JAUNPUR POLITICS NEWS :जौनपुर में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है और जौनपुर में भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने मुंबई में उत्तर भारतीयों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को बदलना चाहती है, दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है। सरकार तानाशाही पर उतारू हूं। अशोक सिंह ने सपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो इंडिया गठबंधन है इसमें भी सब भ्रष्टाचारी भरे है,जनता सबको देख चुकी है और इस बार जनता परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक 26 प्रत्याशियों की दो सूची जारी है जिसमे अशोक सिंह खुद जौनपुर से प्रत्याशी है। भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने और कृपाशंकर सिंह दोनो लोगों ने महाराष्ट्र में राजनीति की है,मैं कृपाशंकर सिंह के कारनामों के बारे में जानता हूं। बिना हमारी पार्टी के सहयोग के कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। लेकिन
जौनपुर प्रशासन आचार संहिता का भय दिखाकर हमें डराती व धमकाती है जाता है जबकि दूसरी तरफ एक पार्टी का प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता है उसे ना तो जेल भेजा जाता है और ना ही प्रशासन रोकता है।
भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह
रूप नारायण गुप्ता की 25 वीं पुण्य तिथि पर भंडारी रेलवे स्टेशन के मंदिर पर,भंडारे का हुआ आयोजन
रूप नारायण गुप्ता की 25 वीं पुण्य तिथि पर भंडारी रेलवे स्टेशन के मंदिर पर,भंडारे का हुआ आयोजन
जौनपुर। रूप नारायण सेवा समिति ने रूप नारायण गुप्ता कि 25 वीं पुण्य तिथि पर शिव मंदिर भंडारी स्टेशन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे उनके पुत्रगण हृदय नारायण ,कृष्ण कुमार गुप्ता ,शिव नारायण ने लगभग 400 गरीब परिवार को भोजन कराया।इस मौके पर अटेवा अध्यक्ष मनीष यादव,धर्मापुर ,इंदुप्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर सुनील ,मुन्ना साहू, बच्चा साहू , शिवम् साहू अभय साहू सहित परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।
मछलीशहर से प्रिया सरोज की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी,आलोक त्रिपाठी लकी
प्रिया सरोज मछलीशहर की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी आलोक त्रिपाठी लकी
जौनपुर। मछ्लीशहर लोक सभा प्रत्याशी प्रिया सरोज को टिकट मिलने पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य आलोक त्रिपाठी ने कार्यक्रम कर खिलाया लोगों को मिठाई। त्रिपाठी ने कहा कि युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय सराहनीय है। बता दे कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रिया सरोज को मछलीशहर लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है उन्हें विजयश्री कराकर पार्टी को मजबूत करें।इस कार्यक्रम में विनय यादव ,रत्नेश त्रिपाठी, संदीप तिवारी राजमणि तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। और प्रिय सरोज को जिताने का संकल्प लिया।
जौनपुर बीजेपी अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती
जौनपुर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे भाजपाइयो ने अम्बेडकर तिराहा पर स्थित अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर धूमधाम से जयंती मनाई।
माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म आज के ही दिन महाराष्ट्र के एक महार परिवार में हुआ इनका बचपन ऐसी सामाजिक, आर्थिक दशाओं में बीता जहां दलितों को निम्न स्थान प्राप्त था दलितों के बच्चे पाठशाला में बैठने के लिए स्वयं ही टाट-पट्टी लेकर जाते थे। अपनी शिक्षा पुरी करने के लिए वो मुंबई चले गये, वहां से उन्होंने बीए की शिक्षा पूरी की और फिर अपने आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गये उसके बाद उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और इंग्लैंड से अपनी मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1923 में भारत लौट आए।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उन्होने बॉम्बे के उच्च न्यायालयों में अपनी वकालत शुरू की उन्होंने सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लोगों को शिक्षा का महत्व भी समझाया उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने जातिवाद की इस बुराई से बहुत जोश और उत्साह से लड़ाई लड़ी इसके अलावा, निचली जाति के लोगों के प्रति अन्याय और भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास में सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक थे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे वह निश्चित रूप से भारत के संविधान के निर्माता थे उनकी प्रतिभा भारतीय संविधान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक बनाती है उनके जन्मदिन का जश्न अम्बेडकर जयंती के रूप में बड़े गौरव के साथ मनाया जाता है। इस महान भारतीय देशभक्त का नाम इतिहास के पन्नों और हर भारतीय के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य ने कहा कि
भारतीय समाज को एक समाज सुधारक की सख्त जरूरत थी और बाबा साहेब ने उस भूमिका को तत्परता से निभाया उन्होंने जातिवाद की इस बुराई से बहुत जोश और उत्साह से लड़ाई लड़ी इसके अलावा, निचली जाति के लोगों के प्रति अन्याय और भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी।
उक्त अवसर पर रामसूरत मौर्य नागेश्वर पाण्डेय विनय सिंह जस्विन्दर सिंह नीरज सिंह आमोद सिंह भूपेंद्र सिंह विनय सिंह आशीष गुप्ता अनिल गुप्ता अमित श्रीवास्तव इंद्रसेन सिंह विष्णु प्रताप सिंह नन्दलाल यादव विपिन सिंह विवेक मौर्य कमलेश निषाद जगमेन्द्र निषाद अवनिंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
उदयन एकेडमी की निर्देशिका संगीता जायसवाल ने पत्रकारों को किया सम्मानित
उदयन एकेडमी की की निर्देशिका संगीता जायसवाल ने पत्रकारों को किया सम्मानित
शाहगंज,( जौनपुर) नगर के पुराना चौक स्थित उदयन एकेडमी के निर्देशिका संगीता जायसवाल के निर्देशन में वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी की निर्देशक उदयन एकेडमी की निदेशक संगीता जायसवाल ने अपने पति व एकेडमी के प्रबंधक राजेश जायसवाल संग नगर के लगभग सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया । जिसमें प्रीतम सिंह, विनोद साहू, राकेश अग्रहरि , एलाख खान, गुलाम साबिर, चंदन जायसवाल, नौसद अहमद, मनोज जायसवाल, मों कासिम खान, आदि शामिल रहे । इस अवसर नगर के दिव्यांग व्यक्ति मनोज को बैशकी, और एकेडमी के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया । समारोह के दौरान उदयन एकेडमी स्कूल सभी ने जम कर तारीफ की इस पर एकेडमी की प्रिंसिपल रचना सिंह, आविद क्यूम , अजीत यादव, मनीषा, नीतू , सोनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ.बीआर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का है संकल्प :अशोक सिंह
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर के मध्य स्थित आंबेडकर तिराहे पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद बीआर आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश में लेबर कानून से जुड़े कई बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने भगवान बुद्ध की खुली आंखों वाली पेंटिंग बनाई थी। उससे पहले दुनिया भर में अधिकतर सभी मूर्तियों की आंखें बंद थीं, उन्होंने जिस भारत का सपना देखा था उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। ऐसे में हम सबका फर्ज है हम सब मिलकर उनकी जयंती मनाएं। इस दौरान उनके साथ प्रवीण सिंह, आशीष तिवारी, गोविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
खेतासराय(जौनपुर):- अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान एंव चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाएं जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर कोबरा हेड कांस्टेबल शिवगोविन्द यादव एवं त्रिगुण कुमार क्षेत्र के पोरईखुर्द मोड़ के पास देर दोपहर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक संदिग्ध युवक से शक के आधार पर पूछताछ और उसकी तलाशी की गई। जिसके पास से एक अदद नाज़ायज़ चाकू बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरुन राजभर पुत्र दिनेश राजभर (22 वर्ष) निवासी पोरईखुर्द थाना खेतासराय। जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
खेतासराय(जौनपुर):- अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान एंव चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाएं जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर कोबरा हेड कांस्टेबल शिवगोविन्द यादव एवं त्रिगुण कुमार क्षेत्र के पोरईखुर्द मोड़ के पास देर दोपहर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक संदिग्ध युवक से शक के आधार पर पूछताछ और उसकी तलाशी की गई। जिसके पास से एक अदद नाज़ायज़ चाकू बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरुन राजभर पुत्र दिनेश राजभर (22 वर्ष) निवासी पोरईखुर्द थाना खेतासराय। जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
सीमेंट हटाने को लेकर मारपीट -दो घायल
गम्भीर रूप से घायल एक जिला अस्पताल रेफर
खेतासराय(जौनपुर):- सीमेंट हटाने को लेकर हुई मारपीट में दो घायल स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गाँव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमे पति-पत्नी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव में पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने सीमेंट की बोरी रखे हुए था। जिसको इम्तियाज़ पुत्र मेराज अपने दरवाजे पर रखी सीमेंट हटा रहा था तो उसके पड़ोसी नायब ने सीमेंट हटाने का विरोध किया। इसी बीच दोनों में कहा-सुनी होने लगी और एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसमें नायब पुत्र मुनव्वर (48 वर्ष) को गंभीर से घायल हो गया और पत्नी फरजाना (45 वर्ष) भी मामूली रूप से घायल हो गई। शनिवार को दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल मुआयना हुआ। जिसमें गम्भीर रूप से घायल नायब को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरे पक्ष का मेडिकल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल
जौनपुर से दवा लेकर लौट रहे थे बाइक सवार, सड़क हादसे में घायल
खेतासराय (जौनपुर):- सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल क्षेत्र के आज़ाद नहर के पास शनिवार की दोपहर जौनपुर से दवा लेकर लौट रहे मोटर साईकिल सवार चाचा भतीजा की एक मैजिक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक पर बैठे चाचा की मौके पर मौत हो गयी तथा भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका इलाज जौनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के झाकहाँ गाँव निवासी निजामुद्दीन पुत्र नज़ीर (65 वर्ष) का जौनपुर के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। शनिवार को अपने भतीजे शकील पुत्र ज़हीर (53 वर्ष) के साथ दवा लेकर लौट रहे थे तभी शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक शाहगंज की तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार मैजिक ओवरटेक के चक्कर करने के चक्कर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ पर चाचा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल शकील को खेतासराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालात नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जहाँ अभिनजिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की सूचना होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मैजिक सहित चालक को को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।
खेतासराय में ईद की रात चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,सामान बरामद
- पेटी तोड़कर नकदी सहित गृहस्थी का समान किया था पार
(जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने ईद की रात चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,सामान बरामद अपराधियों एवं चोरों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने ईद की रात गृहस्थी का समान चोरी करने वाले नामजद आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा पुलिस का दावा है कि चोरी का समान गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर बरामद कर लिया गया। जिसको थाने लाकर विधिक कारवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ईद की रात कस्बा के जोगियाना मोहल्ला निवासी अज्जू पुत्र पांचू के घर में घुसकर गृहस्थी का समान सहित 5 हज़ार नकदी चोरी हो गया था। जिसकी सूचना पीड़ित मोहल्ले के एक युवक पर नामजद आरोप लगाया था। सूचना में अनुसार शनिवार की करीब 6:30 बजे क्षेत्र के बारां कला स्थित बगीचे के पास से नामजद आरोपी आदिल पुत्र उजागिर निवासी जोगियाना को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से अवैध एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ और उसके पास से चोरी के 5 हज़ार नकदी में से शेष 1 हज़ार रुपये भी बरामद हुआ।
उसके निशानदेही पर तालाब के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखा चोरी का बॉक्स, 3 अदद कुर्ता, 1 अदद पायजामा, 3 अदद चादर, 1 अदद बेडसीट, 1 अदद कम्बल, 2 अदद गमछा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अभियुक्त है। इसके खिलाफ अन्य मामलों में अभियुक्त दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, विवेक चौहान, न्यायाधीश वर्मा, देवी प्रसाद चौहान शामिल रहे।
यह भी पढ़े :जौनपुर के चंदवक में दबंगो ने दो भाई व भतीजे पर किया जानलेवा हमला










