Home Blog Page 280

जौनपुर लोक सभा 73-74 की प्रथम राउंड की रिपोर्ट

0

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 73-जौनपुर मतगणनाप्रथम राउंड में प्रत्याशियों को प्राप्त, कृपा शंकर सिंह – बीजेपी – 16264

श्री बाबू सिंह कुशवाहा – सपा – 13153

श्री श्याम सिंह यादव – बसपा – 5553

श्री अशोक सिंह – समाज विकास क्रांति – 88

श्री जियालाल प्रजापति – भागीदारी – 80

निशा पटेल – सरदार पटेल सिद्धांत – 49

श्री फूलचंद – मौलिक अधिकार – 75

श्री भारत राम – 85 परिवर्तन समाज – 35

श्री राम प्यारे – सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) – 43

श्री शाह आलम – अपना दल कमेरा वादी – 36

श्री कृपा शंकर पांडेय – निर्दल – 47

श्री गोविंद लाल — निर्दल – 49

श्रीपति मौर्य — निर्दल – 69

श्री सरफराज अहमद — निर्दल – 122

नोटा- 222

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024

74 मछलीशहर (अ०ज०) क्षेत्र से प्रत्याशियों को प्रथम राउंड में प्राप्त मत

कृपा शंकर सरोज – BJP – 5241

प्रिया सरोज – SP – 15384

भोलानाथ (बीपी सरोज) – BJP – 15065

उर्मिला – समाज परिवर्तन पार्टी – 211

कमलेश – आजाद समाज पार्टी – 72

बृजेश कुमार – पृथ्वीराज जनशक्ति – 47

बृजेश कुमार सरोज – प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा – 76

राजेंद्र प्रसाद – राष्ट्र उदय पार्टी – 77

राममिलन – सरदार पटेल सिद्धांत – 58

रंग बहादुर – निर्दल – 83

श्रवण कुमार – निर्दल – 211

सुभाष – निर्दल – 112

नोटा – 299

खुटहन :घर के पीछे तीन दर्जन वनसूअर से , सहमा पत्रकार परिवार

0

खुटहन (जौनपुर) महीनों पुर्व से ही घर के पीछे रह रहे हैं वनसूअर जिससे पत्रकार के परिवार को वनसूअरो के हमले का भय बना रहता है लवायन गाँव निवासी रिंकू उपाध्याय एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार हैं, उनके घर के पीछे बांस व पनवाड़ीे की झाडियाँ हैं जिसमें महीनों पूर्व से वन सूवर मांद बनाकर रह रहे हैं लगभग तीन दर्जन की संख्या में रह रहे वनसूअर हाल ही मैं बच्चों को जन्म दियें हैं।


वनकर्मी सुरेश ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद मादा काफी आक्रामक हो जाती हैं बच्चों के प्रति खतरा महसूस होने पर यह हमला कर बैठते हैं इनका हमला इतना तेज होता है कि हाथ पांव की हड्डी टूट सकती है अगर वार सीने पेट पर हुआ तो जान भी जा सकती है, दर्जनों नन्हे बच्चे टहलते हुए घर के सामने द्वार तक आ जातें हैं परिवार के लोग घर के पीछे बागीचे में आना जाना बंद कर दिए हैं शिकायत होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया जल्द वन सूवरों को घर के पीछे से भगा दिया जाएगा

आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य

0
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य: डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शाहगंज के सबरहत गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद से जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने को लेकर नाराजगी भी व्यक्त किया गया साथ ही साथ इस पर किस प्रकार शासन प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जा सकती है उसको लेकर रणनीति बनाई गई प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दिनों में यदि जल्दी इसका पर्दाफाश नहीं होता है तो हम लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हम लोग मिलकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे यदि जरूरत हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ।इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ,ऋषि श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव भाजपा नेता अतुल कुमार श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव जयप्रकाश श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव सभासद सौरभ श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव सिंपू श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव नलनिश श्रीवास्तव आदि लोगों उपस्थित रहे।

दबंगों ने तमंचे से युवक पर किया जानलेवा हमला

0

जौनपुर । दबंगों ने तमंचे से युवक पर किया जानलेवा हमला थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के पतहना गाँव में दबंगों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। युवक के पेट में गोली लगी वह गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग जमा हो गये। मौके का फायदा उठा कर आरोपी भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ जमीन का विवाद था। घायल युवक का नाम दीपक बिश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र बिश्वकर्मा बताया गया। तथा आरोपी अशोक सिंह तथा सोनू सिंह के नाम एफ आई आर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी। दोनों पक्ष पतहना गाँव के बताये जाते हैं।
पिडित परिवार के लोगों ने सिद्दीकपुर चौराहे पर जाम लगा कर कारवाई की मांग करने लगे। प्रशासन ने समझा बुझा कर जाम हटवाया तथा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम के पास मनरेगा मजदूर तालाब की कर रहे थे खुदाई, लगा आरोप

0

मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम के पास मनरेगा मजदूर तालाब की कर रहे थे खुदाई, लगा आरोप

खुटहन (जौनपुर) 1 जुनबीते १९ मई को चककुतबी गाँव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल से महज कुछ दूरी पर ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों से तालाब की खुदाई करा रहे थे गाँव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है सुर्य प्रकाश मिश्रा का आरोप है कि १९ मई को चककुतबी ग्राम सभा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था इस दौरान विकास खण्ड खुटहन का काम काज बंद था।फिर भी ग्राम प्रधान द्वारा कार्यक्रम के दौरान मनरेगा मजदूरों से तालाब की खुदाई का काम कराया जा रहा था साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अगर दस मजदूर मनरेगा में काम करते हैं तो आनलाईन हाजिरी अस्सी मजदूरों की लगाई जा रही हैं मामले में ब्लाक डेवलेपमेंट अधिकारी ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है जांच कराई जा रही है

भीषण गर्मी व शहर में जाम से बचने के लिए लोगों को सुविधा

0

मेडिकल कॉलेज से सामने डॉ आलोक ने शुरू की ओपीडी

जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर मेडिकल कॉलेज के सामने जाने-माने आर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक कुमार यादव मरीज देखेंगे। जिससे इस भीषण गर्मी में व शहर जाम से बचने से लोगों को निजात मिलेगी।

बता दें कि इस समय भीषण गर्मी में लोग शहर में जाम से होकर नईगंज स्थित उपचार के लिए जाते थे । लोगों की मांग पर डॉक्टर आलोक कुमार ने इस समस्या से निजात देने के लिए उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर के सामने दुर्गा डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक जून से सुबह 8 से 10 बजे तक ओपीडी शुरू कर दिए हैं। सुबह के समय मौसम भी ठंडा रहता है और शहर में लोगों को जाना नहीं पड़ेगा । यही मरीज देखने के बाद जरूरत की दवाई उपलब्ध कराई जाएंगी ।पहले दिन भारी भीड़ लगी रही, लोगों को बजट पर भी काफी सहुलियत दी गई है। आर्थो विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार यादव ने बताया कि शाहगंज अंबेडकर नगर आजमगढ़ खुटहन खेतासराय केराकत गुरैनी मानी जमुआही वरदह मार्टिनगंज दुबरा के कोरीडीहा सरायख्वाजा के काफी लोग उनके यहां उपचार के लिए जाते थे। वह जाम की समस्या और भीषण गर्मी में शहर से बाहर क्षेत्रीय इलाकों में सुबह की पाली में ओपीडी की मांग कर रहे थे। जिसे उनकी समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी जा रही है।

प्रो.डॉ.मनोज मिश्र अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी के नये संकायाध्यक्ष नामित

0

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र को वरिष्ठता के आधार पर अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय का नया संकायाध्यक्ष नामित किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने शनिवार को पत्र जारी करते हुए मई 2027 तक तीन साल का कार्यकाल निर्धारित किया है। विदित है कि डॉ मिश्र का 25 वर्षों  से अधिक का शिक्षण  तथा  शोध का अनुभव है। प्रो. मिश्र कार्यपरिषद-विद्यापरिषद,अध्ययन परिषद एवं परीक्षा समिति के सम्मानित सदस्य रहे हैं।उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त सेंटर आफ एक्सीलेंस -अनुवाद एवं उ.प्र.संस्कृति विभाग से आच्छादित कल्चरल क्लब के समन्वयक तथा विज्ञान प्रसार,भारत सरकार,नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग द्वारा  हिंदी में अनुवादित पुस्तकों के  सम्पादक भी रह चुके हैं। विज्ञान संचार,साहित्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ मिश्र को राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया गया है। संकायाध्यक्ष नामित होने पर प्रो.बी.बी. तिवारी, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो.संदीप सिंह, प्रो.मानस पांडेय,प्रो.देवराज सिंह,डॉ अमित वत्स, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, प्रो.प्रमोद यादव,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार,डॉ पुनीत धवन,प्रो.गिरिधर मिश्र,डॉ. सुधीर उपाध्याय,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह,डॉ. पीके कौशिक सहित परिसर के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रो.मिश्र को बधाई दी है।

हीट वेब से ग्रसित होने पर क्या करें?

0

जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद में हीटवेब (लू) के चलते अत्यंत भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेब से आम जनमानस एवं पालतू जानवरों के जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जन जागरूकता किये जाने की आवश्यकता है।


 अत्यधिक गर्म एवं नम वातावरणीय दशा में शरीर द्वारा पसीना निकालकर बॉडी को ठण्डा करने की प्रकृया बाधित हो जाती है। कूलिंग सिस्टम डिस्टर्ब होने के कारण शरीर का तापमान 37  C  से अधिक होने लगता है जो कि सावधानी नहीं बरतने पर हीट स्ट्रोक का कारण बनता है।


लू लगने के लक्षण – सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन  (Cramp), हीट रैशेज (त्वचा पर लाल दाने), त्वचा का सूखापन (Dry Skin), उल्टी एवं चक्कर आना, भ्रम (Confusion), रैपिड पल्स तथा बेहोश होना, शरीर का तापमान  39.4 C (103 F) से अधिक हो जाना।


क्या करें- खूब पानी पियें,लस्सी, छाछ, निंबू पानी, आम का पना इत्यादि का खूब सेवन करें जिससे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को ध्यान में रखें एवं जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक आकस्मिक परिस्थिति को छोड़कर घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना ही पड़े तो 11 बजे से 3 बजे तक के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय छाता लें एवं तौलिया गमछा,टोपी इत्यादि अवश्य पहनें तथा पानी की बॉटल साथ रखें। शरीर पर पहने जाने वाले वस्त्र सूती कपड़े से बने हों, सम्पूर्ण शरीर को ढॅकने वाले एवं ढीले हों। शारीरिक श्रम करने वाले लोग 11 बजे से 03 बजे के बीच कार्य न करें। पालतू पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी देते रहें एवं उन्हें ठण्डे स्थान पर रखें।


क्या न करें- तले भुने एवं मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें सुपाच्य एवं हल्का भोजन ही ग्रहण करें। दिन में 11 बजे से 03 बजे के बीच धूप में न निकलें। छोटे बच्चों को गाड़ी में दरवाजा बन्द करके न छोडें। नशीले पदार्थ,शराब एवं चाय,काफी का सेवन न करें।


हीट वेब से ग्रसित होने पर क्या करें- रोगी को तत्काल ठण्डे स्थान पर लिटा दें एवं शरीर का तापमान कम करने का प्रयास करें। शरीर पर गीले कपडें से स्पंजिंग करें तथा यदि रोगी मुॅह से पेय पदार्थ ले सकता हो तो उसे नमक,चीनी एवं पानी का घोल पिलाते रहें। रोगी को आराम न होने पर 108 नम्बर पर फोन कर एम्बुलेन्स को बुलाकर रोगी को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में ले जाकर इलाज करायें।


 उन्होंने जनपदवासियों से अपील है कि उपरोक्तनुसार दिये गये सुझावों का पालन करें एवं हीट वेब के प्रति सतर्क एवं सावधान रहें जिससे जनपद वासियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।

4 जून को होने वाली मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

0

जौनपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा मतगणना कक्षों में जाकर काउंटिंग के लिए लगने वाली टेबल, बैरीकेडिंग, बाहर वाहनों की पार्किंग, मीडिया सेंटर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेयजल सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक चीजों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एआरओ, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

हीट स्ट्रोक: मछली मारने आएं वृद्ध की बिगड़ी तबियत,रेफर

0

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के नौली गांव स्थित एक ताल में गुरुवार की दोपहर मछली मारने आए वृद्ध का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा ऐसे में सहयोगियों ने पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बतादें की जनपद मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव से आधा दर्जन लोग मछली का शिकार करने नौली ग्राम आये हुए थे साथी तालाब में मछली मार रहे थे की गजानंद पुत्र बाबूराम 60 वर्ष बाहर बैठे हुए थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी आनन फानन में अन्य सहयोगियों ने पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्वस्थ वृद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया गया।इलाज कर रहे चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद खान ने बताया कि 46℃ तापमान होने के कारण उक्त वृद्ध हीट स्टोक का शिकार हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।