Home Blog Page 263

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

0
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR जिले का एक ऐसा सरकारी स्कूल (उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR SCHOOL NEWS  जौनपुर: सरकारी स्कूल में कौन कहता है नहीं होती पढाई जनपद का एक विद्यालय ऐसा भी है जहाँ अभिभाक को अपने बच्चे को विद्यालय में दाखिला कराने के लिए पहले प्रधानाध्यापक से समय लेना पड़ता है ,दरसल ,पूरा मामला जानने के लिए पहले यह समझे  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड मड़ियाहूॅ के प्राथमिक विद्यालय उन्चनी कला का औचक स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे । निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रितेश कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पर पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 75,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं कराया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 117 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 72 छात्र उपस्थित पाए गए, परन्तु उनके द्वारा पृच्छा करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बतायी गयी।

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 
JAUNPUR SCHOOL का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा अधिकारी 

मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था।उनके द्वारा कक्षा 4 बच्चों से ब्लॉक का नाम लिखवाने पर केवल 02 बच्चों द्वारा ही सही सही लिखा गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डिजिटाइजेशन हेतु विभाग द्वारा वितरित टेबलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यालय स्टाफ में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया, जिसके परिणामस्वरुप विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय गहोरा, वि0ख0 सिरकोनी का निरीक्षण 11ः30 बजे किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशा सिंह 08 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गय शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण  नहीं किया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 138 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था। हैण्डवाश टूटा हुआ था तथा समर्सिबल चोरी हो गया था। विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पचोखर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। माधुरी देवी शिक्षामित्र अनुपस्थित पायी विद्यालय में शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गए। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया जा सका। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 57 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। कक्षा-कक्ष में जाले लगे थे। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।     

प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 107 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 102 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय का भौतिक परिवेश सुसज्जित पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी JAUNPUR डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः40 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका एवं स्टाक पंजिका अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 153 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 92 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रागण साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय कक्षा-कक्ष सुसज्जित व सुव्यवस्थित पाये गये। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक एवं शिक्षक-छात्र अनुशासन व अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

JAUNPUR NEWS

C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 

0
C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 
C.C.C. COMPUTER COURSE 2024

कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त ,उसके बाद के आवेदन मान्य नहीं होंगे 

C.C.C. COMPUTER COURSE 2024: जौनपुर :ट्रीपल सी करने वालो  के लिए आवश्यक सूचना उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण के द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक ,युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in   पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

योजनान्तर्गत 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in   पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000-00 एवं रु0 3,500-00 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए  इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है।   प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। 

कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा।  ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी।  प्रशिक्षार्थी के माता-पिता अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000-00 (रुपये एक लाख मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक/युवतियाँ वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक आनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अन्तिम तिथि 05 अगस्त 2024 है।

यह भी पढ़े :Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

जौनपुर: स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 

0
जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 
जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 

जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू  08 स्कूली वाहन को निरूद्ध/चालान की कार्यवाही की गयी। वर्तमान समय में स्कूल में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों की बढती दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसके लिए आवश्यक है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऐसे सभी वाहनों को आवश्यक रूप से चेक कर उसकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता की जॉच की जाए। इसके लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में एक विशेष अभियान दिनांक 08 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य चलाया जा रहा है उक्त के क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई को संचालित स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच की गयी जिसमें तीन विद्यालयों के 08 स्कूली वाहन को निरूद्ध/चालान की कार्यवाही की गयी।

Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

0
Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        
Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

Hawkins Cooker LTD जौनपुर : उपजिला मजिस्ट्रेट, मछलीशहर श्रीकेश कुमार राय व क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हाकिन्स कूकर्स लिमिटेड मुंगरा बादशाहपुर से 2091000- रूपये की बकाया श्रमिक मजदूरी वसूल की गयी।      

विस्तृत विवरण :

विनय कुमार सिंह,अध्यक्ष,Hawkins Cooker मजदूर यूनियन,सतहरिया, मछलीशहर,जौनपुर द्वारा उ०प्र० औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 एवं उ०प्र० नियमावली के नियम-33 के अन्तर्गत धारा 6 एच में वाद सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। स्थायी श्रमिकों हेतु किये गये समझौता दिनांक 01 दिसंबर 2011, दिनांक 16अगस्त 2012 एवं दिनांक 04 नवंबर 2014 में निहित बकाया मजदूरी की धनराशि की वसूली हेतु दिनांक 06 अप्रैल 2022 को यूनियन द्वारा प्रस्तुत वाद में यह भी अनुरोध किया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रिट याचिका सं० 18673/2017 Hawkins CookerS MAJDUR यूनियन बनाम उ०५० व अन्य में पारित आदेश दिनांक 03 मई 2017 के परिपालन में मजदूरों की बकाया धनराशि नियोजक से दिलायी जाये। यूनियन द्वारा प्रस्तु वाद प्रार्थना पत्र को वाद सं० 01/22 के रूप में पंजीकृत कर सम्बन्धित पक्षों को सम्मन निर्गत करते हुए सुनवाई प्रारम्भ की गयी।

उक्त वाद में श्रमिक पक्ष एवं प्रबंधन पक्ष के मध्य विभिन्न तिथियों पर वार्ता आहूत कर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों द्वारा वाद में प्रस्तुत कथनों, अभिकथनों एवं साक्ष्यों का परीक्षण एवं परिशीलन किया गया तथा सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2022 को उक्त वाद में अपना आदेश पारित किया गया।

उक्त पारित आदेश में नियोजक, मेसर्स Hawkins CookerS [हॉकिन्स कूकर्स ] लि०, सतहरिया, मछलीशहर, जौनपुर को 27 कर्मचारियों को 34 माह की बकाया धनराशि रु० 1864000/- 6 कर्मचारियों के लिए धनराशि रु० 6,27,000/- एवं अन्य 6 कर्मचारियों को रू0 200000/- की धनराशि दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सम्बंधित नियोजक द्वारा उक्त वर्णित मजदूरी की कुल धनराशि रु० 26.91,000/- (रु० छब्बीस लाख इक्यानबे हजार मात्र) का भुगतान सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा आदेश पारित करने के उपरान्त भी नहीं किया गया।

उक्त धनराशि की वसूली हेतु औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 सपठित उ०प्र० नियमावली के नियम 33 एवं धारा 6एच। के अन्तर्गत दायर वाद में पारित निर्णय में निहित धनराशि रू0 26,91,000/- की वसूली हेतु दिनांक 19 अप्रैल 2024 को वसूली प्रमाण पत्र जारी कर जिला कलेक्टर जौनपुर से वसूली हेतु अनुरोध किया गया।

सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा निर्गत वसूली प्रमाण पत्र में निहित धनराशि रू० 26.91,000/- को श्रीकेश कुमार राय उप जिला मजिस्ट्रेट, मछलीशहर व गिरेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी महेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार व दारा सिंह संग्रह अमीन के प्रभावी प्रयास करते हुए भू राजस्व की भांति वसूली कराया गया। नियोजक से धनराशि वसूल हो जाने के उपरांत अब उक्त धनराशि को नियमानुसार आदेश में उल्लिखित समस्त 27 श्रमिकों के मध्य उनकी देयता के अनुसार वितरित कराया जाना संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़े : प्रयागराज में मध्य व उनके स्थान पुस्तक का विमोचन

प्रयागराज में मध्य व उनके स्थान पुस्तक का विमोचन

0
प्रयागराज में मध्य व उनके स्थान पुस्तक का विमोचन
प्रयागराज में मध्य व उनके स्थान पुस्तक का विमोचन

प्रयागराज के वैदिक व पौराणिक तीर्थ स्थापित हों-राहुल चतुर्वेदी

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज विश्व में अद्भुत भौगोलिक संरचना थी । जहां तीन तरफ नदिया मिलकर एक त्रिकोण भूमि टापू बीच में बनाती थी। गुरुओं ऋषियों के कारण इस स्थान का प्रथम नाम तीर्थराज था। जीवन जीने की कला खेती विकसित होने के कारण यहां अनेक यज्ञ हुए और बाद में इसका नाम प्रयाग हुआ। प्रयागराज के वैदिक एवं पौराणिक तीर्थ और माधव पर आयोजित गोष्ठी में सर्वसम्मति से महाकुंभ के पहले प्रयागराज के सभी तीर्थ और आश्रम पर बोर्ड लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिससे महाकुंभ में आने वाले लोग इन स्थलों को भी जान सके। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रयागराज अद्भुत था। इसकी भौगोलिक संरचना विश्व में सबसे अलग हटकर थी। इसी तरह ऋषियों मनीषियों के कारण यह स्थान तीर्थराज था। प्रयागराज के सारे तीरथ और आश्रम अगर महाकुंभ के पहले स्थापित होंगे तो प्रयागराज की गरिमा और बढ़ेगी।


प्रयागराज के वैदिक और पौराणिक तीर्थ की खोज करने वाले प्रयागराज विद्वत परिषद के समन्वयक गोष्टी के मुख्य वक्ता वीरेन्द्र पाठक ने बताया कि प्रयाग में गंगा पश्चिम वाहिनी होकर यमुना में मिलती थी। इस तरह एक सम त्रिभुज बन जाता था । यही त्रिकोण भूमि के कारण इस स्थान पर छह तट थे। इन्हीं तट पर प्रयागराज के तीर्थ और ऋषियों के आश्रम भी थे। यहां पर वशिष्ठ का आश्रम था। परशुराम का आश्रम था। महर्षि भारद्वाज विश्वामित्र दुर्वासा का आश्रम था।कुबेर और यम का स्थान भी यहीं था उनका मानना था कि जल ही यहां तीर्थ है। अक्षय वट मूल स्थान जिसके पत्ते पर विष्णु के बाल रूप का वर्णन मिलता है प्रयागराज के देवता विष्णु माधव स्वरूप में यहां विराजमान है। तीन माधव वट के मूल और दाएं बाएं तथा आठ माधव 8 दिशाओं में जल के किनारे विराजते हैं। इनके साथ ही इनकी जोगणिया भी यहां पर विराजती हैं। वेणी माधव गंगा और यमुना के संधि स्थान पर लक्ष्मी के साथ विराजते हैं। दिशाओं के अनुसार ही इन्हीं गंगा और यमुना के तट पर वरुण इंद्र यमराज कुबेर सूर्य आदि गणेश सहित सभी देवता विराजते हैं।


उन्होंने शास्त्रों में प्रयागराज की भौगोलिक स्थिति भूगोल तथा आधुनिक तकनीक सैटलाइट पिक्चर्स के जरिए यह साबित किया कि प्रयाग से लेकर चित्रकूट तक धरती ऊंची होती चली जा रही है । इसी तरह संगम से खागा तक भूमि ऊंची हो रही है । ऐसे में संगम वर्तमान स्थान के आसपास ही था ना कि किसी अन्य स्थान पर। उन्होंने सैटलाइट पिक्चर्स के जरिए यह साबित किया कि बक्शी बांध बनने के बाद तथा किला के निर्माण आने के बाद गंगा की वर्तमान धारा का स्वरूप आया है। संगम का बदलाव थोड़ा ही हुआ है।


उन्होंने सैटलाइट पिक्चर्स के जरिए प्रयागराज की सीमा पर तीन संरचनाओ को दिखाया नागवासुकी तक्षक तीर्थ और सोमेश्वर तीर्थ त्रिभुज के बिंदु के रूप में है । तीनों की दूरी एक समान है । और तीनों की दूरी कुल 5 कोश है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर ललित त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित ही ऋषियों मनीषियों के इस क्षेत्र में रहने के कारण इसका प्रथम नाम तीर्थराज ही है । उन्होंने गंगा और यमुना के संगम तथा यहां के तीर्थ के महिमामंडन की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्य वक्ता ने हमारे लिए कई शोध के आयाम खोल दिए हैं। उनसे सार्वजनिक रूप से को गाइड के रूप में प्रस्ताव करता हूं। जिससे इस पर कई शोध किया जा सके। प्रोफेसर के बी पांडे यहां के ऋषियों की महिमा बखानी साथ ही महर्षि भारद्वाज के बारे में बताया कि यहां पर महर्षि भारद्वाज जैसे अनेक गुरुकुल थे इसीलिए इसे तीर्थराज कहा गया।


प्रारंभ में प्रयागराज में माधव और उनके स्थान नामक एक पुस्तक का विमोचन हुआ। इसमें 12 माधव के शास्त्रीय वर्णन को प्रकाशित किया गया है। कौन-कौन माधव है। वह कहां विराजते हैं तथा उनके साथ उनका महात्म्य क्या है।उल्लेखनीय है कि 1900 के बाद की पुस्तकों में शास्त्रीय आधार नहीं लिया गया है। तथा जगह-जगह मंदिर बताए गए हैं। जबकि शास्त्रीय आधार के अनुसार पवित्र गंगा जमुना के संधि स्थल तथा अक्षय वट की आठ दिशाओं में गंगा और यमुना के तट पर 12 माधव विराजते हैं।

अपर नगर आयुक्त दीपेन्द्र यादों ने सरकार की नीतियों को बताया और कहा कि किस तरह से स्वच्छता और पर्यावरण के लिए हम प्रयागवासी महाकुंभ के पहले कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्वत परिषद के रामनरेश पिण्डीवासा शैलेंद्र अवस्थी बृजेंद्र मिश्रा राजेंद्र पांडे भोला तिवारी शरद पांडे अभिषेक मिश्रा विक्रम मालवीय अनिल पांडे प्रमोद शुक्ला अमित मिश्रा रघुनाथ द्विवेदी आरव भारद्वाज अनुराग द्विवेदी उषा पांडे संदीप वालिया बेदी माधव के दामोदर दास जी अमित उपाध्याय देवेंद्र सिंह देवांशु पंकज शुक्ला मोहम्मद आमिर मो लाइक नीतेश सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के हाल में आयोजित हुआ। संचालन धीरज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर योग शिविर का उद्घाटन भी किया गया

डिजिटाइजेशन के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

0
डिजिटाइजेशन के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
डिजिटाइजेशन के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

BRC करंजाकला पर शिक्षकों के डिजिटाइजेशन की विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

करंजाकला [जौनपुर ] ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला जौनपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का डिजिटाइजेशन किए जाने पर उपस्थित शिक्षकों ने असमर्थता व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की मांगों के निराकरण हेतु प्रेषित पत्र में उल्लेखित मांगों का शासन द्वारा निराकरण किया जाए ।


बेसिक शिक्षकों को भी बेसिक शिक्षा विभाग की अधिकारियों कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश ,प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार अवकाश तथा अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाए। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का डिजिटाइजेशन किए जाने में आ रही कठिनाइयों का संघ की पदाधिकारी के साथ बैठक कर निराकरण किया जाए ।
बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया की जब तक उपरोक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक सभी शिक्षक उपस्थिति पंजिका की डिजिटाइजेशन किए जाने पर एक सुर से असहमत रहेंगे। बैठक में शैलेंद्र पाल सुनील यादव डॉक्टर राम सिंह सुनील गौतम राजेश गौतम मोहम्मद हाशिम राजन सिंह अनिल यादव बबीता सिंह कामना सिंह अंसुई गुप्ता उपमा मौर्य देवेंद्र सिंह रोशन लाल मौर्य प्रसन्न गुप्ता उषा जायसवाल उषा यादव रुचि यादव मनोज सोनकर लालधर यादव पंकज सिंह अरुण उपाध्याय रोशन आरा पूनम विश्वकर्मा वंश राज अरविंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे l

शाहगंज:अलम व दुलदुल के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस  

0
शाहगंजअलम व दुलदुल के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस  
शाहगंजअलम व दुलदुल के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस  

शाहगंज के बड़ागांव से अलम व दुलदुल के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस  

जौनपुर [शाहगंज ] स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव चहार रौज़ा स्थित शुक्रवार को शाम लगभग 5:30 बजे पांचवी मोहर्रम का जुलूस बरामद किया गया। जुलूस का आरंभ मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर द्वारा किया गया। जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई। इसके बाद अंजुमन नासरुल अज़ा के साहिबे व्याज असलम इदरीसी मैय हमराह नौहा व सीना ज़नी करते हुए जुलूस को आगे बढ़ाते रहे।

आपको बता दे कि यह जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से होता हुआ पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया जिसमें स्थानीय अंजुमनों ने अपना अहम योगदान निभाते हुए जुलूस को सह कुशल संपन्न कराया। जिसकी अंतिम मर्सिया तकरीर सैयद एजाज आब्दी द्वारा किया गया।जुलूस की सुरक्षा के लिए शाहगंज कोतवाली उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह, आनंद यादव, अभिषेक सिंह तैनात रहे।जुलूस के दौरान सैयद परवेज़ मेहदी शहर अर्शी, मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, हसन मेहंदी, बबलू इलेक्ट्रीशियन, सम्मू आज़मी, समेत अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खुटहन व्लाक के पूर्व प्रधान की मौत से शोक

0
खुटहन व्लाक के पूर्व प्रधान की मौत से शोक
खुटहन व्लाक के पूर्व प्रधान की मौत से शोक

खुटहन (जौनपुर) गुरुवार की सुबह १० बजे के करीब सिंगरामऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी खुटहन थाना क्षेत्र के चककुतवी गांव के पुर्व प्रधान सभा शंकर मिश्रा (६०) अपनी पत्नी के साथ बाइक से प्रतापगढ़ अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें थे पर होनी को कुछ और ही मंज़ूर था जैसे ही उनकी बाइक मिश्रोली गांव के पास पहुंची अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई घटनास्थल पर ही सभा शंकर ने दम तोड दिया घायल पत्नी को स्थानीय लोग सीएचसी सिंगरामऊ ले आए जहां उसका उपचार चल रहा है उधर मृतक का शव पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी कर पीएम के लिए भेज दिया सुचना पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई पुर्व प्रधान की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली देर साम तक उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा

क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक में 21करोड़ 50 लाख का बजट पास  

0
क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक में 21करोड़ 50 लाख का बजट पास  
क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक में 21करोड़ 50 लाख का बजट पास  

क्षेत्र पंचायत क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक में 21करोड़ 50 लाख का बजट पास  

  • विकास योजनाओं के क्रियान्वन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:क्षेत्र पंचायत करंजाकला प्रमुख प्रतिनिधि-सुनील

जौनपुर । विकासखंड करंजकला के सभागार में क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक में कुल 21 करोड़ 50 लाख का बजट पास हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को कराए जाने कार्य योजनाओ को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि विकासखंड करंजाकला के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले बार के 127 कार्यों में कराए जाने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही आगामी करीब 50 निर्माण कार्य योजना के प्रस्ताव को बैठक मे सदन में रखा गया। जिस पर आगामी कार्यो के प्रस्ताव को लेकर बारी-बारी से क्षेत्र व पंचायत सदस्यों से चर्चा की गई। जिसमें सभी प्रस्ताव पर कुल 21 करोड़ पर 50 लाख का बजट पास हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पूनम यादव ने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया ।

उन्होंने सभी तरह की योजनाओं के क्रियान्वयन में हिलावली न करने का दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र पंचायत करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने बारिश के समय में नालियों की सफाई वह अन्य कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि क्षेत्र में जो भी जरूरी हो उसे तत्काल कराया जाए। इसके साथ ही शौचालय खड़ंजा नाली प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बारी-बारी करके क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनकी समस्याओं को जाना और उसे सूचीबद्ध कर उसे निराकरण करने का आश्वासन दिया हालांकि कई पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विकास खंड अधिकारी रामदुलार यादव ने कार्यो से अवगत कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकेसर पाल, शरद सिंह ,प्रधान संघ अध्यक्ष मनीषा यादव,रमेश यादव, चंदन यादव एडीओ पंचायत रमेश चंद्र, साखियिकी अधिकारी सुरेंद्र यादव, पीएचसी प्रभारी आनंद प्रकाश ,मुकेश कनौजिया , बैठक का संचालन एडिओ आईएसबी विनोद सहाय ने किया।

यह भी पढ़े : किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे लेने वाले NPA खाता धारकों की अब खैर नही,जाएंगे जेल

यह भी पढ़े : जौनपुर के दो खण्ड विकास अधिकारीयो को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिको 

जौनपुर के दो खण्ड विकास अधिकारीयो को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिको 

0

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के विकास कार्यो में लापरवाही  के चलते खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव तथा खंड विकास अधिकारी जलालपुर जगदीश कुमार द्वारा ग्राम्य विकास के संचालित योजनाओं में रुचि न लेने एवं लापरवाही पूर्वक शासकीय कार्य संपादित करने के कारण विकास खंड की प्रगति अत्यधिक खराब पाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र  कुमार मांदड की अध्यक्षता में 11 जुलाई को जनपद में विकास खण्डों के माध्यम से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई।जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने हेतु निर्देशित किया गया है।

समाचार समाज कल्याण विभाग :

जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण के द्वारा शैक्षिणिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत एफिलियेटिंग एजेंसी यथा-परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा डी0एल0एड0 (डिप्लोमा इन एजीमेन्ट्री एजूकेशन अर्थात बी0टी0सी0) पाठ्यक्रम एवं स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम निर्धारित के उपरान्त घोषित होने, पी0एफ0एम0एस0 से रिस्पांस प्राप्त न होने तथा बैंक खाते का आधार सीडेड न होने के कारण (ट्रांजेक्शन फेल सहित) सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु शासन स्तर से निम्नविवरणानुसार समय-सारिणी जारी की गयी है l

छात्र/छात्रा द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में गत वर्ष के परीक्षा परिणाम को ठीक किया जाना ऑनलाइन सब्मिट करने की समयावधि 15 जुलाई, से 24 जुलाई, तक, ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना तथा शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के अभिलेखों से मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की समयावधि 16 जुलाई, 2024 से 30 जुलाई, तक,विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठयक्रम, पाठयक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठयक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करने की समयावधि 31 जुलाई, से 08 अगस्त, 2024 तक निर्धारित की गयी है।
अतः उक्त के क्रम में जनपद में संचालित समस्त सम्बन्धित विश्वविद्यालय/शिक्षण संस्थान के छात्रवृत्ति नोडल आफिसर/प्राचार्य/प्रबन्धक/छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त दिलाये जाने हेतु अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। कृपया शासन द्वार जारी समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।