Home Blog Page 301

मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहिपुर जौनपुर पर बीजेपी की हुई बैठक

0
मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहिपुर जौनपुर पर बीजेपी की हुई बैठक

BJP meeting held at Machhilishahr district office Sihipur Jaunpur

जौनपुर :विकसित भारत के लिए जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद  अमरपाल मौर्या जी) चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक (बनी रणनीति) भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहिपुर जौनपुर पर लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर एक महत्वपूर्ण बैठक आहुति की गई। बैठक की अध्यक्षता भारजीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामविलास पाल जी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री / राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य जी विशिष्ठ अतिथि लोकसभा प्रभारी हरिओम मिश्रा जी व बैठक का संचालन जिला महामंत्री / लोकसभा संयोजक डा० अजय कुमार सिंह जी ने किया। सर्व प्रथम पार्टी ने अपने मार्ग दर्शक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का सुभारम्भ किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य जी ने कहा हमको जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। पार्टी ने जो जीत का लक्ष्य रखा है 4 जून 400 के पार उसको पाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपना-अपना बूथ बड़े अन्तर से जीनता होगा। जिसके लिए बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने बूथ पर पन्ना के मतदाताओं के निरन्तर सम्पर्क बनाये रखना होगा।

युवा, महिला, गरीब, किसान, सब हमारी ताकत है इन्होने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात किया और कहा कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की रीढ़ हैं। उन्होने मोर्चों के पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मन से बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और केन्द्र / प्रदेश सरकार के नीत-रीत और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए और गाँव-गाँव जाकर किसान हितैसी भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानो की सबसे बड़ी हितैसी है, प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाये हैं। महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया। जनता को मोदी की गारन्टी पर पूरा-पूरा विश्वास हैं जनता तीसरी बार मोदी जी को देश की बागडोर सौपने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है, चुनाव संचालन समिति की बैठक लेते हुए प्रदेश महामंत्री जी ने सभी से अपने-अपने जिम्मेदारीओं को पूरी निष्ठा से पूरा करने का मंत्र भी सिखाया। इसके बाद सांसद बी०पी० सरोज प्रत्याशी लोकसभा 74 मछलीशहर ने भी अपनी बात चुनाव संलाचन समिति संयुक्त मोर्चा उपस्थित जनप्रतिनिधिओं के समक्ष रखी। बैठक में उपस्थित चुनाव संचालन समिति व जनप्रतिनिधि व संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारिओं का जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।

CMO जौनपुर ने मनेछा गांव का किया निरीक्षण,धूप मे न निकले की कही बात 

0
CMO जौनपुर ने मनेछा गांव का किया निरीक्षण,धूप मे न निकले की कही बात 
CMO जौनपुर ने मनेछा गांव का किया निरीक्षण,धूप मे न निकले की कही बात 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर की CMO मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह के द्वारा ब्लॉक शाहगंज,सोंधी के ग्राम सभा मनेछा में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (टीकाकरण सत्र) पर औचक निरीक्षण किया।सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी लेते हुए बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती माता को दी जाने वाली सेवाओं वजन, बीपी, एचबी, यूरिन जांच व फोलिक एसिड,आयरन, कैल्शियम व अन्य दवाओं के वितरण और परामर्श के विषय में जानकारी ली। इसके साथ ही कुछ परिवार बच्चों को टीकाकरण करने में इनकार आनाकानी कर रहे थे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने स्वयं परिवार से मिलकर बच्चों के टीकाकरण से कई बीमारियों से बचाव के बारे में बताते हुए परिवार का टीकाकरण करवाया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के विषय में समुदाय के लोगों को मच्छरों से बचाव, मच्छरदानी का प्रयोग, फूल बाह की कमीज पहनने, घर के आस-पास साफ-सफाई, दूषित जल का जल जमाव न होने देने के साथ ही हीट वेव लू से बचाव के विषय में बताया।


जौनपुर की CMO ने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी धूप में निकले और निकलना भी हो तो सर पर टोपी, रुमाल और साथ में पानी का बोतल जरूर रखें। दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान की जा रही गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया कि परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी अवश्य बनाई जाए। ग्रामवासियों से कहा कि घर में किसी को बुखार, सर्दी खांसी, जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर दिखाएं। गांव में माइक्रोप्लान के अनुसार नाली की सफाई, झाड़ी की कटाई, जल-जमाव का निस्तारण के विषय में भी जानकारी ली।


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, यूनिसेफ केरिजिनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, डीएमसी गुरदीप कौर,बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव,बीपीएम सुजीत कुमार मौर्य, बहरुल उलूम मदरसा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फैज,अबू शाहनवाज जैन खान आदि लोग उपस्थित थे।

हरिओम इंटर कालेज कीरतापुर की छात्रा प्रिया पांडे ने जिले का बढ़ाया मान 

0
हरिओम इंटर कालेज कीरतापुर की छात्रा प्रिया पांडे ने जिले का बढ़ाया मान 
हरिओम इंटर कालेज कीरतापुर की छात्रा प्रिया पांडे ने जिले का बढ़ाया मान 

Priya Pandey, student of Hariom Inter College,Kirtapur brought honor to the district.jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर :यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया ,हरिओम इंटर कालेज करतारपुर के विद्यार्थियों का रुतबा कायम इंटरमीडिएट की छात्रा शिप्रा पांडे ने 96% अंक प्राप्त कर जिले की टॉप 10 सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वही  कुमकुम निषाद 95.8 % तथा संजना भारती ने 95.8 % अंक प्राप्त कर जिले की टॉप 10 सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा हाई स्कूल की छात्रा प्रकाशनी सिंह ने 89.5% स्नेहा मौर्य 86.5%श्रेया यादव86% आदर्श मिश्रा  83.5 % अंक प्राप्त कर सभी ने विद्यालय का गौरव बढाया है

वही इसी कड़ी में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप की सूची में श्रीमती शोभावती देवी इन्टर कॉलेज रघुनाथ नगर घाटमपुर सुल्तानपुर के तीन बच्चियों ने परचम लहरा (1) रागिनी राजभर पुत्री नन्हेलाल राजभर -96.4% जिले में स्थान दूसरा(2) प्रिया राजभर पुत्री कन्हैयालाल राजभर -95.4% जिले में स्थान सातवा(3) स्वातिका द्विवेदी पुत्री केवलकांत द्विवेदी -95% जिले में स्थान नवा प्राप्त किया है क्षेत्र में लोगो में ख़ुशी है इनकी इस सफलता को लेकर गांव वाले और परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है  

समाज विकास क्रांति पार्टी ही रोकेगी भाजपा का विजय रथ:अशोक सिंह

0
समाज विकास क्रांति पार्टी ही रोकेगी भाजपा का विजय रथअशोक सिंह
समाज विकास क्रांति पार्टी ही रोकेगी भाजपा का विजय रथ:अशोक सिंह

नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हर बूथ की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। बूथ मजबूत होगा तो हमारी जीत का रास्ता साफ हो जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय रथ को समाज विकास क्रांति पार्टी ही रोक सकती है। हमने जितने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं वह भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हैं कि भाजपा को जनता ने सिरे से नकार दिया है। वह शनिवार को एक होटल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। सिर्फ धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटकर भाजपा फिर से सत्ता में आना चाहती है। हाल ही एक खबर सुर्खियों में थी जिससे भाजपा के हिंदुत्व का भी पर्दाफाश हो गया था। यह ऐसी पार्टी है कि अपने फायदे के लिए बीफ बेचने वाली कंपनियों से भी चंदा ले रही है। हम यह घोषणा करते हैं कि हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद जौनपुर लोकसभा से चुनावी मैदान में हूं जहां से भाजपा के प्रत्याशी की हार निश्चित है। बिना हमारी पार्टी SVKP के सहयोग से कोई पार्टी सरकार नहीं बना सकती।

IPS सृष्टि मिश्रा का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत,गांव के लोग हुए गदगद      

0
IPS सृष्टि मिश्रा का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत,गांव के लोग हुए गदगद      
IPS SRISHTI MISHRA JAUNPUR

IPS SRISHTI MISHRA के आईपीएस बनने से जौनपुर जनपद का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा गौरव: डॉ.उमेश चंद्र तिवारी

UPPSC RESULT 2024 जौनपुर। यूपीएससी परीक्षा 2023 पास करके 95 वीं रैंक हासिल करने वाली IPS SRISHTI MISHRA ने पैतृक गांव पिपरौल पहुंचने से पहले कालनेमि की वध स्थली,पौराणिक धर्म स्थली,प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के पावन धाम विजेथुआ महावीरन में दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। घर पहुंचने से पहले एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी,बाबा कपिल देव मिश्र अधिवक्ता,प्रणय तिवारी,नाना हरिनारायण तिवारी, मामा मनोज तिवारी व पंकज तिवारी ,चाचा प्रशांत मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अगवानी की।गाजे- बाजे के साथ क्षेत्र वासियों ने माल्यार्पण कर जोरदार और भव्य तरीके से अलग ढंग से स्वागत किया। यूपीएससी परीक्षा पास करके IPS बनीं सृष्टि मिश्रा को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।जब कोई प्रतिभावान और होनहार छात्र या छात्रा संघर्ष करके ऊंचाई की बुलंदी पर पहुंचता है तो उसकी सफलता इस प्रकार से शोर मचा देती है कि उसे किसी से कुछ भी बताने की जरूरत नहीं होती ।परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और ऊंचाई की वह मुकाम हासिल करके परिवार के बीच में पहुंचने पर लोगों की आंखें खुशी से छलक उठीं।आंखों से निकले यह अनमोल मोती दिन- रात के त्याग,समर्पण ,कठिन परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति के दृढ़ संकल्प के परिणाम के रूप में सब की आंखों में स्पष्ट रूप से झलक रहे थे।

ग्राम वासियों द्वारा स्वागत करने पर आम जनमानस और क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश है कि इसी प्रकार जो भी छात्र या छात्र सफलता की नई इबारत लिखेगा लोग उसके संघर्ष को सलाम करेंगे।जिंदगी में कामयाब IPS SRISHTI MISHRA के साथ हर कोई सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए बेताब दिखा।विशेष रूप से युवाओं में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच गई। मां-बाप और परिवार के लोगों की जो उम्मीदें होती हैं और जो सपने होते हैं जब  साकार हो जाते हैं तो  वह खुशी जुबां से बयां नहीं होती किंतु चेहरे का भाव और आंखों  से निकले प्रसन्नता के आंसू बिना किसी शब्द के अपने आप सफलता की कहानी कहने लगते हैं। डॉ उमेश चंद तिवारी गुरुजी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा ने जनपद का गौरव पूरे देश में बढ़ाने का काम किया है।गुरुजी ने कहा कि  विकासखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।जीवन में ऐसी  होनहार सफल प्रतिभा से उन्होंने अध्यनरत छात्र- छात्राओं से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कल्पवृक्ष है जिससे हर इच्छा पूर्ण हो सकती है ।उन्होंने पूर्ण रूप से विश्वास जताया कि ऐसी प्रतिभा से प्रेरणा लेकर लक्ष्य प्राप्त करके ऊंचाई पर पहुंचने के सपने संजोने वाले  युवा आगे बढ़ेंगे और सफलता का नया अध्याय लिखेंगे।उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच और लक्ष्य हासिल करने का दृढ़ संकल्प सफलता का मापदंड है।

बाल संरचना संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के प्रबंधक सुरेश पांडेय ने कहा कि  ऐसी सफलता गौरव का विषय है। संपूर्ण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।इससे यह साबित हो सकता है कि हम कितना आगे बढ़ सकते हैं।श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने कहा कि बहुत अधिक प्रसन्न हूं,गौरवान्वित हूं ।यह छात्रा ऐसी प्रेरणा स्रोत है जिसे देखकर युवा प्रेरित होंगे। यह लगेगा कि वह भी बहुत कुछ कर सकते हैं।विदेश में भी पढ़कर कोई गांव की मिट्टी से अब भी जुड़ा है यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। SRISHTI MISHRA ने उपस्थित अतिथियों,आगंतुकों एवं क्षेत्र के लोगों के विशेष प्रेम, स्नेह के प्रति  धन्यवाद दिया,कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया।बाबा कपिल देव मिश्रा ,चाचा प्रशांत मिश्रा,आशीष मिश्रा (मुख्य सतर्कता निरीक्षक मध्य रेलवे),ब्रजेश उपाध्याय( बबलू पूर्व प्रधान),अमित मिश्रा ,दुष्यंत मिश्रा,डॉ रणंजय सिंह,राजेंद्र प्रसाद यादव  समाजसेवी,जयशंकर मिश्रा,रमेश यादव, नंदलाल यादव ,अरविंद यादव, राजन मिश्रा,जेपी मिश्र सहित तमाम संभ्रांत नागरिकों और क्षेत्र वासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े :UP BOARD EXAM RESULTआते ही झूम उठे बच्चे

UP BOARD EXAM RESULTआते ही झूम उठे बच्चे

0

UP BORD RESULT 2024 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उतर प्रदेश ने आज यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है , इंटरमीडिएट की परीक्षा टॉप टेन की सूची में ,सीतापुर जनपद के शुभम वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है ,दूसरे स्थान पर बागपत जनपद के विशु चौधरी बरोत है। अमरोह की काजल सिंह तीसरे स्थान पर राज वर्मा , चौथे स्थान पर सीतापुर की कशिश मौर्य ,पांचवें सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता छठवे स्थान पर सातवें स्थान पर देवरिया की सुजाता पांडे, स्थान पर रही l आठवें स्थान पर सीतापुर की शीतल वर्मा, नौवे स्थान पर रायबरेली की कशिश यादव ,दसवे स्थान हासिल किया है कानपुर नगर के आदित्य कुमार यादव ने।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की परीक्षा नकल विहीन कराये जाने के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही

वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत कुल 55,25,342 परीक्षार्थियों हेतु निर्धारित किये गये 8265 परीक्षा केन्द्रों पर 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में परीक्षायें दिनांक 22 फरवरी, 2024 से 09 मार्च, 2024 के मध्य सम्पादित करायी गयी। नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड परीक्षा-2024 के सफल आयोजन हेतु निम्नांकित प्रभावी व्यवस्थाएँ की गई-

UP BOARD EXAM RESULTआते ही झूम उठे बच्चे

1- माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 8265 परीक्षा केन्द्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों और परिसर में 2.90 लाख से अधिक लगाये गये वॉयस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०वी० कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन कराया गया जिससे शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो सकी।

2- गत वर्ष की भांति 2024 में भी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु अत्यन्त उच्चस्तरीय सुरक्षा मानकों के अनुसार प्रश्नपत्रों की चार लेयर में टैम्पर एविडेन्ट लिफाफों में पैकेजिंग करायी गयी। टैम्पर एविडेन्ट लिफाफों में पैकेजिंग के कारण प्रश्नपत्रों के पूर्व प्रकटन एवं उनके वायरल होने की घटनायें नहीं हुयीं।

3- विगत 30 वर्षों की परीक्षाओं में वर्ष 2023 के बाद यह लगातार दूसरा अवसर है कि वर्ष 2024 की परीक्षा में भी कहीं भी पुनः परीक्षा नहीं हुयी।

4- माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज तथा परिषद के सभी पांचो क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी तथा गोरखपुर में प्रथम बार एक-एक कमान्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया। इन कमान्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर्स के द्वारा प्रश्नपत्रों की फूलप्रूफ सुरक्षा हेतु स्ट्रांगरुम की 24×7 ऑनलाइन सतत निगरानी की गयी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रो एवं मूल्यांकन के समय मूल्यांकन केन्द्रों की भी सतत निगरानी की गयी।

UP Bord result 2024 – उत्तर पुस्तिकाओं की प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनपर सुरक्षात्मक क्यू०आर० कोड एवं क्रमांक संख्या के मुद्रण के साथ प्रथम बार उसके आन्तरिक पृष्ठ पर परिषद का लोगो तथा प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ संख्या का मुद्रण कराया गया। इसके साथ ही सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं को गतवर्ष से भिन्न चार अलग-अलग रंगों में तैयार कराया गया।

6- परीक्षा कक्षों में निरीक्षण हेतु लगाये गये 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों हेतु प्रथम बार एक सुरक्षित क्यूआर कोड एवं क्रमांकयुक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र तैयार कराया गया जिससे कक्ष निरीक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी हुयी।

7- प्रथम बार स्ट्रांग रूम की 24×7 निगरानी हेतु पूरे प्रदेश में अधिकारियों की टीमों का गठन कर सभी 8265 परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम का रात्रिकालीन सतत निरीक्षण कराया गया।

8- परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रश्नपत्रों के लिफाफों को खोले जाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तीनों को संयुक्त रूप से उत्तरदायी बनाया गया।

9- परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक तथा 416 सचल दलों का गठन किया गया। 10-प्रदेश के सभी 8265 परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु 8265 केन्द्र-व्यवस्थापक, 8265 वाह्य

केन्द्र-व्यवस्थापक, 8265 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 2.75 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये गये। 11- परिषदीय परीक्षाओं की शुचिता तथा प्रश्नपत्रों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में परिषद के अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में नियुक्त कर ऑडियो-वीडियो प्रेजेन्टेशन के माध्यम से केन्द्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण कराया गया।

#up bord result live


Bhartiya Janta Party जौनपुर की जीत के लिए बनी रणनीति

0

Bhartiya Janta Party’s strategy for the victory of Jaunpur

भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतना: धर्मपाल सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की एक कामकाजी बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

बैठक में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतना है। लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा संयोजक एवं लोकसभा प्रभारी प्रत्येक मंडल पर प्रवास कर पार्टी के अभियान एवं कार्यक्रमों की समीक्षा व मानिटरिंग करे। वहीं विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी शक्ति केंद्र पर प्रवास कर पार्टी के संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा करें।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल स्तर की सूची बनाकर पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपे। बूथ एक्टिवेट होगा तभी चुनाव एक्टिवेट होगा। उन्होंने कहा कि हमें मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। इसके लिए नियोजन कर बूथ पर रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व निर्धारित करें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली टिफीन बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि जौनपुर  लोकसभा क्षेत्र में 1100 पोलिंग स्टेशन पर होने वाली टिफीन बैठक में कार्यकर्ता अपने आस पास के लोगो को ज्यादा से ज्यादा लोगो को लेकर आये और टिपिन करे और उनसे केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताकर भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील करे। पार्टी ने इस बैठक के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको हासिल करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अपना बेस्ट देना होगा।

स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से 40 दिन मे लोकसभा को गति प्रदान करना है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

Bhartiya Janta Party जौनपुर की जीत के लिए बनी रणनीति

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अब समय कम है बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभाओं तक जाकर अपने कार्य करे, यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उक्त अवसर पर जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया राज्य सभा सांसद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह विधायक रमेश चंद्र मिश्र रमेश सिंह अमरनाथ यादव अशोक श्रीवास्तव पीयूष गुप्ता सुशील मिश्रा सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव संतोष सिंह सदीप सरोज राजू दादा धनंजय सिंह विनय सिंह राम सिंह मौर्य रामसूरत मौर्य कपिल मुनी नागेश्वर पाण्डेय रवीश पाण्डेय संजय विश्वकर्मा ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय विनीत शुक्ला हरसू पाठक जीतेन्द्र सिंह पंकज सिंह प्रबुद्ध दुबे मेनका सिंह अखिल मिश्रा आशीष गुप्ता धर्मपाल कन्नौजिया अनिल गुप्ता रागिनी सिंह दिव्यांशु सिंह अजय सरोज मेराज हैदर विपिन सिंह विष्णु सिंह नंदलाल यादव विमला श्रीवास्तव अंबरीश धर द्वीवेदी सरस गौड़ संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में विद्यारम्भ महोत्सव का हुआ आयोजन

0
आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में विद्यारम्भ महोत्सव का हुआ आयोजन
आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में विद्यारम्भ महोत्सव का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा खेतासराय के उत्तरी छोर पर स्थित विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज व आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में शुक्रवार की सुबह विद्यारम्भ महोसत्व का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसको अतिथियों ने जमकर सराहना किया। आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय का में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए रूपेश गुप्ता (मोनू) ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन व मंत्रोच्चारण के पश्चात कार्य्रकम का शुभारंभ किया गया। कॉलेज की छात्रा खुशी, लाडो, खुशबू, प्रतिमा व सुहानी द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में प्रतिमा चौधरी, सुहानी प्रजापति ने राम आएंगे…खुशबू मौर्या व खुशी ने श्यामा आन बसों वृंदावन में…नाज़िया खातून, मरियम बानो ने शिक्षा है जीवन में बहुत ही जरूरी प्रस्तुत कर महफ़िल में शमां बांध दिया। इसके अलावा छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिससे अतिथियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप के उपस्थित हुए रूपेश गुप्ता (मोनू) ने विद्यालय व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षा व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित कहा कि हम बच्चियों के उचित शिक्षा व बौद्धिक विकास के हर सम्भव पहल करने का संकल्प लेने के साथ ही साथ बेटियों की उचित शिक्षा पर प्रोत्साहन करना चाहिए। कॉलेज की प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक विद्यालय के प्रगति के बारे में विस्तार से वर्णन किया। वही कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में गृह वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य सलीम, कुसुम, रुचि, सफिया, उषा चौबे, राजेश यादव, राजेश राव, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राव समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

BHARTIYA JANTA PARTY से देश की जनता नाराज है:अशोक सिंह

0
BHARTIYA JANTA PARTY से देश की जनता नाराज हैअशोक सिंह
BHARTIYA JANTA PARTY से देश की जनता नाराज हैअशोक सिंह

नई दिल्ली। BHARTIYA JANTA PARTY से देश की जनता नाराज है, अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से 21 राज्यों के 102 सीटों पर मतदान हुआ उसके प्रतिशत को देखते हुए यह साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी से लोग नाराज हैं और अन्य दलों की तरफ लोगों का रूझान ज्यादा है। ऐसे में समाज विकास क्रांति पार्टी की लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बनी हुई है। हमने अभी तक 26 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है और सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद जौनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ रहा हूं जहां मेरी लड़ाई सीधे तौर पर बसपा की प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह से होगी। उन्होंने कहा कि BHARTIYA JANTA PARTY और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लोग पैराशूट से उतारा हुआ प्रत्याशी बता रहे हैं। महज मैं और श्रीकला धनंजय सिंह जौनपुर के लोकल प्रत्याशी हैं। ऐसे में लड़ाई काफी दिलचस्प होगी और भाजपा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को करारी हार जौनपुर की जनता देने वाली है।

शाहगंज की महिला ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

0


शाहगंज जौनपुर । स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के सबरहद ग्राम निवासी शबनम पत्नी मों0 आसिफ ने शाहगंज कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया है आरोप लगते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे कहा है कि मेरे पति मों आसिफ पुत्र मों मुस्लिम सफेदां पेड़ की कटाई का कार्य करते है दिनाँक 18 अप्रैल को दिन में करीब ग्यारह बजे आजमगढ़ सीमा अन्तर्गत ग्राम इजदीपुर में सफेदा का पेड कटवाने गये थे कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ कटवा रहे मेंरेपति को पकड लिया और थाने ले आयी मुझे आशका है कि मेरे पति का इनकाउन्टर कर देगे पूरा परिवार भय के माहौल में है।