Home Blog Page 299

UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  

0
UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  
UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  

UPPSC की परीक्षा में 95वीं रैंक हासिल करने वाली जौनपुर की बेटी सृस्टि मिश्रा ने महज 22 वर्ष की उम्र में पुलिस अधिकारी बनेंगी

UPPSC RESULT 2024 जौनपुर। पिपरौल गांव निवासी आदर्श मिश्रा की पुत्री सृष्टि मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में  महज 22 साल  की उम्र में 95वी रैंक हासिल करके क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। सृष्टि का चयन आईपीएस के पद पर हुआ है। पिता आदर्श मिश्र ब्राजील में विदेश मंत्रालय के भारतीय दूतावास में अवर सचिव  पद पर सेवाएं दे रहे हैं। भारत (दिल्ली हेड क्वार्टर ),दक्षिण अफ्रीका,लेबनान,कंबोडिया , स्विटजरलैंड जैसे देशों में भी वह सेवा दे चुके हैं।माता एक कुशल गृहिणी हैं।शुरुआती और इंटरमीडिएट की पढ़ाई विदेशों में तथा हाई स्कूल दिल्ली से संपन्न हुई।स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया।इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स से एम.ए. कर रही हैं।दूसरे प्रयास में ही UPPSC में सफलता हासिल करने वाली सृष्टि मिश्रा ने सामान्य अध्ययन के लिए कभी किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला नहीं लिया इसके लिए उन्होंने घर पर ही अध्ययन किया।जिन प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की मानसिकता बिना कोचिंग इंस्टिट्यूट में प्रवेश लिए यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना मुश्किल है ऐसे मिथक को इन्होंने तोड़ दिया है।यूपीएससी में वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र का डॉ विभास झा सर से ऑनलाइन कोचिंग  की।जीएस स्कोर मॉक टेस्ट का ऑनलाइन अध्ययन किया।

UPPSC परीक्षा पास Shristi Mishra ने बताया कि आईएएस बनना हमारा लक्ष्य है फिलहाल आईपीएस बन कर राष्ट्र सेवा करना कम नहीं है। आईएएस के लिए हमारा प्रयास जारी है। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं इसमें बाबा ,माता पिता, परिवार के सदस्यों और सभी लोगों का आशीर्वाद शामिल है।हमारा, माता-पिता और स्वजनों का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी  मेहनत और दूसरों के आशीर्वाद पर पूरा भरोसा और विश्वास होना चाहिए। परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य कठिन मेहनत पर निर्भर करता है। उन्होंने अपने पिता को सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत और डॉ विभास झा सर को आदर्श शिक्षक बताया। पिताजी ने शुरू से ही हमें सफलता की राह दिखाई कदम कदम पर मार्गदर्शन किया छोटी बहन श्रेया ,मौसी सुनीता पांडेय  की उम्मीदें हकीकत में बदली हैं। सभी शिक्षकों से आज भी जुड़ी हूं जिन्होंने हमेशा हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

पिता आदर्श मिश्र ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर किया है।उन्होंने कहा कि इस सफलता को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करना है और सेलिब्रेट करना है।आज से ही समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और पद का ईमानदारी,कर्तव्य,निष्ठा ,समर्पण के साथ  जिम्मेदारियों का बखूबी  निर्वहन करने की वास्तविक जीवन की शुरुआत हो रही है। सभी युवाओं के लिए यह एक प्रोत्साहन का सुनहला अवसर है।उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम समर्पण से ही सफलता हासिल हो सकती है। सृस्टि मिश्रा ने कहा कि यदि परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो अवश्य मिलेगी माता बबिता मिश्रा कहती हैं कि निश्चित रूप से यूपीएससी परीक्षा में चयन होगा, ऐसा भरोसा और पूरा विश्वास था जो आज सच साबित हुआ। उन्होंने भविष्य में अच्छा करने,तरक्की और नाम रोशन करने के लिए बधाई दीं। घर पर आकर बधाई देने वालों और फोन पर शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है। परिवार के लोगों में जश्न और उत्सव का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बधाई दे रहे हैं ।

यह भी पढ़े : UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  

UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  

0
UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  
UPPSC Topper 2024 Aishwaryam Prajapati

UPPSC में 10वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाउंडेशन ने ऐश्वर्यम प्रजापति का किया स्वागत

UPPSC TOPPER AISHWARYAM PRAJAPATI 2024:सुल्तानपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल भी बेटियों का रुतबा कायम, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में ऐश्वर्यम प्रजापति के ऑल इंडिया में 10 वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाऊंडेशन सुल्तानपुर(रजि.)के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र प्रजापति ने बुधवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। उन्होंने संगठन की तरफ से पिता राम कोमल प्रजापति और परिजनों से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थापक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाएं कहीं भी किसी भी परिस्थिति में हो तो वह उभर करके सामने आ ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं किसी भी हालत में दब नहीं सकती। बताया कि प्रजापति समाज का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।

UPPSC RESULT 2024 TOP 10 ऐश्वर्यम प्रजापति को प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि देश के हर युवा के लिए वह प्रेरणा स्रोत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए संघर्षशील छात्र-छात्राओं के लिए उन्होंने सफलता की मिसाल कायम की। इस सफलता से माता-पिता ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि धन अभाव के चलते कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि ऐश्वर्यम कोचिंग इंस्टिट्यूट में तैयारी करने के बजाए घर पर रहकर तैयारी करके प्रथम प्रयास में ही सफलता का इतिहास लिखने वाली प्रतिभा हैं ।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर महिलाएं और बेटियां इस उपलब्धि से प्रेरित होकर राष्ट्र को सशक्त करने का काम करेंगी ।तीन बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। पिता सहकारिता विभाग में प्रतिष्ठित पद पर आसीन हैं । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी इं.राहुल प्रजापति,अखिलेश प्रजापति,इं.शत्रुंजय प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

0
रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग
रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों का उमडा पड़ा जनसैलाब

खेतासराय (जौनपुर) नगर में बुधवार को रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें धर्म प्रेमियों का जन समूह उमड़ पडा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के देखरेख में भव्य शोभायात्रा नगर के गोलाबाजार रामलीला से कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ज्योतिषी डॉ. अवनीश सिंह बघेल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी आरती उतार कर शुभारंभ किया गया।

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

जो मेनरोड होते हुए चौराहा, ओरियन्टल बैंक, दुर्गा मन्दिर, पुरानी बाजार- संकटमोचन मन्दिर, काली मन्दिर, डोभी मोड़ होते हुए पुनः गोलाबाजार पहुँचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी, महाराणा प्रताप, शिवा जी महाराज, माता चौकी का अद्भुत झांकिया शामिल रही। इस दौरान पूरा नगर जय श्री के नामों से गूंज रहा उठा। इस शोभायात्रा में नगर के एक दर्जन जगहों पर जलपान कराकर श्रीरामचन्द्र जी की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा में जगह – जगह महिलाओं में छत से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के अंत में शोभायात्रा में शामिल झांकियों में विभिन्न कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, अमलेंद्र गुप्ता धर्मचंद गुप्ता, गजेंद्र पांडे, शांति भूषण मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, पप्पू पटवा, सोनू बिन्द, किशन बिन्द, अनिल प्रजापति, आदर्श श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, सत्यम जायसवाल, अतुल साहू, बृजेश मोदनवाल, श्रेयांश पाठक, संदीप गौड़, राजेश श्रीवास्तव, रामसूरत बिन्द, शिवम जायसवाल, हरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी मौर्या ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उक्त मनीष (धर्मरक्षक) ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

New Delhi:राशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवा:अशोक सिंह

0
New Delhiराशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवाअशोक सिंह
New Delhi:राशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवा:अशोक सिंह

NEW DELHI नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने एक नुक्कड़सभा में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहले 15 लाख रुपए सबके खाते में भेजने की बात करके सरकार बना ली। अब पाँच किलो राशन देकर सरकार बनाने की सोच रहे हैं। हम युवाओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उन्हें पाँच किलो राशन की लाइन में नहीं लगाना चाहते बल्कि हम उन्हें रोजगार देने का काम करेंगे ताकि वह उस लाइन को छोड़कर इंटरव्यू वाली लाइन में लगे। वह अपने पैरों पर खड़े होंगे तो वह खुद लोगों को पाँच किलो क्या उससे भी अधिक राशन बांटने में सक्षम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं को सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का काम किया है। कभी अग्निवीर के नाम पर तो कभी परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर। यूपी का युवा तो अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसी तरह हर प्रदेश का हाल है। देश में युवाओं की कोई सुनने वाला नहीं है, जो युवाओं के लिए काम करना चाहता है उसे यह सरकार ईडी और सीबीआई का धमकी देकर शांत करा देती है या फिर जेल भेजने का काम करती है।

आम आदमी पार्टी जौनपुर ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए जनता से की अपील

0

आप पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा–कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में इंडिया एलाइंस की तरफ से हुआ प्रेस वार्ता

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के जौनपुर सदर सीट के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा एवं जौनपुर के मछली शहर लोकसभा सीट से प्रत्यासी प्रिया सरोज को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान इंडिया गठबंधन कि प्रमुख पार्टियां, कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम कि जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।


प्रेसवार्ता करते हुए आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है । भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी ।


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।


कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। “पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, विशाल सिंह, राकेश पांडेय, राकेश कुमार सिंह, आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, हींच नारायण तिवारी रघुवंश यादव, आशुतोष मौर्या, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जय प्रकाश चौहान, अरूण भास्कर, चंद्रशेखर आज़ाद, विनोद यादव, विशाल यादव, सूरज कन्नौजिया, अरविन्द यादव, ईश्वर चौहान, हौसला गौतम, अमर बहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव, कियालाल यादव, अनिल धर इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त प्रेस वार्ता कि सूचना आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

जौनपुर विकास के क्षेत्र में होगा नंबर एक,अशोक सिंह

0

विकास के क्षेत्र में प्रदेश का नंबर 1 जिला होगा जौनपुर :अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह भले ही पार्टी के कार्य से दिल्ली गए है लेकिन जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे जितना है इसकी रणनीति पर ज्यादा जोर दिए है। दिल्ली में मौजूद अशोक सिंह jaunpur के अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल तरीके से मीटिंग की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वैसे तो हमारी पार्टी का उद्देश्य ही समाज में विकास करना है,इसी लिए हमने पार्टी का नाम समाज विकास क्रांति रखा लेकिन jaunpur हमारी मातृभूमि है । अतः जौनपुर में विकास का इतना काम करना है की पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अगर कोई जिला जाना जाए तो वो जौनपुर ही हो। उन्होंने कहा कि jaunpur आज विश्व विख्यात है बावजूद इसके विकास की गति धीमी है,जनता ने भरोसा किया तो उनके भरेसो को साकार करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर तक अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को पहुंचने को कहा।

जौनपुर लोकसभा सीट पर क्या बसपा का खेल खराब करेगी भीम आर्मी?

0

जौनपुर लोकसभा सीट पर इस बार क्षेत्रीय पार्टियां भरेंगी दम ।


जौनपुर। पूर्वांचल की हॉट सीट माने जाने वाली सीटों में से एक जौनपुर लोकसभा की सीट भी है। जहां पर तरह तरह के कयासों के बाद बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह को टिकट दिया तो जिले के अन्य धुरंधरों के माथे पर लकीरें खींच गई। इसके बाद ज़िला इकाई की बीजेपी टीम कृपा शंकर सिंह के साथ प्रचार प्रसार में जुट गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी बाबू सिंह सिंह कुशवाहा को टिकट देकर मैदान में उतार दिया जिसका समाजवादियों ने जमकर विरोध किया। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के मुताबिक जौनपुर में ही उम्दा प्रत्याशियों के रहते हुए बाहर से प्रत्यासी को क्यों लाया जा रहा है वो भी जिसके उपर एनएचआरएम घोटाले का आरोप लग चुका है। दो योद्धा तो मैदान में थे ही कि, इसी दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती ने धोबी पछाड़ चाल चलते हुए धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को टिकट देकर जौनपुर सीट की लड़ाई में जबरदस्त इंट्री मारी है।

वही दूसरी तरफ जनपद के बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता, कार्यकर्ता जौनपुर की सीट को लेकर नाराज है। कुछ बसपा के मूल वोटर इस समय मानमर्दन करने के लिए तैयार बैठे है सूत्रों की माने तो चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की भीम आर्मी इस बार के चुनाव में बसपा के वोट को डायवर्ड कर सकते है।

चाय चर्चा के दौरान स्थानीय लोगो की बाते सुनने से ये पता चलता है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर सीट पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ बीजेपी लड़ाई में अव्वल मानी जा रही थी लेकिन श्री कला रेड्डी के आने के बाद जौनपुर लोकसभा सीट पर पुनः त्रिकोणीय मुकाबले का शिकार बन गई। श्री कला रेड्डी को टिकट मिलने की वजह से जौनपुर की राजनीति में उथल पुथल मच गया।अब बीजेपी को अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव में पकड़ बनाए रखनी होगी।वही पर बाबू सिंह कुशवाहा को लोग तीसरे नंबर के खिलाड़ी मानने लगे हैं। जबकि पहले दूसरे पर बीजेपी और बसपा की लड़ाई मानी जाने लगी है।

जिससे ये कहा जाने लगा है कि, जौनपुर लोकसभा का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।भाजपा ने वहाँ पैराशूट कैंडिडेट दिया है। कृपाशंकर सिंह को लग रहा था कि, जाति और “मोदीजीतकीगारंटी” के दम पर आसानी से सीट निकल जाएगी। रणनीतिकारों को भी लग रहा था कि धनंजय सिंह के जेल जाने की वजह से चुनाव ठंडा पड़ जाएगा। लंबे इंतज़ार के बाद सपा से बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी बने। जिन पर एनएचआरएम के दाग़ अभी भी पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बीच बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को वहाँ से चुनाव मैदान में उतार कर लड़ाई त्रिकोणीय और मज़ेदार बना दिया है।

अब बारी है मतदाताओं की, मतदाताओं को भी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादो से संबंधित सवाल उनके प्रत्याशियों से किया जाना चाहिए। सवाल में मतदाता ये पूछे कि, जो चुनावी वादा उनकी पार्टी द्वारा किया गया है वो किस प्रकार से तैयार हुआ और उसमे कितनी लागत आएगी। इसके अलावा ये भी पूछे कि, इसमें खर्च होने वाला पैसा कहा से आयेगा। जिस पार्टी के समर्थक सही तरीके से जवाब दे सके उन्हें ही वोट करे अन्यथा सिर्फ़ वादे सुनकर वोट करना अत्यंत नुकसानदायक होता है। इन्ही कमियों की वजह से तमाम पीएम देने वाले उत्तर प्रदेश के लोग आज भी रोजगार के लिए अन्य प्रांतों में भटक रहे हैं जो प्रदेश के राजनेताओ के लिए शर्म की बात है।


हा एक बात और ये हैं कि, मतदान अवश्य करें और पास पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करे और लोकतंत्र के लिए एक अच्छे नेता का चुनाव कर देश के विकास में अपना योगदान दें।(ए के तिवारी पत्रकार TOC जौनपुर )

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा

0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा

LOK SABHA ELECTION 2024 JAUNPUR : जौनपुर लोकसभा 73 सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल सिंह धनंजय सिंह को बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है,मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है l बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा के उम्मीदवार तय कर दिए हैं 11 उम्मीदवार यूपी के नॉमिनेट किए गए हैं जिसमे मैनपुरी सीट से, शिव प्रसाद यादव परिवर्तित, बदायूं से श्री मुस्लिम खान, बरेली से श्री छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदय राज वर्मा ,फर्रुखाबाद से श्रीकांत पांडे, बांदा से मयंक त्रिवेदी ,डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन ,बलिया 72 से लल्लन सिंह यादव ,लोकसभा 73 जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल सिंह, गाजीपुर से डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ,वाराणसी से श्री अतर जमाल लारी को बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है l

JAUNPUR POLITICS: बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में जौनपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

JAUNPUR:अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 

0
JAUNPUR अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 
JAUNPUR अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 

JAUNPUR POLITICS:जौनपुर।अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रीकला धनंजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है की श्रीकला सिंह के चुनावी मैदान में आने से भाजपा और सपा का ही सीधे- सीधे नुकसान है, ये तीनों लोग आपस में एक दूसरे का ही वोट काटेंगे और ऐसे में समाज विकास क्रांति पार्टी की जीत पूरी तरह से पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता सभी प्रत्याशियों के बारे में अच्छी तरह से जानती है इस लिए जनता इस बार परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहाकि जल्द ही हम अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने वाले है, अब तक हमने 26 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है और खुद मैं जौनपुर लोकसभा से इन तीनो पार्टियों के प्रत्याशियों हराने के लिए मैदान में उतर चुका हूं।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही

0
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही

Lok Sabha Elections 2024 Voting Training Jaunpur जौनपुर : जनपद में पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में पूर्वाहन 10:00 बजे से 1:00 बजे व अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1100 कार्मिक प्रति पाली आयोजित किया गया। जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा किया गया।

                         प्रशिक्षण स्थल तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 27 कक्षों में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा संपन्न कराया गया। प्रथम पाली में कुल 23 व द्वितीय पाली में 20 कार्मिक अनुपस्थित रहे । जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 13 कार्मिक अल्पसंख्यक कल्याण के 05 कार्मिक, जिला विद्यालय निरीक्षक के 08 कार्मिक पंचायती राज विभाग के 01 कार्मिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 02 ,यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के 02, चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग के 03 कार्मिक ,विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के 04 कार्मिक, कृषि, नलकूप ,सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के एक-एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही की गई।

                   प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा  कार्मिकों से प्रशिक्षण, ईवीएम को संचालित करने का तरीका आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर साई तेजा सिलम, एडिशनल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी (वि. एवम रा.) राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी वीके यादव,पीडी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।