अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट
तकनीकी शिक्षा में टैबलेट का करें सकारात्मक प्रयोग: कहकशां खान
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी महाविद्यालय में 69 छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
JAUNPUR NEWS (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग से सटे लिंक मार्ग पर स्थित अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में सोमवार को स्नातकोत्तर के छात्र-छात्रों को टैलबल वितरित किया गया। जिससे टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां छा गयी। उक्त महाविद्यालय प्रबधंक कहकशां खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा के छात्रों को छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि टैबलेट वितरण का उद्देश्य तभी साकार होगा,जब तकनीकी शिक्षा में टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करेंगे और अपने प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार कर भविष्य को सँवार लेंगे तो निश्चित रूप से टैबलेट आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान डॉ. तसनीमा बानो, डॉ. सलीम खान, इंदुलता यादव,आशीष कुमार अस्थाना, लालचंद, अनुराग यादव व आफरीन उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एन.पी.उपाध्याय ने किया।
JAUNPUR:आंदोलन का पहला दिन पूरी तरह से सफल रहा,डॉ अतुल प्रकाश यादव
JAUNPUR NEWS जौनपुर। डिजीटलाइजेशन एवं ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तरप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कंपोजिट विद्यालय छुंछा सहित पूरे जनपद में जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया। अध्यापकों में जोश और आक्रोश का आलम यह रहा कि पूरे जनपद में कहीं से भी किसी ने भी ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं दिया सभी का कहना है कि पहले हमारीं मांगों को पूरा किया जाए उसके बाद ही किसी आदेश को हम शिक्षकों पर थोपा जाए इस समय आवश्यकता है प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति किए जाने की, स्थानांतरण समायोजन किए जाने की, वेतन विसंगति को दूर किए जाने की।
आगामी 14 अप्रैल तक काली पट्टी बांध कर के विरोध जताया जाएगा और 15 जुलाई को भारी संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा उसके बाद 22 जुलाई से महानिदेशक कार्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित होकर धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जय सिंह यादव दीपमाला सर्वेश यादव प्रियंका आनंद चंद्रशेखर सरितासिंह प्रियंका प्रजापति सरिता शर्मा विकास कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर। मड़ियाहूं थाने की पुलिस टीम ने आज एक बड़ा खुलासा किया है चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से आधा दर्जन से अधिक देशी बम व 1100 सौ रूपये नकद व चोरी का सामान बरामद किया , पुलिस के मुताविक क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल 2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर 3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर को आज दिनांक 08.07.2024 को मुखबिर खास कि सूचना पर बह्द ग्राम कादीपुर से चोरी गये संपत्ति के साथ गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
तीन जून को वादी/प्रबंधक मनसूर आलम पुत्र स्व. मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला गढही मड़ियाहूँ जौनपुर के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि हमारे विद्यालय जुबैदा पब्लिक स्कूल ददरा, मड़ियाहूँ जौनपुर से दो जुलाई को विद्यालय से किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया की सूचना पर तीन जुलाई को मु.अ.सं. 178/24 धारा 305(e) BNS पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये सामान की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी जिसमे चोरी के 03 अभियुक्तों को साथ चोरी गये 08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद (बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार) की बरामदगी की गयी गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर। 2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर। 3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।
बरामदगी-
(बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार) 1.08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1.प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहूँ, जौनपुर 2.म0उ0नि0 मिथिलेश कुमारी, थाना मडियाहूँ जौनपुर 3.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर। 4.हे0का0 रिजवान अहमद,हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी,हे0का0 सूरज सोनकर, हे0का0 कपिल पासवान,का0पवन यादव मौजूद रहे ।
पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके- अभय सरोज
रामपुर (जौनपुर ) विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा पचरुखी स्थित गौशाला में आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए साफ सफाई का कार्य कराया गया, तथा गायों के व्यवस्थित चारा पानी एवं स्थित टूटे हुए टीन सेट की भी मरम्मत कराई गई, बारिश के मौसम को देखते हुए सचिव अभय सरोज ने गायों के समुचित व्यवस्था का हाल जाना, तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए समय-समय पर सफाई व्यवस्था व देखरेख सुनिश्चित बनी रहे एवं सभी केयरटेकरों को निर्देश दिया गया की कहीं भी गंदा पानी एकत्रित न होने पाए तथा पानी की निकासी समय-समय करें एवं भूसा और चारे का उपयोग करें पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके तथा सभी केयरटेकर सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें ।
खुटहन (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया सोमवार को पटैला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षको द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया इस अवसर पर बृजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक विजय यादव कृपाशंकर यादव रविन्द्र यादव कुसुम यादव आदि उपस्थित रहे
जौनपुर। ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में एकजुट हुए बेसिक शिक्षक। ऑनलाइन अटेंडेंस पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उत्तर प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा आज बड़ी संख्या में बांह में काली पट्टी बांधकर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज किया गया। आम शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित होगी यह व्यवस्था ।
मानसिक दबाव में भागता हुआ शिक्षक यदि किसी दुर्घटना का शिकार होगा ,तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।शिक्षक कोई मशीन नहीं है वह संवेदनाओं से भरा हुआ ,भावनाओं में चलने वाला , बच्चों के खाली दिमाग में तमाम मानवीय गुणों को पिरोने वाला है।जब किसी का मस्तिष्क तनावग्रस्त रहेगा वह स्वतंत्र ,सहज नहीं रह पाएगा तो बच्चों का निर्माणकर्ता और देश का निर्माता कैसे बन पाएगा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने कहा सरकार हमारी मांगे पूरी करे उसके बाद हम सभी ऑनलाइन अटेंडेंस देंगे। प्रमुख मांगे
15 सी एल
15 हाफ सी एल
30 इ एल
पुरानी पेंशन OPS
30किमी की परिधि में सभी शिक्षक को विद्यालय आवंटित कराया जाय।
जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों और लाभार्थियों को अवगत कराया है कि उचित दर दुकानों पर संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है।
ई केवाईसी कराये जाने का अभियान माह-जून से चलाया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में अवगत कराया है कि जनपद-जौनपुर के 804923 राशनकार्डो में सम्मिलित कुल 3498316 सदस्यों लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 797150 लाभार्थियों का ई- केवाईसी किया जा चुका है। उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि माह-जुलाई, में खाद्यान्न वितरण हेतु निर्धारित तिथि के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ ई-केवाईसी का भी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा, इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाना होगा। साथ ही जनपद-जौनपुर के प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित ऐसे सदस्य, जो प्रदेश के अन्य किसी जनपद में निवास कर रहे है, वें भी निकट के उचित दर दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा।
ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड/ संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस0एम0एस0 द्वारा प्राप्त होगा।
उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशनकार्ड परिवार से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
JAUNPUR NEWS : शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई भीषण बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर और युवक गंभीर रुप से झुलस गए। परिजन उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव निवासी गौतम राजभर (25) पुत्र बिन्दू लोहे की आलमारी, बक्सा आदि बनाने के कारखाने में काम करता था। रविवार को बारिश के बीच परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान का पौधा लगाने पहुंचा था। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। वहीं दूसरी ओर अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी सूरज बिंद (17) पुत्र अमृत लाल बिंद विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान में कक्षा नौ का छात्र था, जो परिवार के साथ खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजन दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
JAUNPUR:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान।
JAUNPUR : 8 से 14 तक बांधेंगे काली पट्टी 15 को जिलाधिकारी तथा 22 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन देंगे धरना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा नियमावली एवं सेवा शर्तों के विपरीत निर्गत किए जाने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का बहिष्कार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन में पूरे प्रदेश के शिक्षक 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर के शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।
22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विद्यालय संचालन का समय 10:00 बजे से 4:00 बजे तक करने, समायोजन स्थानांतरण, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, प्रभारी को प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, आधे दिन का अवकाश, अर्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, मूल वेतनमान 17140 एवं 18150 की विसंगति को दूर करना, सत प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय, तथा सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की है यदि यह सब मांगे पूरी कर दी जाती हैं तब शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस पर विचार करेंगे।
जौनपुर ।आज सुबह खेत मे सिचाई करने गये दादा और पोते की मौत हो गई गावं में मातम छाया है आज जनपद जौनपुर मे बिजलीं से चलने वाली मोटर ने दो लोगो की जान लें ली । मडियाहू थाना क्षेत्र के राजा पुर गांव में आज सुबह खेत में सिचाई करने गये दादा पोते की बिजलीं की करेन्ट की चपेट में आने से मौत सिचाई के दरम्यान खराब हुई मोटर ठीक कर रहा था मनीष मोटर में उतरे हुए करंट की चपेट आया पोता पोते को बचाने के चक्कर मे दादा की भी मृत्य हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी , जिम दो लोगो की मौत हुई है उनके नाम शेषनारायण दुबे उम्र 65 वर्ष मनीष दुबे उम्र 14 बर्ष बताई जा रही है।