वृक्षों के अभाव में प्रकृति में उत्पन्न हो रहा प्राकृतिक असंतुलन:डा.सूर्यभान यादव
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वन महोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत सोमवार को बाबा द्वारिका दास हरी महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा.सूर्यभान यादव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि सृष्टि का अस्तित्व पेड़ -पौधों पर ही निर्भर है। प्रबंधक ने कहा कि वृक्षों के बिना प्रकृति का संतुलन असंभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि मनुष्य अपने स्वार्थ में अंधा होकर मनमानी तरीक से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। जिस स्तर पर पेड़ काटे जा रहे हैं उसी अनुपात में पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे प्रकृति में भारी असंतुलन की समस्या उत्पन्न हो रही है।
प्राचार्य डॉ. कुंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए प्राचार्य ने पौध लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा करने के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, शशांक शेखर, स्नेहा यादव, बिंदु, शालिनी, रीना, दिनेश यादव शिव प्रकाश, सुशीला व छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाकर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
BRP COLLEGE की संपत्ति पर भू - माफिया कर रहे है, कब्जे का प्रयास
#Land mafia trying to capture property of BRP College, revenue personnel also in collusion In Jaunpur
कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार,सौंपा ज्ञापन
जौनपुर:देश की आजादी से पूर्व स्थापित BRP COLLEGE शिक्षण संस्था की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है। वह राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप अस्थाना व जनरल सेक्रेट्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि नगर के शेखपुर व हुसैनाबाद में इस शिक्षण संस्थान की स्थापना वर्ष 1920 में की गई है। संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कालेज व मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज संचालित है। संस्था भवन,विद्यालय का भवन, बाउंड्रीवाल, गेट, क्रीड़ा स्थल, दुकान आदि निर्मित है। संपूर्ण एरिया आबादी से आच्छादित है। भू- माफिया राजस्व कर्मियों से मिलीभगत अनावश्यक रूप से संस्था की संपत्ति को क्षति पहुंचाना चाह रहे हैं।
आरोप लगाया कि एक माह पूर्व विभागीय राजस्व कर्मी व नायब तहसीलदार शहर विक्रम पासवान को इस संबंध में संस्था व BRP COLLEGE द्वारा संपूर्ण प्रपत्र उपलब्ध कराया जा चुका है।विद्यालय मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित है। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार श्रीवास्तव आवश्यक कार्य से प्रयागराज गए थे। उनके पास अचानक चार बजे फोन आया कि आप कहां हैं विद्यालय आ जाइए, नाप-जोख करना है। असमर्थता जताने के बाद भी आकर नाप-जोख करने लगे। अगर कोई आदेश था तो पहले अवगत कराना चाहिए था। इतना ही नहीं संस्था का मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। मांग किया कि अनावश्यक दबाव डालने के मामले में कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में संस्था के मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव, बीआरपी के प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, शैलेंद्र त्रिपाठी, मनीष कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, रंजीत यादव, हसन अब्बास आदि रहे।
BRP COLLEGE प्रबंधन ने राज्यमंत्री से भी लगाई गुहार
कायस्थ पाठशाला सोसायटी की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा क्षति पहुंचाने के मामले में सदस्यों ने नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी गुहार लगाई। सोमवार को डाक बंगले में उन्हें ज्ञापन सौंपा। यादव ने आश्वासन दिया कि यह BRP COLLEGE JAUNPR की संस्था आजादी से पूर्व स्थापित है। इसे किसी प्रकार की क्षति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी के फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
#PNG GAS pipeline burst in JAUNPUR, silence in the city
जौनपुर। PNG GAS की पाइप लाइन लीकेज होने से मची शहर में अफरातफरी नगर के ढालगर मुहल्ले में सोमवार की दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई मामला गैस पाइप लाइन लीकेज का बताया जा रहा है। स्थानीय लोग तुरंत रास्ते के आवागमन को ब्लाक कर दिया काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस और गैस विभाग के कर्मी नही पहुंचे।
मीडिया में खबर फैलते ही स्थानीय संबंधित विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे जब इस घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुच कर मामले की जांच करने लगे जांच में पता चला कि PNG पाइप नेचुरल गैस की पाइप लाइन नीचे से कही से बिजली के खम्भे लगाते समय क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते पाइप से गैस का रिसाव शुरू हो गया । स्थानीय लोगो की माने तो नगर के किला रोड से अटाला जाने वाली सड़क पर बिजली विभाग सड़क के किनारे खंभा लगा रहा था । ड्रिल कर खंभा गाड़ ही रहे थे कि नीचे से गैस पाइप लाइन फट गई और गैस तेज आवाज के साथ गैस बाहर आने लगी । सड़क पर गैस की जोरदार दुर्गंध उठ रही थी । आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई । स्थानीय लोग आने जाने वालों को रोका और रास्ते को ब्लाक कर दिया है । द्दुर्गंध और किसी अनहोनी घटना से वहा के लोग डरे सहमे है।
क्या बोले गैस कंपनी के अधिकारी :
इंडियन ऑयल व अदानी कंपनी के डिप्टी मैनेजर सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि इलेक्ट्रि सिटी बोर्ड द्वारा बगैर सूचना के काम किया जा रहा था। बिजलीं के खंभे को गाड़ते समय PNG GAS की पाइप फट गई जिससे उस पाइप से गैस रिसाव होने लगा , जब इसकी हमलोगों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुचने से पहले ही बिजलीं विभाग वाले वहाँ से चले गए थे। हमलोगों ने पहुच कर पाइप लाइन के गैस को बंद किया मरम्मत का कार्य चल रहा है । थोड़ी देर में गैस की सप्लाई सुचारू रूप से काम करने लगेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने PNG GAS लीकेज पर दिया बयान
इसी मामले पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अटाला मज्जिद के पहले राज इंटर कालेज के पास आज गैस वाइप लाइन लीकेज की जानकारी प्राप्त हुई सूचना पा कर हमने फायरब्रिगेड पुलिस, बिजलीं विभाग के साथ – साथ इंडियन ऑयल और अदानी कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया पता चला कि बिजलीं विभाग द्वारा तार की पाइप बिछाई जा रही थी जिसके चलते गैस की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुचे गैस कंपनी के अधिकारी ने गैस की पाइप की सप्लाई को स्वीच ऑफ किया गया मरम्मत कार्य चल रहा है । किसी जान माल की हानि नही हुई है स्थिति अब सामान्य है।
#Last date fixed for admission in class 6th in Jawahar Navodaya Vidyalaya in jaunpur
जौनपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्णा ने जिले के समस्त समानित नागरिकों को अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहुं में सत्र 2025-26 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 है एवं प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि 18 जनवरी 2025 है। एसे छात्र जो जनपद के मूल प्रमाणिक निवासी है एवं जौनपुर जनपद के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत है और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनो तिथियॉ समाहित) के बीच है, वे छात्र www.navodaya.gov.in या cbseitems.rcil.gov/nvs पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।
JAUNPUR NEWS N0 2 :
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद में दर्जी व हलवाई ट्रेड में दस दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 27 जून 2024 तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है।
समस्त आवेदक को अवगत कराया जाता है कि अपने वास्तविक अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में 22 जुलाई 2024 एवं 23 जुलाई 2024 को समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जाचॅ/साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
लखनऊ : यूपी में एक बार फिर सीएम और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आरक्षण के मुद्दे पर आए सामने। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सीएम के विभाग को लिखा पत्र और उसमे आरक्षण का ब्यौरा, सोशल मीडिया पर वायरल है। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और कार्मिक को लिखा पत्र और मंगवा आरक्षण का ब्यौरा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कार्मिक विभाग के अधिकारियों से आउटसोर्सिंग या संविदा पर कार्यरत कुल अधिकारियों और कर्मचारियों मांगा ब्यौरा। पत्र में केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि मैं 11 अगस्त 2023 में इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया था और अधिकारियों से जानकारी चाहिए थी 16 अगस्त 2023 को उन्होंने पत्र लिखा था लेकिन जानकारी ना मिल पाने के कारण एक बार फिर पत्र लिखा और अधिकारियों को आदेशित किया की शासनादेश के अनुसार समस्त विभगांव को सूचमार एकत्र करते हर संकलित कराकर अवलोकनार्थ प्रस्तुत करे। इस वायरल पत्र को लेकर अब यूपी में राजनीति गरम हो चुकी है छोटे से लेकर बड़े नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
शाहगंज ( जौनपुर ) आजमगढ़ रोड नई सब्जी मंडी के पास रविवार देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा कलाबाजी और स्टंट करने से रोकने पर पुलिस चौकी पर मौजूद दो सिपाहियों से गाली गलौज और हाथापाई पर उतर आए ।
सिपाहियों के द्वारा अच्छे घर से होने का वास्ता देकर समझाने के बावजूद उक्त तीनों युवकों ने अपने गांव से 8-10 की संख्या में युवकों को बुलाकर जमकर हंगामा किया । बताया जाता है कि उक्त युवक दबंग किस्म के हैं तथा एक नामी प्लॉटर के भतीजे हैं । पुलिस द्वारा अराजकता पर उतारू पांच युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आया गया।हिरासत में लिए गए पांचो युवक छिड़वा भादी के बताए जा रहे हैं पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी रही ।
V.C.B.(पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
वी.सी.बी. (पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
प्रशिक्षण में कम्पनी के तरफ से आये विशेषज्ञों ने बताया बारीकियां
JAUNPUR NEWS जौनपुर: अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय जौनपुर के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय शाहगंज, मछलीशहर, जौनपुर के नियंत्रणाधीन 33/11केवी विद्युत उपकेंद्रों पर पैनल के रख-रखाव हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदाबाद की कम्पनी एम/एस स्टेलमेक के तरफ से आये इंजीनियरों द्वारा पैनल के बारे में विस्तार से बताते हुए उसके बारीकियों को बताया।
वी.सी.बी. निर्माता कम्पनी के तरफ से विशेषज्ञ के रूप में मुकेश मिश्रा, विकास, अरविन्द, विष्णु सिंह ने 11 केवी पैनल की महत्व एवं इसके प्रयोग व संचालन के बारे में विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय जौनपुर में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं उपकेंद्र संचालक (एसएसओ) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल लोगों को विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्युत व्यवधान का पूर्वाभ्यास कर लेता है और तुरन्त एक्टिव हो जाता है। इससे ट्रांसफार्मर को जलने और फूंकने से सम्भवना रहती है। इससे बचने और उसके रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पौध लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा का भी ध्यान दें: विनय सिंह
खेतासराय (जौनपुर) एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पौधरोपण किया जा रहा है। जिसकी कड़ी में कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राओ द्वारा पौधरोपण किया गया।
प्राचार्य विनय सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त कॉलेज परिसर में प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। जिसमें पीपल, अशोक, नीम, सागौन आदि पौधों से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में जन-जन को सहभागिता करनी चाहिए। इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि पौध लगाना आवश्यक है, के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुकेश पाठक, डॉ.अजय तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय उपस्थित रहे।
SHAHGANJ:मरीज़ को देखने जा रही महिला बेहोशी हालत में खेत मे मिली
# Woman going to see patient found unconscious in field in shahganj
SHAHGANJ NEWS शाहगंज [जौनपुर] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गाव निवासी महिला अपने रिश्तेदार जो बीमार थे उन्हें देखने के लिए निकली महिला बेहोशी हालत मे सड़क से थोड़ी दूर खेत मे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे विमला देवी पत्नी राम नयन निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज जिला जौनपुर अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थी बड़ा गांव से टैम्पू मे सवार होकर शाहगंज के लिए निकली थी और रोडवेज स्थित टैम्पू से उतर गई करीब दो घन्टे बाद घर पर फोन आया कि आपके परिवार की कोई महिला बेहोशी हालत में खेतासराय स्थित कब्रिस्तान के निकट सड़क से थोड़ी दूर एक खेत में मिली है।
जिसको SHAHGANJ पुरुष चिकित्सालय ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है परिवार के मुताबिक के पास आठ हजार रुपये नगद के अलावा सोने की झुमकी गायब मिली है जिससे परिवार वालों का कहना है किसी ने जहर खुरानी की है ऐसा लगता है कि किसी ने महिला को बाईक पर बिठा कर ले गये और जहर खुरानी कर दिया विमला अभी तक बेहोश है होश मे आने पर इसका खुलासा होगा जिसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।
# राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी गई अंतिम विदाई
1975 में लागू इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे जैतूराम,75 वर्ष की उम्र हुआ अकास्मिक निधन
#Last farewell given to democracy fighter Jaitu Ram Yadav in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के कुकुङीपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव का अकास्मिक निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही जिला प्रशासन से आए नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।
बता देंगे कुकुङीपुर निवासी 75 वर्षीय जैतूराम यादव इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में कूद पड़े थे । तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को इमरजेंसी लगाया था, उस इमरजेंसी के दौरान जैतूराम यादव जेल चले गए थे ,उनके लोकतंत्र बचाव के अभियान में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रही थी। जिसके लिए वह क्षेत्र में भी जाने जाते रहे हैं। जैतूराम का रविवार के भोर में उनके निवास स्थान कुकुङीपुर में निधन हो गया ।जिसकी जानकारी लगते ही सदर नायब तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, लेखपाल केसी मौर्या, प्रभात यादव,सरायख्वाजा पुलिस अन्य सहयोगियों के साथ घर पहुंच गए और उनके शव पर पुष्पा माला अर्पित कर श्रद्धांजलि सलामी दी गई ।
राजकीय सम्मान के साथ उनके विदाई दी गई ।इस दौरान काफी संख्या में उनके लोग पहुंचे थे ।जैतूराम सर्वजन इंटर कॉलेज जंगीपुर के प्रबंधक जितेंद्र यादव के मामा थे ।इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले,दयाराम यादव, रामानंद अमित यादव,अशोक,शेखर यादव ,सुनील कुमार, चंदन यादव, अंकित , सुजीत, राम अजोर गौतम समेत काफी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।