Home Blog Page 285

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

0
एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा
एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा,कायाकल्प हुआ स्टेशन का तो खत्म हो गई पीआरएस विंडो

खेतासराय (जौनपुर) एक दशक से इस क्षेत्र की सबसे बड़ी जनहित समस्या को लेकर कोई जनप्रतिनिधि नही हुआ मुखर चुनाव को लेकर प्रत्याशी गाँव-गाँव जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। लेकिन जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर बात करने से कतराते नज़र आते है। और न ही जन समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों को उठाने की बात करते है। क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट लेकर प्रत्याशी गायब हो जाते है। ऐसे ही मुद्दों में एक अहम मुद्दा है Khetasarai railway station का, जहां आज से तकरीबन एक दशक पूर्व इस क्षेत्र के तत्काली सांसद के प्रयास से पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम खेतासराय स्टेशन पर चालू हुआ। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी उम्मीद की किरण जगी की अब रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए दस किलोमीटर दूर शाहगंज या पच्चीस किलोमीटर दूर जौनपुर नहीं जाना होगा। लेकिन यह सब चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात की तरह ही बनकर रह गया ऐसे में तब से लेकर आज तक न तो कोई विधायक,मंत्री न ही कोई सांसद ने इस पर ध्यान दिया। स्थानीय नेताओं द्वारा भी इस मुद्दे को लेकर कभी जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट नहीं कराया गया।

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

खेतासराय रेलवे स्टेशन


बताते चलें की वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर खेतासराय रेलवे स्टेशन पर पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम PRS service (पीआरएस) सेवा का उद्घाटन अप्रैल 2012 में तत्कालीन सांसद धनजंय सिंह ने किया था। सांसद ने उद्घाटन तो कर दिया था लेकिन बुकिंग क्लर्क की तैनाती ना होने से रिजर्वेशन आज तक शुरू नहीं हो पाया इस स्टेशन की भौगोलिक स्तिथि यह कि इस स्टेशन से गैर जनपद आज़मगढ़ नगर पंचायत सहित आसपास के सैकड़ों गांव के लोग यात्रा करते है इन सभी का केन्द्र है खेतसराय रेलवे स्टेशन, इस क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का अन्य प्रदेशों में आवागमन होता है पीआरएस की सुविधा न होने से टिकट के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है यात्रियों को समय से टिकट भी नही मिल पाता रिज़र्वेशन टीकट के नामपर उन्हें कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पीआरएस वर्षो से ठप्प पड़ा है इसके लिए अलग से कोई विंडो नही है और ना ही अलग से किसी क्लर्क की तैनाती है सुविधा मिलने पर चालू कराया जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया जन संपर्क 

0
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया जन संपर्क 

 बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया ब्यापक जन संपर्क 

जौनपुर, 73 – लोकसभा क्षेत्र के बहुजन समाजवादी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने शहरी क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान मु0 दरवानीपुर ,अटाला मस्जिद, पानदरीबा ,बालाजी कॉलोनी, अंबेडकर तिराहा ,लाइन बाजार, पॉलिटेक्निक चौराहा, नईगंज ,बदलापुर पड़ाव, कोतवाली चौराहा ,सब्जी मंडी, कुत्तुपुर तिराहा व चौकिया चौराहा आदि जगहो पर जन सम्पर्क किया एवं अपनी बात लोगों तक पहुंचाई उन्होंने कहा कि करोना काल के दौरान मुझे यह जानकारी मिली कि ऑक्सीजन के अभाव में तमाम जिंदगी मौत से संघर्ष कर रही हैं और मैं तत्काल अपनी निधि से जनता के जीवन रक्षा के लिए एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय जौनपुर को प्रदान किया, जो आज भी क्रियाशील है इसके अलावा मैंने 5 लाख मास्क व हजारों की संख्या में सेनीटाइजर उपलब्ध कराया ।

उसके बाद 2 साल की सांसद निधि भी करोना के कारण सरकार को वापस करना पड़ा, इसके बावजूद भी मैंने जनता की सेवा के लिए आगामी प्राप्त फंड एवं भारत सरकार के उपक्रमो के सी एस आर फंड से धनराशि प्राप्त कर तमाम परियोजनाओं को धरातल पर लाया, जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। इस चुनाव में मुझे समस्त वर्ग जाति बिना भेदभाव के पूर्ण रूप से मुझे अपना समर्थन दे रहे हैं और मैं उनके उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा । सांसद जी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोहम्मद अजमत भाई, मोहम्मद आमिर भाई, रवि सोनकर ,अवधेश चंद भारद्वाज, दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, प्रभावती पाल ,सुभाष चंद्र पाल, शाहनवाज ,शशि मौर्य ,सुनील यादव, कलंदर बिन्द ,अनिल यादव, सुरेंद्र पटेल ,पप्पू भारती, विनोद कुमार कन्नौजिया , सुबेलाल कन्नौजिया ,हंसराज निषाद एडवोकेट ,दिनेश प्रजापति, राहुल प्रजापति ,रण बहादुर यादव ,खुर्शीद अहमद ,प्रिंस चौबे ,विकास शुक्ला ,अवधेश यादव आदि रहे ।

आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है

0
आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है
आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है

सबरहद आशुतोष हत्या कांड में उपनि.मंशाराम ,कांस्टेबल बृजेश मिश्रा निलंबित

सबरहद आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में बीते 13 मई की सुबह 9.30 भाजपा नेता सबरहद आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का आरोपित गो-तस्कर जमीरूद्दीन को मुंबई से जौनपुर लाए जाते समय अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया था। पत्रकार की हत्या के मुख्य नामजद आरोपी जमीरुद्दीन को पुलिस कस्टडी से फरार होने की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक मंसा राम गुप्ता और कांस्टेबल बृजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि मुंबई और आस-पास के पुलिस से संपर्क करके आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज दोपहर पुलिस अपना बयान जारी करते हुए बताया  कि थाना शाहगंज पर आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जमीरुद्दीन पुत्र अनीफ कुरैशी ग्राम सबरहद थाना शाहगंज को थाना ठाणे जनपद ठाणे, महाराष्ट्र से दिनांक- 14.05.2024 को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता व का0 बृजेश मिश्र अपनी अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय सीजेए ठाणे महाराष्ट्र से ट्राजिंट रिमाण्ड प्राप्त कर ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिलन से वापस थाना शाहगंज आ रहे थे कि दिनांक 16.05.2024 समय करीब 02.40 बजे खंडवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलते ही उक्त अभियुक्त जमीरुद्दीन टायलेट ले जाते समय ट्रेन से कुद कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में राजकीय रेलवे पुलिस खंडवा भोपाल में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर लगाया गया है तथा उक्त उ0नि0 व आरक्षी के विरुद्ध कर्तव्य के प्रति बरती गयी लापरवाही व शिथिलता के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  

0
अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  
अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  

पति के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में,अशोक सिंह के लिए वोट मांगने निकली उनकी पत्नी

मैं क्षत्रिय हूं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं : अशोक सिंह पुलिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में उनकी पत्नी भी अब चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। उनकी पत्नी ने शाहगंज के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मेरे पति की लोकप्रियता से डरे है इस लिए मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शाहगंज क्षेत्र में कई जगह जाकर जनसंपर्क भी किया और लोगो अपन पति के लिए वोट की अपील की। वही जिला मुख्यालय पर अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता की । उन्होंने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे।


उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। श्री सिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है। बता दे की गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर टीडी कालेज रोड को इमरजेंसी के लिए रखा गया था। इसी रोड पर अशोक सिंह का केंद्रीय कार्यालय है। कार्यालय बाहर गाड़िया खड़ी थी और गाड़ियों को पुलिस प्रशासन हटवाना चाहती थी जिसका विरोध करते हुए अशोक सिंह सड़क पर धरने पे बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें घसीटते हुए गाड़ी में लादकर थाने ले गई थी।

जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

0
जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 
जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

जौनपुर के दो बदमाशो को किया गया जिला बदर ,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

JAUNPUR CRIME : जौनपुर में दो लोगो पर गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही अपर जिला मजिस्ट्रेट भू,रा, के आदेश के अनुपालन में गुंडा एक्ट के तहत अभियुक्त रवि पुत्र दीनानाथ निवासी नाथूपुर थाना जाफराबाद को 06 माह तक जिला बदर के लिए उसके घर पर डुगडुगी पिटवा कर नोटिस तामील करा कर जिला बदर की कार्यवाही की गई।

वही दूसरी तरफ केराकत थाना क्षेत्र में  अपर जिला मजिस्ट्रेट भू,रा, के आदेश के अनुपालन में गुंडा अधिनियम के तहत अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रामदेव यादव उर्फ सितई निवासी परमानंद पुर थाना केराकत  को गुंडा अधिनियम के तहत अगले 06 महीने तक थाना केराकत पर प्रत्येक सोमवार को हाजिरी लगाने तथा अपने क्रिया कलापों से अवगत कराने हेतु गांव वालों के समक्ष मुनादी करवाई गई तथा नोटिस चस्पा किया गया।

यह भी पढ़े :मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना 

बिना किसी कारण के प्रशिक्षण से गायब कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी F.I.R

0
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया जन संपर्क 

जौनपुर : बिना किसी कारण के प्रशिक्षण से गायब कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी F.I.R कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण 16 मई से 20 मई को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में प्रथम पाली में कुल 15 कार्मिक अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में भी कुल 15  कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिसमें से 06 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। मतदान अधिकारी प्रथम के 01 कार्मिक अनुपस्थित रहे तथा मतदान अधिकारी द्वितीय के 10 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिसमें से 03 कार्मिक प्रसूति अवकाश पर 02 कार्मिक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तथा 01 कार्मिक से दूरभाष से वार्ता करने पर बताया गया कि बीएचयू में इलाजरत जिससे वह प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं कर सके। 

इसी प्रकार मतदान अधिकारी तृतीय के 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे जिसमें से 04 कार्मिक निगरानी टीम में लगे होने के कारण वह 03 कार्मिक द्वारा वार्ता करने पर बताया गया कि वह विभिन्न अस्पतालों में बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती हैं। नलकूप विभाग के एक कर्मचारी द्वारा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड से वार्ता करने पर अवगत कराया गया कि वे  कार्यालय से विगत डेढ़ माह से बिना किसी सूचना के गायब हैं उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिक जो बिना किसी कारण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित हैं संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करे।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी के पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी MPS app download कर ले तथा प्रशिक्षण के उपरान्त ईवीएम मशीन संचालन के सम्बंध में कोई शंका हो तो उसका समाधान अवश्य उसी दिन संबंधित मास्टर ट्रेनर अथवा अन्य उपस्थित अधिकारियों से कर लें ताकि आपको पोलिंग स्टेशन पर मतदान के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। यदि फिर भी किसी भी कार्मिक को पोलिंग कराए जाने से संबंधित कोई भी शंका हो तो प्रशिक्षण 20 मई तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित रहेगा। उसमें उपस्थित होकर अपना शंका समाधान कर सकते हैं ।

 उन्होंने यह अभी निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिक द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया गया है, प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से 20 तारीख तक मतदान फैसिलिटेशन सेंटर प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध रहेगी। सम्बन्धित कार्मिक 20 तारीख के भीतर फैसिलिटेशन सेंटर पर उपस्थित होकर संबंधित प्रपत्रों को भरते हुए मतदान कर सकते हैं।

उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण में जो भी कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं उनको एक मैसेज चला जाए कि वह अगले दिन उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए हस्ताक्षर कर सकते हैं, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।   

          यह भी पढ़े : मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना

मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना

0
मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना
मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना

PM MODI IN JAUNPUR: जौनपुर में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बच्चे की पेंटिंग को मंच से मगवाया । बच्चा मोदीजी की फोटो बनाकर आगे 45 मिनट से खड़ा था।  जब मोदी जी की नजर पड़ी तो बच्चे की फोटो अपने spg वालों से लेने को कहा, बच्चे को आगे बुलवाया । बच्चे से कहा की बेटा तुम इतना अच्छा फोटो बनाते हो । खुद बनाए हो बच्चे ने कहा हा। बच्चे का फोटो सुरक्षा कर्मियों ने ले लिया । मोदी जी ने कहा कि बच्चा तुम आगे चलकर अच्छे आर्टिस्ट बनोगे ।बच्चे का नाम कृष्णा शुक्ला है । उम्र 11 वर्ष है कक्षा 4 तक सेंट पैट्रिक स्कूल  में पढ़ाई किया ।

अब मुंबई में पढ़ाई कर रहा है कृष्ण पेंटिग बनाता रहता है । जब यू ट्यूब पर देखा कि  पेंटिंग लोग पेंटिंग बनाकर जन सभा में मोदी जी को दे रहे है तो उसने भी सोचा कि  जौनपुर में जब मोदी  जी आयेगे तो हम भी अपनी पेंटिंग देगे । दो दिन लगातार मेहनत करके बनाया और आज मेहनत सफल हो गयी। कृष्ण राजकोलोनी हुसेनाबाद जौनपुर का निवासी है कृष्णा शुक्ला पेंटिंग के साथ साथ क्रिकेट का भी शौकीन है । कृष्णा  माता एक स्कूल में शिक्षिका है ।

 कृपा शंकर के समर्थन में जौनपुर पहुंचे हुकुम उदय प्रताप सिंह

0
 कृपा शंकर के समर्थन में जौनपुर पहुंचे हुकुम  प्रताप सिंह 

जौनपुर : कृपा शंकर के समर्थन में आए हुकुम उदय प्रताप सिंह  मूल रूप से जौनपुर  उत्तर प्रदेश के निवासी हैं इन्होंने मॉरीशस में रह के बिजनेस शुरू किया वर्तमान समय में वह राजस्थान में अपना कारोबार कर रहे हैं,हुकुम उदय प्रताप सिंह समाज सेवा और तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जौनपुर के युवाओं से अपील किया है कि वह कृपा शंकर के ऊपर जाती और धर्म से परे मतदान करें ताकि कृपा शंकर अच्छे मतों से विजई होकर यहां का प्रतिनिधित्व कर सकें आपको बता दें कृपा ष्ट्र रह चुके हैं उद्योग जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से उनका उठना बैठना होता है और उम्मीद है कि जीतने के बाद कृपा शंकर उद्योग पर विशेष ध्यान देंगे ताकि जौनपुर के युवाओं को रोजी-रोटी के तलाश में मुंबई और महानगर ना जाना पड़े l

SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को जौनपुर की पुलिस ने लिया हिरासत में  

0
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को जौनपुर की पुलिस ने लिया हिरासत में  
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को जौनपुर की पुलिस ने लिया हिरासत में  

SVKP national president Ashok Singh detained by Jaunpur police

जौनपुर। पीएम मोदी के आगमन के पहले बीच सड़क पर धरने पर बैठे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा 73 से प्रत्याशी अशोक सिंह को लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल टीडी कालेज में पीएम की जनसभा थी और टीडी कालेज रोड पर ही समाज विकास क्रांति पार्टी का चुनावी कार्यालय है। कार्यालय के बाहर कई गाड़ियां खड़ी थी, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने वहां से हटवाना चाहती थी। इसी बात में पुलिस और प्रत्याशी अशोक सिंह में कहासुनी हुई, जिसके बाद अशोक सिंह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पहले समझाया लेकिन जब लोग नहीं माने तो जबरन पुलिस ने अशोक सिंह और उनके समर्थकों को उठाकर थाने ले गई। बता दें कि एक दिन पहले भी अशोक सिंह अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव कर चुके हैं।

इंडिया की सरकार बनी तो घोषणापत्र लागू होगाः डॉ.रागिनी सोनकर

0
इंडिया की सरकार बनी तो घोषणापत्र लागू होगाः डॉ.रागिनी सोनकर
इंडिया की सरकार बनी तो घोषणापत्र लागू होगाः डॉ.रागिनी सोनकर

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक और मछली शहर विधानसभा की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने रायबरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी के साथ सभा को बुधवार को संबोधित किया। इंडी एलायंस में सपा की स्टार प्रचारक की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे साबित हो रहा है कि जनता का विश्वास उनके साथ है और वह अपने बल पर इस मुकाम तक पहुंचीं हैं। बुधवार और गुरुवार को राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इसी के साथ वह ऊंचाहार के उमरन,अकोड़िया,ऊंचाहार रामलीला मैदान, मतीनगंज, कोरौली, में नुक्कड़ सभा भी किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो घोषणापत्र के सभी वायदे अक्षरसः लागू होंगे ताकि सभी वर्गों की समस्याओं का निवारण हो सके। युवाओं को एक लाख की गारंटी के साथ रोजगार भी मिलेगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी से सभी वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान की हालत इतने खराब हो गए हैं कि वह निराशा में आत्महत्या भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम किसान नौजवान महिलाओं बेरोजगार को रोजगार देकर उनके जीवन को अच्छे तरीके से जीने का अधिकार देंगे। अग्नि वीर योजना को बंद करके पुरानी योजना बहाल करेंगे जिससे हमारे नौजवान साथियों को पूरी सुविधा दी जा सके। गरीब महिलाओं की मुखिया को 8:30 हजार प्रतिमाह ,एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा। स्नातक पास युवाओं को साल में ₹100000 की गारंटी के साथ रोजगार दिलाया जाएगा । मनरेगा मजदूरों को मजदूरी बढ़ाकर ₹400 कर दी जाएगी। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य दिलाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह, नवशाद खतीब ओमप्रकाश तिवारी, हरचंद बहादुर सिंह सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।