Home Blog Page 293

JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

0
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

JAUNPUR के मानी कला गांव में पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकलां में शनिवार को वेल्डिंग की दुकान पर पैसे के लेन-देन को लेकर नोक झोंक हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर रुप से घायल तीन को बेहतर इलाज के लिए JAUNPUR अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मानीकलां गाँव निवासी अफसर की वेल्डिंग की दुकान है। गाँव के दो युवक वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डिंग के लिए दिए गए सामान लेने गए थे, जहाँ पैसे लेन-देन को लेकर नोंक झोंक होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुँच गए खूनी संघर्ष हो गया।

जिसमें एक पक्ष से तबरेज़ पुत्र शफीउद्दीन (35 वर्ष), सालिम पुत्र अमीनुद्दीन (22 वर्ष), मोहम्मद यासिर पुत्र अमीनुद्दीन (18 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से परवेज अहमद पुत्र खुर्शीद (43 वर्ष), फिरोज़ अहमद पुत्र खुर्शीद (37 वर्ष), सहरुलहुदा पुत्र जफर अहमद (46 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल तबरेज़ पक्ष के लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है l

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार
JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए JAUNPUR पुलिस ने भेजा जेल

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को दो अंतर्जनपदीय युवकों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया और जिनके पास से अवैध मार्फिन बरामद करने की दावा की है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हरदेव मौर्य हमराहियों के साथ क्षेत्र स्थित सुम्बुलपुर मोड़ के समीप स्थित अंसार कालोनी के पास अपराधियों के तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिससे पूछताछ किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न देने पर कड़ाई से पूछताछ किया और उसकी तलाशी किया। जिसके पास से 44 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 4.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त रुख्शीद पुत्र खुर्शीद (24 वर्ष) निवासी अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिले रामपुर बताया।

वही उपनिरीक्षक मोहम्मद आलम हमराहियों के साथ भदैला नहर पुलिया के समीप अपराधियों के तलाश में मामूर थे। इस दौरान एक युवक को 40 ग्राम अवैध मार्फिन के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक पूछताछ में अपना नाम इकबाल पुत्र लाल मोहम्मद (22 वर्ष) निवासी शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया। इस तरह खेतासराय पुलिस टीम द्वारा कुल 85 ग्राम अवैध मार्फिन जिसकी कीमत कुल 8.5 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में नफीस अहमद, मुकेश कुमार सिंह,अंकुश कुमार सिंह व सुनील कुमार यादव शामिल रहे। TAFTISHOFCRIME JAUNPUR

JAUNPUR :  बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

0
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

खेतासराय (जौनपुर) नाराज़ बीबी मायके चली जाने से क्षुब्ध शौहर ने खाया सल्फास, हुई मौत क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी एक युवक उस समय सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जब उसकी बीबी किसी बात को लेकर नाराज़ होकर मायके चली गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी सरफराज अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद (27 वर्ष) शनिवार को अपनी बीबी से कि

सी बात को लेकर विवाद हो गया और नाराज़ होकर बीबी मायके चली थी। बताया जाता है कि काफी प्रयास के बाद भी बीबी नहीं आ रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर युवक सल्फास खा लिया। स्वजनों ने आनन-फानन पीएचसी सोंधी ले गए। जहाँ स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बीबी सहित दो बेटे को छोड़ गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

0
नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश
नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

किसानों से वादा कर भूल जाती हैं सरकारें : अशोक सिंह,हमारे समर्थन से बनेगी केंद्र की सरकार

नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह जौनपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिल्ली पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करते हुए चुनाव को लेकर चर्चा की। अशोक सिंह ने अगले चरण में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों में जोश भरा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी बड़ी ही दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं, बगैर हमारे किसी की सरकार नहीं बनने वाली है।


मीडिया द्वारा जौनपुर लोकसभा के माहौल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर में न तो भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा और न ही सपा-बसपा का, जौनपुर की जनता सबको जानती है और इस बार जौनपुर की जनता हमारी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी से जाकर नामांकन दाखिल किया, क्योंकि हम ये बताना चाहते थे कि किसान आज भी इसी हालत में है और किसानों से वादा करने वाले लोग भूल जाते हैं।

25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

0
25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 
25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

 25 मई मतदान के दिन जौनपुर जनपद में स्थित सभी  शराब की दुकानें बंद रहेंगी 

जौनपुर :जनपद में मतदान 25 मई  को होना है। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 23 मई 2024 को सांय 6.00 बजे से 25 मई  को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद जौनपुर की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने अवगत कराया है कि 

वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र में मतदान 01 जून  को होगा। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 30 मई  को सांय 6.00 बजे से 01 जून 2024 को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र की सीमा से 08 कि०मी० की परिधि में स्थित जनपद जौनपुर की समस्त फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी।मतगणना 04 जून  को होगी। अतः 04 जून को मतगणना समाप्ति तक जनपद जौनपुर की आबकारी की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी। उपरोक्त अवधि में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के मादक पदार्थ का न तो संचय करेगा न ही वितरण करेगा और न ही परिवहन करेगा। उक्त बन्दी का कोई भी प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नही होगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने निर्देश दिया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अवगत कराया जाता है कि मतपत्र में लगाये जाने हेतु अभ्यर्थियों के लिए अपेक्षित है कि वे अपना नवीनतम फोटो (अधिसूचना की तारीख के पहले 3 महीनों की पूर्ववर्ती अवधि के दौरान लिया गया) प्रस्तुत करें। फोटो स्टैम्प साइज 2 सेमी गुणे 2.5 सेमी (ऊँचाई में) में कैमरे के सम्मुख सीधे पूर्ण मुखाकृति दृश्य, खुली आंधों वाले तटस्थ चेहरे की अभिव्यक्ति के साथ होना चाहिए। फोटो अभ्यर्थी के सुविधानुसार रंगीनश्वेत श्याम में भी हो सकती है। फोटो सामान्य कपड़ो में होना चाहिए। वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। टोपी/टोप तथा काले चश्मों से परहेज किया जाना चाहिए।

योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब: डा. रागिनी सोनकर

0

सपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरीं रागिनी सोनकर,घर-घर जाकर मांग रही हैं साइकिल के लिए वोट

जौनपुर। मछली शहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। उनके संपर्क करने का अंदाज ही अलग रहता है। इसी के बल पर वह लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। शुक्रवार को जौनपुर सदर और शनिवार को मछलीशहर के नदियांव, बड़ेरी, करौंदी, अमारा आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। वह सपा द्वारा सोनकर समाज को प्रदेश में एक भी टिकट न दिए जाने के कारण क्षेत्र में सोनकर समाज का आक्रोश झेलने के बाद लोगों को समझा-बुझा रही है कि इस मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व से बात करूंगी। अभी हमारा मकसद संविधान और आरक्षण बचाना है। खुद को टिकट नहीं मिलने के बाद भी क्षेत्र के सभी समारोह में भाग लेकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा सपा का इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगीं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदर और मछलीशहर की लोकसभा सीट जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मंसूबे को पूरा करना है।

विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि गुटबाजी को भूलकर वह प्रत्याशी का प्रचार करें। अपने ऊपर सोशल मीडिया पर गलतबयानी के आरोप से चिंतित होकर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी और काम में विश्वास रखतीं हूं। जो लोग प्रायोजित हमले करा रहे हैं वह खुद पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क और बैठकें कर रही हूं।

नामांकन के पांचवे दिन जौनपुर से सपा उमीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने भरा पर्चा  

0
नामांकन के पांचवे दिन जौनपुर से सपा उमीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने भरा पर्चा  
नामांकन के पांचवे दिन जौनपुर से सपा उमीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने भरा पर्चा  

JAUNPUR: SP candidate Babu Singh Kushwaha filled the form on the fifth day of nomination.

जौनपुर : नामांकन के पांचवे दिन 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से  निर्दल उम्मीदवार चन्द्रमणि पाण्डेय ने  01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवार मो0 नौशाद के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी के द्वारा 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया 73 जौनपुर संसदीय- क्षेत्र के लिए विश्व शांति पार्टी के उम्मीदवार श्री भानुप्रताप सिंह ने 01 सेट में, छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी के उम्मीदवार सोनू सिंह ने 01 सेट में, विश्व शांति पार्टी के प्रत्याशी शीतला प्रसाद यादव ने 01 सेट में पर्चा खरीदा। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कृपाशंकर सरोज ने 02 सेट में और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। 74-मछलीशहर के लिए राष्ट्र उदय पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद पाल धनगर ने 01 सेट में, आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश ने 01 सेट में पर्चा खरीदा।  05 मई को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नही होगा।

रिटनिंग आफिसर ने समस्त प्रत्याशी, 73-जौनपुर, 74 मछलीशहर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र को अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रतीक आवंटन के उपरान्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर आदेशों का सार संग्रह के अनुलग्नक ग-15 के अनुपालन में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों का व्यय लेखा  व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा 73-जौनपुर एवं 74-मछलीशहर प्रथम निरीक्षण 13 मई 2024, द्वितीय निरीक्षण 17 मई , तृतीय निरीक्षण 22 मई 2024 को 10.00 बजे से 05.00 बजे तक जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा।

दोनों लोकसभा के प्रत्याशी  जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर अपना व्यय लेखा प्रस्तुत करेंगे । 

               समस्त प्रत्याशीगण जो लोक सभा सामान्य निर्वाचन  में लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 73 जौनपुर एवं 74 मछलीशहर के प्रत्याशी है, वे उपरोक्त तिथियों में स्वयं अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि निर्धारित तिथि व समय पर जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर अपना व्यय लेखा प्रस्तुत करें। निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने हेतु दैनिक व्यय लेखा पंजिका, बैंक पंजिका, बाउचर एवं बैंक स्टेटमेन्ट की छायाप्रतियाँ 03 सेट में प्रस्तुत करना आवश्यक है। लेखा प्रस्तुत करने की तिथि के एक दिन पूर्व तक का विवरण व्यय लेखा रजिस्टर में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथियों में व्यय लेखा प्रस्तुत न करने की स्थिति में सम्बन्धित प्रत्याशी/अभ्यर्थी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये उनके जनसभा, जुलूस तथा वाहन की परमीशन पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

jaunpur: सीहीपुर मे दबंगो ने दलितों का रास्ता रोका

0
jaunpur सीहीपुर मे दबंगो ने दलितों का रास्ता रोका

सीहीपुर मे दबंगो द्वारा दलितों का रास्ता रोका गया, मौके पर गये लेखपाल को गाली देकर भगाया

JAUNPUR NEWS : जौनपुर: सीहीपुर में दबंगों द्वारा दलितों का रास्ता रोका गया वह रास्ता रोका गया जिससे उनके गरीब बच्चे जुनियर हाईस्कूल में पढ़ने जाते हैं और सामने चुनाव है और उसी रास्ते से आधी आबादी उसी जूनियर हाई स्कूल मे वोट देने जाते है। जिसपर दबंगो द्वारा पक्का मकान बनाकर रास्ता रोकने की गुस्ताखी कर रहे है। वह एक बार और प्रयास किये थे तो उस समय के SDM सदर नागपाल अपनी टीम के साथ गये थे और उसको बंजर जमीन ( खाता संख्या 314 ) बताकर उस रास्ते को खोलवाये थे। परन्तु आज वह फिर उसी रास्ते को बंद कर रहे है जिसको SDM सदर द्वारा खोलवाया गया था।

पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर

0
पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर
पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर

खबर छपने के बाद किसी तरह चालू हुआ था वाटर कूलर

  • भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए तड़प जाते है मरीज व तीमारदार

खेतासराय (जौनपुर) पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर आग उगल रही भीषण गर्मी में किसे पानी की जरूरत नहीं है। हर घण्टे पानी की आवश्यकता हो रही है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत खेतासराय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर वाटर कूलर पिछले वर्ष लगाया गया था। जो चन्द दिन चलने के बाद खराब हो गया था। इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा नगर पंचायत को वाटर कूलर को मरम्मत कर चालू करने के लिए चिट्ठी लिखा।

उंसके बाद किसी तरह बना लेकिन चन्द दिन के बाद फिर से खराब हो गया। जिससे मरीज और तीमारदार परेशान है और प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे है। पीएचसी सोंधी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आदेश से नगर पंचायत द्वारा मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पिछले वर्ष वाटर कूलर लगवाया गया था। किसी तरह चालू होने के बाद खराब हो गया था। इस बार भीषण गर्मी में नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर नहीं ठीक कराया गया तो पत्र लिखा गया था। जिसके बाद मरम्मत होने के पाश्चत दो दिन चला फिर जस का तस हो गया। जिससे मरीज और तीमारदार पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते है और प्यास बुझाने के चक्कर में तड़प कर रह जाते है।

योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड

0
योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड
योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड

5000 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन होता है आवागमन

बरसात के दिनों में जल भराव से युक्त सड़क से छात्रों और राहगीरों को भारी कठिनाई

शाहगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सड़कों की गड्ढा मुक्ति का खुलेआम दावा करते हैं किंतु सेंट थॉमस भादी रोड मुख्यमंत्री के दावे को खोखला साबित कर रही है। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे इसी क्षतिग्रस्त और गड्ढे युक्त सड़क से होकर आते जाते हैं। महज 700 मीटर लंबी सड़क है जिससे प्रतिदिन लगभग 5000 स्कूली छात्र-छात्राओं और हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। इस सड़क पर विभिन्न विद्यालयों की बसें भी सुबह शाम सरपट दौड़ती रहती हैं।कई दशकों से टूटी सड़क बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है।सड़क के किनारे पटरी पर लोग सीढ़ियां और घर बनाकर अतिक्रमण करने वाले दबंग लोग लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

चंद मीटर की दूरी पर तहसील और एसडीएम आवास है। इस सड़क से प्रशासन के आला अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन वह भी दबंगों के अतिक्रमण को नजरअंदाज करके निकल जाते हैं। प्रशासन की नाक के नीचे सड़क पर अवैध कब्जा सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस की नीति की धज्जियां उड़ा रहा है। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण से सड़क इतनी संकरी हो गई है मानो गली में तब्दील हो गई है।सड़क गली में बदल जाने से आने जाने वाले स्कूली वाहनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ।सड़क से अवैध अतिक्रमण हटवाना प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बन गया है।यह अत्यंत व्यस्त सड़क है।नई सड़क बनवाना छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों,समय और आम जनमानस की मांग है। दो बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 2000 छात्र-छात्राएं लगभग 20 किलोमीटर की परिधि से साइकिल से स्कूल आते जाते हैं। उक्त प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।