शाहगंज ( जौनपुर ) सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार की शाम एक दुखद घटना घट गई जिसमें एक महिला श्रमिक समेत दो लोगो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसरिया टिकाई गावं में मंगलवार की शाम खेत मे धान की रोपाई कर रहे दो मजदूरों पर आकाशीय बिजलीं गिर गई जिसमें , सोभनाथ गौतम ,व रेखा गौतम नामक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल ब्याप्त है।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के मुताविक दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया अन्य विधिक कार्यवाही राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।
बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य बने डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा
बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त हुए डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा
जलालपुर(जौनपुर) वेतन विसंगतियों के कारण एकल प्रबंधन के अधीन बयालसी महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य का पद डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया। महाविद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय उनके प्रशासन एवं नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रगति करेगा।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
जौनपुर जिले के एक विद्यालय में महिला कर्मी के साथ अनैतिक कृत्य के वायरल विडियो पर मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया गया है l
education department took action on obscene video going viral in school in jaunpur
जौनपुर :विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन में 07 जुलाई को वायरल विडियो के सम्बन्ध में सुभाष तिवारी, प्रबन्धक जय हिन्द पब्लिक स्कूल, जमौली, वि0क्षे0 सुइथाकला, जौनपुर का किसी महिला कर्मी के साथ विद्यालय कार्यालय में अनैतिक कृत्य के प्रसारित वायरल विडियो एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, वि0क्षे0 सुइथाकला की जॉच आख्या के आधार पर जनहित छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ने मान्यता प्रत्याहरण हेतु नोटिस जारी किया गया।
ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर,BSA जौनपुर ने अध्यायको से कही बड़ी बात
जौनपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर अध्यापकों को ऑनलाइन उपस्थिति के लिए ऊर्जान्वित किया, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का औचक स्थलीय निरीक्षणअपरान्ह 12ः15 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका सरिता सिंह 08 जुलाई से बाल्य देखभाल अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन पाई गई।
विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की गई पाई गई।ऑनलाइन उपस्थिति के लिए जौनपुर के अध्यायको को बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 44, 43, 48 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ था। जिस पर मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।
निरीक्षण की अगली कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर, वि0ख0 धर्मापुर का निरीक्षण 12ः45 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुदेशक आनन्द कुमार सिंह 08 जुलाई 2024 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 105 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 63 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में उपस्थित छात्रों की संख्या क्रमशः 56, 55, 65 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया।
विकासखण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय नयनसण्ड हरिजन बस्ती का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 01ः27 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती शिवांगी मौर्या 01 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 55 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 27 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अर्न्तगत दाल-चावल बना था। विद्यालय प्रागढ़ गन्दा पाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।
जौनपुर के इच्छुक श्रमिकों को भेजा गया इजराइल , मिली नौकरी
JAUNPUR NEWS जौनपुर : श्रमायुक्त उ0प्र0 तथा जिला प्रशासन जौनपुर द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन करते हुए कैम्पों के माध्यम से विभिन्नविकास खण्डों में उत्तर प्रदेश् भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र निर्माण श्रमिकों योजना से लाभान्वित कराया गया। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत ने अवगत कराया है किप्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना एवं एन0पी0एस0 ट्रेडर्स पेंशन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र मजदूरों एवं लघु व्यापारियो को पंजीयन/नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। जनपद जौनपुर के इच्छुक श्रमिकों को कार्य हेतु इजराईल भेजा गया।
ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रारम्भ से मार्च 2024 तक व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए कुल 2146437 श्रमिकों को उक्त योजना से आच्छादित कराया गया। प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद जौनपुर की ई-श्रम नामांकन में द्वितीय स्थान पर है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रारम्भ से मार्च 2024 व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए कुल 11948 श्रमिकों को उक्त योजना से आच्छादित कराया गया और उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन में जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत प्रारम्भ से माह मार्च, 2024 तक कुल 173218 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया। जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत प्रारम्भ से माह मार्च, 2024 तक कुल 3830 अधिष्ठानों का पंजीयन कराया गया।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में श्रमिकों को 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च, 2024 तक लाभान्वित किया गया है जिसमें 1714 मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना में 2,93,88,172 की धनराशि देते हुए लाभान्वित किया गया। इसीप्रकार 622 मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 16,92,000, कन्या विवाह अनुदान योजना में 1438 श्रमिकों को 7,89,58,000 धनराशि, 2735 श्रमिकों को शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 77,63,100 से लाभान्वित किया गया। मृत्यु एवं विकलांगता सहायता अक्षमता पेंशन योजना के अन्तर्गत 223 श्रमिकों को 4,78,00,000 धनराशि देकर लाभान्वित किया गया और 217 अन्त्येष्ठि सहायता योजना के अन्तर्गत 39,90,000 धनराशि, 23870 चिकित्सा सुविधा योजना के अन्तर्गत 7,13,20,000 धनराशि एवं 82905 आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत 8,29,05,000 धनराशि देय हुई।
श्रम विभाग द्वारा कामकाजी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए बाल श्रमिक विद्या योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद जौनपुर में कुल 64 बच्चोंको रू0 6,77,200 छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की अपेक्षानुसार श्रमिकों को इजराईल में कार्य हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया में जनपद जौनपुर के दक्षता परीक्षण पास करने वाले 110 श्रमिकों का मेडिकल परीक्षण एवं पुलिस वेरीफिकेशन कराते हुए उनके चयन कराये जाने की समस्त कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। वर्तमान समय में जनपद जौनपुर के 26 श्रमिक इजराईल में कार्य कर कर रहे हैं। युद्ध समाप्ति के बाद शान्ति स्थापित होने पर चयनित श्रमिकों को इजराईल भेजे जाने की कार्यवाही पुनः की जायेगी।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश से वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना हुई जिसका उद्धघाटन 23 सितम्बर 2023 में किया गया जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें अटल आवासीय विद्यालय, करसडा, राजातालाब, वाराणसी में कक्षा-6 के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु कुल 67 छात्र-छात्रा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें कुल 08 छात्र/छात्राएं प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अध्ययनरत हैं। अटल आवासीय विद्यालय, करसडा, राजा तालाब, वाराणसी में कक्षा-6 के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु कुल 82 छात्र-छात्रा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से कुल-16 छात्र/छात्राएं प्रवेश परीक्षा के उपरान्त मेरिट लिस्ट में चयनित हैं तथा उनके नामांकन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अटल आवासीय विद्यालय, करसडा, राजातालाब, वाराणसी में कक्षा-9 के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु कुल 69 छात्र-छात्रा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमेंसे कुल 28 छात्र/छात्राएं प्रवेश परीक्षा के उपरान्त मेरिट लिस्ट में चयनित हैं तथा उनके नामांकन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
खुटहन (जौनपुर) उमसभरी गर्मी में क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है विद्युत कटौती से लोगों में ब्यापक आक्रोश है मंगलवार को खुटहन बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान पर काशी क्षेत्रीय मंत्री अनुपम पंडित की उपस्थिति में लोगों ने विरोध दर्ज कराया स्थानीय लोग बिजली कि समस्या से पीड़ित हैं धान की रोपाई जोरों पर है बिजली पंप से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है बच्चे बुढ़े गर्मी से राहत पाने के लिए घंटों बिजली का इंतजार करते हैं काशी क्षेत्रीय मंत्री से लोगों ने बताया जेई फरहान फोन नहीं उठाते इस मौके पर दिलिप विपिन फुलचंद यादव के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।
जौनपुर जनपद के पेंशन धारी अपने पैन कार्ड को आधार से जल्दी लिंक कराले वरना 20 प्रतिशत टैक्स कटेगा
#penshan dhaaree apane pain kaard ko aadhaar se jald link karae,nahee to 20 % taiks katega
जनपद जौनपुर के सभी पेंशनरों के लिए आवश्यक सूचना जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरो ,पारिवारिक पेंशनरो को अवगत कराया है कि जिनका पैन नम्बर – आधार नम्बर से लिंक नही है, वे लोग अपना पैन नम्बर ,आधार नम्बर से अतिशीघ्र लिंक करवा लें।
जिससे उनकी पेंशन से की गयी आयकर कटौती की ई-फाइलिंग की जा सके। पैन नम्बर से आधार नम्बर लिंक न होने की दशा में आयकर की परीधि में आने पर नियमानुसार सम्पूर्ण धनराशि पर 20 प्रतिशत की दर से आयकर देय होगा।
कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी जौनपुर के विज्ञप्ति के मुताविक पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों से अपेक्षा है कि उपरोक्तानुसार अवगत होते हुये अतिशीघ्र अपना पैन नम्बर आधार नम्बर से लिंक करवाने का कष्ट करें। आधार से पैन लिंक न होने की दशा में 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगें।
समाचार परिवहन विभाग :
परिवहन आयुक्त कैम्प लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में स्कूल में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों की बढती दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसके लिए आवश्यक है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऐसे सभी वाहनों को आवश्यक रूप से चेक कर उसकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता की जॉच की जाए। इसके लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में एक विशेष अभियान 08 जूलाई से 22 जूलाई 2024 के मध्य चलाया जाए। उक्त के क्रम में जौनपुर जिले मे बीते सोमवार संचालित स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच की गयी जिसमें तीन विद्यालयों के 03 स्कूली वाहन को निरूद्ध एवं 04 स्कूली वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
दिन में मंचूरियन खाने को लेकर हुई थी कहासुनी, सरायख्वाजा के देवकली गांव का मामला
JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में आधी रात को बाईक सवार दबंगों ने एक रिहायसी मङहा बैलगाड़ी, डीजल इंजन में आग लगाकर जला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए । पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बता दें कि देवकली गांव निवासी राजेश कुमार यादव का पुत्र सदानंद यादव भकुरा मोङ बाजार के पास मंचूरियन की दुकान पर मंचूरियन खाकर पैसा उधार किया था। रविवार को सदानंद ने मंचूरियन का पैसा देने दुकान पर गया। दुकान मालिक बाबूलाल से उसकी कहासुनी नोकझोंक हुई। आरोप है कि जिससे के बाद सदानंद को मारने की धमकी दी गई । हालांकि सदानंद वहां से वापस घर लौट आया। राजेश कुमार यादव का आरोप है कि आधी रात को मोटरसाइकिल सवार होकर चार लोग उसके घर पहुंचे ,लेकिन घर घनी आबादी में होने के चलते वह लोग उसकी पाही पर पहुंचे, जहां राजेश की बैलगाड़ी रिहायसी मङहा और डीजल इंजन था ,सभी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिए और देखते- देखते वह धू धूकर जलने लगा। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।
जिसमें एक आरोपी को पहचान लिया गया । हालांकि घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जुट गई और सूचना की पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची । सुबह राजेश कुमार यादव ने सरायख्वाजा पुलिस को एक नाम जब तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है । घटना के दौरान करीब 75 हजार के संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजेश ने कहा कि उसे दिन पाही पर सदानंद नहीं सोया था अन्यथा यह सब मिलकर उसे मार डालते है।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के विदाई समारोह में भाउक हुए लोग
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव को दी भावभीनी विदाई
विभागीय कार्यों में तत्परता के साथ सामाजिक-साहित्यिक सरोकारों से अटूट लगाव रहा केके यादव का
डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी को बढ़ाया पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल के रूप में कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं को दिए नए आयाम
प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व साहित्यिक सरोकरों से जुड़े अधिकारी विरले ही मिलते हैं। ऐसे अधिकारी न सिर्फ विभाग को नई पहचान देते हैं बल्कि अपनी सक्रियता से समाज में भी विशिष्ट मुकाम हासिल करते हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के स्थानांतरण पश्चात अहमदाबाद के लिये भारमुक्त होने के बाद विदाई समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किये। डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कृष्ण कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी और उनके नये दायित्वों के बारे में शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ऑल इण्डिया पोस्टल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजीव कुमार ने कहा कि अपने तीन वर्ष नौ माह के शानदार कार्यकाल में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने डाक सेवाओं को न सिर्फ लोगों से जोड़ा बल्कि उसे व्यापक आयाम भी प्रदान किये। विभागीय कार्यों में तत्परता के साथ -साथ सामाजिक और साहित्यिक सरोकारों से अटूट लगाव, उन्हें एक संवेदनशील और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित करता है। सहायक निदेशक श्री आरके चौहान और बृजेश शर्मा ने कहा कि इस दौरान न सिर्फ विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के मामले में वाराणसी परिक्षेत्र ने नए आयाम स्थापित किये, बल्कि डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी भी बढ़ी।
डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार और परमानन्द कुमार ने उनके बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखने की बात कही। डाक अधीक्षक श्री हेमंत कुमार और पीके पाठक ने कहा कि पोस्टमास्टर जनरल के रूप में श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने सभी को सकारात्मक रूप में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। लेखाधिकारी श्री प्लाबन नस्कर ने कहा कि आप स्टाफ और आमजन दोनों के प्रति संवदेनशील हैं।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी में अपने तीन वर्ष नौ माह के कार्यकाल के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र में डाक सेवाओं का व्यापक विस्तार करते हुए सभी विभागीय योजनाओं को तत्परता के साथ लागू किया गया। इसमें सभी कर्मियों ने भरपूर सहयोग दिया। श्री यादव ने कहा कि काशी में सिर्फ नौकरी नहीं सेवा होती है। उन्होंने वाराणसी के लोगों की आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ के लोगों ने जो सहयोग एवं स्नेह दिया, वह सदैव याद रहेगा।
इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक वाराणसी पूर्वी राजीव कुमार, डाक अधीक्षक वाराणसी पश्चिमी विनय कुमार, डाक अधीक्षक बलिया हेमंत कुमार, डाक अधीक्षक जौनपुर परमानन्द कुमार, डाक अधीक्षक गाजीपुर पीके पाठक, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, सहायक अधीक्षक पल्ल्वी मिश्रा, डाक निरीक्षक अनिकेत रंजन, दिलीप पांडेय, राकेश कुमार, राहुल कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार, अजिता कुमारी, अभिलाषा गुप्ता सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई
जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी की विदाई ,समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा)शंभूराम ने किया । सेवा निवृत शिक्षक शिक्षा शास्त्र विभाग डा मायानंद उपाध्याय बीएड विभाग के डा अजय कुमार मिश्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमृत लाल यादव का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए भावभीनी बिदाई दी गई ।
प्राचार्य डा शंभूराम ने कहा शिक्षक कभी रिटायर नही होता है । शिक्षक द्वय सेवा निवृत भले ही हो रहे है लेकिन अपने अनुभव और ज्ञान का प्रकाश समाज को सदैव देते रहेंगे। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के प्रति आप लोगो का योगदान भुलाया नही जा सकता ।
डा अवधेश दिवेदी विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान ने कहा सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है और यह बड़ा ही भावुक पल है । रुधे हुए कंठ से श्री द्विवेदी ने कहा कि आप लोगो की कमी सदैव महसूस की जाएगी । महाविद्यालय शिक्षक इकाई के अध्यक्ष डा मनोज वत्स ने कहा कि आप शिक्षक द्वय अपने दावित्यो और कर्तब्यो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया । हम सभी शिक्षक साथियों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा ।
डा विजय प्रताप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ ने कहा कि सेवा निवृत्ति को एक सरकारी प्रक्रिया है । आगे कहा कि आप लोगो का महाविद्यालय के प्रति समर्पण भाव एवम सरल व सहज स्वभाव यादगार रहेगा । डा ओम प्रकाश द्विवेदी ने भी अपना विचार व्यक्त किया । सेवा निवृत शिक्षक डा मायानंद उपाध्याय व डा अजय मिश्र व अमृत लाल ने महाविद्यालय में अपने कार्यकाल को याद किया व महाविद्यालय परिवार से मिले सनेह सहयोग लगाव को लेकर भावुक हो गए । कार्यक्रम का संचालन डा देवमणि दूबे ने किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षक्नेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।