Home Blog Page 288

गर्मी से राहत के लिए जौनपुर में लगाया गया प्याऊ शिविर

0
गर्मी से राहत के लिए जौनपुर में लगाया गया प्याऊ शिविर
गर्मी से राहत के लिए जौनपुर में लगाया गया प्याऊ शिविर

लीनेस क्लब जौनपुर ने गर्मी से राहत के लिए लगाया प्याऊ शिविर

 JAUNPUR NEWS : राहगीरों को निशुल्क पानी उपलब्ध कराने के लिए लीनेस क्लब ने लगाया प्याऊ शिविर महिलाओं की संस्था लीनेस क्लब ने भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुचांने के उद्देश्य से निशुल्क प्याऊ शिविर लगाया गया है। नगर के चार स्थानों पर कोतवाली सीपाह हनुमान मंदिर, लखनऊ वाराणसी रोड और डा अजीत कपूर क्लीनिक बाल स्वास्थ्य केन्द्र रासमण्डल पर पीने का स्वच्छ पानी की व्यवस्था करते हुए निशुल्क प्याऊ शिविर शुरू किया गया है। प्याऊ शिविर का शुभारंभ लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने संस्था की पदाधिकारियों के साथ मिलकर पांच दिये जलाकर अपना उत्साह प्रदर्शित करते हुए किया। मिट्टी के घड़े में स्वच्छ शीतल पानी की व्यवस्था किया गया है। 

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष ज्योति कपूर ने कहा कि इस तपती गर्मी में किसी को पानी पिलाना बहुत ही पुनीत कार्य है। ऐसे में राहगीरों की सेवा करने उन्हें थोड़ी राहत पहुचांने के उद्देश्य से ये प्याऊ शिविर लगाये गये हैं। सचिव पूजा त्रिपाठी ने कहा कि संस्था के चार्टर दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष स्वाति मेहरोत्रा, ममता उपाध्याय, शशि श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, उषा रस्तोगी, कविता वर्मा, अज़मत जबी, गीता गुप्ता, निशा सिंह, उर्मिला सिंह, शीला सिंह आदि उपस्थित रही।

पूरा सम्भल शाह गांव में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत  

0
पूरा सम्भल शाह गांव में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत  
पूरा सम्भल शाह गांव में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत  

TAFTIH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा सम्भल शाह गांव में शनिवार की रात कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद का बीच-बचाव करना युवक को भारी पड़ गया। विवादित पक्ष के युवक ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पूरा सम्भल शाह गांव की दलित बस्ती में शनिवार रात आयोजित बरक्षा कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक युवक ने चाकू निकाल लिया।

यह देखकर मौजूद पड़ोसी शिवनन्द (42) पुत्र शिवधारी बीच-बचाव करने पहुंचा तो नशे में धुत राजकुमार गौतम ने उस पर चाकू से वार कर दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमार गौतम को हिरासत में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े : जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

0
JAUNPUR दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया
JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

JAUNPUR NEWS जौनपुर । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोहम्मद हसन  इन्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कजगाव हेल्थ टीम को 74 रन  से हरा दिया और  खिलाड़ियों ने लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया ।

JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया था।  रविवार को सुबह टास जीत कर पहले बल्लेबाजी दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज JAUNPUR की टीम ने किया और कजगांव हेल्थ की टीम ने क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया । 20 ओवरों के मैच में आशीष ने बल्लेबाजी करते हुए 15 गेद पर 22 रन की पारी खेली।  वहीं अमित ने 20 गेद पर 35 रन बनाए। जबकि विनोद ने 18 गेद पर तीस रन और आदेश ने 13 गेंद पर 27 रन बनाया। नरेंद्र ने 8 गेद पर 13 रन  बनाया । इस तरह 20 ओबर सात विकेट गवाकर 130 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी कजगांव हेल्थ टीम ने महज 15 ओवरों में 56 रन पर ऑल आउट हो गई । जिसमें सरकार ने शानदार तीन विकेट हासिल किए, आलोक ,शिवम टोनी रवि ने दो-दो विकेट लिया और दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कज़गांव हेल्थ टीम को 74 रन से करारी शिकस्त दिया। मैच का संयोजन डॉ आलोक यादव ने किया।

यह भी पढ़े : जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

0
जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   
जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक

जौनपुर के प्रो.राजीव श्रीवास्तव को भारत सरकार ने बनाया रांची आईआईआईटी का निदेशक

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के राजीव श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी स्व0 सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट के पुत्र प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव को भारत सरकार ने आईआईआईटी रांची का निदेशक बनाया है। यह खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के लिए की गई है। मूल रूप से जौनपुर जनपद के हुसेनाबाद के निवासी प्रो राजीव श्रीवास्तव ने वर्ष 1996 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली से कंप्यूटर प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग में एम ई तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की। 


वर्ष 2007 में आई आई टी बी एच यू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सह प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति से पूर्व जौनपुर के प्रो. श्रीवास्तव नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान,नई दिल्ली एवं जी बी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल में सहायक आचार्य के रूप में भी कार्य किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इमेज प्रोसेसिंग,डीप लर्निंग आदि प्रो श्रीवास्तव की विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। प्रो श्रीवास्तव द्वारा 100 से अधिक शोध पत्र, 4 संदर्भ ग्रंथ, एवं 20 पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए गए हैं। प्रो श्रीवास्तव के नाम से 4 पेटेंट भी प्रकाशित हैं। बी एच यू में अपने कार्यकाल के दौरान प्रो श्रीवास्तव द्वारा विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया है। प्रो श्रीवास्तव विभिन्न ख्याति प्राप्त पेशेवर संगठनों यथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के फेलो रहे हैं।


प्रो श्रीवास्तव ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा सहायतित शोध परियोजनाओं पर कार्य किया है और वे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं यथा यू जी सी, संघ लोक सेवा आयोग,राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के विशेषज्ञ पैनल के सदस्य भी रहे हैं। प्रो श्रीवास्तव IIIT RANCHI के निदेशक के रूप में नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित पूर्व छात्रों द्वारा बधाई दी गई है।

जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह

0
जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह
जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह

जौनपुर : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने रविवार को नगर के रोडवेज पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के लोगों को अहम सुझाव देते हुए घर घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की बात कही।

श्री सिंह ने आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर बताए। प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने विपक्षी प्रत्याशियों पर जमकर प्रहार किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर उन्होंने महाराष्ट्र में घोटालों की बादशाहत की। अब जौनपुर में घोटालेबाजी के लिए जमीन तलाशने पहुंचे हैं। कहा कृपाशंकर सिंह का ये सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।

कहा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप है। बसपा में रहकर पूरी पार्टी को बदनाम और बर्बाद करने के बाद समाजवादी पार्टी और जौनपुर को तबाह करने के लिए पहुंचे हैं। बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 12 साल पार्टी के साथ रहा, जब समय आया तो बहन जी ने धोखा दिया। धनंजय सिंह को मायावती ने जेल भेजने का काम किया। बावजूद इसके धनंजय सिंह ने अपनी पत्नी को बसपा से टिकट दिलाकर सम्मान खोने का काम किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा लक्जरी गाडियों के काफिले और पैसा देकर जनता की भीड़ जुटाने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना होता है, उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है, जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरना होता है। फिर जनता अपने दिल में बिठाती है। कहा चार जून का परिणाम सामने आएगा तो सभी हवा हो जाएंगे।

बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 

0
बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 
बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर रामचंद्र गौतम की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

जौनपुर। लोकसभा चुनाव की बेला में कुछ शोसल मीडिया पर जौनपुर संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को लेकर भ्रामक और प्रायोजित खबरे चलाई जा रही है।उसमें एक न्यूज चैनल का भी नाम जुड़ा हुआ है। इस संदर्भ में बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर राम चन्दर गौतम से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रायोजित और भ्रामक खबर किसी राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फैला रहे है।

श्री गौतम ने साफ तौर पर कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह बसपा की अधिकृत प्रत्याशी है और वहीं चुनाव मैदान में रहेगी। प्रत्याशी बदलने की अफवाह केवल मीडिया में शोसल मीडिया पर चलाई जा रही है।पार्टी के अन्दर इस मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बसपा के सभी कार्यकर्त्ता अपने प्रत्याशी के प्रचार में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह एक मजबूत प्रत्याशी है और भाजपा सपा को कड़ी टक्कर दे रही है। फिर उनको बदलने का कोई औचित्य नहीं हैl


गौतम ने बताया कि आज रविवार को ही बसपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हम लोग करने जा रहे है। इसके बाद भी मीडिया के लोग अफवाह फैला रहे है। उन्होने बताया कि बसपा चुनाव जीतने की स्थित में है इसलिए सत्ताधारी दल के इशारे पर मीडिया के लोग फर्जी और बेबुनियादी खबरे चला कर जनपद के मतदाताओ को गुमराह कर रहे है। बसपा प्रत्याशी के मामले में जौनपुर संसदीय सीट पर किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं करने जा रही। वर्तमान प्रत्याशी को सर्व समाज सभी धर्म समुदाय का वोट मिल रहा है  हम चुनाव जीत कर बहन जी की झोली में डालने जा रहे है।

मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में पार्टी मजबूत होगी

0
मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी
मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी

जयंत चौधरी ने दी बड़ी जिम्मेदारी,कहा -अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी


जौनपुर। पूर्वांचल की सियासत खासकर जौनपुर की राजनीति में खासा रसूख रखने वाले बसपा नेता मिर्जा जावेद सुलतान ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता लेकर जौनपुर का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक मिर्जा सुल्तान रज़ा के सुपुत्र मिर्जा जावेद सुल्तान को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई और आशा व्यक्त किया कि जावेद सुल्तान के पार्टी में आने से राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश सहित पूर्वांचल के जनपदों में मजबूत होगी।


इस मौके पर जावेद सुल्तान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अंगवस्त्रम‍् व मोमेंटो देकर स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कहा कि जावेद सुल्तान के पार्टी में आने से पूर्वांचल में लोकदल और मजबूत होगा। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर मिर्जा जावेद सुलतान को बधाई दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रबली यादव, इम्तियाज़ अहमद, हैदर मेहंदी मौजूद थे।

यह भी :पढ़े  25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

यह भी :पढ़े   बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

0
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

JAUNPUR के मानी कला गांव में पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकलां में शनिवार को वेल्डिंग की दुकान पर पैसे के लेन-देन को लेकर नोक झोंक हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर रुप से घायल तीन को बेहतर इलाज के लिए JAUNPUR अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मानीकलां गाँव निवासी अफसर की वेल्डिंग की दुकान है। गाँव के दो युवक वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डिंग के लिए दिए गए सामान लेने गए थे, जहाँ पैसे लेन-देन को लेकर नोंक झोंक होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुँच गए खूनी संघर्ष हो गया।

जिसमें एक पक्ष से तबरेज़ पुत्र शफीउद्दीन (35 वर्ष), सालिम पुत्र अमीनुद्दीन (22 वर्ष), मोहम्मद यासिर पुत्र अमीनुद्दीन (18 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से परवेज अहमद पुत्र खुर्शीद (43 वर्ष), फिरोज़ अहमद पुत्र खुर्शीद (37 वर्ष), सहरुलहुदा पुत्र जफर अहमद (46 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल तबरेज़ पक्ष के लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है l

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार
JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए JAUNPUR पुलिस ने भेजा जेल

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को दो अंतर्जनपदीय युवकों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया और जिनके पास से अवैध मार्फिन बरामद करने की दावा की है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हरदेव मौर्य हमराहियों के साथ क्षेत्र स्थित सुम्बुलपुर मोड़ के समीप स्थित अंसार कालोनी के पास अपराधियों के तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिससे पूछताछ किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न देने पर कड़ाई से पूछताछ किया और उसकी तलाशी किया। जिसके पास से 44 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 4.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त रुख्शीद पुत्र खुर्शीद (24 वर्ष) निवासी अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिले रामपुर बताया।

वही उपनिरीक्षक मोहम्मद आलम हमराहियों के साथ भदैला नहर पुलिया के समीप अपराधियों के तलाश में मामूर थे। इस दौरान एक युवक को 40 ग्राम अवैध मार्फिन के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक पूछताछ में अपना नाम इकबाल पुत्र लाल मोहम्मद (22 वर्ष) निवासी शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया। इस तरह खेतासराय पुलिस टीम द्वारा कुल 85 ग्राम अवैध मार्फिन जिसकी कीमत कुल 8.5 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में नफीस अहमद, मुकेश कुमार सिंह,अंकुश कुमार सिंह व सुनील कुमार यादव शामिल रहे। TAFTISHOFCRIME JAUNPUR

JAUNPUR :  बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

0
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

खेतासराय (जौनपुर) नाराज़ बीबी मायके चली जाने से क्षुब्ध शौहर ने खाया सल्फास, हुई मौत क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी एक युवक उस समय सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जब उसकी बीबी किसी बात को लेकर नाराज़ होकर मायके चली गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी सरफराज अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद (27 वर्ष) शनिवार को अपनी बीबी से कि

सी बात को लेकर विवाद हो गया और नाराज़ होकर बीबी मायके चली थी। बताया जाता है कि काफी प्रयास के बाद भी बीबी नहीं आ रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर युवक सल्फास खा लिया। स्वजनों ने आनन-फानन पीएचसी सोंधी ले गए। जहाँ स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बीबी सहित दो बेटे को छोड़ गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी