Home Blog Page 281

कृपा शंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी ने पत्नी और बेटे बेटी के साथ डाले वोट

0

उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 में 80 सीट जीतेगी – कृपाशंकर सिंह


जौनपुर । की दो लोकसभा सीटों के लिए छठवें चरण में शनिवार को मतदान हो रहा है। लोकसभा जौनपुर से भाजपा प्रत्यासी कृपाशंकर सिंह शीतला माता चौकिया धाम दर्शन करके अपने गांव बक्शा विकास क्षेत्र के सहोदरपुर के कंपोजिट विद्यालय सहोदरपुर जौनपुर के.बूथ संख्या 09 में सुबह 8 बजे कृपाशंकर सिंह पत्नी मा,ती सिंह व पुत्र संजय सिंह, पुत्री सुनीता सिंह के साथ मतदान करने पहुचे। कृपाशंकर सिंह अपने गांव के मतदान स्थल कंपोजिट विद्यालय सहोदरपुर में मतदान किया और कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतेगी।जौनपुर लोकसभा सीट से 14 तो मछलीशहर लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 25 मई को मतदान के बाद मतदान कार्मिक पुनः स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करेंगे।जिले की 9 विधानसभाओं के लिए 3510 बूथों पर मतदान होगा । जिले के 1760 सवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है जहां पर वेबकास्टिंग नही है वहां वीडियों कैमरा और 326 माइक्रोआब्जर्बर की व्यवस्था की गयी है।जिले में कुल लगभग 40 लाख मतदाता हैं।

धनंजय सिंह ने पत्नी श्री कला के साथ किया मतदान,बोले भाजपा जीत रही है

0

भाजपा के 2014 व 2019 का नारा सफल रहा – धनंजय सिंह

जौनपुर । धनंजय सिंह श्री कला संग डाला वोट ,लोकसभा चुनाव के लिए छटवें चरण मे आज मतदान हो रहा है। जौनपुर लोकसभा सीट पर सिकरारा क्षेत्र के बनसफा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भाजपा को मतदान कियानिवासी है धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर से बसपा से चुनाव लड रही थी। आखिरी समय में बसपा ने उनका टिकट काट दिया था । अब धनंजय सिंह बीजेपी को समर्थन को समर्थन दिए है । धनंजय सिंह ने कहा कि हमने भाजपा के लिए मतदान किया है।लोगो से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। भाजपा के 2014 व 2019 का नारा सफल रहा। 4 जून को रिजल्ट आयेगा। भाजपा बेहतर लीड में रहेगी।

मतदान पहचान पत्र के विकल्प को क्या आप जानते है?

0
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

जौनपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र कुमार माँदड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024  के सम्बन्ध में   मतदाता फोटो पहचान-पत्र के विकल्प में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा यथाः- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको/डाकघरो द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में से कोई एक लाना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदाता सूचना पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक साथ लाना अनिवार्य होगा।

मिस क्वीन खुशबू प्रजापति ने किया मतदान की अपील   

0
मिस क्वीन खुशबू प्रजापति ने किया मतदान की अपील   
मिस क्वीन खुशबू प्रजापति ने किया मतदान की अपील   

जौनपुर : मिस क्वीन खुशबू प्रजापति ने किया मतदान की अपील लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी नागरिकों,भाईयों,बहनों और माताओं से अपील करती हूं कि आप सभी बढ़ -चढ़कर शत – प्रतिशत मतदान करें।देश का बहुमुखी विकास करने वाले उम्मीदवार को ही जनप्रतिनिधि  चुनें। देश के विकास की  नींव तभी मजबूत होगी जब देश का हर नागरिक मतदान के लिए जागरूक होगा। 25  मई को  वोट जरूर दें और इस महापर्व का हिस्सा जरूर बनें। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और विशेष करके बेटियां जरूर मतदान करें ताकि उनके अनुरूप  शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा मिले। मतदान में युवाओं की भागीदारी के बिना सशक्त भारत का निर्माण नहीं हो सकता। युवाओं को विशेष रूप से आगे आने की जरूरत है।

प्रत्येक वोट जरूरी है, मतदान अधिकार है हमारा : विक्रम सिंह

0


#पहले करें मतदान फिर करें जलपान: चंदन कुमार जायसवाल -अध्यक्ष जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज

शाहगंज! जौनपुर पहले करें मतदान फिर करें जलपान सभी मतदाता बंधुओ से हम अपील करते हैं कि आप लोग पहले मतदान करने के बाद ही जलपान करें lवरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार जायसवाल हम लोग जिम्मेदार भारतीय हैं लोकतंत्र के महापर्व पर आलस्य छोड़ घर से निकलकर पहले करें वोट। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे नेताओं की लोकसभा चुनाव की रणभूमि पर महासभा, जनसभा आम हो चुका है। परंतु कुछ समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक लोकतंत्र के महापर्व पर अपने बूथ पर जाकर एक अच्छी सरकार चुनने में अपना अमूल्य योगदान देने का आवाहन कर रहे हैं। बताते चले की 57 सीटों पर फेज 6 दौर में 25 मई को लोकसभा जौनपुर का चुनाव होना है। शाहगंज क्षेत्र में पत्रकारों द्वारा पहले मतदान फिर जलपान का सदेंश आम जनमानस को दिया जा रहा हैं। जिससे कोई मतदाता मतदान से अछूता न रहे। वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह ने कहां की यह देश का गौरव है चुनाव का पर्व अपने मतों से लोकतंत्र को मजबूत करें। पत्रकार एखलाक खान ने कहा कि घर से निकलकर चुनाव कीजिए लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदारी बनिए। उक्त अवसर पर पत्रकार श्रीप्रकाश वर्मा, पत्रकार शैलेश नाग, जायसवाल, एजाज अली, अरशद अंसारी, पत्रकार शशांक शेखर सिन्हा, अब्दुल कयूम, मोहम्मद कासिम खान, चंदन अग्रहरि दीपक सिंह मोहम्मद आसिफ सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

अशोक सिंह के प्रचार वाहन पर हमला,चालक से मारपीट

0


वाहन का शीशा तोड़ किया चकनाचूर,जिला निर्वाचन अधिकारी, सरायख्वाजा थानाध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा पत्र


इन सब चीजों से मैं डरने वाला नहीं : अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जौनपुर लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी प्रशासन की ओर से तो कभी विरोधियों की तरफ से। गुरुवार को जब प्रचार का अंतिम दिन था तो उनकी प्रचार गाड़ी को अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़-फोड़ दिया गया। इस तरह की करतूत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना से क्षुब्ध होकर श्री सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।


पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन संख्या यूपी 62 सीटी 8014 को प्रचार कार्य के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काजीपुर की तरफ गया था। दो अज्ञात बाइकर्स बदमाशों ने लगभग एक बजे प्रचार वाहन को रोकने का इशारा किया। जब वाहन रुका तो प्रचार वाहन पर लगा हुआ पोस्टर फाड़ दिया गया और प्रचार वाहन के शीशे को तोड़कर चकनाचूर कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं चालक को मारा-पीटा गया। जब चालक जोर-जोर से बचाने की गुहार लगाने लगा तो वह उसे छोड़कर भाग गए। अशोक सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक पत्र उन्होंने सरायख्वाजा थाने पर भी दिया है।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बार-बार हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी आचार संहिता के उल्लंघन के नाम पर। अब हमारे प्रचार गाड़ी और चालक पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से हम डरने वाले नहीं है। अबकी बार जनता हमारे साथ है। जनता सब देख रही है और फैसला भी वही करेगी। विपक्षी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं, इसीलिए वह इस तरह की ओछी हरकत कर रहे हैं।

अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

0
अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन
अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी दलों के स्टार प्रचारक जनसभाओं को संबोधित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में फिजा बनाने का काम करते नजर आ रहे है। वहीं समाज विकास क्रांति पार्टी के अशोक सिंह की पत्नी महिला समर्थकों के साथ गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से मिलकर अलग ही अंदाज में प्रचार करती नजर आ रही है। अशोक सिंह की पत्नी शीला सिंह जब प्रचार करने पहुंच रही तो ग्रामीण अंचल की महिलाएं उनके विचार सुनकर उनके साथ जुड़ती नजर आ रही है।


बुधवार को शीला सिंह मल्हनी विधानसभा के जलालपुर गांव में पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति अशोक सिंह के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरे पति भी किसान के बेटे हैं, उन्होंने जमीन से उठकर इतनी ऊंचाइयों तक का सफर तय किया है, हम सब गांव की समस्या और लोगों के दुख से अच्छी तरह वाकिफ है, आज हम इस काबिल है कि किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है। मेरे पति लोगों की मदद करते है, लेकिन गांव और क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति करते हुए उन्होंने अपने जिले और प्रदेश के कई लोगों की मदद की है अब वो अपने जिले से चुनाव लड़कर आप सबका विकास करना चाहते है, आप सबका आशीर्वाद मिला तो मेरे पति आपके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

JAUNPUR NEWS: BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

0
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

BLO द्वारा मतदाता पर्ची वितरण की हो रही मानिटरिंग

जौनपुर : BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मतदान वाले दिन मतदाताओं को परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांट रहे साथ ही मतदान से संबंधित जरूरी निर्देश वाली एक मतदाता गाइड भी दे रहे हैं।

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए जनपद में निरन्तर स्वीप गतिविधियां हो रही है, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सर्वप्रथम बीएलओ वोटर पर्ची को सभी मतदाताओं को समय से उपलब्ध करा दे। उन्होने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिये है। BLO अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन कर रहे हैं की नहीं, वोटर पर्ची ठीक ढ़ंग से बट रही है इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल को दी है।

 कुल 3510 मतदान केंद्रों पर 3510 बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण की सूचना एकत्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 79 स्पेशल एडुकेटर्स को लगाया है जो कि प्रतिदिन 50-50 बीएलओ से दूरभाष पर बात कर के 17 मई से लगातार सूचना प्राप्त कर रहे हैं।

बीएसए ने कहा कि जनपद में 25 को मई को मतदान हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को अपना बूथ ढूंढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बीएलओ की टीम घर-घर जाकर मतदाता पर्ची पहुंचा रही है। मतदाताओं को उनके मतदाता क्रमांक की पर्चियां दी जा रही है ताकि मतदाताओं को मतदान करने में कोई असुविधा न हो। मतदान के समय मतदाता को पर्ची के साथ अपना मतदाता पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड या निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कोई एक पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत वोटर पर्ची बाटवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा रजिस्टर बनाया गया है कि किस बीएलओ ने अब तक कितनी वोटर पर्ची बाटी। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कल तक सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची बांट दे।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, रंजीत चौधरी द्वारा स्पेशल एजूकेटर्स से प्रति दिन बीएलओ को दूरभाष करके सूचना एकत्र की जा रही है। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, फिजियोथेरेपिस्ट डा पी डी तिवारी, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने अवगत कराया है कि मतदान के दिन जो भी दिव्यांग शिथिल अंग वाले मतदाता मतदान हेतु बूथ पर आयेंगे उनके सहायक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही वे किसी अन्य दिव्यांग मतदाता के सहायक न हो।  

गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

0
गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 
गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

पहले कार्यकाल में शिलान्यास दूसरे में लोकार्पण फिर भी नहीं चालू हुआ गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र

खेतासराय (जौनपुर) ढाई वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नौली गांव स्थित गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र चालू नहीं हो सका है। आनन-फानन में उसका लोकार्पण भी कर दिया गया। लेकिन नव-निर्मित भवन सुविधा के अभाव में धूल फांक रहा है। खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर नौली ग्रामसभा के गुजरताल के समीप दो यूनिट अग्निशमन केन्द्र का शिलायन्स करीब ढाई साल पहले राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने अपने पहले कार्यकाल में किया था तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, कहा कि अब किसी भी आग की घटना से बचा जा सकता है तथा आये दिन फसलें जलकर नष्ट होती है किसानों की भारी क्षति होती है।

गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

अब उससे बचा जा सकता है। जौनपुर मुख्यालय से दमकल आने में काफी समय लगता था। रेलवे क्रासिंग बन्द मिली तो समय से दमकल पहुँच नहीं पाता था। तब तक सब कुछ आग अपनी आगोश में ले लेती थी। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार में जिले के इकलौते राज्यमंत्री ने लगभग ढाई साल पहले गुजरताल पर दो यूनिट फायर ब्रिगेड की सौगात क्षेत्रवासियों को दिया लेकिन अभी तक यह आम जनमानस की सेवा के लिए तैयार नहीं हो सका सुविधा के अभाव में संचालित नही है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में लोकापर्ण कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग बनकर तैयार है अभी तक न तो मुख्य मार्ग से केन्द्र तक दमकल पहुँचने के लिए न तो सड़क बनी है और न ही फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी है और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती हुई है लेकिन उसके बाद भी सुविधा के अभाव में फीता काटकर आधा-अधुरा उद्घाटन कर दिया गया।

986.83 लाख की लागत से बना अग्निशमन केंद्र बना शो पीस

क्षेत्र के गुजरताल पर बने अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास अगस्त 2021 में मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने अपने पहले कार्यकाल में ही किया था। जिसकी लागत 986.83 लाख रुपये थी। तब से लेकर अब आज तक लगभग ढाई साल का समय बीत गया लेकिन अभी तक मुकम्मल नहीं हो पाया है। सिर्फ बिल्डिंग बनाकर तैयार है सुविधा के नाम पर शून्य है। बिल्डिंग तैयार होते ही राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने आगामी चुनाव को देखते हुए चुनावी क्रेडिट लेने के लिए लोकापर्ण तो कर दिया सुविधा मुकम्मल नही जिसके कारण केंद्र संचालित नही हो सका। अग्निशमन निर्माण के ठेकेदार ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी की तैनाती न होने से चालू नहीं हो सका है। सुविधा मिलने पर पूर्णरूप से संचालित होगा।

अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी

0
अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी
अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी

जौनपुर । अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली को स्टार प्रचारक के साथ-साथ आजमगढ़ लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।आजमगढ़ में माली सैनी समाज की संख्या करीब 1 लाख है । माली सैनी समाज को साधने के लिए अनुप्रिया पटेल ने पप्पू माली को स्टार प्रचारक बनाने की रणनीति बनाई है।राष्ट्रीय सचिव के स्टार प्रचारक बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।कार्यकर्ताओं ने श्री माली का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।राष्ट्रीय सचिव ने दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की तीसरी बार सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार की अबकी बार हैट्रिक लगने वाली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अथक परिश्रम और समर्पण की बदौलत 4 जून को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मोदी के हाथों में देश की जनता तीसरी बार प्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्रदान करेगी ।उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसके निर्वहन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष शिवनायक पटेल, अनिल जायसवाल ,सुमित जायसवाल,जयप्रकाश पटेल, संजय पटेल ,ओमप्रकाश मौर्य, मानसिंह पटेल, उदयभान पटेल, सूरज पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।