Home Blog Page 274

श्रेष्ठ परीक्षा में जौनपुर के 04 छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

0

छात्रों के प्रतिभा को तराशने के लिए आयोजित होती है परीक्षा

खेतासराय( जौनपुर):- केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में शोषित वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को के प्रतिभा के तराशने के लिए एक श्रेष्ठा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्रों को किसी अभाव में बाधित हो रही पढ़ाई को सरकार के तरफ से आर्थिक मदद के माध्यम से प्रतिभावान बच्चो के भविष्य को तराशने का काम किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के चार छात्रों का चयन हुआ और परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उन चार छात्रों में क्रमश पूर्व माध्यमिक विद्यालय परासिन के प्रांजल (23वीं रैंक), सांवत (188वीं रैंक), अंश पासवान (682वीं रैंक), वैष्णवी का चयन हुआ है। चयनित छात्रों का रैंक आल इंडिया स्तर का है। इस परीक्षा में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में 3000 सीटें है। इसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

इस श्रेष्ठ परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अध्यापकों को दिया है। विद्यालय के अध्यापक अनुरुद्ध मौर्य, मनीष उपाध्याय, अनीता मौर्या व सुनीता सोनी ने उक्त छात्रों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस विद्यालय से पिछले सत्र में संचालित सुपर 20 बैच से अब तक चार छात्रों का राष्ट्रीय आय परीक्षा व चार छात्रों का श्रेष्ठ परीक्षा में चयन हुआ है अन्य छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी जे परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्रों और अध्यापको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जौनपुर मे 60 वाहनों से प्रेशर हार्न पुलिस ने उतारा, चार पहिया वाहनों के मालिकों का भौकाल होगा खत्म

0

जौनपुर मे VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर जौनपुर पुलिस का अभियान जारी,वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए गाड़ियों में लगी काली फिल्म ,हूटर सायरन व प्रेसर हॉर्न उतरवाया गया तथा किया गया चालान।

आज साशन द्वारा VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में श्री शैलेन्द्र कुमार सिहं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी जफराबाद, यातायात निरीक्षक व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा टोल प्लाजा हौज के पास वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए 80 वाहनों से काली फिल्म व 60 वाहनों से प्रेसर हार्न/डिवाइस उतरवाया गया तथा कुल 150 वाहनो का MV एक्ट के तहत चालान किया गया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बारिश के पहले खोदी गई सड़के पूर्ण करे अधिकारी,प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह

0

जौनपुर । राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश (प्रभारी मंत्री) दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तथा मा0 प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, उ0प्र0 शासन/जनपद के नोडल अधिकारी श्री के. रविन्द्र नायक की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

राज्यमंत्री जी ने जलजीवन मिशन, पशुपालन स्वास्थ्य विभाग कृषि, सड़क निर्माण सहित अन्य विभागों की योजनाओं और जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।


              उन्होंने जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि खोदी गयी सड़को के रेस्टोरेशन सहित अन्य अवशेष कार्यों को युद्वस्तर पर करते हुए बारिश के पहले पूर्ण करा लें। जिन जगहों पर बोरिंग हुई है वहां पर पानी के सैंपल की जांच अवश्य की जाये।
             पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए सीवीओ को निर्देश दिया कि गोशालाओं में वृहद रूप से पौधरोपण कराया जाए। बिसार, बदलापुर में वृहद गोशाला के लिए जल्द से जल्द टेन्डर कराकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। बदलापुर में बने 03 पशु अस्पतालों को संचालित करने के निर्देश दिये। सहभागिता योजना में किसानों के भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि अवशेष भुगतान भी जल्द से जल्द करा दिया जाये।
              मा0 राज्यमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि, बीजो और उर्वरकों के उपलब्धता और वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में बीज और उर्वरक उपलब्ध है। मा0 राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एफपीओ का सत्यापन कराया जाए कि कही एक ही परिवार के सदस्य पंजीकृत न हो। पीएम किसान सम्मान निधि के ऐसे लाभार्थी जिनका डाटा फीडिंग का कार्य अभी अधूरा है अथवा ई-केवाइसी नही करा पाये है, उनका सहयोग करने के निर्देश दिये।
             मा0 राज्यमंत्री ने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए हाईटेक नर्सरी की निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और जनपद में ड्रैगन फ्रूट और स्ट्राबेरी की खेती को बढावा देने के निर्देश दिये। बदलापुर में उद्यान के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिये।
           सद्भावना पुल के समीप घाट पर चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये और सील्ट को हटाने के निर्देश भी दिये गये।
           विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाए, बदलापुर में बने वर्कशाप को 03 महीने के भीतर पूरे गति से संचालित करने के निर्देश दिये गये। मा0 राज्यमंत्री ने सांसद/विधायक निधि के कार्यो को समयबद्व ढंग से कराने के निर्देश दिये और कहा कि इसमें लापरवाही न बरती जाए।
           जनपद में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की प्रगति के सन्दर्भ में जानकारी ली और श्री कृष्णनगर, बदलापुर पर ओवर ब्रिज कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये गये।
           मेडिकल कालेज के निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि 20 दिन में आइपीडी शुरू की जाए। बस स्टेशन बदलापुर का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। मडीं में अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही साफ-सफाई  के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट और मण्डी सचिव को दिये।
           मा0 राज्यमंत्री ने डीएफओ को निर्देश दिया कि जनपद में उद्योगों के परिसर में व्यापक रूप से पौधरोपड़ कराये। सीएमओं से दवाओ की उपलब्धता सहित मूलभूत सूविधाओं के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
             सिचाई विभाग के द्वारा नहरों के पानी के सम्बन्ध में रोस्टर उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जाहिर की। मा0 राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रस्ताव में जनप्रतिनिधियो के अभिमत को अवश्य शामिल किया जाए।
             मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम जनमानस को सभी मूलभूत सूविधाए प्राप्त हो। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने विभाग में व्याप्त कमियों का दूर करने के प्रयास करें। शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्ति को दिया जाए।
          इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र, एमएलसी श्री ब्रजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी श्री साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, सीएमओ डा0 लक्ष्मी सिंह, डीडीओ वी.के. यादव, पी0डी0 जयकेश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

0

विकासखंड, थाना, शिक्षण संस्थानों में कराया गया योगाभ्यास

खेतासराय (जौनपुर) 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश मे बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसके क्रम में स्थानीय खेतासराय क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कर योगा से होने लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसके क्रम में विकासखंड शाहगंज सोंधी परिसर में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह एवं बीडीओ जितेंद सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, पंचायत सचिव राजेन्द्र सिंह, सोनाल, उमेश यादव, अजय यादव, मो. शाहिद, संजय यादव, विजय कुमार, जेई रमेश कुमार, एपीओ राजकुमार गुप्ता, मो. फैसल, मीना रानी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खेतासराय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाने के समस्त सिपाही, दीवान, महिला पुलिसकर्मी सहित सभी लोगों ने योगाभ्यास कराया गया। जहां योग प्रशिक्षक के रूप में आचार्य धर्मेंद्र रहे। इस अवसर पर एसआई धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार तिवारी, लल्लू सिंह, मुंशी प्रमोद यादव, सरफ़राज़ अहमद, दीपक अग्रहरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, शिव गोविंद यादव, नफीस अहमद, त्रिगुन कुमार, संदीप सिंह, दिनेश यादव, अनिल यादव, न्यायाधीश, देवी प्रसाद, राजकुमार, बिकेश चौहान उपस्थित रहे।

कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कराया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओ ने संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षक विभा पांडेय और निलेन्द्र अस्थाना ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर प्राचार्य विनय कुमार सिंह, मुकेश कुमार पाठक, डॉ. अजय कुमार तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. विजय कुमार पांडेय, विकास पाण्डेय उपस्थित रहे।

वही शाहापुर स्थित यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में योग-प्राणायाम कराया गया। जहाँ योग प्रशिक्षक के रूप में डॉ. गजेंद्र पाण्डेय व कृष्ण मुरारी मौर्या संयुक्त रूप से रहे। इस दौरान मानव जीवन के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताते हुए जीवनचर्या में शामिल करने पर बल दिया गया। इस दौरान राजू दादा, मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, अनिल प्रजापति, सचिन सोनी, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग से लगे लिंक मार्ग पर स्थित अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ योग प्रशिक्षक आशीष अस्थाना ने कॉलेज में समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं को सूर्य-नमस्कार, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, भ्रामरी आदि योगाभ्यास कराया गया और प्राचार्य एनपी उपाध्याय द्वारा उपस्थित लोगों योग का शपथ दिलाया। इस अवसर पर लालचंद, अनुराग, बृजेश, संदीप, रमाशंकर व सत्यप्रकाश समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर एमओआईसी सूर्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य कमर्चारियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एमओआईसी डॉ. मसूद खान, फार्मासिस्ट अशोक यादव, बीपीएम सुजीत मौर्य, बीसीपीएम अशोक कुशवाहा, प्रशिक्षण अधिकारी राहुल यादव, यूनिसेफ बीएमसी अवधेश तिवारी उपस्थित रहे।

किसानों को बैंक एटीएम जाने की जरुरत नहीं,घर बैठे प्राप्त करें PM किसान सम्मान निधि

0
किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

JAUNPUR : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित ‘किसान सम्मान सम्मेलन’ में 18 जून को ज्यों ही ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की बहुप्रतीक्षित 17वीं किस्त जारी की तो किसानों और उनके परिवारजनों की बांछें खिल गईं। प्रधानमंत्री ने एक क्लिक से डीबीटी माध्यम से देशभर के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 20 हजार करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।

वाराणसी मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री राजीव कुमार ने बताया कि देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाईल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में ₹10 हजार तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी, 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत लाभार्थी किसानों को एक साल में ₹6,000 की राशि दी जाती है। लाभार्थी किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके उनके खातों में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को लाभार्थी किसान घर बैठे डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से निकाल सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में ₹10 हजार तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए किसी बैंक या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।” -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

0
JAUNPUR21 गौसेवक किये गये सम्मानित  
JAUNPUR21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

समाजसेवी पं राजबली शुक्ल की पूण्य तिथि पर -21 गौसेवक किये गये सम्मानित

JAUNPUR NEWS जौनपुर : कृषि भवन स्थित सबसे बड़े गौशाला में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रायः पूण्य तिथि पर होने वाले कार्यक्रमों से अलग हटकर कुल 21 गौ सेवकों  को सम्मानित  करके एक नया संदेश देने का अनोखा कार्य किया गया है। जिसकी उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण से समाज में लोगों को सबक लेने की आवश्यकता है। राजा श्री कृष्ण दत स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने अपने पिता श्री स्मृतिशेष पं राजबली शुक्ल की द्वितीय पूण्य तिथि पर कृषि भवन स्थित गौशाला के प्रभारी अवधेश यादव,उप प्रभारी संजीव उपाध्याय, तौकीर हसन, उमाशंकर यादव,प्रिंस यादव,सतिराम यादव, रिजवान आलम, राजेश यादव श्री यादव,विरजेश मौर्या, अनुज, केदारनाथ,अच्छे लाल, विशाल यादव, श्याम सुंदर पाल, अनिल यादव,मनीष गुप्ता गोविन्दा सहित गौसेवा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र जो  जेसिज चौराहा स्थित मोमोज की दुकान से अपना खर्च चलाने के साथ साथ कहीं भी घायल या विचार गाय की सुचना पाते ही वहां पहुंच कर सेवा में लग जाते हैं।

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

ऐसे ही जनपद के एक सुप्रीम सिनियर सिटीजन विजय बहादुर सिंह जी जिनकी आयु लगभग 90 वर्ष है। गौसेवा के साथ साथ हर काम स्वयं कर स्वस्थ व स्वावलंबी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करके प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि पिता जी स्वयं गौसेवा के प्रति लगाव रखते थे। मुझे लगता है कि जन्मदिन, पूण्यतिथि मनाने की पश्चिमी देशों की नकल करने वाले परम्पराओं का त्याग कर राष्ट्रीय महत्व के कार्यों से जुड़े श्रम शक्ति को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करके कमजोर तबके को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

JAUNPUR: 21 गौसेवक किये गये सम्मानित  

गत वर्ष प्रथम पूण्य तिथि पर भी 21 यातायात से जुड़े “प्रान्तीय रक्षक दल” एवं “होमगार्ड” के जवानों को सम्मानित कर जो आनन्द की अनुभूति हुई थी वह लाखो खर्च करके नहीं प्राप्त की जा सकती है।  इस अवसर पर  मनीष जायसवाल, रिषिकूल एकेडमी के रिषिकेश द्विवेदी, संजीव मिश्रा, श्रीमती स्नेहलता शुक्ला,मानस राज शुक्ला,सतीश जी सत्पथी सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सादगी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। JAUNPUR NEWS

समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन

0
समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन
समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ  आयोजन

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में राजभवन, शासन एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल, जौनपुर के निर्देश के अनुक्रम में अमृत योग सप्ताह 15-21 जून, के अंतर्गत छठवें दिन 20 जून को भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षकों,कर्मचारियों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनों ने नियमित योग का शपथ भी लिया।योगभ्यास के दौरान प्रोफेसर पाण्डेय ने शिविर में बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है ।

जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करते हैं उनमें तनाव और चिंता का निम्न स्तर पाया गया है । योग अभ्यास से खुशी और मानसिक स्वास्थ्य में योगदान देने वाले हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। अतः छात्र-छात्राओं को योग को नियमित करना चाहिए । नोडल अधिकारी अमृत योग सप्ताह डॉ अविनाश वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह,गंगा सिंह, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी    

0
जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी    
जौनपुर के इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 23 जून तक बाधित रहेगी

जौनपुर :अधिशासी अभियन्ता ई0 ए0के0 सिंह ने 33/11 के०वी० छातीडीह एवं टंण्डवा उपकेन्द्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि 21 जून से 23 जून 2024 तक 33 के0वी0 चौरी लाईन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रातः 07.00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 02.00 बजे तक किया जायेगा, जिसके कारण 21 जून से 23 जून को प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अतः क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि जर्जर तारो को बदलनें के कार्य के दौरान विद्युत कटौती अवधि में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि ग्रीष्म काल के अग्रिम माहों में सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।

तीन तलाक और हलाला मामले में पति समेत 05 लोगों के खिलाफ FIR

0

जौनपुर। ।नगर कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बार फिर तीन तलाक देने के बाद हलाला का प्रयास करने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है।

रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला निवासिनी अंजुम निशा पुत्री स्वर्गीय मुजफ्फर अली का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से 2 जुलाई वर्ष 2015 को मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ताड़तला के साथ हुआ था। शादी वाले ही दिन ससुराल के लोग फ्रिज एसी डबल बेड आदि सामान दहेज में मांगने लगे। मायके वालों ने इतना सामान देने में असमर्थता जताया तो ससुराल वाले बिना विदाई कराए चले गए। कुछ दिन बाद से ही पति मायके में आकर रहने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वाले जबरदस्ती मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दवा देकर 6 माह का गर्भ गिरवा दिया। ससुराल वालों की हद तो तब हो गई जब 15 जून को पीड़िता अपनी मां बहन भाई अन्य लोगों के साथ ससुराल जाकर विदाई की बात करने गए तो उसी समय इन लोगों के सामने पति मोहम्मद वाजिद ने एक बार में ही तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

विवाहिता के साथ समझाने गए लोग इस बात को सुनकर दंग रह गए। और ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच में पति ने बोला कि तुम मेरे छोटे भाई मोहम्मद वारिस से निकाह करके हलाला करवाओ फिर बाद में हम तुमसे निकाह पढ़ा लेंगे। और विवशता महिला पर जबरदस्ती हलाल करने का प्रयास करने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो पति मोहम्मद वाजिद देवरा मोहम्मद वारिस ससुर मोहम्मद अयूब नंद समरीन आफरीन गंदी गंदी गालियां देते हुए विवाहिता को मारने लगे। इसी बीच ससुर ने ललकारा की इसको जान से मार कर खत्म कर दो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला की पूरी बात सुनकर गंभीर होते हुए तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद वाजिद देवर मोहम्मद वारिस नंद समरीन व दूसरी नंद अफरीन ससुर मोहम्मद अयूब निवासी के खिलाफ धारा 498 ए 313 504 506 व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 तीन तलाक का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इस मामले में सोमवार वको जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 जून को कोतवाली में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराएगी की जिसमें उसके द्वारा अपने पति ससुर जेठ आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न इच्छा विरुद्ध गर्भपात निकाह हलाला आदि जैसे आरोप लगाए गए हैं जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियोग की विवेचना करने के लिए संबंधित को आदेशित किया गया ।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा ,नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति की मांगी गई दुआएं

0

जौनपुर ( शाहगंज ) क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सोमवार को प्रातः 6:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज मुफ्ती अजीजुल हसन द्वारा अदा की गई। वहीं दूसरी तरफ चहार रौज़ा स्थित जमा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना आज़मी अब्बास द्वारा ईद अल-अजहा की नमाज को संपन्न किया गया। नमाज के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरीद की कुछ विशेषताएं
मुस्लिम समुदाय का बकरीद या ईद-उल-अजहा प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। इस पर्व को ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नाम से भी जानते हैं।


यह पर्व रमजान के पवित्र महीने के खत्‍म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आता है।.बकरीद का महत्व- इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहते हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। कहा जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था।
कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे। उसी वक्त अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरा ईद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है। त्योहार में प्रार्थना, दावत और परिवार और दोस्तों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान शामिल है। पैगंबर इब्राहिम के बलिदान की याद में मुसलमान परंपरागत रूप से एक जानवर की बलि देते हैं, आमतौर पर बकरी, भेड़, भैंस या ऊंट। मांस को तीन भागों में बांटा जाता है: एक परिवार के लिए, एक रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, और एक जरूरतमंदों लोगों के लिए। यह पर्व उदारता और एकता का प्रतीक है।


पर्व के आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी नन्हे मुन्ने बच्चों में भी त्यौहार का उत्साह देखने को मिला सोमवार को प्रातः से ही लोग अपने बच्चों के साथ ईदगाह की तरफ जाते देखे गए। ईद अल-अजहा की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उप निरीक्षक आनंद प्रजापति, उपेंद्र पाल, अनंत यादव, ओमकार पासवान, अभिषेक सिंह, समेत उन पुलिसकर्मी मुस्तादी से तैनात रहे।