Home Blog Page 277

ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

0
ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न
ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

कुर्बानी के अवशेष को जमीन खोदकर दबाया जाए प्रभारी निरीक्षक

शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय कोतवाली प्रांगण में बुधवार को शाम लगभग 5:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पीस कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द ईद उल अजहा बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं की गई।


प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया किसी भी नई परंपरा को नहीं किया जाएगा पीस कमेटी की बैठक में आए हुए सभी सम्मानित लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि आप लोग आपस में सौहार्द बनाए रखें यदि उसमें कोई अराजकता करता है तो उसे चिन्हित कर पुलिस को सूचित करो ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और बताने वाले की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा।


कुर्बानी को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया परंपरागत तरीके से कुर्बानी करो और किसी भी प्रतिबंध पशु की कुर्बानी करते हुए पकड़े जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी कुर्बानी को दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कुर्बानी निर्धारित स्थान पर करें और संपूर्ण रूप घेराबंदी करें कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेष को जमीन खोदकर उसमें दफन कर चूना नमक का छिड़काव करें ताकि संक्रमण फैलने के खतरे को समाप्त किया जाए।

पीस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कुर्बानी का वीडियो फोटोस ना बनाया जाए अन्यथा आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना रहता है यदि कोई बनता है तो उसे कठोरता से रोका जाय अन्यथा उसके ऊपर विधिक कार्रवाई हो सकती है क्षेत्र अधिकारी महोदय ने लोगों को अवगत कर त्यौहार की अग्रिम बधाई दी और लोगों को आपसी सौहार बनाने की अपील की ताकि क्षेत्र में अमन शांति कायम रहे।

पीस मीटिंग के दौरान उप निरीक्षक आनंद प्रजापति उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता असगर अली अनंत कुमार समेत और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जिसमें क्षेत्र के मस्जिद के इमाम ग्राम प्रधान सम्मानित नागरिक समेत बड़ा गांव के वारिस हाशमी. अमीन अंसारी. मेराज हाशमी. हसन मेहंदी. नई आबादी से मोहम्मद कासिम खान शाहगंज बड़ी मस्जिद के इमाम समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर

0
JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर
JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर

टीका-टिप्पणी को लेकर उपजा था विवाद

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में बुधवार की सुबह परिवारिक विवाद में लठ्ठबाज़ी हो गया। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटेलाल और अच्छेलाल भाई है। छोटेलाल के घर की महिलाएं किसी बात को लेकर अच्छेलाल के घर की महिलाओं पर टीका-टिप्पणी कर दिया।

जो छोटेलाल पक्ष के लोगों को नागवार लगा और दोनों परिवार के लोगों में कहासुनी हो गयी तथा बात बिगड गयी तो दोनों पट्टीदार आमने-सामने हो गए, देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से छोटेलाल पुत्र जयराम (40 वर्ष), लालजी पुत्र रामनैन (37 वर्ष) सूर्यकला पत्नी छोटेलाल (36 वर्ष) घायल हो गए तथा दूसरे पक्ष से अच्छेलाल पुत्र स्व. जयराम (50 वर्ष) व उनकी पत्नी फूला देवी (48 वर्ष) घायल हो गयी। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति नाज़ुक देखते हुए सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मुकदमा कायम कर छानबीन में जुट गयी है।

Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत

0
Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत
Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत

# Hardoi: Truck overturns on roadside hut, 8 including four children killed

HARDOI TRUCK ACCIDENT : उतरप्रदेश के हरदोई जिले में सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे परिवार पर बालू लदा ट्रक पलटा, चार बच्चो समेत आठ की मौत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले आज तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे कंजड़ जाति के एक ही परिवार के आठ लोगो पर  बालू लदा ट्रक पलटने से पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। जब तक बालू और ट्रक हटाकर नीचे दबे लोगो को निकाला जाता तब तक चार बच्चों समेत आठ की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक गंगा किनारे से बालू लेकर हरदोई जा रहा था।

किसी तरह अनियंत्रित होकर मोड़ पर TRUCK पलट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगो को किसी तरह निकलवाय लेकिन एक बालिका को छोड़कर सभी की मौत हो हो चुकी थी हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है HARDOI प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है इस घटना पर यूपी के सीएम ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है ।

Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत
HARDOI TRUCK ACCIDENT

प्राप्त सूचना के मुताविक HARDOI जिले के मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या दो  की घटना है । दरअस्ल यहां पर बल्ला कंजड़ अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता था। मंगलवार की रात रोजाना की तरह परिवार सड़क के किनारे सो रहा था। बुधवार को तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया। घटना के समय सभी सो रहे थे और बालू के नीचे ही दब गए। पहले काफी देर तो कोई जान ही नहीं पाया, लेकिन फिर पता चला कि यहां पर बल्ला का परिवार रहता था तो तुंरत ही पुलिस को सूचना देकर बालू हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी से ट्रक उठाकर बालू उठाई गई तो उसके नीचे बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंदी (42), पुत्री सुनैना 5 वर्ष, पुत्री लल्ला 4 वर्ष, पुत्री बुद्धू 4 वर्ष  के अलावा उसके बिलग्राम के कासुपेट मोहल्ले के रहने वाले दामाद करन पुत्र रामकिशोर 25 उसकी पत्नी हीरो 22 वर्ष व उनके पुत्र कोमल 5 वर्ष व पुत्री बिट्टू 4 वर्ष घायल है ।घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी और एसपी ने मौके पर पहुँच कर मौके का हाल जाना ।

https://twitter.com/OfTaftish/status/1800746446175805755

मुख्यमंत्री  ने जनपद #HARDOI ROAD ACCIDENT में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्तमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत  कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 

0
जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 
जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 

जौनपुर : शासकीय संपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापक अभियान चलाने की निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में 10 जून को तहसील सदर के मोहम्मदपुर कांध में गाटा संख्या 265 नवीन परती, कटघरा में गाटा संख्या 149/1 बंजर की जमीन, ग्राम मोथहा में गाटा संख्या 263 में चक मार्ग को, ग्राम फिरोजपुर में गाटा संख्या 421 तालाब और ग्राम प्रेमराजपुर में गाटा संख्या 436 नवीन परती को खाली कराया गया।

जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश पर राजस्व ग्राम फरीदपुर, थाना जफराबाद तहसील सदर के अंतर्गत आराजी न. 122 रकबा 0.018 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम से दर्ज है। चकमार्ग पर हुए अवैध अस्थाई अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करके ग्राम प्रधान को चकमार्ग निर्माण हेतु सुपुर्द किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।सभी पक्षों से वार्ता कर तथा अतिक्रमण की स्थिति से अवगत करा कर ही उक्त कार्यवाही की गई है।

बदलापुर बस स्टेशन का निर्माण कार्य जुलाई तक होंगे पूर्ण   

0
बदलापुर बस स्टेशन का निर्माण कार्य जुलाई तक होंगे पूर्ण   
बदलापुर बस स्टेशन का निर्माण कार्य जुलाई तक होंगे पूर्ण   

बदलापुर बस स्टेशन निर्माण कार्य जुलाई तक होंगे पूर्ण,डीएम ने दिए निर्देश   

जौनपुर :जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में यूपी सिडको के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन बस स्टेशन बदलापुर को जुलाई 2024 तक पूर्ण कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये।

 कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निमार्ण सम्बन्धी जो कार्य पूर्ण हो गया है उसे हैण्डओवर करने के निर्देश दिए गये। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण केन्द्र के सुन्दरीकरण और निर्माण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। आईटीआई कालेज शाहगंज का कार्य नवम्बर 2023 तक पूर्ण कराना था लेकिन कार्य पूर्ण नही कराया जा सका जिस पर ठेकेदार के ऊपर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में रिपोर्ट मांगी। 

  उन्होंने सिद्दीकपुर स्टेडियम में निर्माणाधीन स्वीमिंगपुल, सिंथेटिक रैम्प, सिंथेटिक रनिंग टै्रक का रिवाइज स्टीमेट देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की फोटोग्राफ्स सहित पत्रावली तैयार करें। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कुुत्तुपुर और जगदीशपुर के आगे वाली क्रासिंग के ओवर ब्रीज डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाए। शकरमंडी से कुत्तुपरु मार्ग को 01 सप्ताह के भीतर ठीक कराने के निर्देश एक्सईएन जलनिगम सचिन सिंह को दिये।

 जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं से सम्बन्धित जमीनी विवादों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत रूचि लेते हुए विवादों को समाप्त कराया जाए। जमीन की अनुपलब्धता के सन्दर्भ में आरईएस, एसईएन जलनिगम, जलनिगम ग्रामीण, पीडब्ल्यूडी तथा डीपीएम सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी समस्या के सर्न्दभ में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिसपर उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीन सम्बन्धी विवाद के कारण कार्य में रूकावट न आने पाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।


 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गए कार्मिकों को प्रशिक्षण एवं मतदान दिवस हेतु यात्रा-भत्ता एवं हल्का नाश्ता मद में पारिश्रमिक के रूप में धनराशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा गया है किन्तु कतिपय कार्मिकों द्वारा अपरिहार्य कारणों से निर्वाचन ड्यूटी नहीं की गई है ऐसी स्थिति में जिन कार्मिकों द्वारा निर्वाचन ड्यूटी नहीं की गई है, उन कार्मिकों के बैंक खाते में भेजी गई पारिश्रमिक की धनराशि निर्वाचन प्राप्ति से सम्बन्धित लेखाशीर्षक-0070 अन्य प्रशासनिक सेवायें-02-चुनाव-800 अन्य प्राप्तियाँ-02 लोकसभा के लिए स्वतंत्र रूप से होने वाले निर्वाचनों के प्राप्तियाँ मद में ट्रेजरी चालान द्वारा जमा कर चालान की मूल प्रति प्रभारी अधिकारी कार्मिक कार्यालय में तत्काल जमा करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा वित्तीय अनियमितता के अन्तर्गत उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसका पूर्ण उत्तर दायित्व सम्बन्धित कार्मिक का होगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के स्वीपर मिले अनुपस्थित ,CMO ने रोका वेतन

0

जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का मंगलवार को निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान एक डेंटल हाइजीनिस्ट एवं एक स्वीपर अनुपस्थित पाया गया, जिस पर संबंधित का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण लेने हेतु अधीक्षक को निर्देश दिया गया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी थी एवं गंदगी व्याप्त थी, जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त किया तथा तत्काल साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश दिया।

              चिकित्सालय में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता थी तथा चिकित्सकों द्वारा लोगों को आवश्यक दवाई दी जा रही थी। ओपीडी में आए रोगियों की जांच कम हो रही थी जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रोगियों की यथावशक जांच करने का निर्देश दिया।

               मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुफ्तीगंज के साथ-साथ जनपद के समस्त चिकित्सालयों को निर्देश दिया कि पूर्व में अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा दिए गए 20 बिंदुओं के दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक चिकित्सालय के मुख्य गेट पर चिकित्सालय का नाम एवं चिकित्सालय के अंदर सभी डिपार्टमेंट के साइन डिस्प्ले होने चाहिए। पार्किंग, साफ-सफाई, रंगाई पुताई, टॉयलेट की सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर भी उपलब्ध होना चाहिए।
 
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया कि ओपीडी में दिखाने आए मरीज में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगवाए तथा मरीजों के बैठने की उचित एवं पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पीने के पानी की व्यवस्था भी होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित ड्रेस के अनुसार उपलब्ध रहेंगे। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण आवश्य कराएं और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की अनुमति लें। चिकित्सालय में सभी उपकरणों, दवाओं एवं पी पी ई किट की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। बेड, चद्दर इत्यादि साफ स्वच्छ होने चाहिए। बिजली एवं प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जैसे जनरेटर, इनवर्टर भी होना अनिवार्य है।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि उपरोक्त बिंदुओं का अक्षरशः पालन कराएं जिससे आम जनमानस को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

अशोक सिंह ने जौनपुर समेत देश के वोटरों का जताया आभार

0

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार,बीजेपी के घमंड को किया चकनाचूर


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर समाज के सभी वर्गों के साथ मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जौनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी का घमंड चकनाचूर कर दिया है। जिले की जनता ने समाज विकास क्रांति पार्टी को वोट के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देकर जनता ने पार्टी और उसकी नीतियों में आस्था जता दी है।

मंगलवार दोपहर होटल सिद्धार्थ उपवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पत्रकार वार्ता का मकसद राजनीति नहीं बल्कि जौनपुर जिले के मतदाताओं का आभार जताना है। जनता ने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देकर नई राष्ट्रीय पार्टी समाज विकास क्रांति पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से लड़ रहे उम्मीदवारों ने भी अच्छे वोट हासिल किए हैं। देश के अनेक प्रांतों में भी पार्टी के काफी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और देश के मतदाताओं ने पार्टी को मत देकर हमारी नीतियों और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त किया है। जनता का मिला आशीर्वाद हमारे लिए बेशकीमती तोहफा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि देश की जनता किसी की जागीर नहीं है। 400 पार का नारा देकर जनता का भ्रमित कर रही भारतीय जनता पार्टी को सही सबक सिखाया है। बीजेपी को 400 पार तो दूर बहुमत से काफी दूर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार का नारा बुलंद करने वाले बीजेपी के अहंकारी नेता अब सहयोगियों के साथ सरकार बनाकर अबकी बार एनडीए सरकार का दे रहे हैं। यह सुर गरीब, व्यापारी समेत समाज के सभी तबके की आवाज दबाने के कारण रातों रात बदल गए है। बीजेपी नहीं बल्कि जनता के वोट में ही यह ताकत है। सत्ता हासिल करने के लिए बनी बीजेपी अपने सहयोगियों को साथ लेकर ज्यादा दिन तक केंद्र में सरकार नहीं चला सकती है।

अशोक सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकी है। इसके लिए जनता के साथ ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में उनकी पार्टी विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कार्यकर्ता इसके लिए रात दिन एक कर मेहनत कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए वह विभिन्न राज्यों का दौरा कर संगठन के साथ मंथन करेंगे।

जौनपुर : ऑटो चालक से मारपीट में दूल्हे के चाचा समेत दो घायल

0

खेतासराय( जौनपुर) :- क्षेत्र के पाराकमाल गांव में रविवार की देर शाम निकल रही बारात के दौरान एक आटो चालक और बारातियों में मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हा के चाचा समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करके मामला शांत कराया उसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से बारात रवाना हुई। जानकारी के अनुसार पाराकमाल गांव के अविनाश कुमार की बारात सीमावर्ती गांव आजमगढ़ के डीहपुर जा रही थी। बारात निकली रही थी।

इस बीच एक पड़ोसी आटो चालक बारात के बीच ऑटो लेकर घुस गया। वह आगे निकलने को पास मांग रहा था कि इसी बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दुल्हे के चाचा जगदीश पुत्र रामपलट 34 वर्ष और नरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे 43 वर्ष घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। आटो चालक ने बारात रोक दी तो विवाह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया और समझा बुझाकर बारात को रवाना किया। घायल की तहरीर पर एक पक्ष से मारपीट का मुकदमा कायम करके दोनो पक्ष के आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।

मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे

0
मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे
मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे

रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को मिला सम्मान

मुंगराबादशाहपुर। नगर स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में सोमवार को हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों के माता पिता मौजूद रहे।

बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मछलीशहर रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में हाई स्कूल और इंटर यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होली डिवाइन पंडित श्याम सुंदर मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल और राष्ट्रिया इंटर मिडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ तुलसी प्रसाद जायसवाल (तुलसी हॉस्पिटल) ने स्नेहा पटेल, प्राची शुक्ला,श्रेया दुबे, तृप्ति पाल, सेजल उपाध्याय, रमन पटेल, इंटर मिडिएट साक्षी तिवारी, आकृति दुबे, अंशिका दुबे को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोसाहित करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं डॉ तुलसी जायसवाल ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि मेहनत एवं लगन से हर राह आसान हो जाती है,प्रतिभा पत्थर फाड़ कर निकलती है, उसे कोई रोक नहीं सकता है। सही मार्गदर्शन में मेहनत करने वाले विफल नहीं होते हैं। वहीं मैनेजर उत्कर्षा सिंह ने कहा कि मैट्रिक व इंटर में सफल विद्यार्थियों को आगे की चुनौतियों के लिये तैयार रहना होगा, तभी वे जीवन में सफल हो पायेंगे। कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है। अगर आप अपना शत-प्रतिशत किसी चीज में देते हैं, तो उसका फल आपको अवश्य मिलता है,इस दौरान मेधावी बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के समस्त कर्मचारी और बच्चों सहित उनके माता पिता मौजूद रहे।

अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली

0
अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज पप्पू माली
अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली

अनुप्रिया पटेल के केंद्र की कैबिनेट में जगह मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

जौनपुर। अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली अपना दल एस पार्टी जौनपुर मुख्यालय जगदेव मैरिज लॉन में अनुप्रिया पटेल के मोदी की कैबिनेट में जगह मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माली ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर डीजे पर नाच गाकर जश्न मना कर खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आज का दिन एनडीए गठबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जगह मिली और तीसरी बार सांसद बनीं जो पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। श्री माली ने कहा कि अनुप्रिया पटेल ओबीसी, दलितों, गरीबों और दबे- कुचले तबके की आवाज को हमेशा से सदन में उठाती रही हैं। मिर्जापुर की सांसद हर पिछड़े और वंचित समाज की आवाज हैं। वह सबके दिलों में जगह बना चुकी हैं और जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सड़क से लेकर संसद तक आम जनता के हितों की आवाज उठाने और सबके अधिकारों की हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए वह एकमात्र विकल्प साबित होंगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल जायसवाल ,सुमित जायसवाल, पवन गुप्ता, सिंटू गुप्ता, रमेश माली, रमेश चंद्र बरनवाल, संजय पटेल, राकेश मौर्य ,संतोष पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।