Home Blog Page 257

शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान   

0
शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान
शिराज ए हिन्द डॉट काम ने समाज में विशिष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान

#Shiraz-e-Hind.com honored those doing special work in the district in jaunpur

पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए: जगदीश राय 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। रविवार को नगर जनक कुमारी इण्टर कालेज के हाल में शिराज ए हिन्द डॉट काम द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व सामाजिक परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया का योगदान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय रहे, अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया। इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में विशिष्ट कार्य करने वाले दस लोगो का सम्मान किया गया। 


गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मन्त्री एवं जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से खबर त्वरित गति से जनता तक पहुंच रही है लेकिन वेब पोर्टल के पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि जरा सी गलती से समाज पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पत्रकार दिन रात मेहनत करके खबरों को हम लोगो तक पहुंचाते है ऐसे में सरकार और समाज को पत्रकारों का भी ध्यान रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के एचओडी डा0 मनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता, उपयोगिता,और दुष्प्रभाव पर विस्तृत जानकारी सदन में रखा। 


कांग्रेस नेता व के-संस के अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय विक्की ने पत्रकारों के दर्द को बखूबी पेश करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के लिए हमेशा कलम के माध्यम लड़ाई लड़ता है इसके बाद भी इज्जत से नवाजा नही जाता है उन्होने सदन में मौजूद विधायक जगदीश राय से अनुरोध किया कि आप पत्रकारों के हित के लिए सरकार से एक सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए अनुरोध किया।  


नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर प्रो0 डॉ राकेश कुमार यादव ,माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, टीडीपीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रिंसपल जंगबहादुर सिंह, सपा नेता विकास यादव, पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत गुगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव ने सरस्वती बंदना से किया तथा काव्यपाठ प्राथमिक शिक्षक राकेश सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत शिराज ए हिन्द डॉट काम के संरक्षक पूर्व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने किया। 


इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संजय सेठ जेब्रा, बिट्टू किन्नर, इं0 कृष्णकुमार जायसवाल,अनुज विक्रम सिंह, शिक्षा के क्षेत्र से नूपुर श्रीवास्तव, राकेश सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र से बरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, कैलाश सिंह और प्रमोद जायसवाल को अतिथियों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के डारेक्टर आलोक श्रीवास्तव व सम्पादक राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता सुधाकर सिंह,उवर्षी सिंह,समाजसेवी अनिल गुप्ता, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष संजय सिंह,आयरमानिस ढाबा के बेलाल अहमद समेत भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

0
JAUNPURमंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   
JAUNPURमंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास   

#Minister laid the foundation stone of three more new roads in jaunpur

JAUNPUR NEWS : सदर विधान सभा विकास के पथ पर जनपद जौनपुर को तीन और सड़को की मिली सौगात राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत तीन नई सड़को का और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से एक गेट  का रविवार को  शिलान्यास किया। 

जिसमे नगर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ JAUNPUR से बोदकरपुर मार्ग से मोहम्मद हसन के दुकान तक दोनो तरफ नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मार्ग के निर्माण में अनुमानित लागत 16.97 लाख रुपए हैं। इस मार्ग के शिलान्यास के साथ साथ बोदकरपुर मार्ग पर खेल मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज मे ग्राम सभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिंद के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया। इस मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 10.57 रुपए है।

 इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉ वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया।जिसकी अनुमानित लागत 17.67 लाख हैं।

इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट का निर्माण कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा किया गया। इस मुख्य द्वार को बनाने में लगभग 12 लख रुपए खर्च होंगे।  राज्यमंत्री  गिरिश चंद्र यादव जी ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी और आप लोगों के आशीर्वाद से इस क्षेत्र से मुझे विधानसभा में जाने का अवसर मिला जिस विश्वास के साथ आप लोगों ने विधानसभा में मुझको भेजा है उस विश्वास में मैं कभी कमी नहीं आने दूंगा। मैंने पिछले 7 साल से इस क्षेत्र में विकास की बहुत सी योजना लाई है। बड़ी-बड़ी सड़के बनवाई गई है हमारे क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं हैं जहां कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो।  शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा ,राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, प्रशांत सिंह, पुष्पेन्द्र त्यागी और सचिन पाण्डे मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य बीमारियां    

0
तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य गंभीर बीमारियां    
तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर होते है, 25 अन्य गंभीर बीमारियां    

टी0बी कैंसर जैसी बिमारियों को आमंत्रित करता है तम्बाकू का सेवन

  • #Tobacco consumption causes 40 types of cancer and 25 other serious diseases.

JAUNPUR NEWS जौनपुर : तम्बाकू सेवन से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बिमारियों होती है तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक हेल्थ प्रोफेसनल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागर कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमे जनपद के समस्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर0बी0एस0के0) टीम के चिकित्साधिकारी (बी0डी0एस0 एवं आयुष चिकित्साधिकारी) द्वारा प्रतिभाग किया गया।


चिकित्सा अधिकारी  द्वारा बताया गया कि तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट के सेवन से टी0बी0, कैंसर सहित तमाम बीमारियाॅ शरीर को जकड़ लेती है। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बेहद कमजोर पड़ जाती है। जिससे व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाता है और इन बीमारियो से उसकी जान भी चली जाती है। डा0 राजीव कुमार जिला नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण जौनपुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू से दूर रहने के लिये याद दिलाना और जो इस कि लत में है, उन्हें इसके सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर इलाज के लिये प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिये बेहद हानिकारक होता है।
               क्षेत्रीय समन्वयक दिलीप पाण्डेय ने जनपद में तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के समस्त धाराओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने इसकी विभिन्न धाराओं पर चर्चा की, धारा 4-सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है 200 रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। धारा 5-तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध। धारा 6 (क)-18 वर्ष के कम आयु के नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध। धारा 6 (ख)-शिक्षा संस्थान के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री दण्डनीय है। उक्त के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही का विधान है।


               डा0 बी0सी0 पन्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि  तम्बाकू के सेवन से लाखों लोगों की मौत हो रही है। उन्होनें धूम्रपान से होने वाले नुकसान पर चर्चा की एवं लक्षणों को बताया जैसे-बिना किसी वजह के उदास महसूस करना, गुस्सा आना या परेशान, काम में ध्यान न लगा पाना, उच्च रक्त चाप का होना, भूख न लगना, नींद न आना। तम्बाकू से दूर रहने के उपाय पर चर्चा में बताया कि व्यक्ति को इसकी जद से निकलने के लिये चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिये। चिकित्सकीय की निगरानी में उपचार करायें। इलाज के दौरान व्यक्ति की सबसे ज्यादा मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। साथ ही योगा और सुबह-शाम को टहलने चाहिये साथ ही सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिये कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, पान-मसाला से दूर रहेंगे। उक्त कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्र्रबंधक एन0एच0एम0 सत्यव्रत त्रिपाठी एवं एन0सी0डी0 सेल के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश गुप्ता एफ0एल0सी0 ने किया।

वृक्षारोपण उत्सव के तहत दो हज़ार पौधों का एक दिन में किया गया पौधरोपण

0

अधिकतम पेड़ लगाने से प्रकृति का संतुलन होगा ठीक : धनंजय सिंह

खेतासराय(जौनपुर):- वृक्षारोपण उत्सव सप्ताह (उन्नीस जुलाई से पचीस जुलाई तक)के अन्तर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंसू द्वारा किया जा रहा है जिसकी कड़ी में बुधवार को मानीकला,धौरईल,सन्दहां,इटौरी समेत अन्य ग्राम में स्कूल और मैदान में लगभग दो हज़ार से अधिक पौधरोपण कराया गया।


उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एम.एल.सी. प्रिंसू सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पौधारोपण करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वेदों में वृक्षों की महत्ता बताई गई है, 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी और 10 बावड़ी के बराबर एक सरोवर, 10 सरोबर के बराबर 1 पुत्र और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष है यह मान्यता हमारे वेद मंत्रों में भी है। व्यक्ति के जीवन में पुत्र रत्न प्राप्ति का अपना महत्व है, लेकिन वृक्षों को अलग प्रकार से ही पूजा गया है और हमारी संस्कृति तो कदम-कदम पर पेड़, पत्ते में परमात्मा के वास की जो भावना है वह हमारे कण-कण में है। आज से लगभग 100 साल पहले जगदीश चंद्र बसु को लंदन में नोबल पुरस्कार मिला था, इस दौरान उनसे कहा गया कि पौधों में प्राण है, जिसे उन्होंने सिद्ध करके भी बताया। एम.एल.सी. प्रिंसू सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तहत जो अभियान चलाया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय है और आने वाले समय मे इसका महत्व समझ मे आएगा। व्यक्ति को अपने और अपने आने वाली पीढ़ियों के सर्वोत्तम भविष्य के पौधरोपण करना चाहिए एयर मनुष्य अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।इस दौरान प्रमुख रूप से जे पी सिंह,बल्लर सिंह,अनिल सिंह ,प्रधान अरशद,प्रधान इश्तियाक़,अब्दुल्लाह उर्फ़ डंपी,साकिब,आसिम आदि उपस्थित रहे ।

एम्बुलेंस प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

0

खेतासराय(जौनपुर):- एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 को जिला प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। जिला प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पी.एच.सी. सोंधी की एम्बुलेंस 108 व 102 का औचक निरीक्षक किया गया। जिसमें एम्बुलेंस कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि 108 हॉटस्पॉट से रहे, कही की घायल या दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाएं ताकि घायल का समय से उपचार हो सके। इस दौरान एम्बुलेंस में मेडिकल इक्वमेंट के यूज के बारे में विस्तार बताया। निरीक्षण टीम के साथ प्रोग्राम मैनेजर राहुल सिंह भी मौजूद रहे।

कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर,पुलिस ने भेजा जेल

0

कयार गोली कांड में तीन बदमासो ने कोर्ट में किया सरेंडर ,पुलिस ने भेजा जेल

  • #Three miscreants surrendered in court in Kayar shooting case, police sent them to jail

 जौनपुर :30 जुलाई को कयार गांव गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा में थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत ग्राम कयार में कुछ बदमाशों द्वारा अब्दुल्ला पुत्र स्व0 एजाज अहमद को गोली मार दी गई थी, जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रकरण के सम्बन्ध में परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि।

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1819748066708107400

-02 अगस्त  को तीन अभियुक्त अनुज यादव, जितेन्द्र यादव व राकेश यादव ने  न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

JAUNPUR:धौरईल गांव में फीडर स्थापित 

0
JAUNPURधौरईल गांव में फीडर स्थापित 
JAUNPURधौरईल गांव में फीडर स्थापित 

#Minister inaugurated new transformer installed in Songar sub power station and Dhaurail village feeder.

JAUNPUR NEWS जौनपुर :शनिवार को विधानसभा सदर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सोगर मे 33 /11 के. वी. विद्युत उपकेंद्र सोगर सब स्टेशन पर 5MVA नया परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) स्थापित कराकर धौरइल फीडर का उद्घाटन राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव द्वारा पूजन व फीता काट कर किया गया। राज्यमंत्री  गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सोगर सब स्टेशन पर इस 5 MVA  के नए परिवर्तक लग जाने के साथ साथ ६५ खम्भे की नई लाइन बिछाई गई हैं जिससे १५ गांवो को लाभ मिलेगा और सब स्टेशन पर लोड की समस्या भी कम होगी। और ग्राम वासियों को बिजली की समस्या निजात मिलेगा।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशासी अभियंता, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, राजकेसर पाल, राजु दादा, श्यामबाबू यादव, प्रशांत सिंह दीपक, मनीष गुप्ता, नीरज राय आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

खुटहन: राशन वितरण में देरी तो लोग करने लगे हंगामा

0

बिमार बुजुर्ग कोटेदार द्वारा राशन वितरण में देरी तो लोग करने लगे हंगामा

खुटहन (जौनपुर) काजी शाहपुर ( जौकाबाद) गांव के चंद लोगों का कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करने का एक विडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा हैजिसमें ग्रामीण पिछले माह का राशन न देने का आरोप लगा रहे हैं मामले को लेकर मिडिया जब गांव पहुंची तो बुजुर्ग कोटेदार फटी बनियान पहने अपने चारपाई पर बैठ खांस रहा थाकिसी तरह लाठी का सहारा लेकर खडा हुआ पुछने पर बुजुर्ग कोटेदार आधार पासवान ने बताया कि पिछले माह से मैं बिमार चल रहा हूं जिसके कारण देरी हुई वहीं राशन लेने आए ग्रामीणों ने बताया कि राशन ठीक-ठाक बांटते हैं अस्वस्थ होने के कारण राशन वितरण में देरी हुई है l

यह भी पढ़े : RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

0
RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 
RAPE UPDATE:जौनपुर की छात्रा से गैंगरेप की खबर झूठी 

#News of gang rape of Jaunpur student in Varanasi turned out to be false

JAUNPUR RAPE UPDATE : जौनपुर की छात्रा से वाराणसी में गैंगरेप की खबर निकली झूठी जौनपुर में 9 वीं क्लास की छात्रा से स्कॉर्पिओ सवार बदमासो द्वारा किया गया गैंग रेप ने दो दिन में अपना रंग बदलना सुरु कर दिया है तीन  लोग के  बयान के मुताविक लड़की के पिता ,एसपी सिटी और कप्तान ने अलग अलग बयान जारी किया है शुक्रवार की सुबह एक खबर आग की तरह फैली कि जिले के एक भाजपा नेता की बेटी का स्कार्पियो सवार कुछ नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया है । 

बताया जाता है कि भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी उसी समय रास्ते में उसे रोक कर बदमाशों ने जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अगवा कर लिए ,शुक्रवार शाम छात्रा वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के तराव गांव के पास हाईवे के किनारे बेहोशी की हालत में मिली तब जाकर परिजनों को बेटी के अपहरण होने का जानकारी मिली ।

बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने घायल छात्रा को देखकर 112 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बदमाशों ने छात्रा का अपहरण जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव के पानी टंकी के पास किया पराऊगंज की तरफ से भाग निकले ,छात्रा रेहारी गांव निवासी बताई जा रही है।उसके पिता भाजपा के मंडल मंत्री एवं माता भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताई जा रही हैं। 

लड़की के परिजनों की तहरीर पर सूचना पर जलालपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई  एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए है ।  

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1819678303177076769

इधर शनिवार को समाजवादी पार्टी की सोशल मिडिया में इस बात की खूब चर्चा रही शनिवार की शाम एसपी अजय पाल शर्मा ने इस घटना पर हो रही राजनीती पर पानी फेर दिया जलालपुर रेप कांड की पुलिस विवेचना के बाद आई रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया की जलालपुर की घटना में छात्रा अपने परिजन से किसी बात को लेकर नाराज होकर अपने मर्जी से स्कूल जाते समय चली गई थी लड़की की निशान देहि पर चोलापुर वाराणसी से छात्रा की सायकिल बरामद हुई छात्रा ठीक है अपने परिवार में हैl 

शनिवार को पुलिस ने विज्ञप्ति के द्वारा अवगत कराया कि  थाना जलालपुर-02 अगस्त  को थाना जलालपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्ची उम्र करीब 14 वर्ष को सुबह स्कूल जाते सयम मठिया के पास सूनसान स्थान से काली रंग की बोलेरो सवार चार व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर मारपीट की गई। बच्ची जनपद वाराणसी में मिली है। तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-234/2024 धारा-137(2),118(1),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

डॉ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई व घटना के त्वरित अनावरण हेतु द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। श्री मनोज सिंह, थानाध्यक्ष जलालपुर व रामजनम यादव, प्रभारी स्पेशल स्वाट की टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल तरीके से जांच, सीसीटीवी फुटेज, पीडिता से पूछताछ व अन्य साक्ष्य संकलन किया गया। पीड़िता ने पूछताछ पर बताया कि मैं अपने माता-पिता से किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गयी थी मेरे साथ किसी प्रकार का कोई घटना घटित नही हुई है। पीड़िता की निशानदेही पर उसकी साइकिल जो केराकत जाने वाले रास्ते पर अपने दोस्त के पास रखी थी बरामद किया। पीड़िता स्वस्थ है उसे उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है।

संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण संपन्न

0
संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण संपन्न
संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण संपन्न

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में हुआ संपन्न

JAUNPUR :उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN आधारित कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण जनपद के समस्त ब्लॉकों/नगर क्षेत्र के ARPs और KRPs को दिया गया। जनपद स्तर के संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, अमित कुमार, SRG अखिलेश सिंह, अजय कुमार मौर्य, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से संजय कुमार, प्रवेश यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया l संदर्भदाताओं द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सत्र 2024- 25 में शिक्षक संदर्शिका मे हुए परिवर्तन का समझ बनाना। कक्षा 4 और 5 में पहली बार शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य विद्यालयों में किया जाना है, उसकी समझ और इस सत्र में नवीन पाठयपुस्तक कक्षा 1 व 2 में हिंदी की सारंगी ,गणित की आनंदमय का प्रयोग किया जाना है। इस बार से कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी विषय की किताब मृदंग को लागू किया गया है तथा कक्षा 1 से 3 की संदर्शिका के बदलाव पर विंदुवार चर्चा परिचर्चा के माध्यम से समझ विकसित किया गया। शिक्षण योजना क्या है। बच्चो का आकलन, रेमेडियल शिक्षण कैसे करना है ट्रैकर को कैसे भरना आदि पर समझ विकसित किया गया l नवीन पाठयपुस्तक का बच्चो के साथ कैसे शिक्षण कार्य विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा किया जाना है। जिससे बच्चो की अच्छी समझ बन सके इसके लिए प्रशिक्षण में बड़े समूह में चर्चा करने के बाद छोटे समूहों में समूह कार्य देकर प्रस्तुतिकरण कराना जिससे प्रतिभागियों में विषय से संबंधित अच्छी समझ बन सके।

बच्चो को उनके परिवेशीय अनुभवों गतिविधियों शिक्षण सामग्री का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य को सुगम सरल और रोचक बनाने पर जोर दिया गया है। डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा जी द्वारा प्रशिक्षण को सुचारू से संपन्न करने हेतु और सभी प्रतिभागियों ससमय उपास्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और इसी ऊर्जा के साथ आप सभी अपने अपने ब्लॉकों में प्रशिक्षण को सम्पन्न कराएंगे इसी आशा और विश्वास के साथ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए l