Home Blog Page 274

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

0

जौनपुर । मीरगंज व बरसठी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 01 को लगी गोली। कब्जे से पिस्टल कारतूस, एक मोटरसाइकिल व लूट की चांदी बरामद-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना मीरगंज व थाना बरसठी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2024 को हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह को दिनांक-10/06/2024 को हुई लूट के वांछित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि वांछित अभियुक्तगण टकटइया पुलिया की तरफ आने की सूचना है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मीरगंज द्वारा थानाध्यक्ष बरसठी को सूचना से अवगत कराते हुए टकटइया पुलिया के पास पुलिस टीम बदमाशो के आने का इन्तजार करने लगी, कुछ देर में जमालापुर रोड़ की ओर से आती हुई एक मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, मोटर साइकिल चालक ने मोटरसाइकिल सड़क के दाहिने ओर खेतो की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया लेकिन मोटर साइकिल तेज होने के कारण अनियन्त्रित होकर गिर गय़ी मोटरसाइकिल गिरते ही तीनों बदमाशों ने उबड़ खाबड़ जमीन मे टीलों की आड़ लेकर अपने पास लिये पिस्टल व तमन्चे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागे, बदमाशों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों ने पुनः फायर किया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गए फायर में एक बदमाश को गोली लगी, घायल बदमाश से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो बदमाश ने अपना नाम करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी ग्राम मोलनापुर थाना मीरगंज जौनपुर बताया तथा पूछने पर मौके से भागे अपने दोनों साथियों के नाम रोहित यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कटाहितखास थाना मछलीशहर जौनपुर व योगेश यादव पुत्र भोलानाथ यादव निवासी ग्राम बभनियांव यादवपुरा थाना मीरगंज जौनपुर मु0अ0सं0- 93/2024 धारा 307/394 भादवि पंजीकृत है जिससे संबन्धित लूटे गये माल की बरामदगी बदमाश करन चौहान से हुई है। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0स0 94/24 धारा 307/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। मौके से फरार एक बदमाश रोहित यादव उर्फ अजित यादव को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी अभियुक्त करन चौहान से-
1.एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस .32 बोर, एक मोबाइल, मोटरसाइकिल CT-100 बिना नम्बर जिसका चेचिस नंबर MD2B37AXXLPD53875, पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 1142 ग्राम
बरामदगी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ अजीत यादव से-
1.काली पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 365 ग्राम
नाम पता अभियुक्त व आपराधिक इतिहास –
1.करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी ग्राम मोलनापुर थाना मीरगंज जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-110/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-111/19 धारा 411,413,414 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-411/19 धारा 379,411 भादवि थाना करनगंज जनपद प्रयागराज।
4.मु0अ0सं0-47/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-02/21 धारा 307/504 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-117 /21 धारा 324, भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
7.मु0अ0सं0-07/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-116/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेंस्टर एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
9.मु0अ0सं0-72/22 धारा 379,411 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
10.मु0अ0सं0-73/22 धारा 379,411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
11.मु0अ0सं0-316/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज।
12.मु0अ0सं0-198/23 धारा 323,427,498 ए,504,506 भादवि व ¾ डी पी एक्ट थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज।
13.मु0अ0सं0-93/24 धारा 307,394 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
14.मु0अ0सं0-94/24 धारा 411, ,414/307/ 394भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
2.रोहित यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कटाहित खास थाना मछलीशहर जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-93/24 धारा 307,394 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-94/24 धारा 411, ,414/307/ 394 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी अभियुक्त करन चौहान से-
1.एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस .32 बोर, एक मोबाइल, मोटरसाइकिल CT-100 बिना नम्बर जिसका चेचिस नंबर MD2B37AXXLPD53875, पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 1142 ग्राम
बरामदगी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ अजीत यादव से-
1.काली पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 365 ग्राम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 रमेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना मीरगंज जौनपुर।
2.उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बरसठी जौनपुर।
3.उ0नि0 हरिकेश राय थाना मीरगंज ,जौनपुर।
4.हे0का0 तारकेश्वर यादव, का0 चंचल यादव, का0 कृष्णानन्द यादव थाना मीरगंज जौनपुर।
5.का0 दुर्गेश कुमार गौड़, का0 गुलाब सिंह थाना बरसठी जौनपुर।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव का जल्द बनेगा रास्ता – ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव

0

खुटहन (जौनपुर) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बामदेव शास्त्री के गांव में बरसात से पहले जल्द बनेगा सीसी रोड
उक्त बातें ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा लवायन गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पैतृक गांव का रास्ता सात दशक से नहीं बन सका
गांव में नाली नाला न बनने से बरसात में कच्ची सड़क डूब जाती है चौरसिया बस्ती में लोगों के घरों में पानी पहोंच जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यह हाल जिला मुख्यालय से लगभग पच्चीस किमी पश्चिम व ब्लाक से सात किमी उत्तर दिशा में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्म स्थली लवायन गांव का है यहां लवायन गांव के विद्यालय तक सड़क तो पहुंची है लेकिन महज पांच सौ मीटर दूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पैतृक आवास को छोड़ दिया गया अगल बगल दो दर्जन रिहायशी घर बनें हुए हैं रास्ता न होने से सभी लोग परेशान रहते हैं इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान से लोगों ने कयी बार किया लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा अगले सप्ताह में रास्ता का काम सुरु करा दिया जाएगा।

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम जौनपुर ने बुलाई बैठक,दिए निर्देश 

0
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम जौनपुर ने बुलाई बैठक,दिए निर्देश 
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम जौनपुर ने बुलाई बैठक,दिए निर्देश 

जौनपुर : अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद में भव्य रूप से मनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने हेतु निर्देश दिए। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को शाही किले में आयोजित होगा। इसमें सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।  

  जनपद में योग सप्ताह का आयोजन 15 जून से 21 जून तक आयोजित होगा। 15 जून को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष अस्पताल में भी योगा का सामूहिक पूर्वाअभ्यास किया जाए।

 इसके साथ ही आयुष कवच एप या भुवन ऐप पर योगाभ्यास की फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने योग कार्यक्रमों में जनपद के सम्मानितजनों/जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए। 

  जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में 15 जून से 21 जून के बीच स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके लिए सभी ईओ एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि बृहद सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई कराये। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय अवधि के दौरान अपने कार्यालय में बैठकर आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराये और सभी अधिकारियो के सीयूजी नंबर हमेशा चालू रहे और संबंधित अधिकारी स्वयं फोन उठाएं, संभव हो तो फोन पर ही समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

 जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ को निर्देशित किया कि संबंधित स्थाई अस्थाई गौशालाओं का साप्ताहिक निरीक्षण करें और गौशालाओं में चारे की उपलब्धता, पेयजल गोवंशों के इलाज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ले। बकरीद के त्यौहार के दौरान तय स्थल पर ही कुर्बानी और नमाज अदा की जाए।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पीडी जयकेश त्रिपाठी, आयुर्वेदिक एवम यूनानी अधिकारी डॉ० कमलरंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर बी सिंह, डीसी एनआरएलएम ओ पी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, योग प्रशिक्षकगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                           

उर्वरकों की शिकायत के लिए जौनपुर में बना कंट्रोल रुम 

0
उर्वरकों की शिकायत के लिए जौनपुर में बना कंट्रोल रुम 
उर्वरकों की शिकायत के लिए जौनपुर में बना कंट्रोल रुम 

जौनपुर : उर्वरकों की शिकायत के लिए जौनपुर में बनाया गया है , कंट्रोल रुम खरीफ अभियान 2024 के तहत जनपद के सभी कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तार्युक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के दृष्टिगत कार्यालय जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से सम्बन्धित उर्वरकों की शिकायत के सम्बन्ध में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिसका मो0न0 8419021250 है। कार्यालय अवधि पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किसान भाई उक्त नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पीसीएफ बफर गोदम में उपलब्ध उर्वरक सम्भार से साधन सहाकरी समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु सहायक निबन्धक सहायक आयुक्त सहकारिता जौनुपर को जिला कृषि अधिकारी के स्तर से पत्र प्रेषित किया गया है।

क्षेत्र प्रबन्धक इफको को सहायक निबन्धक सहायक आयुक्त सहकारिता जौनपुर से समितिवार आवंटन प्राप्त करते हुए तत्काल उर्वरकों का प्रेषण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही कृषकों को उनकी जोत/कृषित भूमि के आधार पर उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के दृष्टिगत समस्त थोक/फुटकर उर्वरक विक्रेतओं को निर्देशित कर दिया गया है।

 उर्वरकों की ओवररेटिंग, अन्य उत्पादों की टैगिंग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की स्थिति पाये जाने पर सम्बन्धित उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्राविधानानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


 जनपद में यूरिया रू0 266.50, डी0ए0पी0 रू0 1350.00  प्रति बैग, एन0पी0के0 इफको (20ः20ः0ः13) रू 1200 प्रति बैग, एन0पी0के इफको (12ः32ः16) 1470, एन0पी0के0 निजी (20ः20ः0ः13) 1325, एन0पी0के0 निजी (16ः16ः16) रू0 1375, एम0ओ0पी0 रू0 1700  प्रति बैग निर्धारित की गयी है। जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में बताया है कि यूरिया खरीफ 2024 का लक्ष्य 52130 मै0टन है जिसके सापेक्ष 45664 मै0टन उपलब्ध है। डीएपी का लक्ष्य 7990 मै0टन है जिसके सापेक्ष 7191 मै0टन, एनपीके 4900 मै0टन के सापेक्ष 5588 मै0टन, एस0एस0पी का लक्ष्य 3100 मै0टन है जिसके सापेक्ष 2524 मै0टन, एमओपी का लक्ष्य 470 मै0टन है जिसके सापेक्ष 812 मै0टन उपलब्ध है।उन्होंने बताया है कि खरीफ अभियान के तहत वर्तमान समय में कृषको में वितरण हेतु उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है यूरिया उर्वरक की जनपद में कोई कमी नही है।


खबर शिक्षा से –

 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2024 के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), परीक्षा के अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन ट्रेजरी चालान जमा करने की अन्तिम तिथि- 24 जून 2024 एवं आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 26 जून 2024 तथा मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 29 जून 2024 निर्धारित की गयी है।कम्पार्टमेंट परीक्षा के परीक्षार्थियों का चालान प्रपत्र सम्बन्धित मदरसें के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा सत्यापित किया जायेगा।

निर्धारित दर से कम शुल्क जमा करने, आवेदन अपूर्ण होने एवं अन्तिम तिथि के बाद जमा चालान अथवा आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जायेंगे, जिसके लिये सम्बन्धित उत्तरदायी होंगे। कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु अन्तिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। निर्धारित अन्तिम तिथि में किसी भी कारण से संशोधन/वृद्धि नही की जायेगी। कम्पार्टमेंट परीक्षा केवल लिखित परीक्षा की होगी। कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थी आवेदन कर सकते है। परीक्षा की तिथि एवं अन्य निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।

FASAL :31 जुलाई तक होगा फसलों का बीमा,जल्दी करे होगा लाभ 

0
FASAL 31 जुलाई तक होगा फसलों का बीमा,जल्दी करे होगा लाभ 
FASAL 31 जुलाई तक होगा फसलों का बीमा,जल्दी करे होगा लाभ 

CROP INSURANCCE :जौनपुर : कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सुजियामऊ में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे प्रधानमंत्री FASAL बीमा,  अन्न, एफपीओ एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को जागरूक किया गया।

 उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की मार से फसलों में होने वाली क्षति से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बचाएगी। जनपद में खरीफ की सात फसलों का बीमा किया जाएगा। बीमा की जिम्मेदारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को सौंपी गई है। पहले कर्ज से उगाई गई फसलों का खुद बीमा हो जाता था, किंतु अब योजना को ऐच्छिक कर दी गई है। कृषकों के लिए 31 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है।

 प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान होने पर किसानों के आर्थिक क्षति की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू किया है। जनपद में खरीफ की धान, मक्का, उर्द, बाजरा, ज्वार, तिल और अरहर की फसल का बीमा किया जाएगा, इसके लिए किसानों को प्रीमियम का मात्र दो प्रतिशत का भुगतान करना होगा, बाकी धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर बीमा का लाभ : 

अधिसूचित क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण फसल की बुवाई न कर पाने, असफल बुवाई की स्थिति फसल की बुवाई से कटाई के समयावधि में प्राकृतिक आपदाओं सूखा, बाढ़, जल प्लावन, ओला, भूस्खलन, आकाशी बिजली से आग, तूफान चक्रवात, रोगों, कीटों आदि से खड़ी फसल नष्ट होने पर बीमा का लाभ मिलता है। 

व्यक्तिगत फसल बीमा का लाभ:  ओलावृष्टि, भूस्खलन,जल प्लावन तथा FASAL की कटाई के बाद आगामी 14 दिनों तक खेत में सूखने के लिए रखी गई फसल की क्षति पर बीमा का लाभ मिलेगा। किसानों को क्षति के 72 घंटे के अंदर संबंधित बैंक,बीमा कंपनी, कृषि विभाग को सूचना देना होगा। 

 एसएमएस डा. शिवानन्द मौर्य ने बताया कि श्री अन्न की उपयोगिता को देखते हुए इसे सुपर फूड्स की संज्ञा दी जा रही है इसे कम पानी कम उर्वरक कम उपजाऊ जमीन पर पैदा कर अधिक लाभ लिया जा सकता है। किसानों को उनकी उपज का उचित लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए किसानों का संगठन (एफपीओ) का गठन कराकर किसानों को आत्म निर्भर किया जा रहा है। 

अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय तथा संचालन एडीओ एजी अनुराग सिंह ने किया। इस मौके पर प्राविधिक सहायक सर्वेश यादव, कृष्णा नन्द उपाध्याय, प्रधानाचार्य इन्द्रपाल यादव, महेश उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश, रामप्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।

JAUNPUR :एसडीएम केराकत ने 10 गांव के अवैध कब्ज़ा को हटवाया 

0
JAUNPUR एसडीएम केराकत ने 10 गांव के अवैध कब्ज़ा को हटवाया 
JAUNPUR एसडीएम केराकत ने 10 गांव के अवैध कब्ज़ा को हटवाया 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार मांदड़ के द्वारा शासकीय ग्राम सभा की भूमियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के विशेष अभियान के निर्देश के क्रम में आज उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा तहसीलदार महेंद्र बहादुर के कुशल नेतृत्व में कुल 10 ग्रामों शिवरामपुर खुर्द, चिटको, भड़ेहरी, दुसौरी, नरायनपुर, बगथरी, पतरही, हरीपुर, कन्हौली व लक्ठेपुर में अभियान चलाकर कुल 16 चकरोड, नाली, बंजर, नवीन परती आदि ग्राम समाज भूमियों से 0.0847 हे० पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त करायी गयी जिसकी आकलित कीमत रु० 3817196 है।

            इसी क्रम में तहसीलदार राकेश कुमार, लेखपाल मनीष मौर्य द्वारा उपजिलाधिकारी संतबीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में लेखपाल मनीष मौर्य एवं राजस्व निरीक्षक बदलापुर के साथ तहसील बदलापुर के अंतर्गत ग्राम पुरानी बाजार, परगना रारी, की चकमार्ग संख्या 322/0.028 हे0 पर गंगादीन पुत्र हनुमन्ता निवासी विठुआकला व अच्छेलाल पुत्र मंगरू व अब्बास अली पुत्र मंगरू व तीरथराज पुत्र रामदवर निवासी विठुआकलां व स्वामीनाथ पुत्र भगौती व बासदेव पुत्र भगौतीदीन द्वारा चकमार्ग की जमीन को काश्त करके लगभग 20 वर्षों से कब्जा किया गया था। उक्त चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

             तहसील शाहगंज में भी अवैध अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया जिसके तहत महारौड़ा, संसारपट्टी, कपसिया, भदैला, हुसैनाबाद,शेखपुरा अशरफपुर ग्राम में कुल करीब अनुमानित एक करोड़ 50 लाख की 1.576 हे0 भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

सरायख्वाजा के पाल्हामऊ गांव की घटना में चार  लोग पुलिस हिरासत में 

0
सरायख्वाजा के पाल्हामऊ गांव की घटना में चार  लोग पुलिस हिरासत में 
सरायख्वाजा के पाल्हामऊ गांव की घटना में चार  लोग पुलिस हिरासत में

पाही पर सो रहे  अधेङ की गोली मारकर हत्या पुलिस जांच में जुटी,पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ कला गांव में बुधवार की रात पाही पर सो रहे एक अधेड़  की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो मृत पड़े व्यक्ति का शव देखकर लोग सन्न रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पाल्हामऊ कला गांव के निवासी चंद्रभूषण तिवारी 58 वर्ष अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित पाही पर  बुधवार रात भोजन करने के बाद सोने को चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सो के लिए टहलने निकले तो  लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो चंद्रभूषण बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था और उसके माथे पर एक गोली के निशान थे, लोगों ने चंद्रभूषण को मृत देखकर शोरगुल मचाना शुरू किया और इसकी सूचना परिजनों को दी थोड़ी देर बाद मौके पर परिचय में पहुंचकर देखा तो चंद्रभूषण की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी  पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

परिजनों ने बताया की मृतक चंद्रभूषण के दो पुत्र है दोनो की शादी हो चुकी है।बड़ा बेटा पिंटू तिवारी मुम्बई में रहकर कामकाज करता है और छोटा पांडा तिवारी घर पर रहकर पिता के साथ कामकाज में हाथ बताता था बुधवार की रात तक सब कुछ ठीक-ठाक था सुबह अचानक गोलीकांड की सूचना से परिजनों में दहशत का माहौल बन गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।

जौनपुर वालो के लिएअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा:बाबूसिंह कुशवाहा

0
जौनपुर वालो के लिएअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगाबाबूसिंह कुशवाहा
जौनपुर वालो के लिएअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा:बाबूसिंह कुशवाहा

जौनपुर की महान जनता, सपा एवं गठबंधन दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार:-राकेश मौर्य समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों के नेताओं,कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह अपनत्व और सम्मान के लिए तथा सांसद निर्वाचित होने के बाद ज़िला कार्यालय पर अपने भव्य स्वागत अभिनंदन से अभिभूत जौनपुर के नवनिर्वाचित सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि जौनपुर की जनता, एवं समाजवादी पार्टी तथा गठबंधन दलों के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के अपार समर्थन का मैं सदैव आभारी रहूंगा। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जौनपुर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर हरसंभव प्रयास करूंगा। आप सभी की मदद और ऊर्जा से अब 2027 के मिशन को भी फतह करने का काम करूंगा और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी।


उक्त बातें सपा के जौनपुर से नवनिर्वाचित सांसद श्री बाबूसिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं स्वागत अभिनंदन समारोह में कही है। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बुके देकर नवनिर्वाचित सांसद बाबूसिंह कुशवाहा का स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात अध्यक्षता कर रहे ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और मेहनत से भीषण गर्मी में तन मन धन से जौनपुर की दोनों लोकसभा की सीटें जीतकर जौनपुर का मान सम्मान बढ़ाया है।


आप सभी बधाई, आभार और धन्यवाद के पात्र हैं। अब ऐसे ही दोगुनी ऊर्जा के साथ 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने में लग जाएं। कार्यकर्ता बैठक एवं स्वागत अभिनंदन समारोह को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत राजबहादुर यादव, जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा, राजनाथ यादव, राजदेव यादव, नन्हकू यादव, श्यामबहादुर पाल, रुखसार अहमद, महेंद्र यादव, मालती निषाद, शबनम नाज़ ने संबोधित कर नवनिर्वाचित सांसद बाबूसिंह कुशवाहा का स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, संगीता यादव पूर्व मंत्री, हिसामुद्दीन शाह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमापति यादव, प्यारेलाल निषाद, राजेश यादव, राजन यादव, केशजीत यादव, कलीम अहमद, शत्रुघ्न मौर्य, राजेंद्र यादव, गुलाब यादव रीठी, इरशाद मंसूरी, अरशद कुरैशी, हीरालाल विश्वकर्मा, डा. सरफराज़, डा. अमित यादव, अमित गौतम, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक नायक, वीरेंद्र यादव, रामजतन यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, राम अकबाल यादव, नंदलाल यादव, श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, संजीव साहू, आलोक यादव, मनोज कुमार मौर्य, अजय मौर्य, मुन्ना मौर्य, पवन मौर्य, अल्मास सिद्दीकी, कमाल आज़मी, सोनी यादव, सोनी सेठ, संगीता जायसवाल, जंगबहादुर यादव, ईश्वर लाल यादव, देवेंद्र कुमार साहू, अरशद अंसारी, धर्मेंद्र सोनकर, उमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, विनोद शर्मा, जयसिंह यादव, डा. दशरथ यादव, विनोद यादव सहित सपा इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, नेताओं ने माल्यार्पण कर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर पिता पुत्र ने एक साथ रक्तदान करके दिया समाज को संदेश

0

जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर पिता पुत्र ने एक साथ रक्तदान करकर दिया समाज को संदेश ।श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष अनिल अस्थाना के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक नवयुवकों ने रक्तदान कर किसी के जीवन के लिए उठाया प्रेरणादायी कदम। गुरुवार को विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के द्वारा आई एम ए के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा , डॉ मेज़र ए के मौर्य , और बी एन दूबे के देख रही में तपती धूप में गजब के जज्बे के साथ दो दर्जन से अधिक नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया ।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन आई एम ए भवन लाइनबाजार जौनपुर आयोजित किया गया । शिविर में महासमिति के पदाधिकारियों के अलावा जनपद के अन्य हिस्सों से लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। आज के शिविर में महासमिति के सचिव राजन अग्रहरी व उनके पुत्र रजत अग्रहरी ने एक साथ रक्तदान कर समाज में फैले भ्रम के भय को सिरे से खारिज कर यह बताया की रक्तदान एक सकारात्मक सोच है , इससे डराने की आवश्यकता नहीं । इस अवसर पर संरक्षक निखलेश सिंह, राधे कृष्णा मुन्ना ओझा, शशांक रानू विजय बागी , राहुल पाठक , मनीष देव, महेश जायसवाल, मनीष गुप्ता, निशाकांत , अमित गुप्ता, करन बिंद, राजन अग्रहरी, लालता सोनकर ,कृष्णा सोनी श्रीपाल यादव, रवि शर्मा , विष्णु, सचिन सोनी , दीपक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।

रोड पर बहते पानी ने बढ़ाई लोगो की परेशानी

0

जौनपुर । सिद्दीकपुर चौराहे पर रोड पर पानी जमा होने से लोगो को हो रही परेशानी आने जाने वाले प्रतिदिन गिरते रहते है पैदल आने जाने वाले लोगो के ऊपर वाहन जाने से कीचड़ उनके ऊपर आ जाता है यह मार्ग सिद्दीकपुर से जमुहाई होते हुए आजमगढ़ जिले में जाकर मिलती है फिर भी यहाँ नाली न होने के कारण पानी सड़क पर जा रहा है। पहले पानी का निकास दुकानदारों ने पाइप डाल कर पानी निकालने का प्रबंध किया था लेकिन सड़क की चौडी करण के नाम पर ठेकेदारो ने पाइप ध्वस्त कर दिये और फिर छोड़कर चले गए इसके बाद से ही पानी के निकलने का रास्ता बंद होने के कारण अब पानी कई महीने से सड़क पर बह रहा है और प्रतिदिन कोई न कोई दो पहिया वाहन लेकर वहा पर गिरता रहता है स्कूल के समय छोटे छोटे बच्चे व बच्ची के आने जाने से कई बच्चो का ड्रेस खराब हो जाता हैं आने जाने वाले लोगो परेशानी होती तो है लेकिन ये लोगो करे भी तो क्या करे देखिये कब तक इसका समाधान होता है।


क्योकि ये मार्ग खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्यमंत्री का गिरीश चंद्र यादव का भी मार्ग है। ब्लॉक प्रमुख करंजाकला का भी यही मार्ग है इसी मार्ग अधिकारी भी आते जाते है लेकिन अभी तक किसी का भी ध्यान नही गया है किसी बड़ी दुर्घटना की इंतजार में है लगता हैं जब तक होगा नही तब तक ध्यान जायेगा नही।