Home Blog Page 273

किसानों को बैंक एटीएम जाने की जरुरत नहीं,घर बैठे प्राप्त करें PM किसान सम्मान निधि

0
किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

JAUNPUR : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित ‘किसान सम्मान सम्मेलन’ में 18 जून को ज्यों ही ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की बहुप्रतीक्षित 17वीं किस्त जारी की तो किसानों और उनके परिवारजनों की बांछें खिल गईं। प्रधानमंत्री ने एक क्लिक से डीबीटी माध्यम से देशभर के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 20 हजार करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।

वाराणसी मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री राजीव कुमार ने बताया कि देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाईल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में ₹10 हजार तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी, 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत लाभार्थी किसानों को एक साल में ₹6,000 की राशि दी जाती है। लाभार्थी किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके उनके खातों में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को लाभार्थी किसान घर बैठे डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से निकाल सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में ₹10 हजार तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए किसी बैंक या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।” -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

0
JAUNPUR21 गौसेवक किये गये सम्मानित  
JAUNPUR21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

समाजसेवी पं राजबली शुक्ल की पूण्य तिथि पर -21 गौसेवक किये गये सम्मानित

JAUNPUR NEWS जौनपुर : कृषि भवन स्थित सबसे बड़े गौशाला में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रायः पूण्य तिथि पर होने वाले कार्यक्रमों से अलग हटकर कुल 21 गौ सेवकों  को सम्मानित  करके एक नया संदेश देने का अनोखा कार्य किया गया है। जिसकी उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण से समाज में लोगों को सबक लेने की आवश्यकता है। राजा श्री कृष्ण दत स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने अपने पिता श्री स्मृतिशेष पं राजबली शुक्ल की द्वितीय पूण्य तिथि पर कृषि भवन स्थित गौशाला के प्रभारी अवधेश यादव,उप प्रभारी संजीव उपाध्याय, तौकीर हसन, उमाशंकर यादव,प्रिंस यादव,सतिराम यादव, रिजवान आलम, राजेश यादव श्री यादव,विरजेश मौर्या, अनुज, केदारनाथ,अच्छे लाल, विशाल यादव, श्याम सुंदर पाल, अनिल यादव,मनीष गुप्ता गोविन्दा सहित गौसेवा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र जो  जेसिज चौराहा स्थित मोमोज की दुकान से अपना खर्च चलाने के साथ साथ कहीं भी घायल या विचार गाय की सुचना पाते ही वहां पहुंच कर सेवा में लग जाते हैं।

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

ऐसे ही जनपद के एक सुप्रीम सिनियर सिटीजन विजय बहादुर सिंह जी जिनकी आयु लगभग 90 वर्ष है। गौसेवा के साथ साथ हर काम स्वयं कर स्वस्थ व स्वावलंबी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करके प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि पिता जी स्वयं गौसेवा के प्रति लगाव रखते थे। मुझे लगता है कि जन्मदिन, पूण्यतिथि मनाने की पश्चिमी देशों की नकल करने वाले परम्पराओं का त्याग कर राष्ट्रीय महत्व के कार्यों से जुड़े श्रम शक्ति को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करके कमजोर तबके को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

गत वर्ष प्रथम पूण्य तिथि पर भी 21 यातायात से जुड़े “प्रान्तीय रक्षक दल” एवं “होमगार्ड” के जवानों को सम्मानित कर जो आनन्द की अनुभूति हुई थी वह लाखो खर्च करके नहीं प्राप्त की जा सकती है।  इस अवसर पर  मनीष जायसवाल, रिषिकूल एकेडमी के रिषिकेश द्विवेदी, संजीव मिश्रा, श्रीमती स्नेहलता शुक्ला,मानस राज शुक्ला,सतीश जी सत्पथी सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सादगी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। JAUNPUR NEWS

समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन

0
समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन
समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में राजभवन, शासन एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल, जौनपुर के निर्देश के अनुक्रम में अमृत योग सप्ताह 15-21 जून, के अंतर्गत छठवें दिन 20 जून को भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षकों,कर्मचारियों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनों ने नियमित योग का शपथ भी लिया।योगभ्यास के दौरान प्रोफेसर पाण्डेय ने शिविर में बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है ।

जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करते हैं उनमें तनाव और चिंता का निम्न स्तर पाया गया है । योग अभ्यास से खुशी और मानसिक स्वास्थ्य में योगदान देने वाले हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। अतः छात्र-छात्राओं को योग को नियमित करना चाहिए । नोडल अधिकारी अमृत योग सप्ताह डॉ अविनाश वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह,गंगा सिंह, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी    

0
जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी    
जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी

जौनपुर :अधिशासी अभियन्ता ई0 ए0के0 सिंह ने 33/11 के०वी० छातीडीह एवं टंण्डवा उपकेन्द्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि 21 जून से 23 जून 2024 तक 33 के0वी0 चौरी लाईन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रातः 07.00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 02.00 बजे तक किया जायेगा, जिसके कारण 21 जून से 23 जून को प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अतः क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि जर्जर तारो को बदलनें के कार्य के दौरान विद्युत कटौती अवधि में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि ग्रीष्म काल के अग्रिम माहों में सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।

तीन तलाक और हलाला मामले में पति समेत 05 लोगों के खिलाफ FIR

0

जौनपुर। ।नगर कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बार फिर तीन तलाक देने के बाद हलाला का प्रयास करने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है।

रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला निवासिनी अंजुम निशा पुत्री स्वर्गीय मुजफ्फर अली का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से 2 जुलाई वर्ष 2015 को मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ताड़तला के साथ हुआ था। शादी वाले ही दिन ससुराल के लोग फ्रिज एसी डबल बेड आदि सामान दहेज में मांगने लगे। मायके वालों ने इतना सामान देने में असमर्थता जताया तो ससुराल वाले बिना विदाई कराए चले गए। कुछ दिन बाद से ही पति मायके में आकर रहने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वाले जबरदस्ती मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दवा देकर 6 माह का गर्भ गिरवा दिया। ससुराल वालों की हद तो तब हो गई जब 15 जून को पीड़िता अपनी मां बहन भाई अन्य लोगों के साथ ससुराल जाकर विदाई की बात करने गए तो उसी समय इन लोगों के सामने पति मोहम्मद वाजिद ने एक बार में ही तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

विवाहिता के साथ समझाने गए लोग इस बात को सुनकर दंग रह गए। और ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच में पति ने बोला कि तुम मेरे छोटे भाई मोहम्मद वारिस से निकाह करके हलाला करवाओ फिर बाद में हम तुमसे निकाह पढ़ा लेंगे। और विवशता महिला पर जबरदस्ती हलाल करने का प्रयास करने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो पति मोहम्मद वाजिद देवरा मोहम्मद वारिस ससुर मोहम्मद अयूब नंद समरीन आफरीन गंदी गंदी गालियां देते हुए विवाहिता को मारने लगे। इसी बीच ससुर ने ललकारा की इसको जान से मार कर खत्म कर दो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला की पूरी बात सुनकर गंभीर होते हुए तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद वाजिद देवर मोहम्मद वारिस नंद समरीन व दूसरी नंद अफरीन ससुर मोहम्मद अयूब निवासी के खिलाफ धारा 498 ए 313 504 506 व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 तीन तलाक का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इस मामले में सोमवार वको जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 जून को कोतवाली में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराएगी की जिसमें उसके द्वारा अपने पति ससुर जेठ आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न इच्छा विरुद्ध गर्भपात निकाह हलाला आदि जैसे आरोप लगाए गए हैं जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियोग की विवेचना करने के लिए संबंधित को आदेशित किया गया ।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा ,नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति की मांगी गई दुआएं

0

जौनपुर ( शाहगंज ) क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सोमवार को प्रातः 6:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज मुफ्ती अजीजुल हसन द्वारा अदा की गई। वहीं दूसरी तरफ चहार रौज़ा स्थित जमा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना आज़मी अब्बास द्वारा ईद अल-अजहा की नमाज को संपन्न किया गया। नमाज के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरीद की कुछ विशेषताएं
मुस्लिम समुदाय का बकरीद या ईद-उल-अजहा प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। इस पर्व को ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नाम से भी जानते हैं।


यह पर्व रमजान के पवित्र महीने के खत्‍म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आता है।.बकरीद का महत्व- इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहते हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। कहा जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था।
कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे। उसी वक्त अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरा ईद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है। त्योहार में प्रार्थना, दावत और परिवार और दोस्तों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान शामिल है। पैगंबर इब्राहिम के बलिदान की याद में मुसलमान परंपरागत रूप से एक जानवर की बलि देते हैं, आमतौर पर बकरी, भेड़, भैंस या ऊंट। मांस को तीन भागों में बांटा जाता है: एक परिवार के लिए, एक रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, और एक जरूरतमंदों लोगों के लिए। यह पर्व उदारता और एकता का प्रतीक है।


पर्व के आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी नन्हे मुन्ने बच्चों में भी त्यौहार का उत्साह देखने को मिला सोमवार को प्रातः से ही लोग अपने बच्चों के साथ ईदगाह की तरफ जाते देखे गए। ईद अल-अजहा की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उप निरीक्षक आनंद प्रजापति, उपेंद्र पाल, अनंत यादव, ओमकार पासवान, अभिषेक सिंह, समेत उन पुलिसकर्मी मुस्तादी से तैनात रहे।

राज महाविद्यालय में योग शपथ ग्रहण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
राज महाविद्यालय में योग शपथ ग्रहण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राज महाविद्यालय में योग शपथ ग्रहण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर: राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में शासन के निर्देशानुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालय में बृहद योग शपथ अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन महाविद्यालय में बृहद पैमाने पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने  छात्र-छात्राओं को योग शपथ दिलाया और महाविद्यालय में प्रमाण पत्र प्राप्त कर, करे योग रहे निरोग की सार्थकता को सिद्ध करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

राज महाविद्यालय में योग शपथ ग्रहण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हम सभी योग करें और दूसरों को भी योग के बारे में होने वाले लाभ को अवगत कराया और बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करें जिससे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं का उनसे वह समाधान कर सकें। आज योग के द्वारा हम असाध्य रोगों को भी दूर करने में सफल हो रहे हैं इसलिए हम लोगों का यह नैतिक कर्तव्य हो जाता है कि हम योग शपथ हेतु स्वयं को और कम से कम पांच लोगों को योग के प्रति जागरूक करें। 

इस अवसर पर महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ० मनोज कुमार तिवारी राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय, स्वयं यादव तथा अनिल यादव, शशिकांत, विनय कुमार हलवाई सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी  उपस्थित रहे

दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें

0
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें

जौनपुर : दहेज प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दहेज एक सामाजिक बुराई है जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएँ और अपराध उत्पन्न हुए हैं तथा भारतीय वैवाहिक व्यवस्था प्रदूषित हुई है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिये बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून (दहेज निषेध अधिनियम 1961) और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है।इस समस्या से छुटकारा पाने में लोगों की सामाजिक और नैतिक चेतना को प्रभावी बनाना, महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना एवं दहेज प्रथा के खिलाफ कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना मददगार हो सकता है।

दहेज प्रथा न केवल अवैध है बल्कि अनैतिक भी है। इसलिये दहेज प्रथा की बुराइयों के प्रति समाज की अंतरात्मा को पूरी तरह से जगाने की जरूरत है ताकि समाज में दहेज की मांग करने वालों की प्रतिष्ठा कम हो जाए। दहेज सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिये दहेज प्रतिषेध अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय मोबाइल नम्बर 7518024045 अथवा 181 महिला हेल्प नंबर पर कॉल कर सकते हैं।अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट कैम्पस, जौनपुर या कार्यालय वन स्टॉप सेन्टर, करंजाकला ब्लाक परिसर सिद्दीकपुर जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज के निर्विरोध प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के निर्विरोध प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के निर्विरोध प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली की प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। जिसमें कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय को निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी छा गयी और लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दयाशंकर दुबे एवं पर्यवेक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जौनपुर जलज नयन के निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुआ।

आप को बता दें कि नवागत प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय ने सन 1986-1996 तक प्रवक्ता एवं सन 1996-2024 तक उक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य पद का निर्वहन किया। 31 मार्च 2024 को प्रधानाचार्य पद से अवकाश ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के बुंलदियों तक पहुँचाया। 16 जून को हुए प्रबंधन समिति के चुनाव में निर्विरोध प्रबंधक चुने गए। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की छा गयी।

चुनाव अधिकारी द्वारा नवनियुक्त प्रबन्धक को बधाई देते हुए उन्हें अपने उत्तरदायित्वों के सफल निवर्हन एवं विद्यालय की साख को अनवरत उन्नति की तरफ ले जाने की अपेक्षा के साथ कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अनिराग यादव, एसीसी कैप्टन राजेश कुमार यादव, एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह,आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह समेत प्रबन्ध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

धौरईल गाँव मे भागवत कथा सुनकर .भक्त हुए भावविभोर

0

जौनपुर। विकास खंड शाहगंज के ग्राम धौरईल चल रही भागवत कथा में कथा वाचक व्यास अखिलेश चंद्र मिश्र के मधुरवानी से कथा को श्रवण कर सभी क्षेत्र वासी आह्लादित हो भाव विभोर उठे मधुर कथा का प्रभाव इस कदर रहा की चिलचिलाती गर्मी में भी ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद दो से तीन हजार की संख्या में श्रोता प्रत्येक दिन डटे रहे ।कथा के अंतिम दिन वरिष्ठ भाजपा नेता जिला शांति समिति के सदस्य यादवेंद्र प्रताप मिश्र एडवोकेट ने व्यास पीठ पर बैठे कथा वाचक श्री अखिलेश चंद्र मिश्र को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ में सहायक के रूप में अन्य आचार्य गण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

कथा के अंत में सभी श्रोता गण एवम् कथा में लगे सभी सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्र,संजय मिश्र,राहुल सिंह,मंगला उपाध्याय,उपेंद्र तिवारी,योगेश मिश्र, रवि गुप्ता,दिनेश उदित नारायण मिश्र आदि सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।