Home Blog Page 267

जाति धर्म के संघर्ष से नहीं बल्कि विकास से देश आगे बढ़ेगा :अशोक सिंह

0

मुंबई: आज जिस तरह हिंदुत्व के नाम पर धर्म और जाति की राजनीति की जा रही है उससे देश आगे नहीं बढ़ेगा बल्कि विकास की धारा को सुनिश्चित करने से ही देश का नाम रोशन होगा । जहां तक हिंदुत्व की बात है तो जाति धर्म को लेकर हिंसा करना हिंदुत्व नहीं हो सकता । उक्त उद्गार समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने व्यक्त किया । वह अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित राष्ट्र हित सर्वोपरि कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी ने जिस रामराज्य की संकल्पना दी थी उसमें जाति,धर्म ऊंच नीच के नाम पर सामाजिक विभाजन की कोई गुंजाइश नहीं है।
संसद में चल रही बहस के दौरान हिंदुत्व के मुद्दे पर दिए गए राहुल गांधी के वक्तव्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को सही या गलत नही ठहरा रहा हूं लेकिन उन्होने कोई अनुचित बात नहीं कही है। यह सच है कि भगवान राम ने सेबरी के बेर खाकर जो सिद्धांत स्थापित किया हिंदू समाज को उसे ही बरकरार रखना होगा। अगड़ा, पिछड़ा, दलित,बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक, समाज में आपसी टकराव से राष्ट्र कमजोर होगा।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संविधान की पुस्तक में कितने पन्ने हैं के सवाल पर अशोक सिंह ने कहा कि यह हास्यास्पद टिप्पणी है । संविधान के पन्ने गिनने की जरूरत नहीं है बल्कि उसे आत्मसात करने की जरूरत है । हमारे धर्मग्रंथों रामायण और महाभारत में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि धर्म या जाति के नाम पर समाज में संघर्ष करें। भगवान राम और कृष्ण ने भी जाति धर्म के नाम पर नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। वर्तमान में स्वतंत्रता आंदोलन में हर वर्ग हर वर्ण हर धर्म हर समाज हर जाति के लोगों की भागीदारी रही है । हमें उसे संभाले रहने के लिए बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर ही चलना होगा। कार्यक्रम में अशोक सिंह के अलावा शीला सिंह, चंदन सिंह, सागर सिंह, हरिशंकर यादव (राष्ट्रीय महासचिव), डी. आर. सिंह, प्रबंधक शालिनी सिंह, प्रिंसिपल मोनिका यादव , इसरा , रागिनी सिंह ,संगीता यादव, अभय यादव ,जितेंद्र यादव ,जय हिंद यादव और जितेंद्र राजभर के अलावा पूरा स्टाफ और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

JAUNPUR:जौनपुर के तीन सफाई कर्मी निलंबित 

0
JAUNPURजौनपुर के तीन सफाई कर्मी निलंबित 
JAUNPURजौनपुर के तीन सफाई कर्मी निलंबित 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि संचारी रोग के रोकथाम हेतु ग्रामों में साफ-सफाई के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों का रोस्टर के अनुसार चल रहे सफाई कार्य के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा तीन जुलाई को ग्राम पंचायत छतारी विकास खण्ड जलालपुर का निरीक्षण किया गया था  निरीक्षण के समय रोस्टर में लगाये गये सफाई कर्मी क्रमशः सुबाष चन्द्र, श्रीमती सुमित्रा पाण्डेय, श्रीमती कमला देवी के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बित कर दिया गया है।

JANPUR NEWS 2:एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कल 

जौनपुर मिशन निदेशक, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देश और जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ के स्वीकृति के क्रम में   उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ओ0पी0 यादव ने अवगत कराया है कि जनपद के बैंक शाखाओं में पदस्थ शाखा प्रबंधकों का जनपद स्तर पर सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 06 जुलाई  को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10ः30 बजे किया जायेगा।

JAUNPUR NEWS 3 :

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में चकबंदी प्रक्रिया की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रक्रिया के अर्न्तगत आने वाले गावों को निर्धारित समयावधि में चकबंदी कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने धारा 8, 9, 10, प्रकाशन, नयी वार्षिक खतौनी, चक निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी के सम्बन्ध में डीडीसी चकबंदी से जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया गया कि 05 साल से ऊपर के मुकदमे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। इस दौरान उन्होंने कब्जा परिवर्तन वाले गांव के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 

JAUNPUR:बिजली पानी के लिए तरस रहे है एमबीबीएस के छात्र  

0
JAUNPURबिजली पानी के लिए तरस रहे है एमबीबीएस के छात्र  
JAUNPURबिजली पानी के लिए तरस रहे है एमबीबीएस के छात्र  

जौनपुर। सिद्धीकपुर उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस व पैरामेडिकल के छात्र मेडिकल कॉलेज के सामने धरने पर बैठ गए और जिम्मेदार सभी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने कहा कि उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे । छात्रों ने कहा समस्याएं तो दर्जन भर लेकिन जरूरी समस्या का निराकरण होना चाहिए।


उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बिजली पानी अन्य समस्याओ को लेकर एमबीबीएस के छात्र छात्राऐ हाथ में होर्डिंग बैनर पोस्टर लेकर बारिश से बचने के लिए छाता टेट के आङ मे धरने पर बैठ गए और वहीं से निर्माण एजेंसी से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों मंत्रियों स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारो के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे । गुस्सा उनका चरम पर था। छात्रों को कहना था कि 15 दिन से मेडिकल कॉलेज में बिजली पानी नहीं है। बिजली न आने से उनकी पढ़ाई भी बाधित है लैपटॉप कंप्यूटर मोबाइल सभी डिस्चार्ज हैं, जिससे एमबीबीएस के छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । छात्रों का कहना है पीने का पानी का बाहर से खरीदारी कर काम चला लिया जाता है, लेकिन नहाने और शौचालय में पानी की कोई सुविधा नहीं है। छात्र लगातार वारिष में भीग कर अपनी समस्या के लिए नारेबाजी प्रदर्शन करते रहे। लेकिन देर शाम तक उनकी समस्या सुनते कोई नहीं पहुंचा । छात्रों का कहना था कि पिछली बार सीडीओ जिलाधिकारी आए थे ,उन्होंने कहा था कि हम इस समस्या को शीघ्र निराकरण कर देंगे । लेकिन वह भी निराकरण नहीं कर पाए । छात्रों ने कहा की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे बङा आंदोलन करेंगे। छात्रों ने कहा कि हम लोग बर्दाश्त कर रहे हैं , छात्रों ने कहा कि अब झूठे वादों से समस्या बर्दाश्त नहीं हो रही है । इसके अलावा भी मेडिकल कॉलेज में तमाम समस्याओं से छात्र जूझ रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया PDA पौधरोपण

0
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया PDA पौधरोपण
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया PDA पौधरोपण

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जौनपुर श्रद्धांजलि शोकसभा में हुए शामिल किया PDA पेड़ पौधरोपण

JAUNPUR :सिंगरामऊ के बछुवार में हाईटेंशन तार से हुई 2 लोगों की मृत्यु पर परिवारवालों से मिलकर जताया शोक किया मदद का आश्वासन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी लखनऊ से चलकर रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग से होते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नन्हकू यादव के बड़े भ्राता स्वर्गीय भुलेश्वर नाथ यादव प्रवक्ता इंटर कालेज की स्मृति में डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज खेमपुर, करौरा, सुजानगंज में आयोजित श्रद्धांजलि शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।


प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नन्हकू यादव जी के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए अपना दुख व्यक्त किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार आपके साथ है। तत्पश्चात तत्पश्चात डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने PDA पेड़ पौधारोपण कर पर्यावरणिक सामाजिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक PDA पेड़ पौधारोपण कर सामाजिक समरसता की प्राण वायु को सर्वत्र बिखेरने का काम समाजवादी कर रहे हैं यह हमारे वायुमंडल के लिए अत्यंत आवश्यक है पौधारोपण हमारे जीवन के लिए उपयोगी है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य, सांसद सुश्री प्रिया सरोज, विधायक श्री लकी यादव, श्री पंकज पटेल, श्री लालबहादुर यादव, श्री राजनारायण बिंद, श्री राजबहादुर यादव, श्री महेंद्र यादव, श्री रमापति यादव, श्री हिसामुद्दीन शाह, श्री गुलाब यादव रीठी सहित जनपद के सपाजन उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुवार मे कल रात्रि 8 बजे बाजार से लौटते समय नहर पर 11 हजार हाईटेंशन तार के चपेट मे आने से सूरज तिवारी पुत्र कृष्णराज उम्र 22 वर्ष और श्याम सिंह यादव पुत्र अमरनाथ यादव उम्र 23 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसकी सूचना पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल , मल्हनी के बिधायक लकी यादव जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, लालबहादुर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव महेंद्र यादव,रमाशंकर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मन्त्री संगीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर मल्हनी विधायक लकी यादव ने बिद्युत अधिकारियों से बात कर तत्काल दोषियों को निलंबित करने का आदेश भी दिया तथा यह मुद्दा बिधानसभा में उठाने की बात कही। इस अवसर पर सभी प्रमुख नेता गण, सम्मानित क्षेत्रवासियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में सपाजन उपस्थित रहे।

शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

0
शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण
शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम: तीन हज़ार पौध लगा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के डोमनपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह एक पेड़ माँ के नाम योजना के तहत पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए लगभग 3 हज़ार पौध मनरेगा से छः बीघा में लगवाया गया और इसके रख-रखाव के लिए पूरे मैदान में चारों तरफ से बांध बनाया गया। जिसके चारों तरफ से बांस-बल्ली आदि से सुरक्षित किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री अमित श्रीवास्तव व मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का लगाया हुआ पौध आने वाले भविष्य में बहेद उपयोगी साबित होगा।

अपने जीवन में आप सब भी पेड़ लगाएं अपने माँ के नाम पर लगायें ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही साथ उस पेड़ आ संरक्षण का भी ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस पर ज्यादातर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह उर्फ राजू दादा, हरिश्याम वर्मा, विजय कश्यप, पंचायत सचिव शिवमूर्ति यादव, ग्राम प्रधान चंद्रावती, अरुण श्यामलाल, रामजीत आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व व खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज जितेन्द्र कुमार सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

चोरी की मोटर साइकिल संग चोर गिरफतार

0

शाहगंज ( जौनपुर ) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित मलमला पुल पर बीती रात करीब 2’30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान मोहम्मद आमिर उर्फ गोलू पुत्र हिसामुद्दीन निवासी मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताविक थाना शाहगंज पुलिस टीम ने 01 चोर को चोरी की मो0सा0 के साथ किया गया गिरफ्तार अजय पाल शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्वेक्षण व मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 02:30 बजे रात्रि में मलमल पुलिया आजमगढ़ रोड के पास से 01अभियुक्त मोहम्मद आमिर उर्फ गोलू पुत्र हिसामुद्दीन निवासी मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 214/2024 धारा 317(2),336(3),340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 1.मो0 आमिर उर्फ गोलू पुत्र हिसामुद्दीन निवासी मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 214/2024 धारा 317(2),336(3),340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1.रजि0 न0 UP50CD 4034
चेचिस न0 MBLHAW111MHKA4089
इंजन न0 HA11EVMHK79307
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.SHO श्री मनोज कुमार ठाकुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. उ0नि0 मंसाराम गुप्ता, हे0कां0 जितेंद्र पांडेय,का0 बृजेश मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

जौनपुर: करंजाकला कंपोजिट विद्यालय छुंछा के सेवित क्षेत्रों में किया गया पौधारोपण जागरूकता

0

जौनपुर। विकासखंड करंजाकला अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय छुंछा के परिसर एवं सेवित क्षेत्रों में
पौधारोपण जागरूकता, जल संरक्षण, संचारी रोग नियंत्रण, स्कूल चलो अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई विद्यालय परिसर में, करिया डीह बाबा मंदिर, शंकर भगवान मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र आदि स्थलों पर पौधारोपण किया गया। रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उपखंड बन अधिकारी शालिनी चौरसिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पौधे एवं वृक्ष ही जीवन है ।

इनके बिना जीवन की कल्पना करना बेमानी है, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी सोनाली सिंह एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयसिंह यादव ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर ऑक्सीजन और जल की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शंकर यादव एवं संचालन आशीष यादव प्रधानाचार्य ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने स्वागत एवं आभार प्रकट किया। वन्य एवं जीव संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार यादव राजकुमार सिंह डॉ प्रेमजीत सिंह रामनारायण यादव एडवोकेट भानु प्रताप सिंह राज बहादुर यादव डॉ छोटे लाल यादव आज ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान पुत्र दीपक कनौजिया सभाजीत यादव दीपमाला सरिता शर्मा प्रियंका आनंद चंद्रशेखर सरितासिंह विकास यादव सौरभ यादव रवि यादव सहित सैकड़ो में अभिभावक उपस्थित रहे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जौनपुर में सलमान की 01 करोड़ रूपये की सप्पत्ति कुर्क

0
जौनपुर में सलमान की 01 करोड़ रूपये की सप्पत्ति कुर्क
जौनपुर में सलमान की 01 करोड़ रूपये की सप्पत्ति कुर्क

जौनपुर जिले की पुलिस ने आज शातिर अपराधी व गौतस्कर सलमान और  फैजान की सम्पत्ति मकान  जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये  गैंगेस्टर एक्ट की धारा – 14(1) के तहत कुर्क के आदेश की मुनादी कराते हुए पुलिस ने किया जब्त 

जौनपुर में  गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में शातिर अपराधी व गौतस्कर सलमान व फैजान पुत्रगण फिरोज निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गौतस्करी के अपराध में गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिलामजिस्ट्रेट जौनपुर  के आदेश के क्रम में अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति से 4000 स्क्वायर फीट में बनवाया गया मकान अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपया को थाना सरायख्वाजा जौनपुर पुलिस व थाना अहरौला आजमढ़ पुलिस व प्रशासक तहसीलदार सदर जौनपुर द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए आज  मकान को शील करते हुए जब्त किया गया।

पुलिस ने जिस  सम्पत्ति को जप्त किया है वे इस प्रकार है 

1. एक मकान ( 4000 स्क्वायर फीट में बना हुआ अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपया )
आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 83/2023 धारा 34/307/186/153 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।2. मु0अ0सं0 206/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप अधिनियम 1986

JAUNPUR:मां अचला देवी घाट मार्ग पर खुला जंक्शन बाक्स बना जानलेवा

0
JAUNPURमां अचला देवी घाट मार्ग पर खुला जंक्शन बाक्स बना जानलेवा
JAUNPUR:मां अचला देवी घाट मार्ग पर खुला जंक्शन बाक्स बना जानलेवा

विद्युत विभाग की लापरवाही बरकरार, अब कुत्ते की गयी जान


JAUNPUR NEWS: जौनपुर। मां अचला देवी घाट मार्ग पर खुला जंक्शन बाक्स जानलेवा विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट लगने से हो रही मौत का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा जिसको लेकर अब क्षेत्रवासियों में आक्रोश भड़क उठा है। लोगों का कहना है कि अब इस लापरवाही को जिला प्रशासन से लेकर शासन तक अवगत कराते हुये दोषियों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा जायेगा। बता दें कि नगर के सिपाह मोहल्ले के मां अचला देवी घाट मार्ग पर विद्युत विभाग का जंक्शन बाक्स लगा है जो पूरी तरह से खुला है। स्थिति यह है कि उसमें हमेशा विद्युत प्रवाहित रहता है जिसकी चपेट में आने से अब तक आधा दर्जन से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, नाली की सफाई करने वाले सफाईकर्मी तो आये दिन चपेट में आ जाते हैं।

इसके अलावा घर के बाहर खेलने वाले बच्चों सहित अन्य लोग आये दिन करेंट की चपेट में आ रहे हैं। मौतों का सिलसिला जारी रखते हुये गुरूवार को एक कुत्ते की चपेट में आने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर जहां हड़कम्प मच गया, वहीं आये दिन हो रहे हादसे से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन एवं शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जानलेवा बनी इस समस्या का समाधान करने की मांग किया है। साथ ही चेतावनी भी दिया कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब सड़क पर उतरक लोग प्रदर्शन करेंगे।

आपातकाल की स्मृति पर लोकतंत्र के सेनानियों को किया गया सम्मानित 

0
आपातकाल की स्मृति पर लोकतंत्र के सेनानियों को किया गया सम्मानित 
आपातकाल की स्मृति पर लोकतंत्र के सेनानियों को किया गया सम्मानित 

बदलापुर [जौनपुर ] 25 जून 1975 की आपातकाल स्मृति में आज बदलापुर जनसंपर्क कार्यालय कमलम पर लोकतंत्र सेनानी गण को सम्मानित किया और संगोष्ठी कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। 1975 में कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।


एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन करता हूं।


इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी गण श्री रतीराम यादव, श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, लल्लनराम यादव, पुल्लूराम यादव, श्री बलराम चौरसिया, श्री आद्या प्रसाद मिश्र, श्री जयनाथ पाल, श्री उमाशंकर सरोज, श्री राजाराम सरोज, श्री मेहीलाल गौतम, श्री जवाहर लाल यादव, श्री बनवारी लाल गौतम, श्री रामयश मौर्य, श्री भगवानदीन गुप्ता, जिला मंत्री श्री अवधेश यादव, श्री गंगा प्रसाद सिंह, श्री बद्री नारायण शास्त्री, श्री ओंकार नाथ मिश्र, मंडल अध्यक्ष श्री शनि शुक्ला, श्री बलबीर गौड़, श्री सिकन्दर मौर्य, श्री आशीष कुमार सिंह आशु, श्री भूपेश सिंह आदि उपस्थित रहे।