक कक्षा 1 व 2 में हिंदी की सारंगी ,गणित की आनंदमय का प्रयोग किया जाना है। इस बार से कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी विषय की किताब मृदंग को लागू किया गया है तथा कक्षा 1 से 3 की संदर्शिका के बदलाव पर विंदुवार चर्चा परिचर्चा के माध्यम से समझ विकसित किया गया। शिक्षण योजना क्या है। बच्चो का आकलन, रेमेडियल शिक्षण कैसे करना है ट्रैकर को कैसे भरना आदि पर समझ विकसित किया गया l नवीन पाठयपुस्तक का बच्चो के साथ कैसे शिक्षण कार्य विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा किया जाना है। जिससे बच्चो की अच्छी समझ बन सके इसके लिए प्रशिक्षण में बड़े समूह में चर्चा करने के बाद छोटे समूहों में समूह कार्य देकर प्रस्तुतिकरण कराना जिससे प्रतिभागियों में विषय से संबंधित अच्छी समझ बन सके।
बच्चो को उनके परिवेशीय अनुभवों गतिविधियों शिक्षण सामग्री का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य को सुगम सरल और रोचक बनाने पर जोर दिया गया है। डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा जी द्वारा प्रशिक्षण को सुचारू से संपन्न करने हेतु और सभी प्रतिभागियों ससमय उपास्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और इसी ऊर्जा के साथ आप सभी अपने अपने ब्लॉकों में प्रशिक्षण को सम्पन्न कराएंगे इसी आशा और विश्वास के साथ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए l
निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष
निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष
- साथियों ने फूल से किया स्वागत
खेतासराय(जौनपुर):- विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के प्रांगण में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक पद का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने सहमति दी और निशानाथ को अध्यक्ष चुना गया। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व स्व. आशुतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष पद का निर्वाहन कर रहे थे उनके निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। उसी परिपेक्ष में तेज-तर्रार ग्राम रोजगार सेवक निशानाथ को 53 रोजगार सेवकों ने बैठकर सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के लिए निशानाथ को अध्यक्ष व अजय कुमार गौतम को महामंत्री तथा महिला प्रकोष्ट के अध्यक्ष के लिए साधना यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उनको सहमति से चुन लिया गया। बातचीत के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मनरेगा के तहत विकास कार्यों में गति देने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, सुभाष चंद्र, पंकज शर्मा, गिरीश राजभर, उमाकांत यादव, कुसुम सिंह, अनिल राजभर, राम केवल, जहांआरा खातून, शिखा सिंह राजेश कुमार अजय कुमार, आनंद पांडेय समेत आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह
शिक्षा सप्ताह नवाचार एवं सहयोग की भावना को करेगा विकसित: प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता
खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों के सम्बंध में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जो सात दिनों तक चलता रहेगा। जिसमें प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों करायी जा रही है। क्षेत्र स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां करायी गयी।

बुधवार को शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिन खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं धरोहर से छात्र-छात्राओं को परिचित कराने के उद्देश्य से स्वदेशी खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, रस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वदेशी खेलों के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए व्यायाम शिक्षक मो. शरीफ ने उपस्थित लोगों को जानकारी दिया।
वही इसके तहत आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन टी.एल.एम. समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा पहेली (फ़ज़ल), खेल, थ्रीडी मॉडल, बोर्ड गेम्स, वॉल चार्ट, कार्ड चैलेंज, चार्ट निर्माण, कठपुतली एवं रीडिंग क्लब के माध्यम से प्रतिभाग किया। वही शिक्षण सप्ताह के दूसरे दिन गणित शिक्षक जयदेव पाण्डेय, बृजेश कुमार अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में गणितीय क्रियाकलाप के माध्यम से मनाया गया।
जिसमें शिक्षको के उपयोगार्थ नवाचारी शिक्षण पद्धतियां एवं आनंदमय शिक्षण पर परस्पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा सप्ताह के तहत 22 जुलाई से 28 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीसरे उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने शिक्षा सप्ताह के बारे में बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन हितधारकों के बीच नवाचार एवं सहयोग की भावना पैदा होगी और यह सर्वोत्तम कार्यों को साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मिट्टी खुदाई के परमिट के लिए बदले नियम
मिट्टी खुदाई के लिए परमिट के बदले नियम
जौनपुर : मिट्टी खुदाई के लिए आवश्यक जानकारी जन-सामान्य द्वारा अपने निजी कार्य अथवा सामुदायिक कार्य के लिए अपने खेत से मिट्टी खुदाई कर ले जाने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा परमिट की मांग करते हुए रोका जा रहा है, के संबध में स्थिति स्पष्ट करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी खनन रामअक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि शासनादेश दिनांक 18 सितम्बर 2020 द्वारा 100 घनमीटर तक खनन/परिवहन के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था है। इस कार्य के लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था upminemitra.in का उपयोग करते हुए 100 घन मीटर तक की मिट्टी की मात्रा स्वयं के खेतों से खनन व परिवहन के लिए उपयोग में लायी जा सकती है।
100 घन मीटर से अधिक खनन व परिवहन के लिए अनुज्ञा/परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है जिसके लिए upminemitra.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यह जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन अनुमोदन के उपरान्त निर्गत किया जायेगा। सामान्यतः 01 ट्रैक्टर ट्राली से 03.00 घनमीटर साधारण मिट्टी का परिवहन किया जाता है, जिसके आधार पर 100 घनमीटर साधारण मिट्टी के परिवहन के लिए लगभग 33 ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग किया जा सकता है। उक्त पत्र में यह भी उल्लिखित है कि जन-सामान्य/कृषक द्वारा शासनादेश 18 सितम्बर 2024 के अनुसार ऑनलाइन व्यवस्था का उपयोग करते हुए 100 घन मीटर तक की मिटटी की मात्रा स्वयं के खेतों से खनन व परिवहन के लिए उपयोग में लायी जा सकती है। तहसील व थाने के कर्मियों से इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम
JAUNPUR ‘सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कांटी, बरसठी में बृहद पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर बरगद, जामुन,आम का पेड़ ,अमरूद ,नीम का पेड़ ,अर्जुन, डिटोर लगाया गया । बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकाली गई ,रैली में पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे , हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है आदि नारों के साथ जन जागरूकता का संदेश दिया गया ।पौधारोपण के समय लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम हम भी सुरक्षित रहेंगे, प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है। पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है । मुख्य अतिथि सुनीता तिवारी ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर हो और आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी है। विशिष्ट अतिथि महिमा तिवारी ने कहा कि बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जा सकता है इसमें दो तरह के गड्ढे बनाए जाते हैं एक गढ़ा का दैनिक प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है दूसरे का सिंचाई के काम में प्रयोग किया जाता है ।आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुडिया तिवारी पूनम तिवारी वंदना पांडे प्रमोद कुमार तिवारी हरिश्चंद्र रवि कुमार अजीत प्रताप राजन मिश्रा अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित थे । संजय उपाध्याय संस्था द्वारा बताया गया कि इस तरह का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।









