Home Blog Page 270

लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

0
लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
लायंस क्लब क्षितिज ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब क्षितिज अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप,मुख्य अतिथि के रूप में डॉo लक्ष्मी सिंह (सीएमओ) उपस्थित रहीं


JAUNPUR NEWS: लायंस क्लब क्षितिज द्वारा राजकीय चिकित्सालय में किए गए आयोजन में मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मी सिंह सीएमओ द्वारा राजकीय पुरुष चिकित्सालय व राजकीय महिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट कार्य हेतु लगभग 30 डॉक्टर्स को अंग वस्त्रंम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर के के राय सीएमएस पुरुष चिकित्सालय व डॉक्टर एम के गुप्ता सीएमएस महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे। लायंस क्लब क्षितिज अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डालते हुए कहा देश में डॉक्टर्स डे को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था, तभी से हर साल 1 जुलाई को यह मनाया जाता है। यह बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी सी रॉय के सम्मान में मनाने का फैसला लिया गया। बी सी रॉय एक स्वतंत्रता सेनानी थे। बी सी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से नवाजा गया था। डॉक्टर्स डे क्योंकि बी सी रॉय के सम्मान में मनाया जाता है इसलिए यह खास दिन बी सी रॉय के जन्मतिथि के दिन मनाया जाता है। बी सी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ था। 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।


मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर पूरे मन से अपने कार्यों को निष्पादित करते हैं लेकिन कभी-कभी उचित परिणाम न मिलने के कारण बहुत सी समस्याएं भी आती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अतुल सिंह व लायनेस अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह, लायन विष्णु सहाय, लायन जय कृष्ण साहू, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, विनय बरौतिया, डॉ. सतीष चंद्र मौर्या, सर्वेश जयसवाल, मनीष मौर्य, , डॉक्टर चंदन नाथ गुप्ता, लायन जगन्नाथ मोदनवाल सुड्डू, लायनेस चेतना साहू, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, ऋतु त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम समाप्ति पर कार्यक्रम संयोजक लायन कौशल त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

0
टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर मारुति एजेंसी के पास डीज़ल टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब कि घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर ग्राम निवासी रामकेश यादव 50 वर्ष रितिक यादव28वर्ष  दोनो शहर किसी काम से आये थे  घर जाते समय खानपुर के पास डीजल टैंकर के चैपेट में आगए घाटनस्थल पर रामकेश की मौत हो गई ।रितिक को घायल अवस्था में स्थानिय लोगों और 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वार जिला अस्पताल  भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने  शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।

स्कूल खुलते ही बच्चों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

0


बरसठी जौनपुर ।। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में नव प्रवेश व छात्र व छात्राएँ का फूल माला चदन रोरी लगाकर एआरपी श्रीश दुबे व प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज द्वारा मिठाई खिला कर भव्य स्वागत किया गया। आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा नामित एआरपी श्रीश दुबे समय से विद्यालय आदमपुर बरसठी पर पहुंचकर मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की शुरुआत बच्चों से करवाया। बच्चों को गणवेश व टाई वेल्ट मे देखकर पसन्नता जाहिर की। बच्चे देश के भविष्य है। इनका सम्मान करना हमलोगों का परम कर्तव्य है। सभी अध्यापकों को समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने को कहा वर्तमान में हम सभी के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है। शिक्षा के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने के लिए हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज शिक्षक विनोद कुमार यादव राजेश कुमार यादव रामसजीवन त्रिभुनराम शैलिनी नीलम सिंह नीलम रावत सन्दीप सिंह मनोज राय कचन सहित आंगनवाड़ी रसोईया आदि लोग उपस्थित रहे।

स‌द्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

0
स‌द्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
स‌द्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

जौनपुर : स‌द्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया है कि 132/33/11 के०वी० सिद्दीकपुर, जौनपुर से पोषित 33 के०वी० लाइन जो 33/11 के०वी० अहियापुर को ऊर्जीकृत करती है के अनुरक्षण (लाइन पर आने वाले पेड़ों की डालियों को काटने छाटने) का कार्य कराया जाना है, जिसके कारण 01 जुलाई को समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 02:00 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र में अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआघाट, हनुमानघाट, ताड़तला, स‌द्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट

0
चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट
चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट

चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट, हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में डिजिटल डिवाइस के साथ नई भूमिका

नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे (1 जुलाई) : डाककर्मियों की भूमिका में हो रहे तमाम परिवर्तन,डाक ही नहीं, बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

विश्व भर में डाक सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन आये हैं। फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े हैं। डाककर्मी सरकारों और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। ऐसे में 1 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे’ के दिन डाककर्मियों का आभार व्यक्त करने का प्रचलन उभरा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘नेशनल पोस्टल वर्कर डे’ की अवधारणा अमेरिका से आई, जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में वर्ष 1997 में कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाककर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाककर्मियों की भूमिका में तमाम परिवर्तन आए हैं। ‘डाकिया डाक लाया’ के साथ ‘डाकिया बैंक लाया’ भी अब उतना ही महत्वपूर्ण है। पत्रों व पार्सल के साथ-साथ आधुनिक दौर में लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें पोस्टमैन ही घर-घर वितरित करता है। आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक चेक बुक, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों के प्रसाद, दवाईयां और रक्षाबंधन पर्व पर राखियाँ भी डाकियों द्वारा ही पहुँचायी जा रही हैं।

ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी और वित्तीय सेवाएं प्रदान करना जैसे तमाम कदम डाक विभाग की अभिनव पहल हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा डाकिया है। डाकिया की पहचान चिट्ठी-पत्री और मनीऑर्डर बाँटने वाली रही है, पर अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन और बैग में डिजिटल डिवाइस भी है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं और जन सुरक्षा योजनाओं से लेकर आधार, डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड, वाहन बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। घर-घर जाकर आईपीपीबी के अंतर्गत डाकियों द्वारा घर बैठे 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के कार्य किए जा रहे हैं। आज भी डाककर्मी जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बिना सुदूर क्षेत्रों तक डाक सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

जौनपुर: जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही 

0
जौनपुर: जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही 
जौनपुर: जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही 

जौनपुर में जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही ,CDO

जौनपुर : शासन स्तर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन अथवा आम जनमानस को दी जाने वाली सुविधाओं में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गयी या उदासीनता दिखायी गयी तो संबंधितों के विरुद्ध जांच कराकर कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में तहसील सदर के ग्राम ढेरापुर के शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में जनसुनवाई के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि 18 जनवरी 2021 को उनकी ज़मीन का फाट करने हेतु उच्चअधिकारी द्वारा आदेश दिया गया था परन्तु आज दिनांक 29 जून 2024 तक स्थानीय लेखपाल द्वारा फाट का कार्य नहीं किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए लेखपाल से जानकारी प्राप्त की गई तथा लेखपाल द्वारा कार्य में किये गए विलम्ब का कारण न स्पष्ट करने की दशा में उपजिलाधिकारी सदर को तत्काल लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही कर निलंबित करने हेतु निर्देशित किया।

ACCIDENT:ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत

0
ACCIDENT:ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत
ACCIDENT:ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत

मामला खेतासराय के गुरैनी पेट्रोल पम्प का

JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की भोर में ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के पीछे का कारण ट्रक चालक को झपकी लगाना बताया जा रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गयी जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ी थी। मिर्ज़ापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के करछा गाँव निवासी विजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल (28 वर्ष) गोरखपुर से गिट्टी उतार कर खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था कि गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास झपकी लग गया। जिससे ट्रक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार ACCEDENT टक्कर हो गयी। जिसमें ट्रक चालक विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायलावस्था में ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गयी। जहाँ चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जौनपुर मण्डल को यूपी में आधार राजस्व में मिला प्रथम स्थान,डाक घर अधीक्षक हुए सम्मानित

0

जौनपुर मण्डल को उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को किया सम्मानित

वाराणसी क्षेत्र के 13 अधिकारियों और कर्मियों को उत्तर प्रदेश परिमंडल में उत्कृष्टता हेतु चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने किया सम्मानित

डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर उ.प्र. के सभी परिक्षेत्रों के पोस्टमास्टर जनरल और निदेशक डाक सेवाएँ उपस्थित रहे।

चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरे उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान हेतु जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री परमानंद कुमार को सर्किल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया। वहीं, बचत खाता राजस्व एवं सुकन्या समृद्धि खाता में प्रथम स्थान हेतु वाराणसी पश्चिम मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री विनय कुमार एवं डाक वितरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक श्री हेमंत कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया ।

इसके अलावा, अन्य श्रेणियों में बेस्ट डाक निरीक्षक संवर्ग में डाक निरीक्षक चंदौली जय गोपाल पांडेय को द्वितीय स्थान, बेस्ट ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग में शुभम जयसवाल, ब्रांच पोस्टमास्टर न्योली गाजीपुर को प्रथम स्थान, डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में डेवलपमेंट ऑफिसर संवर्ग में सर्वेश पांडेय, वाराणसी पश्चिम मण्डल को प्रथम स्थान और दिनेश कुमार, गाजीपुर मण्डल को द्वितीय स्थान, डायरेक्ट एजेंट संवर्ग में संतोष कुमार यादव को तृतीय स्थान, फील्ड ऑफिसर संवर्ग में राम बचन मौर्य को द्वितीय स्थान एवं ड्राइवर संवर्ग में वाराणसी पूर्वी मंडल के गोपाल सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। वाराणसी पश्चिमी के सहायक डाक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के जांच निरीक्षक दिलीप पांडेय को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु हेतु सम्मानित किया गया।

चित्र : जौनपुर मण्डल के डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को सम्मानित करते उ.प्र. के चीफ पोस्टमास्टर जनरल बा. सेल्वकुमार, साथ में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।

सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री

0

सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री

खुटहन (जौनपुर)सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री ब्लाक मुख्यालय के हनुमान मंदिर के सामने गैरेज पर बाइक की सर्विसिंग करते सम अचानक आग लग गई। बाइक के टैंक से अचानक आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ब्लॉक मुख्यालय के पास ऑटो गैरेज की दुकान पर खुटहन गांव निवासी विक्की गौतम अपनी स्प्लेंडर गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे थे। तभी गाड़ी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक गाड़ी की टंकी में आग लग गई। बाइक धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद विपिन मौर्या, राजेश, कैलाश मौर्या, विशाल मौर्या व अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

800 ग्राम का स्टोन निकलना बना कौतूहल का विषय

0
800 ग्राम का स्टोन निकलना बना कौतूहल का विषय
800 ग्राम का स्टोन निकलना बना कौतूहल का विषय

हबीब हॉस्पिटल में सफल हुआ ऑपरेशन

डॉक्टरों की टीम ने मानव शरीर से निकला विशालकाय स्टोन

खेतासराय (जौनपुर) नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित हबीब हॉस्पिटल में एक ऐसा वाकया सामने आया जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार खेतासराय के क्षेत्र के भुड़कुड़हा गाँव निवासी 24 वर्षीय इश्तियाक अहमद पुत्र अब्दुल हक को यूरिन की समस्या थी। उसने हबीब हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 एम.एस. खान से चिकित्सीय परामर्श किया। डॉक्टरों ने मेडिकल जाँच कराकर प्रोटोकाल पूरा किया। एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया तो लगभग 800 ग्राम का स्टोन पेशाब की थैली से निकला और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर उक्त अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉक्टर एम.एस. खान ने बताया कि मरीज को यूरिन की समस्या थी, जाँच कराया गया तो पेशाब की थैली में स्टोन की पुष्टि हुई। जाँच के बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया तो एक विशालकाय स्टोन निकला जिसकी लम्बाई 10, चौड़ाई 7, और ऊँचाई 5 सेंटीमीटर के लगभग थी, जिसका वजन 800 ग्राम के लगभग है। पहली बार इस तरह केश सामने आया है। स्टोन को बायोप्सी जाँच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उस पर रिसर्च की जाएगी। मरीज का ऑपरेशन सफल रहा मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है। श्री खान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लापरवाही न करें डॉक्टरों की सलाह अवश्य लें।