Home Blog Page 269

छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पीड़िता को मिल रही धमकी

0

किसी अनहोनी की डर से सहमा है परिवार

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय कस्बा एक वार्ड निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक एक खिलाफ 25 जून को मुदकमा कायम कर लिया। आरोप है जिसके परिणाम स्वरूप पीड़िता को मुकदमा उठा लेने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक कस्बा के एक वार्ड निवासी युवक जमशेद पुत्र नसीम अहमद बीते 25 जून को पुलिस ने पीड़िता के तहरीर के आधार पर छेडख़ानी का मुकदमा कायम कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के पश्चात उक्त आरोपी लगातार मुकदमा उठा लेने की धमकी दे रहे है।

इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक सहित कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुलह के लिए दबाव बना रहे है, सुलह न करने पर पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट तथा गाली-ग्लौज करते है। जिससे पीड़िता का परिवार किसी अनहोनी की डर से सहमा हुआ है। पीड़िता अपने परिवार के सुरक्षा के लिए दर-दर न्याय की गुहार लगा रही है।

जौनपुर:अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, एक की मौत दो घायल

0

अक्रोशित ग्रामीणों ने जौनपुर रायबरेली हाईवे को घंटो किया जाम

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर समाप्त कराया जाम

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गाड़ियावा चौराहा के पास मंगलवार को करीब तीन बजे अनियंत्रित कार की चपेट में आने से जहा एक बाइक चालक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अक्रोशित ग्रामीणों ने जौनपुर रायबरेली हाईवे किया चक्का जाम, मौके पर घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची।

जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सुभाष गौतम पुत्र नन्हू राम 32 वर्ष तथा सुजानगंज थाना क्षेत्र के गांव तरखांव निवासी दो सगे भाई सुजीत पटेल 19 वर्ष व सुनील पटेल 21 वर्ष पुत्रगण संतोष कुमार पटेल तीनों लोग हाईवे के किनारे आम खा ही रहे थे कि अचानक रायबरेली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित आई ट्वेंटी कार के अनियंत्रित हो जाने से हाईवे के किनारे खड़े तीनों लोगों को रौंद डाला। जिससे सुभाष गौतम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनो सगे भाई सुजीत व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पुलिस ने इलाज हेतु सीएचसी सतहरिया लाया गया। जहां पर दोनो की हालत नाजुक होने के नाते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों सगे भाई उक्त थाना क्षेत्र के गांव गाड़ियावा निवासी अपने मामा सुभाष पटेल के यहां रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अक्रोशित ग्रामीण इकट्ठा होकर जौनपुर रायबरेली हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची थाना मुंगराबादशाहपुर व पांवरा भारी पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच घंटो नोक झोंक चला। पुलिस की घंटो कड़ी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी पवारा राज नारायण चौरसिया व चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद मिश्र के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद मिश्र ने बताया कि कार और चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

जाने जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की क्राइम हिस्ट्री

0

जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उत्तर- प्रदेश एवं बिहार, झारखण्ड, में आतंक का पर्याय बने व पूर्वी उत्तर-प्रदेश व बिहार राज्य के माफिया गिरोहो से पैसा लेकर भाडे़ पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी एवं कई अभियोगों में वांछित रूपया 1,00,000/- (रू0 एक लाख) का पुरस्कार घोशित अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की एसटीएफ के साथ हुई साहसिक मुठभेड में मौत आज प्रातः जनपद जौनपुर के थाना बदलापुरक्षेत्र में स्थानीय पुलिस एवं एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान हुई एक साहसिक मुठभेड़ में उ0प्र0, बिहार एवं झारखण्ड में आतंक का पर्याय बने व पूर्वी उ0प्र0 व बिहार राज्य के माफिया गिरोहों से पैसा लेकर भाड़े पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी एंव रू0 1,00,000/- (रू0 एक लाख रूपये) का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।


अभियुक्त का विवरणः-
सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम नरईबाध इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ।


अभियुक्त से बरामदगीः


1- 01 अदद रषियन आटोमैटिक एस0के0एस0 रायफल मय मैगजीन 2- 01 अदद स्टार पिस्टल 9 एमएम मय मैगजीन 3- 09 अदद कारतूस जिन्दा
4- 13 अदद खोखा कारतूस
5- एक अदद बोलेरो बिना नम्बर की
घटनास्थल का दिनांक समय/ स्थानः-
दिनांक 02-07-2024 समय लगभग 03.30 बजे, थाना बदलापुर थानाक्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव के पास, जनपद जौनपुर। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री धर्मेष कुमार षाही, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण मे एसटीएफ मुख्यालय एवं एसटीएफ फील्ड इकाई, गोरखपुर की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।


अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी, जिसने कुछ दिन पूर्व थाना सिगरामऊ क्षेत्र में एक व्यापारी के ऊपर रंगदारी मांगने को लेकर जानलेवा हमला किया था तथा पूर्व में बिहार के चर्चित श्रीकान्त भारती, राजदेव रंजन व कई अन्य घटनाओं में संलिप्त षाहबुद्दीन का षूटर व रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोशित अपराधी जनपद जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में मौजूद है व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना पर श्री धर्मेष कुमार षाही, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक श्री सत्य प्रकाष सिंह, उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक यषवन्त सिंह, मुख्य आरक्षीगण नीरज पाण्डेय, राम निवास षुक्ल, सुषील सिंह, अखिलेष श्रीवास्तव, विनय सिंह, महेन्द्र सिंह, आषुतोश तिवारी व मो0 इमरान की टीम आपराधिक अभिसूचना संकलन हेतु जनपद जौनपुर में भ्रमणषील थी द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए थाना स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर जनपद जौनपुर के बदलापुर मार्ग पर घेराबन्दी कर संन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी। कुछ ही देर पश्चात एक वाहन काफी तीव्र गति से जौनपुर से बदलापुर की तरफ आती दिखायी दिया, जिसे देखकर मुखबिर ने बताया कि यही मोनू चावन्नी व उसके गैंग की बोलेरो गाड़ी है, और मुखबिर चला गया। बोलेरो गाड़ी वाले ने एसटीएफ व पुलिस वालों को खड़ा देख पहले अचानक ब्रेक मार कर गति को धीरे किया फिर तत्काल एसटीएफ व पुलिस कर्मियों को जान से मारने कि नियत से वाहन से ठोकर मारने का प्रयास करते हुए बढ़े। गाड़ी के अन्दर से ही बदमाशों ने स्वचलित हथियार से एसटीएफ व पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिससे एसटीएफ व पुलिस वाले बाल-बाल बचते हुये खड़ी गाडियों का आड़ ले लिये कि इतने में फायर करते हुये वाहन को तीब्र गति से सर्विस लेन की तरफ भागने लगा, जिसे रोकने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम द्वारा भी तेजी से अपनी अपनी टीम की गाडियों में बैठ कर पीछा किया गया कि बोलेरो चालक द्वारा आगे जाकर शाहगंज की ओर जाने वाले रास्ते (अन्डर पास से दाहिनी तरफ) मोड़ दिया गया। एसटीएफ व पुलिस टीम को पीछे आता देख बोलेरो में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना स्वचलित हथियार बोलेरो की खिड़की से निकाल कर एसटीएफ व पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से दो-तीन फायर किये, जिससे एसटीएफ टीम के कर्मी बाल-बाल बचे। एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा भी संतुलित व नियंत्रित फायरिंग अपने आत्मरक्षार्थ एवं साहसपूर्वक बदमाशों के फायरिंग रेन्ज में होते हुये भी फायरिंग करते रहे। गैंग द्वारा अपने आपको पकड़े जाने के डर से लगभग तीन किलो मीटर आगे जाकर दुगौली खुर्द मोड़ के पास बदमाशों द्वारा गाड़ी को बायी तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया और तेजी व अनिय़ित्रत तरीके से भागने लगे। बदमाषों द्वारा कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी को सड़क से कच्चे रास्ते पर दहिनी तरफ उतारी कि गाड़ी कच्चे रास्ते पर उतरते ही रूक गयी।

इस पर एसटीएफ टीम व पुलिस टीम द्वारा भी तेजी से अपने अपने वाहनों से उतर कर सड़क के दोनों तरफ झाड- झंखाड़ का छुपाव लेकर गाड़ी की तरफ बढे। इस पर बदमाशों द्वारा बोलेरो गाड़ी को स्टार्ट कर पीछे करने का प्रयास किया गया एवं वाहन से उतर कर बदमाशों द्वारा स्वचलित हथियारों एवं पिस्टल से जान से मारने की नियत से एसटीएफ व पुलिस टीम पर लक्ष्य करके फायर किया गया। अपने आपको घिरता देखकर दो बदमाश फायर करते हुये बोलेरो की सीध में खेतों की तरफ भागने लगे कि सड़क पर खड़ा बदमाश अपना पोजिशन बदल-बदल कर झुक-कर मुड़ कर फायरिंग करने लगा। इस पर एसटीएफ टीम द्वारा संयमित व नियंत्रित फायरिंग की गयी। जब बदमाश की तरफ से फायर आना बन्द हुआ कि गिरफ्तारी के उद्ेश्य से तेजी से बदमाश के पास पहुॅचे तो देखा गया कि बदमाश घायल अवस्था में गिरा हुआ है जिसे माननीय उच्च्तम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुये तत्काल घायल को उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। बदमाश की पहचान थाना सराय लखनसी जनपद मऊ हिस्ट्रीशीटर संख्या 03बी सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई।


मृतक सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पिछले करीब 15 वर्षो से उत्तर- प्रदेश एवं बिहार, झारखण्ड, में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पूर्वी उत्तर-प्रदेश व बिहार राज्य के माफिया गिरोहांे से पैसा लेकर भाडे़ पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी था, जिसके विरुद्ध जघन्य हत्या, लूट व हत्या के प्रयास रंगदारी वसूलने के लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा कुछ दिनों पूर्व जनपद जौनपुर के एक धनाड्य व्यक्ति से धन उगाही हेतु रंगदारी व गुण्डा टैक्स की माॅग की गयी थी व जानलेवा हमला किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर में मु0अ0सं0 27/2024 धारा 307/386 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा सुमित कुमार सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी उपरोक्त आपराधिक गतिविधियाँः-


1- वर्ष 2014 में थाना उभांव, जनपद बलिया क्षेत्र में बिंदेष्वरी मिश्र व परषुराम मिश्र की अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी गयी थी और हत्या करने के बाद उसका लाईसेन्सी रिवाल्वर लूट लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना उभावं, बिलया में मु0अ0सं0 431/2014 धारा-147, 148, 149, 302 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
2- वर्ष-2014 में ही सीवान, बिहार के टाऊन थानाक्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते हुए स्थानीय भा0ज0प0 सांसद के प्रवक्ता तथा सर्राफा व्यवसायी श्रीकान्त भारती की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना टाऊन, सीवान, बिहार में मु0अ0सं0 497/2014 धारा-302/120बी/349 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।


3- वर्ष-2022 में एम0एल0सी0 के निर्दलीय प्रत्याषी रईस खान के ऊपर स्वचलित हथियारों से अन्धा-धुन्ध फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई व 5 लोग घायल हुए। इस सम्बन्ध में थाना हुसैनगंज, जनपद सीवान, बिहार मु0अ0सं0 92/2022 धारा-302/120बी/307 भा0द0वि0 व 27 आम्र्स एक्ट का पंजीकृत हुआ था।
मृतक बदमाष सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की अन्य आपराधिक गतिविधियोें के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
मृतक अभियुक्त सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी, उपरोक्त के सम्बन्ध में अब तक की गई छानबीन से निम्नवत् आपराधिक इतिहास प्राप्त हुआ हैः-

स0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद-
1 2500/2009 307 भा0द0वि0 सराय लखन्सी मऊ
2 1651/2009 392/411 भा0द0वि0 दोहरीघाट मऊ
3 493/2009 60 एक्सा0 एक्ट, 272/273 भा0द0वि0 दोहरीघाट मऊ
4 634/2009 634/2009 धारा-307 भा0द0वि0 जंगीपुर गाजीपुर
5 635/2009 325/25 आम्र्स एक्ट जंगीपुर गाजीपुर
6 636/2009 1/21 एनडीपीएस एक्ट जंगीपुर गाजीपुर
7 1814/2009 302 भा0द0वि0 कोतवाली मऊ
8 1963/2009 3) गैंगेस्टर एक्ट दोहरीघाट मऊ
9 1531/2009 356/411 भा0द0वि0 कोपागंज मऊ
10 2212/2009 307 भा0द0वि0 सराय लखन्सी मऊ
11 4/2009 41/411/414 भा0द0वि0 सराय लखन्सी मऊ
12 2213/2009 3/25 आम्र्स एक्ट सराय लखन्सी मऊ
13 2515/2009 41/411 भा0द0वि0 सराय लखन्सी मऊ
14 493/2009 60/63 व 272/273 भा0द0वि0 सिधारी आजमगढ़
15 379/2013 7/25 आम्र्स एक्ट बेलीपार गोरखपुर
16 380/2013 467/468/471/419/420 भा0द0वि0 बेलीपार गोरखपुर
17 शून्य/2013 41/102 द0प्र0सं0 व 411 भादवि बेलीपार गोरखपुर
18 431/2014 147/148/149/302 भा0द0वि0 उभाव बलिया
19 497/2014 302/120ची/349 भा0द0वि0 सिवान सिवान,बिहार
20 2015 387/120बी भा0द0वि0 हथुआ गोपालगंज, बिहार
21 851/15 851/15 धारा-3/7/25 आम्र्स एक्ट उभाव जनपद-बलिया
22 852/15 307 भा0द0वि0 उभांव बलिया
23 133/15 504/506 भा0द0वि0 मधुबन मऊ
24 231/15 307/34 भा0द0वि0 महानगर लखनऊ
25 232/15 25/27 आम्र्स एक्ट महानगर लखनऊ
26 92/22 302/120(बी)/307 भा0द0वि0 हुसैनगंज सिवान, बिहार

उपरोक्त मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर में मु0अ0स0ं 264/2024 धारा 109/351(3)/352 भा0न्याय संहिता एवं 7/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

सीएचसी शाह गंज में संचारी रोग का सुभारंभ

0

सीएचसी शाह गंज में संचारी रोग का सुभारंभ

शाहगंज जौनपुर सरकारी हॉस्पिटल शाहगंज में संचारी रोग का सुभारंभ फीता काट कर श्री मनीष अग्रहरी अध्यक्ष
लायंस क्लब शाह गंज के द्वारा किया गया। यह प्रोग्राम 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चले गा। जिसमे 11 से 31 तक दस्तक अभियान भी चलना है।


इसमें टीम घरों पर जाकर बुखार, जुखाम , दस्त के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। इस माह विशेज रूप से सफाई अभियान, मच्छरों के प्रज्जन पर रोक के उपाय। जलजमाव के रोक थाम करने हैं। जहां पानी भरा है थोड़ा तेल डाल कर मच्छर इत्यादि के के लार्वे को मरना हैं। जिससे मलेरिया,फाइलेरिया, दस्त इत्यादि की महामारी से बचाव हो सके।

शाहगंज नगर प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब ने मनाया डॉक्टर्स डे

0
पुरातन छात्रों का किया जाएगा समागम

शाहगंज जौनपुर शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने डॉक्टर्स डे के मौके पर सोमवार को नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया । इस मौके पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में नगर के प्रमुख चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद रहे ।

संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि जी ने बताया कि संस्था हर वर्ष डॉक्टर्स डे मनाती है । इस वर्ष संस्था ने नगर के सभी डॉक्टरों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा । उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर देवदूत की तरह होते हैं और मानवता की अनवरत सेवा में लीन रहते हैं । ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उन्हें सम्मान दें ।

इस मौके पर, लायन डॉ एसएल गुप्ता, लायन डॉ डीके गुप्ता, लायन डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी, लायन डॉ सुधाकर मिश्रा,लायन डाॅ रफीक फारूकी, लायन डॉक्टर देवी प्रसाद, लायन डॉक्टर जेपी दुबे ,लायन डॉक्टर तारीख सेख ,डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ जेपी सेठ, डॉ एके सिंह, डॉ रुचि मिश्रा, डॉ मरिया फारुकी ,डॉ नदीम,डॉ डीसी तिवारी, डॉ आलोक पालीवाल समेत 50 से ज्यादा डॉक्टरों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर संस्था से जुड़ने वाले नए सदस्यों डॉ अभिषेक रावत, अनिमेष अग्रहरि, शीमप्रकाश गुप्ता (सिंपू), रोमिल गुप्ता, चंदन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, डॉ वीर विक्रम सिंह ,रितेश आर्य ,डॉ हरिओम मोर्य, राजीव गुप्ता ,CA विजेंद्र अग्रहरि को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया । कार्यक्रम संयोजक एसके तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजपत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल,संजीव जायसवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, सचिव मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष पवन साहू, अरुण पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, सुमन जायसवाल, कुसुम जायसवाल, गीता मुन्नी जायसवाल ,नेहा गुप्ताआदि मौजूद रहे ।

JAUNPUR: पुलिस एनकाउंटर मे AK47 के साथ मारा गया 1 लाख का इनामी

0

Jaunpur Crime जौनपुर।पुलिस को मिली बड़ी सफलता मंगलवार की सुबह थाना सिंगरामऊ में 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटना कारित की गई थी, इसके बाद पुलिस द्वारा इन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दबिस दी जा रही थी। सुमित कुमार के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था व इसके ऊपर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें कई मुकदमे हत्याओं के हैं जो जनपद गाजीपुर, बलिया, जौनपुर व बिहार राज्य में कई मुकदमे पंजीकृत है।

सुमित उर्फ मोनू चवन्नी की तलाश हेतु एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी आज उसे जैसे ही पीली नदी बदलापुर के पास पुलिस टीम द्वारा को रोकने का प्रयास किया गया उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए फायर में मोनू चवन्नी को गोली लगी, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाएगा, मोनू चवन्नी इस पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, उसके पास एक एके-47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है।

धूमधाम से मनाया गया पूर्व सीएमअखिलेश यादव का जन्मदिन 

0
धूमधाम से मनाया गया पूर्व सीएमअखिलेश यादव का जन्मदिन 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सामाजिक न्याय और पर्यावरणीय सामाजिक आंदोलन को धार दिए जाने का संकल्प:- राकेश मौर्य

JAUNPUR : पूरे जनपद में वृक्षारोपण कर एवं केक काटकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया, की गई दीर्घायु होने की कामना। आज सपाइयों ने पूरे जनपद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक पौधरोपण कर और केक काटकर मनाया गया। सपाइयों ने पूरे जनपद में उनके जन्मदिन पर दीर्घायु एवं अच्छे स्वस्थ हेतु कामना की।

समाजवादी पार्टी के अल्फस्टीनगंज स्थित ज़िला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने केक काटकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, शतायु होने और स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर समता समानता की प्राण वायु के सर्वत्र बिखेरने के लिए वृक्षारोपण कर पर्यावरणिक सामाजिक आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पीडीए के नायक और शोषितों, वंचितों के जननायक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए। उनके द्वारा प्रस्तावित पीडीए विचारधारा को मज़बूत करना, पिछड़े, दलितों को आरक्षण का शत प्रतिशत अधिकार दिलाना, बाबासाहब के संविधान की पूर्ण रक्षा और जातीय जनगणना के संकल्प को पूरा करने का संकल्प उपस्थित सपाजनो को दिलाया।


श्री राकेश मौर्य ने जनपद में अखिलेश यादव के जन्मदिन को 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पीपल, बरगद और नीम आदि का पेड़ लगाकर पर्यावरणिक सामाजिक आंदोलन को गांवों से लेकर जनपद स्तर पर सफल बनाने का आवाहन समस्त विधानसभा अध्यक्षों से किया है। तत्पश्चात गुलाबी देवी महाविद्यालय में केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरणिक सामाजिक समरसता की प्राणवायु के प्रवाह का संकल्प लिया।


गोष्ठी को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव, श्याम बहादुर पाल, श्रीमती मालती निषाद, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संबोधित किया।


सपा प्रमुख के जन्मदिन समारोह केअवसर पर वरिष्ठ नेता, रुखसार अहमद, लालचंद यादव लाले, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, शकील अहमद, इरशाद मंसूरी, दीनानाथ सिंह, डा. सभाजीत यादव, अरशद कुरैशी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, भूपेश पांडे, मनोज कुमार मौर्य, गुलाब यादव रीठी, दीपक जायसवाल सभासद, सुशील श्रीवास्तव, डा. हसीन बबलू, फिरोज़ अहमद पप्पू, देवा यादव,अनवारूल हक गुड्डू, कमलेश यादव, अमित यादव, शकील मंसूरी, डा.जंगबहादुर यादव, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक नायक, अमित गौतम, हरिश्चंद्र प्रभाकर, सोनी यादव, सीमा खान, शबनम नाज़, प्रदीप यादव, डा.शिवजीत यादव, धर्मेंद्र सोनकर, डा. आशाराम यादव, शाहनवाज़ खान, राजा नवाब, सुभाष यादव, कपिल यादव, अमजद अंसारी सहित सैंकड़ों सपाजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पावन जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन समारोह का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

गुलाबी देवी महाविद्यालय में पेड़ लगाकर मनाया गया पूर्व सीएम का जन्मदिन

0
गुलाबी देवी महाविद्यालय में पेड़ लगाकर मनाया गया पूर्व सीएम का जन्मदिन

पृथ्वी एव प्रकृति संतुलन के लिए पेड़ लगाना जरूरी : लालचंद यादव ‘ लाले ‘

पेड़ लगाने के बाद बच्चों की तरह करें पालन पोषण : राकेश मौर्या

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाया गया। लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया । गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धीकपुर में सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ,सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले महासचिव आरिफ हबीब ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। लोगों को मिठाई खिलाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के आह्वान पर पेङ लगाने का आग्रह किया। इसके बाद परिसर में सभी लोगों ने एक-एक करके दर्जन भर पेड़ लगाए और लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया । सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने लोगों को पेड़ लगाने का जोर दिया कहां की पर्यावरण के संतुलन के लिए एक पेड़ जरूर लगाए।

सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहा मानव जीवन में पेड़ का विशेष महत्व है लोग धर्मिक आस्था भी पेड़ में रखते हैं जहां यह पृथ्वी और पर्यावरण के संतुलन के लिए पेङ लगाना जरूरी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक जन एक पेड़ लगाने की शुरुआत की गई । सब लोग एक-एक पेड़ लगाने का काम करें और सप्ताह भर सड़कों पर गांव में ससार्वजनिक धार्मिक स्थलों पर पेड़ लगाए। इस अवसर पर महासचिव आरिफ हबीब, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ,मनोज मौर्य जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, कपिलदेव,रोहित पाल ,हीरालाल विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, अंकुर यादव कान्हा ,रामजीत यादव, रामनयन यादव, अखिलेश कुमार, देवा यादव मौजूद रहे।

कंपोजिट विद्यालय करंजा कला के परिसर में नव प्रवेशित छात्रों का किया गया स्वागत 

0
कंपोजिट विद्यालय करंजा कला के परिसर में नव प्रवेशित छात्रों का किया गया स्वागत 
कंपोजिट विद्यालय करंजा कला के परिसर में नव प्रवेशित छात्रों का किया गया स्वागत 

JAUNPUR NEWS : विकासखंड करंजाकला अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय करंजा कला के परिसर में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए हम दृढ़संकल्पित हैं विद्यालय के लिए जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं विद्यालय में बरामदा बनवाने के लिए मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।बच्चों को रोली लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया उपस्थित छात्रों में पुस्तक वितरण करते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम आदि देखकर सम्मानित किया गया।

अति विशिष्ट अतिथिके रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया ।विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने विद्यालय एवं ब्लॉक की प्रगति आख्या प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष डॉअतुल प्रकाश यादव एवं संचालन शिक्षक संजय यादव ने किया। संजय चौधरी ने स्वागत भाषण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रसेन यादव, सरिता रानी डॉ राम सिंह मोहम्मद हाशिम श्रीपाल श्री प्रकाश मौर्य राजेश गौतम सुनील कुमार गौतम मेवा लाल शैलेंद्र पाल मोहम्मद हाशिम निरंजन प्रसाद स्वतंत्र कुमार बंसराजअशोक कुमार गौतम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कंपोजिट विद्यालय करंजा कला के परिसर में नव प्रवेशित छात्रों का किया गया स्वागत 

लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

0
लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब क्षितिज अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप,मुख्य अतिथि के रूप में डॉo लक्ष्मी सिंह (सीएमओ) उपस्थित रहीं


JAUNPUR NEWS: लायंस क्लब क्षितिज द्वारा राजकीय चिकित्सालय में किए गए आयोजन में मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मी सिंह सीएमओ द्वारा राजकीय पुरुष चिकित्सालय व राजकीय महिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट कार्य हेतु लगभग 30 डॉक्टर्स को अंग वस्त्रंम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर के के राय सीएमएस पुरुष चिकित्सालय व डॉक्टर एम के गुप्ता सीएमएस महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे। लायंस क्लब क्षितिज अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डालते हुए कहा देश में डॉक्टर्स डे को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था, तभी से हर साल 1 जुलाई को यह मनाया जाता है। यह बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी सी रॉय के सम्मान में मनाने का फैसला लिया गया। बी सी रॉय एक स्वतंत्रता सेनानी थे। बी सी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से नवाजा गया था। डॉक्टर्स डे क्योंकि बी सी रॉय के सम्मान में मनाया जाता है इसलिए यह खास दिन बी सी रॉय के जन्मतिथि के दिन मनाया जाता है। बी सी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ था। 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।


मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर पूरे मन से अपने कार्यों को निष्पादित करते हैं लेकिन कभी-कभी उचित परिणाम न मिलने के कारण बहुत सी समस्याएं भी आती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अतुल सिंह व लायनेस अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह, लायन विष्णु सहाय, लायन जय कृष्ण साहू, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, विनय बरौतिया, डॉ. सतीष चंद्र मौर्या, सर्वेश जयसवाल, मनीष मौर्य, , डॉक्टर चंदन नाथ गुप्ता, लायन जगन्नाथ मोदनवाल सुड्डू, लायनेस चेतना साहू, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, ऋतु त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम समाप्ति पर कार्यक्रम संयोजक लायन कौशल त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।