जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में राजभवन, शासन एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल, जौनपुर के निर्देश के अनुक्रम में अमृत योग सप्ताह 15-21 जून, के अंतर्गत छठवें दिन 20 जून को भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षकों,कर्मचारियों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनों ने नियमित योग का शपथ भी लिया।योगभ्यास के दौरान प्रोफेसर पाण्डेय ने शिविर में बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है ।
जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करते हैं उनमें तनाव और चिंता का निम्न स्तर पाया गया है । योग अभ्यास से खुशी और मानसिक स्वास्थ्य में योगदान देने वाले हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। अतः छात्र-छात्राओं को योग को नियमित करना चाहिए । नोडल अधिकारी अमृत योग सप्ताह डॉ अविनाश वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह,गंगा सिंह, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी
जौनपुर :अधिशासी अभियन्ता ई0 ए0के0 सिंह ने 33/11 के०वी० छातीडीह एवं टंण्डवा उपकेन्द्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि 21 जून से 23 जून 2024 तक 33 के0वी0 चौरी लाईन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रातः 07.00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 02.00 बजे तक किया जायेगा, जिसके कारण 21 जून से 23 जून को प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अतः क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि जर्जर तारो को बदलनें के कार्य के दौरान विद्युत कटौती अवधि में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि ग्रीष्म काल के अग्रिम माहों में सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।
जौनपुर। ।नगर कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बार फिर तीन तलाक देने के बाद हलाला का प्रयास करने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है।
रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला निवासिनी अंजुम निशा पुत्री स्वर्गीय मुजफ्फर अली का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से 2 जुलाई वर्ष 2015 को मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ताड़तला के साथ हुआ था। शादी वाले ही दिन ससुराल के लोग फ्रिज एसी डबल बेड आदि सामान दहेज में मांगने लगे। मायके वालों ने इतना सामान देने में असमर्थता जताया तो ससुराल वाले बिना विदाई कराए चले गए। कुछ दिन बाद से ही पति मायके में आकर रहने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वाले जबरदस्ती मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दवा देकर 6 माह का गर्भ गिरवा दिया। ससुराल वालों की हद तो तब हो गई जब 15 जून को पीड़िता अपनी मां बहन भाई अन्य लोगों के साथ ससुराल जाकर विदाई की बात करने गए तो उसी समय इन लोगों के सामने पति मोहम्मद वाजिद ने एक बार में ही तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर तलाक दे दिया।
विवाहिता के साथ समझाने गए लोग इस बात को सुनकर दंग रह गए। और ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच में पति ने बोला कि तुम मेरे छोटे भाई मोहम्मद वारिस से निकाह करके हलाला करवाओ फिर बाद में हम तुमसे निकाह पढ़ा लेंगे। और विवशता महिला पर जबरदस्ती हलाल करने का प्रयास करने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो पति मोहम्मद वाजिद देवरा मोहम्मद वारिस ससुर मोहम्मद अयूब नंद समरीन आफरीन गंदी गंदी गालियां देते हुए विवाहिता को मारने लगे। इसी बीच ससुर ने ललकारा की इसको जान से मार कर खत्म कर दो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला की पूरी बात सुनकर गंभीर होते हुए तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद वाजिद देवर मोहम्मद वारिस नंद समरीन व दूसरी नंद अफरीन ससुर मोहम्मद अयूब निवासी के खिलाफ धारा 498 ए 313 504 506 व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 तीन तलाक का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इस मामले में सोमवार वको जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 जून को कोतवाली में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराएगी की जिसमें उसके द्वारा अपने पति ससुर जेठ आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न इच्छा विरुद्ध गर्भपात निकाह हलाला आदि जैसे आरोप लगाए गए हैं जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियोग की विवेचना करने के लिए संबंधित को आदेशित किया गया ।
जौनपुर ( शाहगंज ) क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सोमवार को प्रातः 6:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज मुफ्ती अजीजुल हसन द्वारा अदा की गई। वहीं दूसरी तरफ चहार रौज़ा स्थित जमा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना आज़मी अब्बास द्वारा ईद अल-अजहा की नमाज को संपन्न किया गया। नमाज के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरीद की कुछ विशेषताएं मुस्लिम समुदाय का बकरीद या ईद-उल-अजहा प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। इस पर्व को ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नाम से भी जानते हैं।
यह पर्व रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आता है।.बकरीद का महत्व- इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहते हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। कहा जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था। कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे। उसी वक्त अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरा ईद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है। त्योहार में प्रार्थना, दावत और परिवार और दोस्तों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान शामिल है। पैगंबर इब्राहिम के बलिदान की याद में मुसलमान परंपरागत रूप से एक जानवर की बलि देते हैं, आमतौर पर बकरी, भेड़, भैंस या ऊंट। मांस को तीन भागों में बांटा जाता है: एक परिवार के लिए, एक रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, और एक जरूरतमंदों लोगों के लिए। यह पर्व उदारता और एकता का प्रतीक है।
पर्व के आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी नन्हे मुन्ने बच्चों में भी त्यौहार का उत्साह देखने को मिला सोमवार को प्रातः से ही लोग अपने बच्चों के साथ ईदगाह की तरफ जाते देखे गए। ईद अल-अजहा की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उप निरीक्षक आनंद प्रजापति, उपेंद्र पाल, अनंत यादव, ओमकार पासवान, अभिषेक सिंह, समेत उन पुलिसकर्मी मुस्तादी से तैनात रहे।
राज महाविद्यालय में योग शपथ ग्रहण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर: राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में शासन के निर्देशानुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालय में बृहद योग शपथ अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन महाविद्यालय में बृहद पैमाने पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने छात्र-छात्राओं को योग शपथ दिलाया और महाविद्यालय में प्रमाण पत्र प्राप्त कर, करे योग रहे निरोग की सार्थकता को सिद्ध करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
हम सभी योग करें और दूसरों को भी योग के बारे में होने वाले लाभ को अवगत कराया और बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करें जिससे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं का उनसे वह समाधान कर सकें। आज योग के द्वारा हम असाध्य रोगों को भी दूर करने में सफल हो रहे हैं इसलिए हम लोगों का यह नैतिक कर्तव्य हो जाता है कि हम योग शपथ हेतु स्वयं को और कम से कम पांच लोगों को योग के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ० मनोज कुमार तिवारी राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय, स्वयं यादव तथा अनिल यादव, शशिकांत, विनय कुमार हलवाई सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें
जौनपुर : दहेज प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दहेज एक सामाजिक बुराई है जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएँ और अपराध उत्पन्न हुए हैं तथा भारतीय वैवाहिक व्यवस्था प्रदूषित हुई है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिये बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून (दहेज निषेध अधिनियम 1961) और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है।इस समस्या से छुटकारा पाने में लोगों की सामाजिक और नैतिक चेतना को प्रभावी बनाना, महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना एवं दहेज प्रथा के खिलाफ कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना मददगार हो सकता है।
दहेज प्रथा न केवल अवैध है बल्कि अनैतिक भी है। इसलिये दहेज प्रथा की बुराइयों के प्रति समाज की अंतरात्मा को पूरी तरह से जगाने की जरूरत है ताकि समाज में दहेज की मांग करने वालों की प्रतिष्ठा कम हो जाए। दहेज सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिये दहेज प्रतिषेध अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय मोबाइल नम्बर 7518024045 अथवा 181 महिला हेल्प नंबर पर कॉल कर सकते हैं।अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट कैम्पस, जौनपुर या कार्यालय वन स्टॉप सेन्टर, करंजाकला ब्लाक परिसर सिद्दीकपुर जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के निर्विरोध प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली की प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। जिसमें कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय को निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी छा गयी और लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दयाशंकर दुबे एवं पर्यवेक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जौनपुर जलज नयन के निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुआ।
आप को बता दें कि नवागत प्रबन्धक चुनें गए अनिल कुमार उपाध्याय ने सन 1986-1996 तक प्रवक्ता एवं सन 1996-2024 तक उक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य पद का निर्वहन किया। 31 मार्च 2024 को प्रधानाचार्य पद से अवकाश ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के बुंलदियों तक पहुँचाया। 16 जून को हुए प्रबंधन समिति के चुनाव में निर्विरोध प्रबंधक चुने गए। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की छा गयी।
चुनाव अधिकारी द्वारा नवनियुक्त प्रबन्धक को बधाई देते हुए उन्हें अपने उत्तरदायित्वों के सफल निवर्हन एवं विद्यालय की साख को अनवरत उन्नति की तरफ ले जाने की अपेक्षा के साथ कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अनिराग यादव, एसीसी कैप्टन राजेश कुमार यादव, एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह,आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह समेत प्रबन्ध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जौनपुर। विकास खंड शाहगंज के ग्राम धौरईल चल रही भागवत कथा में कथा वाचक व्यास अखिलेश चंद्र मिश्र के मधुरवानी से कथा को श्रवण कर सभी क्षेत्र वासी आह्लादित हो भाव विभोर उठे मधुर कथा का प्रभाव इस कदर रहा की चिलचिलाती गर्मी में भी ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद दो से तीन हजार की संख्या में श्रोता प्रत्येक दिन डटे रहे ।कथा के अंतिम दिन वरिष्ठ भाजपा नेता जिला शांति समिति के सदस्य यादवेंद्र प्रताप मिश्र एडवोकेट ने व्यास पीठ पर बैठे कथा वाचक श्री अखिलेश चंद्र मिश्र को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ में सहायक के रूप में अन्य आचार्य गण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कथा के अंत में सभी श्रोता गण एवम् कथा में लगे सभी सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्र,संजय मिश्र,राहुल सिंह,मंगला उपाध्याय,उपेंद्र तिवारी,योगेश मिश्र, रवि गुप्ता,दिनेश उदित नारायण मिश्र आदि सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जौनपुर । मीरगंज व बरसठी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 01 को लगी गोली। कब्जे से पिस्टल कारतूस, एक मोटरसाइकिल व लूट की चांदी बरामद-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना मीरगंज व थाना बरसठी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2024 को हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह को दिनांक-10/06/2024 को हुई लूट के वांछित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि वांछित अभियुक्तगण टकटइया पुलिया की तरफ आने की सूचना है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मीरगंज द्वारा थानाध्यक्ष बरसठी को सूचना से अवगत कराते हुए टकटइया पुलिया के पास पुलिस टीम बदमाशो के आने का इन्तजार करने लगी, कुछ देर में जमालापुर रोड़ की ओर से आती हुई एक मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, मोटर साइकिल चालक ने मोटरसाइकिल सड़क के दाहिने ओर खेतो की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया लेकिन मोटर साइकिल तेज होने के कारण अनियन्त्रित होकर गिर गय़ी मोटरसाइकिल गिरते ही तीनों बदमाशों ने उबड़ खाबड़ जमीन मे टीलों की आड़ लेकर अपने पास लिये पिस्टल व तमन्चे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागे, बदमाशों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों ने पुनः फायर किया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गए फायर में एक बदमाश को गोली लगी, घायल बदमाश से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो बदमाश ने अपना नाम करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी ग्राम मोलनापुर थाना मीरगंज जौनपुर बताया तथा पूछने पर मौके से भागे अपने दोनों साथियों के नाम रोहित यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कटाहितखास थाना मछलीशहर जौनपुर व योगेश यादव पुत्र भोलानाथ यादव निवासी ग्राम बभनियांव यादवपुरा थाना मीरगंज जौनपुर मु0अ0सं0- 93/2024 धारा 307/394 भादवि पंजीकृत है जिससे संबन्धित लूटे गये माल की बरामदगी बदमाश करन चौहान से हुई है। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0स0 94/24 धारा 307/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। मौके से फरार एक बदमाश रोहित यादव उर्फ अजित यादव को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी अभियुक्त करन चौहान से- 1.एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस .32 बोर, एक मोबाइल, मोटरसाइकिल CT-100 बिना नम्बर जिसका चेचिस नंबर MD2B37AXXLPD53875, पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 1142 ग्राम बरामदगी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ अजीत यादव से- 1.काली पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 365 ग्राम नाम पता अभियुक्त व आपराधिक इतिहास – 1.करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी ग्राम मोलनापुर थाना मीरगंज जौनपुर। 1.मु0अ0सं0-110/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 2.मु0अ0सं0-111/19 धारा 411,413,414 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 3.मु0अ0सं0-411/19 धारा 379,411 भादवि थाना करनगंज जनपद प्रयागराज। 4.मु0अ0सं0-47/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 5.मु0अ0सं0-02/21 धारा 307/504 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 6.मु0अ0सं0-117 /21 धारा 324, भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 7.मु0अ0सं0-07/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 8.मु0अ0सं0-116/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेंस्टर एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 9.मु0अ0सं0-72/22 धारा 379,411 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 10.मु0अ0सं0-73/22 धारा 379,411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 11.मु0अ0सं0-316/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज। 12.मु0अ0सं0-198/23 धारा 323,427,498 ए,504,506 भादवि व ¾ डी पी एक्ट थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज। 13.मु0अ0सं0-93/24 धारा 307,394 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 14.मु0अ0सं0-94/24 धारा 411, ,414/307/ 394भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 2.रोहित यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कटाहित खास थाना मछलीशहर जौनपुर। 1.मु0अ0सं0-93/24 धारा 307,394 भादवि थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 2.मु0अ0सं0-94/24 धारा 411, ,414/307/ 394 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। बरामदगी अभियुक्त करन चौहान से- 1.एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस .32 बोर, एक मोबाइल, मोटरसाइकिल CT-100 बिना नम्बर जिसका चेचिस नंबर MD2B37AXXLPD53875, पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 1142 ग्राम बरामदगी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ अजीत यादव से- 1.काली पन्नी में सफेद धातु के पायजेब व करधनी 365 ग्राम गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 रमेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना मीरगंज जौनपुर। 2.उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बरसठी जौनपुर। 3.उ0नि0 हरिकेश राय थाना मीरगंज ,जौनपुर। 4.हे0का0 तारकेश्वर यादव, का0 चंचल यादव, का0 कृष्णानन्द यादव थाना मीरगंज जौनपुर। 5.का0 दुर्गेश कुमार गौड़, का0 गुलाब सिंह थाना बरसठी जौनपुर।
खुटहन (जौनपुर) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बामदेव शास्त्री के गांव में बरसात से पहले जल्द बनेगा सीसी रोड उक्त बातें ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा लवायन गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पैतृक गांव का रास्ता सात दशक से नहीं बन सका गांव में नाली नाला न बनने से बरसात में कच्ची सड़क डूब जाती है चौरसिया बस्ती में लोगों के घरों में पानी पहोंच जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यह हाल जिला मुख्यालय से लगभग पच्चीस किमी पश्चिम व ब्लाक से सात किमी उत्तर दिशा में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्म स्थली लवायन गांव का है यहां लवायन गांव के विद्यालय तक सड़क तो पहुंची है लेकिन महज पांच सौ मीटर दूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पैतृक आवास को छोड़ दिया गया अगल बगल दो दर्जन रिहायशी घर बनें हुए हैं रास्ता न होने से सभी लोग परेशान रहते हैं इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान से लोगों ने कयी बार किया लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा अगले सप्ताह में रास्ता का काम सुरु करा दिया जाएगा।